17.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआजादी के इतने वर्ष बाद भी झारखंड के अधिकांश सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों...

आजादी के इतने वर्ष बाद भी झारखंड के अधिकांश सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल, गुमला जिले में चारपाई पर लादकर ले जाया जाता है अस्पताल

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

उक्त क्षेत्रों में एंबुलेंस तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल, गंभीर रोगियों को चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाना एक गंभीर समस्या

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के ताबिल गांव में आजादी के इतने वर्ष बाद भी पक्की सड़क निर्माण नहीं होने के कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर हैं। गांव की इस बदहाल स्थिति का दर्दनाक नजारा एक बार फिर तब सामने आया, जब एक गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के लिये लोगों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों ने कंधे पर उक्त चारपाई रूपी बहंगी को ढोकर करीब ढाई किलोमीटर की ऊबड़-खाबड़ दूरी तय की गई, जिसका जीता जागता उदाहरण उक्त तस्वीर ने उक्त क्षेत्र के हुए विकास के तमाम दावों और संबंधित क्षेत्र के सांसद – विधायक और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की ढोलकी पोल खोलकर रख दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताबिल गांव निवासी अजय टोपनो पर एक मवेशी ने हमला कर दिया था, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। गांव तक किसी भी वाहन के पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एक चारपाई को मजबूत रस्सियों से बांधकर बहंगी का रूप दिया और घायल अजय को उस पर लिटाकर कंधों पर उठाया गया, ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांव से मुख्य सड़क स्थित सलगी माइंस मोड़ की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है। कच्चे और पथरीले रास्ते से होते हुए उसे मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां से एक निजी वाहन की मदद से इलाज के लिए लोहरदगा के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और प्लास्टर और इलाज के बाद वापसी में फिर से उक्त चारपाई का ही सहारा लेना पड़ा और उसे उसके गांव घर लाया गया
अस्पताल में प्राथमिक उपचार और प्लास्टर होने के बाद जब अजय टोपनो को वापस गांव लाया गया, तो मुख्य सड़क से घर तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को एक बार फिर वही जद्दोजहद करनी पड़ी। लोगों ने दोबारा उन्हें चारपाई पर लिटाकर कंधों के सहारे ढाई किलोमीटर पैदल चलकर घर तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने इस पूरी मजबूरी और संघर्ष का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, ताकि सोए हुए, सांसद – विधायक – प्रशासनिक तंत्र और विभिन्न संगठनों से संबंधित नेताओं तक उनकी आवाज पहुंच सके।
ग्रामीणों का आरोप है कि पक्की सड़क के अभाव में उक्त गांव तक एंबुलेंस या किसी भी चारपहिया वाहन का पहुंचना नामुमकिन है। बारिश के दिनों में हालात और भी बद से बत्तर हो जाते हैं, जब किसी गंभीर गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों की जान पर बन आती है जब बारिश के मौसम में स्थिति अनुकूल हो जाता है, गांव वालों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार आवेदन देकर गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, चुनाव के मौसम में, बरसाती मेंढक की तरह विभिन्न पार्टियों के नेता और प्रतिनिधि उक्त गांव के चक्कर लगाते रहते हैं, और चुनाव खत्म आश्वासन खत्म, उक्त गांव के संबंधित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब ताबिल गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments