23.1 C
Ranchi
Thursday, October 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaपश्चिमी पंचायत सचिवालय मे एसआईआर सत्यापन अभियान, 77 प्रतिशत कार्य पूरा

पश्चिमी पंचायत सचिवालय मे एसआईआर सत्यापन अभियान, 77 प्रतिशत कार्य पूरा

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__गोमिया प्रखंड की पश्चिमी पंचायत में बुधवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत छूटे हुए एवं मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के सुधार को लेकर पंचायत सचिवालय में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों के मामलों का सत्यापन करते हुए आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की गई।
एसआईआर सत्यापन कार्य में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहयोग किया। इस दौरान पश्चिमी पंचायत की मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य परवीन कुमार यादव एवं बीएलओ खुर्शीदा बानो ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए नागरिकों के मामलों का सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
मुखिया शांति देवी ने कहा कि एसआईआर के तहत किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूटना नहीं चाहिए। पंचायत स्तर पर लोगों को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है, ताकि सभी योग्य मतदाताओं का सत्यापन समय पर पूरा हो सके।
पंचायत समिति सदस्य परवीन कुमार यादव ने कहा कि एसआईआर कार्य को लेकर पंचायत क्षेत्र के लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जो लोग किसी कारणवश सत्यापन प्रक्रिया से छूट गए हैं, उन्हें भी अभियान के दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, बीएलओ खुर्शीदा बानो ने बताया कि पंचायत में एसआईआर का करीब 77 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष लोगों का सत्यापन एवं त्रुटि सुधार कार्य भी निर्धारित अभियान के दिनों में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन कार्य में सहयोग करें, ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading