21.1 C
Ranchi
Thursday, October 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaदुर्गा पूजा समितियां तुरंत करें विद्युत कार्यालय से संपर्क, वैध कनेक्शन के...

दुर्गा पूजा समितियां तुरंत करें विद्युत कार्यालय से संपर्क, वैध कनेक्शन के बिना बिजली जलाने से बचें

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में बिजली की व्यवस्था करने से पहले वैध विद्युत संबंध लेना अनिवार्य है। इसे लेकर सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुवा, कथारा/गोमिया ने क्षेत्र की सभी दुर्गा पूजा समितियों एवं पंडालों के पदाधिकारियों से विशेष अपील की है कि वे बिना देर किए सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय, कथारा/गोमिया से संपर्क करें और पूजा पंडाल के लिए वैध विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करें।

सहायक विद्युत अभियंता ने स्पष्ट किया कि सभी पूजा समितियां बिजली कनेक्शन के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करें और बिना वैध विद्युत संबंध के बिजली का उपयोग बिल्कुल न करें। दुर्गा पूजा के दौरान विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।
पूजा समिति के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए अभी ही संबंधित विद्युत कार्यालय पहुंचकर संपर्क करें तथा वैध कनेक्शन सुनिश्चित करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading