24.1 C
Ranchi
Saturday, October 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaखेलों से होता है युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास : सुनीता...

खेलों से होता है युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास : सुनीता देवी ललपनिया में तीन दिवसीय दशहरा फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

न्यूज – कहकशां फारूकी 

Gomia__ ललपनिया फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में टीटीपीएस ललपनिया फुटबॉल ग्राउंड में शुक्रवार को तीन दिवसीय दशहरा फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी और समाजसेवी चितरंजन साव ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीम भावना, आपसी सहयोग और एकजुट होकर लक्ष्य हासिल करने की सीख भी देता है। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना के साथ खेलना और एक-दूसरे का सम्मान करना।
वहीं, समाजसेवी चितरंजन साव ने कहा कि वह स्वयं खेल प्रेमी हैं और चाहते हैं कि क्षेत्र के लोग शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। इसी उद्देश्य से वह अपने क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ललपनिया थाना प्रभारी जय प्रकाश एक्का, फागू मांझी, रमेश कुमार सोरेन, साजन मरांडी, दिलीप मुर्मू, कृष्ण हांसदा, सुनील किस्कू, निलेश मुर्मू, मनोज मुर्मू, रवी हांसदा, आनंद मरांडी, बहाराम सोरेन, टीकू हेंब्रम, सुशील मुर्मू, सोनू पटवा, सुबोध हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading