26.1 C
Ranchi
Sunday, October 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनर्मा, बिशुनपुर में चाय की खेती को बढ़ावा, उप विकास आयुक्त ने...

नर्मा, बिशुनपुर में चाय की खेती को बढ़ावा, उप विकास आयुक्त ने कृषि प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला में कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उद्यान विभाग, गुमला द्वारा चाय की खेती की पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने नर्मा, बिशुनपुर स्थित कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाय के पौधरोपण कार्य की प्रगति एवं खेती के लिए विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया।

चाय की खेती योजना के प्रथम चरण में कृषि प्रक्षेत्र नर्मा, बिशुनपुर में कुल 80,000 चाय के पौधे लगाए जाएंगे। वर्तमान में यहां पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। चाय की खेती को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रक्षेत्र में पैक हाउस, माली शेड, वाटर टैंक, फेंसिंग तथा सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर की व्यवस्था भी की गई है। इन सुविधाओं से पौधों की देखभाल, सिंचाई एवं खेती के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि गुमला जिले में चाय की खेती की पहल कृषि के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित कर सकती है। प्रथम चरण में 80 हजार पौधों का रोपण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जिले में कृषि की नई संभावनाएं विकसित होंगी तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि चाय उत्पादन को बढ़ावा देकर जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राज्य को चाय उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी योगदान दिया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला ने बताया कि नर्मा, बिशुनपुर में चाय की खेती की पहल क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकती है। इससे स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। चाय की खेती के सफल विकास से जिले में कृषि के क्षेत्र में विविधता आएगी तथा भविष्य में इस क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं भी विकसित होंगी।

जिला प्रशासन एवं उद्यान विभाग द्वारा जिले में कृषि की नई संभावनाओं को विकसित करने, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। नर्मा, बिशुनपुर में चाय की खेती की यह पहल जिले में कृषि आधारित विकास को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading