19.1 C
Ranchi
Monday, October 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaआजसू पार्टी बोकारो जिला कार्य समिति की मासिक बैठक गोमिया डाक बंगला...

आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्य समिति की मासिक बैठक गोमिया डाक बंगला में संपन्न, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने बूथ को मजबूत करने

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया__आजसू पार्टी की बोकारो जिला कार्य समिति की मासिक बैठक रविवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत डाक बंगला परिसर, गोमिया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन कुमार महतो ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो उपस्थित रहे। बैठक में जिला कार्य समिति, प्रखंड कार्य समिति, पंचायत बोकारो जिला अध्यक्ष इसमें मंच का संचालन नरेद्र कुमार महतो, मुख्य अतिथि डॉक्टर लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, नरेन चौधरी, अश्विनी महतो, जयलाल महतो, कमलेश महतो, अरुण कुमार महतो, महेश देशमुख, मिथिलेश महतो, सूरज रजवार, सूरज कपरवार सहित सैकडो सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता के पिता गणेश महतो व संतोष महतो के निधन पर दो मिनट का मोन धारण कर शोक प्रकट किया। इस बैठक में लगभग दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया, पूजा कुमारी सिंह, सुजीत कुमार, रोनित विजय, सहित दर्जनों ने सदस्यता, पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने बुके व आजसु का पट्टा देकर ने सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी विधानसभा/लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक पार्टी मजबूत नहीं हो सकती और जब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी, तब तक हम जनता की लड़ाई सड़क से सदन तक नहीं लड़ सकते। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने पंचायत और बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करें। हर बूथ पर 10 से 15 सक्रिय, समर्पित युवाओं की टोली बनाई जाए, जो पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और झारखंडी जनभावना को जन-जन तक पहुंचाएं।
डॉ. महतो ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, विस्थापितों को उनका हक नहीं मिल रहा, खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं हुई। इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाना है और लोगों को जागरूक करना है। बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. महतो ने निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुद्धिजीवियों को आजसू पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा से झारखंड के हक-अधिकार, विस्थापितों, किसानों, मजदूरों की आवाज रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और पंचायत प्रभारियों को लक्ष्य दिया कि अगले एक महीने के अंदर हर पंचायत में बूथ कमेटी का गठन कर सूची जिला कार्यालय को सौंपी जाए।
बैठक में बोकारो जिला के कई वरिष्ठ नेता, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष, बेरमो, पेटरवार, कसमार,जरीडीह,चन्दनकियारी, के प्रखंड अध्यक्ष, फुसरो नगर अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, सचिव सहित जिला कार्य समिति एवं केंद्रीय समिति के सभी सदस्य एवं सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading