22.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 157

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सख्त निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
बैठक में ग्राम जुरा के समीप स्थित वर्तमान कट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा लगभग 300 मीटर आगे सिसई की ओर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त गुमला-पलमा मार्ग पर स्थानीय स्तर पर बनाए गए सभी अनधिकृत कटों को स्थायी रूप से बंद कराने का निर्देश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।
जिले के विभिन्न सड़कों एवं पुलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों पर बल दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-143 (गुमला-पालकोट मार्ग) पर सेमरा नदी स्थित पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-143 ए (गुमला-घाघरा मार्ग) पर गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया गया।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थलों पर पैदल उपरिगामी पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
रात्रिकालीन एवं कम दृश्यता की स्थिति में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त परावर्तक संकेतक, गति अवरोधक पट्टी, चेतावनी संकेतक एवं सड़क चिह्नों का नवीनीकरण कर नए परावर्तक उपकरण लगाने का निर्देश दिया गया। उर्मी बायपास क्षेत्र में निर्मित हो रहे चौराहे पर विशेष रूप से परावर्तक पट्टियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बसिया स्थित कोयल नदी पुल के दोनों छोरों पर सौर ऊर्जा आधारित चेतावनी संकेतक स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया, जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें।
इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिन पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें शीघ्र स्थापित करना अनिवार्य होगा।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन, गुमला में आज साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों जिला परिषद अध्यक्ष, सिविल सर्जन, एसीएमओ, उपाधीक्षक, एडीपीओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा C3 के प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों द्वारा किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सम्मानित करना था।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाडा़ ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन आप सभी के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने साथिया एवं आरोग्य दूतों को समाज में निरंतर सक्रिय रहकर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
वहीं सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम मानसिक रूप से स्वस्थ और संतुलित रहेंगे, तो हमारे निर्णय बेहतर होंगे और हम समाज एवं देश के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
सम्मेलन के दौरान साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने अपने कार्यों और उससे समाज में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर रायडीह की किशोरियों द्वारा एक जागरूकता नाटक का मंचन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

राम भक्तों के लिए

गुमला में 24–25 मार्च को ‘पुस्तक पर्व सह सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में सावित्री बाई फुले की जीवनी पर मोनोलॉग नाटक, छऊ नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र और पुस्तक प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल सहित विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, पूरे गुमला जिला सहित अनुमंडल स्तर पर भी होगा शिक्षा-संस्कृति का संगम, और जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आगामी 24 एवं 25 मार्च को दो दिवसीय “पुस्तक परब सह सांस्कृतिक कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश अनुरूप जिला प्रशासन के समन्वय से शिक्षा विभाग एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और व्यापक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार नगर भवन में विभिन्न प्रकाशकों एवं संस्थाओं द्वारा पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जेएसएलपीएस, यूथ एवं जेंडर, आजीविका संबंधी कई विभागों द्वारा स्टॉल सह प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्राथमिक शिक्षा से जुड़े टीएलएम स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड के रांची में खुल रहे अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी ।

*पहले दिन विज्ञान, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*

24 मार्च को कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर भवन में किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक सरना आदिवासी ग्रुप द्वारा कला समागम, जनजातीय संस्कृति एवं कुड़ुख साहित्य के बदलते स्वरूप पर परिचर्चा आयोजित होगी।

पहले दिन का मुख्य आकर्षण महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित मोनोलॉग नाटक होगा, जिसका मंचन अपराह्न 4 से 5 बजे के बीच किया जाएगा।

*दूसरे दिन छऊ नृत्य और साहित्यिक गतिविधियां*

25 मार्च को नगर भवन में पुस्तकों एवं कथा-कहानियों पर परिचर्चा, महिला कॉलेज द्वारा नुक्कड़ नाटक, मूवी स्क्रीनिंग तथा विभिन्न विद्यालयों—मत्स्य कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय गुमला एवं एसएस बालिका विद्यालय—के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण नटराज कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक छऊ नृत्य होगा, जिसका मंचन अपराह्न 4 से 5 बजे तक किया जाएगा।

*अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी आयोजन*

कार्यक्रम को जिले भर में व्यापक बनाने के उद्देश्य से 24 मार्च को बसिया के अनुमंडल पुस्तकालय मैदान तथा 25 मार्च को चैनपुर के बरवे मैदान में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भी सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित मोनोलॉग नाटक विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अतिरिक्त 25 मार्च को घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में भी इस विषय पर नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

*जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों और आमजन को खुला आमंत्रण*

दो दिवसीय इस महोत्सव में ओपन माइक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक प्रदर्शनी, विभागीय स्टॉल भ्रमण जैसी विविध गतिविधियां आयोजित होंगी। उपायुक्त के निर्देश अनुरूप जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा बसिया, चैनपुर, गुमला एवं घाघरा के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के सभी बीआरसी कर्मियों को आवश्यक तैयारियों हेतु अनुरोध किया गया है।

जिला प्रशासन ने गुमला के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, पुस्तक प्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

राम भक्तों के लिए

गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने हेतु बैठक आयोजित, होम डिलीवरी पर विशेष जोर

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला नगर पालिका क्षेत्र में घरेलू गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में बैठक में नगर क्षेत्र के तीनों गैस वितरक मां शेरावाली इंडेन गैस, लाल परी इंडेन गैस एवं भारत गैस, गुमला के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में वितरकों द्वारा बताया गया कि गैस गोदामों पर प्रातः 4 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने के कारण होम डिलीवरी व्यवस्था बाधित हो रही है। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा थाना प्रभारी, गुमला को गोदामों के समीप पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डिलीवरी वाहनों को निर्बाध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
यह भी जानकारी प्राप्त हो रही है कि कुछ परिवारों द्वारा एक से अधिक गैस कनेक्शन रखकर जमाखोरी की जा रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन किया गया है, जो औचक निरीक्षण कर जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर नियंत्रण सुनिश्चित करेगा।
बैठक में निर्देश दिया गया कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग कराई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, ई-केवाईसी पूर्ण कर चुके उपभोक्ताओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
गैस वितरक एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय वार्ड सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर होम डिलीवरी व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएं।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग से बचें, गैस की अनावश्यक जमाखोरी न करें तथा गैस गोदामों के पास भीड़ न लगाएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित गैस वितरक उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर राम के निधन पर माकपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया। प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर राम के निधन पर माकपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
माकपा नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि नागेश्वर राम एक निर्भीक, निष्पक्ष और परिपक्व पत्रकार थे। उन्होंने हमेशा विवादों से दूर रहकर समाज के दबे-कुचले और अंतिम पंक्ति के लोगों की आवाज को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। खासकर गोमिया अंचल के सुदूर ग्रामीण एवं जंगल क्षेत्रों की समस्याओं को उन्होंने लगातार उजागर किया, जिसका सकारात्मक असर प्रशासनिक स्तर पर भी देखने को मिलता रहा।
नेताओं ने कहा कि नागेश्वर राम की पत्रकारिता जन सरोकारों से जुड़ी रही और वे हमेशा आम लोगों के हित में कार्य करते रहे। उनका निधन समाज और मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
शोक व्यक्त करने वालों में माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास, जिला सचिव भागीरथ शर्मा, गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार, विनय महतो, लखन महतो, भोला स्वर्णकार, शंकर प्रजापति, अजय कुमार नायक, पूर्व मुखिया पूरण मांझी, सहदेव महतो, हरिचरण सिंह, भुवनेश्वर महतो, घनश्याम महतो, गौतम पांडेय एवं केशव कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
माकपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

राम भक्तों के लिए

भारत की जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सूचना भवन, गुमला के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शशिन्द्र कुमार बड़ाईक, अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी, गुमला द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों को सभी स्तरों पर सावधानीपूर्वक एवं पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुरूप संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के उप निदेशक, जनगणना केश्या नायक एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 राजा शंकर ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। वहीं माधुरी बेक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, गुमला द्वारा जनगणना 2027 के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई।
बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक किया जाएगा। झारखण्ड राज्य में यह कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रस्तावित है।
जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिसमें पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण करेंगे। इसके साथ ही सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर कार्यों की निगरानी की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी (चैनपुर, बसिया, गुमला), जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी चार्ज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के कर्मी सम्मिलित हो रहे हैं।

राम भक्तों के लिए

भरनो में डीटीओ का महा-अभियान; स्कूली वाहनों समेत सभी वाहनों पर गिरी गाज, ₹ 2.80 लाख का वसूला जुर्माना

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला परिवहन विभाग की ‘रोड सेफ्टी’ मुहिम अब ग्रामीण इलाकों में भी पूरी रफ्तार पकड़ चुकी है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में आज भरनो मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग राजस्व संग्रहण हेतु यह अभियान चलाया गया। इस बड़ी कार्रवाई में विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 2 लाख 80 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना काटा गया।

स्कूली वाहनों पर विशेष नकेल

अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों (बस और वैन) की गहनता से जांच की गई। सभी वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और दस्तावेजों की कमी पाई गई। डीटीओ ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच के घेरे में आए सभी वाहन
चेकिंग के दौरान केवल बसें ही नहीं, बल्कि हर श्रेणी के वाहनों को रोककर उनके कागजात और सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई:

पिकअप और ट्रक: ओवरलोडिंग और कागजातों की कमी पर कार्रवाई।

टेंपो और कार: व्यावसायिक परमिट और फिटनेस की जांच।

मोटरसाइकिल: बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भारी जुर्माना।

इन प्रमुख कमियों पर हुई बड़ी कार्रवाई
बिना परमिट: व्यावसायिक रूप से चलने वाले कई वाहन बिना वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ते मिले।

बिना इंश्योरेंस: सुरक्षा और बीमा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों को पकड़ा गया।

हेलमेट की अनदेखी: दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनना जुर्माने का मुख्य कारण रहा।

दस्तावेजों का अभाव: प्रदूषण प्रमाण पत्र ( पीयूसी ) और फिटनेस सर्टिफिकेट की अनुपलब्धता।

डीटीओ की सख्त चेतावनी

कार्रवाई के दौरान डीटीओ श्री जायसवाल ने वाहन चालकों और मालिकों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

“भरनो में आज की कार्रवाई एक ट्रेलर है। हम उन सभी वाहन मालिकों को चिन्हित कर रहे हैं जो बिना इंश्योरेंस और परमिट के वाहन चला रहे हैं। ₹2.80 लाख का जुर्माना यह बताने के लिए काफी है कि अब लापरवाही के दिन खत्म हो गए हैं — डीटीओ, गुमला

कार्रवाई का असर: इस महा-अभियान के बाद पूरे भरनो क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के अन्य प्रखंडों में भी इसी तरह अचानक चलाया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, व्यापक तैयारियों की समीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां की संयुक्त अध्यक्षता में आज अनुमंडल कार्यालय सभागार में आगामी ईद, रामनवमी, दुर्गा पूजा एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने पर्व स्थलों पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सभी चापाकलों को दुरुस्त रखने एवं आवश्यकतानुसार अतिरिक्त जलापूर्ति करने का आग्रह किया।
नगर क्षेत्र एवं जुलूस मार्गों में नियमित साफ-सफाई, ब्लीचिंग एवं कचरा निष्पादन के लिए चलंत डस्टबिन एवं नाइट स्वीपिंग टीम की व्यवस्था करने की मांग की गई।
देर रात तक आयोजित कार्यक्रमों के मद्देनज़र पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करने का सुझाव दिया गया।
जुलूस मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बड़े वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता बताई गई।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि गुमला जिला आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता है, इसलिए सभी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग ढीले तारों को दुरुस्त करे, पेड़-पौधों की छंटाई सुनिश्चित की जाए तथा नगर परिषद द्वारा सभी चिन्हित स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। जुलूस एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधा, एम्बुलेंस एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को साझा न करें।

पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने कहा कि सभी पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन पेट्रोलिंग, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। अवैध शराब, ब्लैक मार्केटिंग एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुलूस मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा बिना अनुमति किसी भी प्रकार का जुलूस/अखाड़ा आयोजित नहीं किया जाएगा। डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

नगर परिषद प्रशासक ने बताया कि सभी पर्व स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, चलंत डस्टबिन, नाइट स्वीपिंग टीम, साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा पेयजल आपूर्ति हेतु उपलब्ध चापाकलों को क्रियाशील रखा गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है तथा पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है एवं किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि सभी प्रखंडों एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं तथा पर्वों के दौरान सामुदायिक सहयोग एवं समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, डीसीएलआर बसिया शेखर कुमार, डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र टोप्पो, एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति विनय कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वरीय पदाधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

राम भक्तों के लिए

भारत की जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सूचना भवन, गुमला के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शशिन्द्र कुमार बड़ाईक, अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी, गुमला द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों को सभी स्तरों पर सावधानीपूर्वक एवं पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुरूप संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के उप निदेशक, जनगणना केश्या नायक एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 श्री राजा शंकर ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। वहीं श्रीमती माधुरी बेक, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, गुमला द्वारा जनगणना 2027 के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई।
बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक किया जाएगा। झारखण्ड राज्य में यह कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक प्रस्तावित है।
जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिसमें पर्यवेक्षक एवं प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण करेंगे। इसके साथ ही सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर कार्यों की निगरानी की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी (चैनपुर, बसिया, गुमला), जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी चार्ज पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के कर्मी सम्मिलित हो रहे हैं।

राम भक्तों के लिए

बदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो द्वारा घाघरा प्रखंड अंतर्गत बदरी पंचायत में बायाफ संस्था एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से निर्मित सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास संस्था के 18वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मेलन में भी सहभागिता की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक विकास के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने एवं सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा बदरी पंचायत में संचालित मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मध्य विद्यालय बदरी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष बल दिया गया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium