23.1 C
Ranchi
Friday, October 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaमंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान...

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का निर्देश

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया___पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्रत्येक मामले की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन के साथ समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को गंभीरता से काम करना होगा।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसमस्याओं का निराकरण और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading