24.1 C
Ranchi
Wednesday, October 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDumriपीएम मोदी ने 12 सालों में  विकास कर देश का स्वरूप बदला...

पीएम मोदी ने 12 सालों में  विकास कर देश का स्वरूप बदला दिया  : बाबूलाल मरांडी

गिरिडीह में भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली

गिरिडीह (कमलनयन) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार राय, बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक गण सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान

वक्ताओं ने सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को लेकर चर्चा की  तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान कर पार्टी-संगठन को सेवा भावना के जरिये मजबूत करने का संकलप लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी की राजनीतिक यात्रा की प्रेरक कहानियों और  देश के नाम दिए संबोधन को एकसाथ बैठकर सुना। तत्पश्चात श्री मरांडी के नेतृत्व में झंडा मैदान से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। एक-एक कर  कार्यकर्ताओं ने ज्योति हाथ में लेकर शहर भ्रमण किया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के शानदार 25 साल पूरा हो गये। 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब 12 साल देश के पीएम के रूप में देशवासियों की सेवा में अपने जीवन को खपा रहे हैं।

कहा कि इन 12 सालों में पीएम मोदी ने हिन्दुस्तान का समावेशी विकास कर दुनिया के नक्शे पर भारत का स्वरूप बदल दिया। यही कारण है कि आज पूरा विश्व भारत से मित्रता की और बढ़ता दिखायी दे रहा है।
श्री मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी ने सही मायनों में देश का विकास कर जनसेवा का मतलब जनता के बीच रखने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने कहा कि देश के युवाओं के बीच भी we wil do it का मंत्र देकर पीएम मोदी ने भारत के विकास में सभी की भागिदारी सुनिश्चत करने का आहवान कर जनमानस को सेवा भावना के लिए प्रेरित किया।

यात्रा में ये लोग थे उपस्थित

सेवा ज्योति यात्रा में पूर्व सांसद रवींद्र राय, विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, दिनेश यादव, विनय सिंह, संजीव कुमार गुड्डू, मिथुन चंद्रवंशी, राकेश आर्या, शालिनी वैशाखियार, विनीता कुमारी, संदीप डांगीच, हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, जयशंकर सिन्हा, मनोज साहू, सुरेश साहू समेत काफी संख्या मै पार्टी कार्यकताओं-समर्थकों ने भाग लिया।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading