23.1 C
Ranchi
Thursday, October 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaअपहरण मामले में लंबे समय से फरार आरोपित विजय यादव गिरफ्तार

अपहरण मामले में लंबे समय से फरार आरोपित विजय यादव गिरफ्तार

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया___ कथारा ओपी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपित विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार निवासी कामेश्वर यादव का पुत्र है।

पुलिस के अनुसार, महली बांध निवासी अनल कुमार, पिता महेश रजवार, के लिखित आवेदन के आधार पर 11 मई 2026 को गोमिया थाना (कथारा ओपी) में मामला दर्ज किया गया था। आवेदन में जान मारने की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में कांड संख्या 63/2026 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित कामेश्वर यादव के पुत्र कन्हैया यादव समेत दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, विजय कुमार यादव फरार चल रहा था।

पुलिस को बुधवार को विजय यादव के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पेटरवार थाना में वर्ष 2020 और 2013 में मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

छापेमारी दल में कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम, पीएसआई रवि चौरेसिया सहित कथारा ओपी के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading