23.1 C
Ranchi
Friday, October 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaमां दुर्गा की स्तुति से गूंजा पिट्स मॉडर्न स्कूल, नृत्य और गीतों...

मां दुर्गा की स्तुति से गूंजा पिट्स मॉडर्न स्कूल, नृत्य और गीतों ने बांधा समां

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया__ पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में गुरुवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, ओजस्वी वक्तव्य और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर नवरात्रि के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा मां दुर्गा की स्तुति ‘अयिगिरि नंदिनी’ के सुमधुर गायन से हुई। इसके बाद सिद्धि नयन ने अपने वक्तव्य में नवरात्रि को नारी शक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया। वहीं, कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने ‘नवरात्रि नवदुर्गा’ विषय पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और संस्कारों को दर्शाती हैं।

विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, आईईपीएल (ओरिका), गोमिया के एमसीएम अभिषेक बिस्वास ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।

कार्यक्रम का संचालन दिव्या कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नृत्य शिक्षिका सुजाता दास, संगीत शिक्षक चिन्मया भट्टाचार्य और अंग्रेजी शिक्षिका सोनी शालिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading