26.1 C
Ranchi
Sunday, October 11, 2026
Advertisement
HomeCrimeगोमिया में पुलिस की दबिश, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा; न्यायिक...

गोमिया में पुलिस की दबिश, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा; न्यायिक हिरासत में भेजा

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया_ गोमिया थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी पवन भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी भुजुंगिया टोला, सियारी का निवासी है। उसके खिलाफ गोमिया थाना कांड संख्या 126/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्रवाई में गोमिया थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। टीम में गोमिया थाना के सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गोमिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई को दर्ज मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading