23.1 C
Ranchi
Tuesday, November 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम, संक्रमण से बचाव और...

गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी-एड्स जागरूकता कार्यक्रम, संक्रमण से बचाव और भेदभाव समाप्त करने का दिया संदेश

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा जितेंद्र कुमार ने जिला एड्स नियंत्रण समिति, बोकारो की ओर से एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, इसके फैलने के माध्यमों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में आईसीटीसी गोमिया के टीसी परमानंद एवं आईसीटीसी स्टाफ गोमिया के मदन मोहन महथा के साथ डॉ. निशांत कुमार, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, टाइगर, सरयू रविदास, गौतम कुमार, नरेंद्र प्रजापति, विनोद कुमार, सोमनाथ भारती एवं हीरालाल रवानी सहित पूरी टीम और सहायिका कर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आईसीटीसी के परमानंद ने एचआईवी संक्रमण के कारणों, इसके फैलने के माध्यमों और बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में आज भी कई तरह की भ्रांतियां और गलत धारणाएं प्रचलित हैं। इन्हें दूर करने के लिए लोगों के बीच सही जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, उचित चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम की जा सकती है। साथ ही एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी उचित उपचार और देखभाल के साथ बेहतर जीवन जी सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी को लेकर किसी प्रकार का डर या भ्रम पालने के बजाय जागरूक बनें और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी की जांच एवं परामर्श अवश्य लें।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने पर भी विशेष जोर दिया। टीम ने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान, सहयोग और समान अधिकार मिलना चाहिए।
जिला एड्स नियंत्रण समिति की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच, उपचार और सामाजिक भेदभाव के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading