26.4 C
Ranchi
Tuesday, June 30, 2026
Advertisement
Home Blog

संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम समिति के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित

0

News – Kahkashan Farooqi 

Gomia—तेनुघाट नंबर-1 स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम परिसर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन राजू रविदास ने किया।
बैठक में समिति के विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संरक्षक सहदेव रविदास एवं छोटन राम ने कहा कि समाज की एकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समिति को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने संत गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आश्रम के विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी सदस्यों ने समिति को और मजबूत बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में कालेश्वर रविदास, गणपत रविदास, नकुल रविदास, धनंजय रविदास, राजू रविदास, फूलचंद रविदास, रामकिशुन रविदास, गणेश दास, नागेश्वर रविदास, विनोद राम, मनोज रविदास, उमाशंकर राम, मुकेश राम, दिलीप रंजन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

सऊदी अरब में 9 दिनों से पड़ा है प्रवासी श्रमिक का शव, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

0

News – Kahkashan Farooqi 

Gomia—-बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो गांव के प्रवासी श्रमिक द्वारिका महतो का शव पिछले नौ दिनों से सऊदी अरब में पड़ा हुआ है। उनकी मौत के बाद अब तक न तो शव भारत लाया जा सका है और न ही कंपनी की ओर से मुआवजा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, द्वारिका महतो मूल रूप से डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो समदा गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ महतो के पुत्र थे। पिछले करीब 25 वर्षों से वे अपने ससुराल मुंडरो में घरजमाई के रूप में रह रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे जनवरी 2005 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे, जहां वे केईसी कंपनी में कार्यरत थे।
बताया गया कि 20 जून 2026 को काम के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद पत्नी धने श्वरी देवी, पुत्र सचिन कुमार, सतीश कुमार, नीतीश कुमार तथा ससुर लालधारी महतो सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजन पिछले नौ दिनों से उनके शव के भारत आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जा सके।
प्रवासी श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करने वाले सिकंदर अली लगातार कंपनी और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कंपनी से उचित मुआवजा देने और शव को शीघ्र भारत भेजने की मांग की है।
मृतक की पत्नी धनेश्वरी देवी ने बताया कि पति की मौत के नौ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक शव भारत नहीं पहुंचा है। कंपनी की ओर से मुआवजे के संबंध में भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द शव स्वदेश मंगाने और परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

राम भक्तों के लिए

भगत अहरा मोहल्ला में पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू, 50 घरों को मिलेगा नियमित पेयजल

0

News – Kahkashan Farooqi 

ग्रामीणों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जताया आभार
गोमिया —–गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भगत अहरा मोहल्ला में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। स्वांग पेयजलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार कार्य का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह एवं वार्ड सदस्य यासमीन परवीन ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई थी। यहां पहले पाइपलाइन नहीं होने के कारण लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। अब पाइपलाइन विस्तार होने से लगभग 50 घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पेयजल समस्या के समाधान का जो आश्वासन दिया था, उसे पूरा कर दिखाया। इससे वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सका।
विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि स्वांग पेयजलापूर्ति योजना के विस्तार से भगत अहरा मोहल्ला के सभी लाभुकों को नियमित एवं सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
मौके पर झामुमो प्रखंड उप सचिव राजू शाह, बबलू साहू, परमेश्वर कांदू, संटू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मुकुंद चौधरी, विक्की अग्रवाल, सोनू गुप्ता, नौसे राजा, विक्रांत अग्रवाल, जमालुद्दीन, मनु साव, प्रदीप कांदू, सुनीता देवी, पिंकी कुमारी, होमा परवीन, स्वरूपा देवी, नाज परवीन, नतीजा खातून, सुखी नाज, ललिता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग को लेकर 30 जून को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

0

News – Kahkashan Farooqi 

फुसरो—- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ, ढोरी शाखा द्वारा अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर जेबीसीसीआई-12 के गठन एवं एनसीडब्ल्यूए-12 वेतन समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर 25 से 30 जून तक कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों में पिट मीटिंग एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को कल्याणी एवं ढोरी खास परियोजना में द्वार सभा और पिट मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश पासवान ने की। वक्ताओं ने कहा कि जेबीसीसीआई-12 के गठन में लगातार हो रही देरी से कोयला कर्मियों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कोल इंडिया प्रबंधन, कोयला मंत्रालय एवं भारत सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित कर रहा है।
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति एवं पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कोयला कर्मियों की सबसे बड़ी मांग एनसीडब्ल्यूए-12 के तहत नया वेतन समझौता तथा जेबीसीसीआई-12 का शीघ्र गठन है। वहीं भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, मंत्री कुलदीप एवं हीरालाल रविदास ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे कोल इंडिया क्षेत्र में आंदोलन चला रहा है।
क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने सभी कोयला कर्मियों से 30 जून 2026 को ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कामगारों की एकजुटता से ही प्रबंधन पर दबाव बनेगा और जेबीसीसीआई-12 का गठन जल्द संभव हो सकेगा।
मौके पर निरंजन वर्मा, अरविंद शर्मा, नुनुचंद महतो, राजेश पासवान, भुनेश्वर, बुधन प्रसाद नोनिया, सुबीर मुखर्जी, सोमनाथ मिश्रा, छोटन सामंतो, बीरू मिश्रा, भोला सिंह, आगाज राम, भोला राम, फुलचंद किस्कू, गणपत, संदीप उरांव, नरेश प्रसाद, जीवन लाल रजक, मिथिलेश चौहान, अनिल ठाकुर, मनोज कुमार, मोतीलाल चौहान सहित बड़ी संख्या में कोयला कर्मी उपस्थित

राम भक्तों के लिए

सिसई में परिवहन विभाग का ‘आपके द्वार’ अभियान धूमधाम से संपन्न, 122 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई ,में 29 जून 2026 को झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की अनूठी पहल ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ महा-अभियान का कारवां बुधवार को नवागढ़ के बाद सिसई नगर पंचायत पहुंचा। इस दौरान विभाग ने वहां एक विशेष कैंप का आयोजन किया, जिसमें 1,22 लोगों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए।

आमतौर पर केवल चालान काटने और जुर्माना वसूलने वाले विभाग के रूप में पहचाने जाने वाले परिवहन विभाग ने सिसई में अपनी इस छवि को बदलते हुए लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी। कैंप में सुबह से ही लाइसेंस बनवाने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर सिसई वासियों को अब जिला मुख्यालय के लंबे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे अपने घर के नजदीक ही यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

कैंप में 1,57 ने दिखाई उपस्थिति, 1,22 हुए सफल

नगर पंचायत सिसई में आयोजित इस विशेष शिविर में कुल 1, 57 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैंप में दस्तावेजों की जांच से लेकर कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट तक सभी प्रक्रियाएं ऑन-स्पॉट पूरी की गईं। परिवहन विभाग के कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन किया और उनका टेस्ट लिया। कड़ी प्रक्रिया और जांच के बाद 1,22 लोग इस टेस्ट में सफल रहे, जिन्हें तुरंत ही हाथों-हाथ लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

इस ऐतिहासिक आयोजन में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सत्येन्द्र महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने हाथों से लोगों को लाइसेंस वितरित किए। उनके साथ मोटर यान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप तिर्की तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। सिसई की जनता की सुविधा के लिए पूरा परिवहन कार्यालय मौके पर ही डेरा डाले हुए था।

सड़क सुरक्षा पर विशेष क्लास का आयोजन

लाइसेंस वितरण के साथ ही लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष सड़क सुरक्षा क्लास भी आयोजित की गई। सड़क सुरक्षा प्रबंधक प्रभास कुमार के नेतृत्व में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस चर्चा के दौरान वाहनों के अनिवार्य इंश्योरेंस, सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीद-बिक्री में सावधानियों, एवं दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए ‘गुड सेमेरिटन नीति’ के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा की जानकारी साझा की गई। साथ ही, दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की महत्ता को भी विस्तार से समझाया गया।

डीटीओ की अपील: ऑनलाइन आवेदन करके आएं

जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो ने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कैंप में आने से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि लोग नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से sarathi.parivahan.gov.in (सारथी पोर्टल) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही, jhdlrcpayment.rosmertatech.com पर लर्निंग लाइसेंस का शुल्क जमा करने की रसीद भी साथ लाना अनिवार्य है।

कैंप में आने वाले आवेदकों के लिए जरूरी दिशानिर्देश:

– समय:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
– अनिवार्य दस्तावेज:
– पहचान/पता प्रमाण: आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र।
– आयु प्रमाण: वोटर आईडी या 10वीं की मार्कशीट।
– अन्य: पासपोर्ट साइज फोटो एवं ब्लड ग्रुप की सही जानकारी।

– फीस भुगतान (केवल ऑनलाइन):  कैंप में किसी भी प्रकार का नकद लेन-देन नहीं किया जाएगा। आवेदक अपने साथ UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) सक्षम मोबाइल या ATM कार्ड अवश्य लाएं।

परिवहन विभाग की यह पहल आम जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। नवागढ़ से शुरू हुआ यह अभियान आने वाले दिनों में जिले की अन्य पंचायतों में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी आसानी से लाइसेंस उपलब्ध कराया जा सके और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

राम भक्तों के लिए

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

विकास योजनाओं में तेजी लाने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश

गुमला : – गुमला उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में प्रधानमंत्री जन-मन योजना, वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पेयजल आपूर्ति, भवन निर्माण, छात्र-छात्राओं के साइकिल वितरण सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सुदूरवर्ती पाठ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव संभावित तिथि से पूर्व ही निकटतम स्वास्थ्य संस्थान तक सुरक्षित पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आकस्मिक चिकित्सा स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। साथ ही ऐसे दुर्गम क्षेत्रों की पहचान कर वहां एम्बुलेंस सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में निर्माणाधीन भवनों एवं अधूरी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके भवनों का संबंधित विभागों को अविलंब हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वर्ष 2023 से लंबित लघु सिंचाई विभाग के निर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा डुमरी पाइपलाइन परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं आंगनबाड़ी एवं धूमकुड़िया भवनों के निर्माण कार्यों में भी अपेक्षित गति लाने पर बल दिया गया।
प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने तथा वनाधिकार अधिनियम के तहत पात्र लाभुकों के बीच व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पट्टा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण की अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं रहने पर सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को अविलंब विस्तृत प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

स्कॉर्पियो ने एक महिला को कुचला, अपना स्थल पर हुई महिला की दर्दनाक मौत, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

घाघरा थाना प्रभारी ने समझा बुझा कर ग्रामीणों को किया शांत

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत. घटना इटकीरी गांव के समक्ष की
हैं, बताया जाता है की घाघरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना इटकीरी गांव के समक्ष की है. जहां एक काले रंग के स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को रौंद दिया. महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. वाहन चालक वाहन लेकर गुमला के तरफ फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने उक्त वाहन का नंबर लिखकर रखा है, और उक्त घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए उक्त घटना की जानकारी घाघरा थाना प्रभारी को दी , जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, घाघरा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद, ग्रामीणों को समझा बूझकर उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए, पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस गुमला भिजवाया गया l
घाघरा थाना पुलिस मामले की गहराई से छानबीन करते हुए, उक्त काले रंग के स्कॉर्पियो कार और उसके चालक की खोज में जुटी, जांच जारी है.,,,,

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में अबतक पांच अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला इन दिनों सुर्खियों में हैं, घटना दुर्घटनाओं की सिलसिला जारी,जिले के विभिन्न क्षेत्र मेंऔर अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। जिसमें आत्महत्या, हादसा व वज्रपात से हुई है उक्त सभी मौतें l पहली घटना में कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब कुछ जायज है, परंतु प्यार मोहब्बत और बेवफाई का अंजाम कभी अच्छा नहीं होता। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता अंबाटोली में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला – मामला सामने आया है, जहां पति की बेवफाई और सौतन की तानों से तंग आकर 35 वर्षीय नीलू देवी ने बीती रात अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सस्पेंस और धोखे से भरी इस उक्त कहानी के तार काफी उलझे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतका नीलू देवी के पति मृत्युंजय उरांव ने दो शादियां कर रखी थीं। उसकी पहली शादी देवरागानी निवासी बसंती उरांव के साथ हुई थी, जिससे उसका एक बेटा है। वहीं, दूसरी तरफ उसने नीलू देवी को भी अपनी पत्नी बनाकर रखे हुए था। जिससे उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। मृत्युंजय दोनों पत्नियों के साथ रिश्ते के इस जाल को संभाल नहीं पा रहा था। मामला तब और बिगड़ा जब बीते 21 जून को नीलू देवी और उसका पति मृत्युंजय दोनों रांची से जब विशुनपुर लौटे।

घर लौटते ही दोनों पत्नियों (नीलू और बसंती) का आमना-सामना हो गया। इसके बाद घर में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और दोनों के बीच कहासुनी तू तो मैं मैं शुरू हो गयी। पति की बेवफाई और सौतन के तानों ने नीलू को भीतर से इस कदर झकझोर कर तोड़ दिया कि उसने अंततः अपनी जीवन लीला समाप्त करते हुए,आत्महत्या कर ली। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस उलझी हुई प्रेम, बेवफाई और खुदकुशी की दास्तान की कड़ियों को जोड़ने और मामले की तह तक जाने के लिये आगे की तफ्तीश में जुट गयी है। घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने और (वज्रपात) की चपेट में आने से 35 वर्षीय किसान देवराज उरांव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवराज उरांव खेत में धान का बिचड़ा छिटने का काम पूरा कर वापस अपने घर लौटने की तैयारी कर रहा था इसी क्रम में एकाएक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार परिजन और आसपास के ग्रामीण उक्त घटनास्थल पर पहुंचे , लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इस असमय हादसे के बाद पूरे कुगांव गांव में शोक की लहर दौड़ गयी । बताया जाता है कि देवराज अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था , जिसके सहारे पूरा घर चलता था, मृतक के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं जो अब बेसहारा और अनाथ हो चुके हैं,
जिनमें सबसे बड़ा बेटा अभी नौवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता की अचानक हुई इस मौत से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने जिला व अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए अभिलम और समय रहते आपदा राहत राशि, सरकारी मुआवजा और अन्य आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग और गुहार लगाई है। गुमला सदर थाना के कोटाम स्थित पतगच्छा भदलीटोंगरी निवासी 60 वर्षीय रतईन देवी ने गांव के ही समीप एक अरंडी (रेड़ी) के झाड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार की सुबह उक्त महिला के शव लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मृतका के पति लक्षण लोहरा ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले नौ महीनों से बिहार में रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही बिहार से वापस अपने घर कोटाम लौटी थी। पति के अनुसार, शनिवार की रात लगभग आठ बजे रतईन देवी ने सामान्य रूप से खाना खाया और फिर घर से बाहर निकल गयी,इसके बाद वह रात में वापस घर नहीं लौटी। सुबह जब ग्रामीण और परिवार के लोग बाहर निकले, तो हरांडांड़ के समक्ष अरंडी की झाड़ी में उसका शव लटकता हुआ पाया गया। पति
लक्षण लोहरा ने आशंका जताते हुए कहा कि संभवतः अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण ही उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, आत्महत्या के स्पष्ट और सटीक कारणों का अब तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और उक्त शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और स्थिति साफ हो पायेगी। पालकोट थाना क्षेत्र के तपकारा नवाटोली में 30 वर्षीय सुकरी कुमारी की मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। जबकि कुछ ग्रामीण इस मौत को संदिग्ध बताते हुए, और हत्या की आशंका जता रहे हैं पुलिस ने उक शव को पोस्टमार्टम हेतू गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहाँ पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उक्त मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बसिया पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया हैं, उक्त शव के शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने उक्त शव को गुमला सदर अस्पताल के शीतगृह में नियमानुसार 72 घंटे के लिए उक्त शव को सुरक्षित रख दिया है ताकि उक्त शव के पहचान होने पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

शहादत पर रक्षा मंत्री कटघरे में…सबसे बड़ा सवाल…मानसून सत्र में अपना बचाव कैसे करेंगे…? 

0

आपरेशन सिन्दूर को लेकर संसद में जिस तरह से रक्षा मंत्री ने महाझूठ बोला है. उसकी सफाई तो बेहद ही शर्मनाक है. 28 जुलाई 2025 को संसद सत्र में लोकसभा सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष से कहा था, “आपको सवाल पूछना है तो ये पूछिए कि इस ऑपरेशन में क्या हमारे जांबाज़ सैनिकों को कोई क्षति पहुंची है, तो उसका उत्तर है नहीं.(ज़ोर देकर)।”

अब जनमत खुद तय करें कि उक्त बयान आपरेशन सिन्दूर में भारत के छह जवानों की शहादत स्वीकारोक्ति था या किसी क्षति, यानी शहादत को भी नकारना था ? अब सरकार एवं रक्षा मंत्रालय कह रहे हैं कि रक्षामंत्री के उस बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है.

सवाल उठता है कि जब संसद में दिए गए बयान रिकार्ड में दर्ज है तो इसे कैसे झुठलाया जा सकता है? सरकार एवं रक्षा मंत्रालय का कुतर्क देखिए कि इसे गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया बयान बताने की बेेेेेशर्मी दिखाई गई. इसपर मोदी मंत्रिमंडल और भाजपाइयों में पूरी तरह से सन्नाटा है तो दूूूूसरी ओर मेन स्ट्रीम मीडिया के लिए यह कोई खबर नहीं है और न ही डिबेट का विषय. लेकिन इतना तय है कि मानसून सत्र में राजनाथ सिंह को इसका जवाब देना होगा.

राम मंदिर में चोरी पर घिरे मोदी-योगी पसोपेश में और भागवत हैं खामोश

दूसरी ओर मंदिर से चोरी की आग का धुआं देख सरकार ने खुद जांच कराई. तथ्य आये. गिरफ्तारियां और इस्तीफ़े हुए, पर कहा जा रहा कि राम मन्दिर पर विपक्ष राजनीति कर रहा है.

गलत बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उसी तरह अब एक वर्ष बाद बात उजागर हो रही है कि आपरेशन सिन्दूर में, जिसे भारतीय जनमत के विरुद्ध रातों रात ट्रंप ने अग्रणी ट्वीट कर सीजफायर का एलान कर दिया था, कुल छह भारतीय जाबांज जवान शहीद हुए थे। बात साफ है कि कहीं भी दायित्वपूर्ण जबाबदेही नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सुरक्षा बलों के 6 वीर जवानों की शहादत की आधिकारिक जानकारी पहली बार सरकार द्वारा सार्वजनिक की गई है। इन शहीदों के नामों को नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल (राष्ट्रीय समर स्मारक) के ‘त्याग चक्र’ की दीवारों पर और आधिकारिक वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है।

मई 2025 में हुए इस सैन्य अभियान के करीब एक साल बाद शहीदों के नामों का खुलासा होने पर राजनीतिक विवाद भी खड़ा होना लाजिमी है। शहीद हुए 6 जवानों में भारतीय थलसेना के 5 एवं वायुसेना के 1 जवान की शहादत का खुलासा हुआ है। 

राम भक्तों के लिए

सांसद प्रतिनिधि राजआर्यन शर्मा ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए छेड़ा जनसंपर्क अभियान

0

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि से लोगों ने सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने की लगाई गुहार

धनबाद : धनबाद के सांसद ढुलू महतो के धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक तरह से संपर्क अभियान छेड़ दिया है. क्षेत्र के लोग अपनी फरियाद लेेेकर सांसद प्रतिनिधि के घर तक पहुंच जाते हैं. वे सबकी बात सुनते-समझते हैं फिर क्षेत्र का दौरा कर वहां के लोगों की तकलीफों को लेेेकर सांसद और संबंंधित अधिकारियों से संपर्क करते हैं. इसके कारण उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ती जा रही हैं. हालांकि जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का पर्याप्त सहयोग भी मिल रहा है.

जनहित कार्यों के अभियान के दौरान रविवार को सांसद प्रतिनिधि ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के समीप स्थित सुभाष नगर इलाके निरीक्षण कर समस्याओं से अवगत हुए.

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा सांसद प्रतिनिधि को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि सुभाष नगर, वार्ड संख्या 22 में लगभग 20 परिवार निवास करते हैं। लंबे समय से यहां सड़क, नाली, सरकारी नल एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने सांसद प्रतिनिधि को बताया कि बारिश के दिनों में सड़क नहीं होने के कारण गलियों में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है और कई घरों में कचरायुक्त पानी भी प्रवेश कर जाता है. इससे नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

नाली के अभाव में कचरायुक्त पानी घरों में घूस जाते हैं

नाली के अभाव में जल निकासी की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। वहीं, स्ट्रीट लाइट नहीं होने से क्षेत्र में हमेशा दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है, जिससे विशेषकर स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने सांसद प्रतिनिधि से विश्वविद्यालय गेट की दाहिनी ओर स्थित क्षेत्र से लेकर छोटेलाल जी के घर तक सड़क, नाली, सरकारी नल एवं स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

क्षेत्र की स्थिति को देखकर राज आर्यन शर्मा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सांसद ढुलू महतो जी के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium