26.1 C
Ranchi
Sunday, October 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकल छह घंटे गुल रहेगी बिजली, कथारा सब-स्टेशन में मेंटेनेंस को लेकर...

कल छह घंटे गुल रहेगी बिजली, कथारा सब-स्टेशन में मेंटेनेंस को लेकर शटडाउन

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया__ कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की कटाई को लेकर रविवार, 11 अक्टूबर को छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान कथारा, फुसरो, गोमिया समेत आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, गोमिया-कथारा के सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुवा ने बताया कि कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक रखरखाव एवं डाली कटिंग का कार्य किया जाना है। इसके लिए डीवीसी से आने वाले 33 केवी इनकमिंग फीडर संख्या-1 और फीडर संख्या-2 पर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डीवीसी से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े कथारा, फुसरो, गोमिया, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट और ललपनिया सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार, निर्धारित समय पर कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी सहित अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading