24.1 C
Ranchi
Saturday, October 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया की 302 आंगनबाड़ियों की व्यवस्था दुरुस्त करना प्राथमिकता, नई सीडीपीओ माया...

गोमिया की 302 आंगनबाड़ियों की व्यवस्था दुरुस्त करना प्राथमिकता, नई सीडीपीओ माया रानी ने संभाला पदभार

न्यूज – कहकशां फारूकी 

दो सेक्टर की सेविकाओं के साथ की परिचयात्मक बैठक, विभागीय कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

गोमिया___गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) माया रानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय गतिविधियों को गति देने की पहल शुरू कर दी। उन्होंने गोमिया प्रखंड की 302 आंगनबाड़ियों में संचालित कार्यों की जानकारी लेने के उद्देश्य से दो सेक्टर की आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ परिचयात्मक एवं विभागीय कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।
बैठक में पर्यविक्षका प्रियंका कुमारी, रीता कुमारी और कंचन कुमारी भी मौजूद थीं। नई सीडीपीओ ने सेविकाओं से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों की जानकारी ली। साथ ही विभागीय जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करqने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस मौके पर सीडीपीओ माया रानी ने कहा, “आंगनबाड़ी केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि सभी केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से हो और बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। इसके लिए सेविकाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।”
उन्होंने सेविकाओं से अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। नई सीडीपीओ के पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय कार्यों की समीक्षा को गोमिया प्रखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading