23.1 C
Ranchi
Tuesday, November 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaविकास के नाम पर सामुदायिक भवन की बलि! पुराने भवन को तोड़कर...

विकास के नाम पर सामुदायिक भवन की बलि! पुराने भवन को तोड़कर उसी जगह बना दिया आंगनबाड़ी केंद्र

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरूडीह पंचायत स्थित नेहरू हाई स्कूल मैदान में पहले से मौजूद मजबूत सामुदायिक भवन को ध्वस्त कर उसी जगह नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन बना दिया गया। इस निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने संवेदक पर मनमानी और निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नेहरू हाई स्कूल मैदान में बना पुराना सामुदायिक भवन पूरी तरह उपयोगी और मजबूत स्थिति में था। इसका इस्तेमाल क्षेत्र के लोग सामाजिक कार्यक्रमों, सार्वजनिक आयोजनों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान करते थे। यह भवन स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा था। लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण के दौरान इस सामुदायिक भवन को ही ध्वस्त कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र के लिए दूसरी जगह उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर पुराने सामुदायिक भवन को तोड़कर उसी स्थान पर नया भवन खड़ा कर दिया गया। अब ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक सार्वजनिक उपयोग के मजबूत भवन को समाप्त करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए पंचायत में दूसरी जमीन उपलब्ध नहीं थी? पुराने भवन को ध्वस्त करने की अनुमति किस अधिकारी ने दी और क्या इसके लिए विभागीय प्रक्रिया का पालन किया गया?
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि पुराने भवन की उपयोगिता बरकरार थी, तो उसे बचाने के बजाय ध्वस्त करना सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसा है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने, भवन तोड़ने की अनुमति और निर्माण से संबंधित अभिलेखों की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने पर संवेदक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सवाल किया है कि विकास कार्यों के नाम पर एक सार्वजनिक सुविधा को समाप्त कर दूसरी सुविधा का निर्माण करना कहां तक उचित है? अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्रामीणों के उठाए सवालों पर क्या कार्रवाई करता है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading