23.1 C
Ranchi
Tuesday, November 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaटांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा...

टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

न्यूज – कहकशां फारूकी 

चैया टाड़ गांव में खूनी विवाद, 55 वर्षीय लालमन महतो के सिर पर टांगी से किया था वार, गंभीर हालत में लगे थे 12 टांके

गोमिया__ बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चैया टाड़ गांव में आपसी विवाद के दौरान टांगी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी द्वारका महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मारपीट और हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

घटना 2 नवंबर की सुबह करीब छह बजे की है। बताया जाता है कि गांव निवासी 55 वर्षीय लालमन महतो अपने मवेशियों को बांधने के बाद शौच के लिए तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान द्वारका महतो और उनकी पत्नी रुकवा देवी के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच द्वारका महतो के पुत्र टेकलाल महतो ने लालमन महतो का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद द्वारका महतो ने टांगी से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में लालमन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर 12 टांके लगाए गए।

घटना के बाद घायल लालमन महतो ने चतरोचट्टी थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 51/2026, दिनांक 2 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और नामजद आरोपी द्वारका महतो को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading