23.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों की हुई सफाई, बायोडायवर्सिटी...

विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों की हुई सफाई, बायोडायवर्सिटी पार्क में पौधारोपण

गुमला न्यूज़ प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत लोगों ने पर्यटन स्थलों की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण के साथ जिम्मेदार पर्यटन का संदेश दिया।

जिले के अलग-अलग प्रखंडों में जनभागीदारी से यह अभियान चलाया गया। अंजम धाम, गुमला मरदा मंदिर, बाघमुंडा जलप्रपात, टांगीनाथ धाम, गोबरसिली, मरसा डैम, बालाघाट और नवरत्न गढ़ किला समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई की गई।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और अन्य प्रतिभागियों ने पर्यटकों से भी इन जगहों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया।

बायोडायवर्सिटी पार्क में पौधारोपण

इसी क्रम में पर्यटन विभाग, गुमला की ओर से जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल बायोडायवर्सिटी पार्क में विशेष स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाया गया। पार्क परिसर की सफाई के साथ पौधे लगाए गए।

इस दौरान लोगों को स्वच्छ और हरित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे जिले के पर्यटन और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। प्रशासन के मुताबिक, स्वच्छ पर्यटन स्थल पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading