16.1 C
Ranchi
Wednesday, November 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनिशा भगत के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय, निष्पक्ष...

निशा भगत के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पवन साय एवं पंकज जी बुधवार को गुमला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएसपी रोड बडाईक मोहल्ला गुमला स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत आदिवासी नेत्री स्वर्गीय निशा भगत के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने निशा भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मालूम हो कि आदिवासी नेत्री निशा भगत ने बीते 6 नवंबर को रांची स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और उनसे विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री पवन साय ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
वहीं, निशा भगत के पिता हंदू भगत ने भाजपा नेताओं को मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने जांच से संबंधित अपनी बातों और परिवार की अपेक्षाओं को भी नेताओं के समक्ष रखा। भाजपा नेताओं ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर दोषियों को बचाया नहीं जाना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरी किंडो, सोनामणि देवी, निर्मल गोयल, सुरेश सिंह, संदीप प्रसाद, राजकुमार, दीनबंधु सिंह, बबलू वर्मा, कौशलेंद्र जमुवार, चैनपुर से शशि भूषण सिंह एवं विक्की साहू सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments