17.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएस आई आर के तहत प्राप्त आवेदनों की उपायुक्त ने की सुपर...

एस आई आर के तहत प्राप्त आवेदनों की उपायुक्त ने की सुपर चेकिंग, भरनो एवं सिसई प्रखंड में मतदाताओं के घर पहुंचकर किया भौतिक सत्यापन

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यों का लिया जायजा, संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गुमला : – गुमला जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर ) कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा आज भरनो एवं सिसई प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदाताओं के आवास पर पहुंचकर सुपर चेकिंग की गई। इस दौरान उपायुक्त ने SIR प्रक्रिया के तहत सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ( एईआरओ ) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों की जांच की तथा मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर प्राप्त प्रविष्टियों एवं संबंधित जानकारियों का भौतिक सत्यापन किया।

सुपर चेकिंग के दौरान उपायुक्त ने मतदाताओं से उनके नाम, पता एवं अन्य आवश्यक व्यक्तिगत विवरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही एस आई आर प्रक्रिया के तहत संकलित एवं दर्ज की गई जानकारियों की वास्तविक स्थिति से मिलान किया। उन्होंने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का भी जायजा लिया l
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि एस आई आर के तहत प्राप्त प्रपत्रों एवं मतदाताओं से संबंधित विवरणों का गंभीरतापूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, दोहराव अथवा अपात्र प्रविष्टि की संभावना को दूर करने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

उन्होंने विशेष रूप सेईआर ओ एवं ई आर ओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा सत्यापन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।
उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है।एस आई आर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए केवल अभिलेखों के आधार पर ही नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुरूप मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित कर भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा एस आईआर प्रक्रिया के तहत किए जा रहे कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि जिले में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जा सके।

इस दौरान मुख्य रूप से एसडीओ बसिया, सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारि सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments