20.1 C
Ranchi
Thursday, October 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में CPM की बैठक, SIR और बिजली समस्या पर चर्चा...आंदोलन की...

गोमिया में CPM की बैठक, SIR और बिजली समस्या पर चर्चा…आंदोलन की चेतावनी

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक बुधवार को स्वांग स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष विनय महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान SIR, MMDR संशोधन कानून और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाताओं को परेशान करना नहीं, बल्कि योग्य मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के नई मतदाता सूची में शामिल करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि MMDR संशोधन कानून से झारखंड समेत देश के दूसरे राज्यों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

बिजली कटौती और लो वोल्टेज पर उठाई आवाज

प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने गोमिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली आने के बाद भी कई जगहों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे घरेलू उपकरणों के साथ रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित बिजली आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की। राकेश कुमार ने कहा कि अगर जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

बढ़े हुए बिजली बिल की शिकायतों की जांच की मांग

बैठक में अचानक बढ़े हुए बिजली बिल मिलने की शिकायतों का मामला भी उठाया गया। राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने ऐसे मामलों की जांच कर बिल में जरूरी सुधार करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्टी का प्रतिनिधिमंडल विभाग के सहायक अभियंता से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति और बिल से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराएगा।

बैठक में प्रखंड कमेटी सदस्य लखन महतो, गौतम पांडे, राजेंद्र प्रजापति, अजय कुमार नायक, भोला स्वर्णकार, केशु कुमार और पूरन मांझी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading