19.1 C
Ranchi
Thursday, November 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaखाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों का पालन और कोटपा,...

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के नियमों का पालन और कोटपा, 2003 एक्ट (तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0) के तहत छापामारी

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बाजार में शुद्ध व मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुमला के लोहरदगा रोड में सघन जांच अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन), गुमला और अभिहित अधिकारी- सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गुमला के संयुक्त निर्देश पर हुई इस औचक कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

अभियान का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रिज्वल पाण्डेय और तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया। जांच टीम ने अमृत अतुल्य लोहरदगा रोड का औचक निरीक्षण किया।जहाँ पर चाय के साथ सिगरेट, गुटखा एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन भी हो रहा था, जिसे सख़्त चेतावनी के साथ जुर्माना लगाया गया। साथ ही साथ बस स्टैंड दुंदरिया में भी फ़ूड कार्ट का निरिक्षण किया गया.जांच टीम ने निर्देश दिया कि सभी होटलों, ठेलों एवं खोमचों में काम करने वाले कर्मचारी अनिवार्य रूप से एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर (सिर ढकने वाली टोपी) का प्रयोग करें। साथ ही खाद्य सामग्री परोसने या लपेटने के लिए अखबार (न्यूज पेपर) और मिलावट अथवा छोले या चाट के लिए अखाद्य रंगों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया कि होटल, ठेले एवं खोमचे पर बिकने वाले सभी गोलगप्पा विक्रेता खाद्य सामग्री तैयार करने और ग्राहकों को पिलाने के लिए केवल प्रमाणित आरओ (RO) प्लांट के शुद्ध पानी का ही उपयोग करें। साथ ही, FSSAI द्वारा जारी वैध लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र दुकान अथवा ठेले पर ग्राहकों के दिखने योग्य स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित रखे l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments