20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 258

दिल्ली से रेस्क्यू कर लाई गईं दो नाबालिग लड़कियाँ, शादी का प्रलोभन देकर ले गया था आरोपी युवक – गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

गुमला पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली से दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एसपी ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 अक्टूबर 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम में पुअनि गौतम वर्मा, महिला आरक्षी सुचिता डूंगडूंग और आरक्षी परवेज अंसारी शामिल थे।

एसआईटी की टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से करोलबाग स्थित टोडापुर दशघरा मोहल्ले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान विकास सिंह (उम्र 29 वर्ष, पिता स्व. अरुण सिंह), निवासी मदनपुर वार्ड संख्या-3, जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2013 से दिल्ली में रह रहा था और वर्तमान में पैनक्रॉस ट्रैवल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका संपर्क बिहार दरभंगा के अशोक कुमार यादव और अविनाश नायक उर्फ अंकित से था।
विकास सिंह ने खुलासा किया कि 9 अक्टूबर 2025 को वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के दुलदुला प्रखंड अंतर्गत कोरना गांव से दो नाबालिग लड़कियों को शादी का प्रलोभन देकर दिल्ली लेकर गया था।

एसपी हरिश बिन जामां ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मानव तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित गुमला लाकर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया है।

गुमला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिससे दो नाबालिग लड़कियाँ एक बार फिर सुरक्षित अपने घर लौट सकीं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
राम भक्तों के लिए

पूर्वी भारत में अपना विस्तार करते हुए, बिहार में खुलीं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की चार नई शाखाएँ

0

पटना, नवंबर, 2025: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने पूर्वी भारत में अपने नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। बैंक ने बिहार राज्य के चार शहरों- बेगूसराय, भागलपुर, जमुई और कटिहार में नई शाखाएँ खोली हैं। इस कदम के साथ बैंक ने अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे कारोबारियों, घर खरीदने के इच्छुक लोगों और अब तक बैंकिंग से दूर समुदायों तक वित्तीय सेवाएँ पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
इन नई शाखाओं के साथ, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अब बिहार में अपनी पहुँच को और बढ़ा रहा है। बैंक वर्तमान में 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 98.8 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है। ये चार नई माइक्रो बैंकिंग (एमबी) शाखाएँ मुख्य रूप से ग्रुप लोन (जीएल) और इंडिविजुअल लोन (आईएल) पर फोकस करेंगी। साथ ही, इनसे स्थानीय स्तर पर करीब 40-45 लोगों के लिए रोज़गार के अवसर भी उत्पन्न होंगे, जिससे बिहार की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा।
विस्तार पर बात करते हुए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के माइक्रो बैंकिंग और गोल्ड लोन के हेड, श्री विभास चंद्र ने कहा, “बिहार हमारे लिए एक अहम् विकास क्षेत्र है, जहाँ मजबूत उद्यमशीलता की भावना और भरोसेमंद वित्तीय सेवाओं की बढ़ती जरूरत साफ दिखाई देती है। नई शाखाओं की शुरुआत हमारे इस संकल्प को दर्शाती है कि हम जमीनी स्तर पर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना है, ताकि हम लोगों, छोटे कारोबारियों और युवा उद्यमियों की बदलती जरूरतों के अनुसार उन्हें आसान और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग समाधान दे सकें।”
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का ग्राहक आधार 98.8 लाख से अधिक है, जिसमें 3.5 लाख एसेट-ओनली ग्राहक, 50.2 लाख लाइबिलिटी-ओनली ग्राहक और 45.1 लाख ऐसे ग्राहक शामिल हैं जिनके पास दोनों तरह के खाते हैं। यह बैंक की संतुलित और समावेशी विकास रणनीति को दर्शाता है। बैंक अपने ग्राहकों को निरंतर रूप से सेविंग और करंट अकाउंट, फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट, डिमैट और इंश्योरेंस सर्विसेस, माइक्रोफाइनेंस, हाउसिंग, एमएसएमई, एग्रीकल्चर, व्हीकल और गोल्ड लोन जैसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता आ रहा है।
ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक बिज़नेस लोन 10 लाख रुपए से 10 करोड़ रुपए तक, अफोर्डेबल हाउसिंग लोन 5 लाख रुपए से 75 लाख रुपए तक, माइक्रो मॉर्टगेज लोन 3 लाख रुपए से 15 लाख रुपए तक, गोल्ड लोन 25,001 रुपए से 25 लाख रुपए तक और व्हीकल लोन 26,000 रुपए से 5 लाख रुपए तक प्रदान करता है। वहीं, डिपॉजिट पर बैंक आकर्षक ब्याज दरें देता है, जिसमें सेविंग अकाउंट पर सालाना 7.25% तक और सीनियर सिटीज़न के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.95% तक ब्याज दर शामिल है।
डिजिटल सेवाओं के मामले में भी बैंक लगातार आगे बढ़ रहा है। मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के लिए ‘उज्जीवन ईज़ी’ ऐप और ग्राहकों की आसान पहुँच के लिए ‘हेलो उज्जीवन’ नामक वर्नाक्युलर, विजुअल और वॉइस-बेस्ड ऐप उपलब्ध है। इसके अलावा, वीडियो बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सुविधाएँ भी ग्राहकों को दी जा रही हैं, जिससे हर तरह के लेन-देन तेज़, आसान और सुरक्षित तरीके से किए जा सकें।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सितंबर 2025 तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। बैंक के कुल डिपॉजिट में सालाना 15% की बढ़ोतरी हुई, जबकि सीएएसए डिपॉजिट 22% बढ़कर 10,783 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुँच गई, जो 10,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार करने के बाद एक नई उपलब्धि है। बैंक की कुल लोन बुक भी 14% बढ़कर 34,588 करोड़ रुपए पर पहुँच गई, जिसमें सिक्योर्ड लोन का हिस्सा बढ़कर 47% दर्ज किया गया है।
इस तिमाही में बैंक ने अब तक का सबसे ज्यादा 7,932 करोड़ रुपए का लोन डिस्बर्समेंट किया। एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखा गया, जहाँ पीएआर घटकर 4.45% और जीएनपीए स्थिर रहकर 2.5% पर रहा। वित्त वर्ष 26 की योजना के तहत बैंक ने इस तिमाही में 14 नई शाखाएँ खोलीं और यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आरबीआई में आवेदन भी किया है, जिसके निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए और न्यायिक हिरासत में लेते हुए , गुमला जेल भेजा दिया हैं

0

गुमला : – गुमला जिला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने बताया की लगातार गुप्त सूचनाओ पर त्वरित कार्रवाई करते हुए और गुप्त सूचनाओं के सत्यापन और उस पर सख्त कार्यवाही हेतु एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर उक्त सभी को समय पर गिरफ्तार करते हुई गुरुवार को जेल भेज दिया।

पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के टावर चौक से जुड़ा है। यहां एक कार में रिवॉल्वर लहराते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें डुमरडीह निवासी रौनक प्रसाद (21), ज्योति संघ के समीप रहने वाले आलोक सिंह (19) और शीलम निवासी पवन सिंह (24) शामिल हैं। इन सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

एसडीपीओ की टीम ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

तीनों ने एक पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। एसडीपीओ की टीम ने सिलम बाईपास कलभट्ट से छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक काले रंग की 7.65 एमएम बोर की पिस्टल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाला पकड़ाया
दूसरे मामले में, पुलिस ने बस स्टैंड निवासी के घर में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि गुमला कांड संख्या 357/25 के आरोपी विंध्याचल नगर निवासी संदीप राम (19) को गुरुवार को जेल भेजा गया।

छापेमारी दल ने संदीप राम को विंध्याचल नगर स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह 28 अक्टूबर 2025 को बस स्टैंड निवासी राहुल कुमार के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की घटना में शामिल था।

वहीं, तीसरी घटना गुमला के एक नाबालिग के अपहरण से संबंधित है। गुमला पुलिस ने कांड संख्या 336/25 के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया। टीम ने दिल्ली के करोल बाग, टोडापुर स्थित एक मकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मदनपुर, बिहार निवासी विकास सिंह (29) को दो नाबालिगों के साथ पाया। विकास सिंह समस्तीपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जन वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार नगर भवन, गुमला में आज गुमला अनुमंडल के जन वितरण प्रणाली (PDS) के सफल क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय अनुमंडलवार कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन वितरण प्रणाली से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं विक्रेताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा उन्हें नवीन दिशा-निर्देशों एवं सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रदान करना था, ताकि जन वितरण प्रणाली के लाभुकों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सके।

कार्यशाला में अपर समाहर्ता गुमला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुमला, अंचलाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह, जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मी एवं गुमला अनुमंडल के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने जन वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन, शिकायत निवारण की प्रक्रिया, लाभुकों को निर्धारित समय पर अनाज वितरण सुनिश्चित करने तथा ई-पॉस (e-PoS) मशीन के सही उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी।
पारदर्शिता बनाए रखने एवं लाभुकों की सुविधा को सर्वोपरि रखने पर विशेष बल दिया गया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी लाभुकों को सही वजन एवं समय पर राशन प्राप्त हो। किसी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

अपर समाहर्ता ने विक्रेताओं से अपील की कि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करें। उन्होंने कहा कि “जन वितरण प्रणाली जनता की खाद्य सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए इसमें पारदर्शिता और उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक है।”

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों द्वारा ई-पॉस मशीन के व्यवहारिक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया, जिसमें विक्रेताओं को तकनीकी समस्याओं के समाधान और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निवारण के उपाय बताए गए।
साथ ही, ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के सफल कार्यान्वयन, लाभुक सत्यापन प्रक्रिया, एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन के बारे में बताया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर देर रात्रि भयंकर सड़क दुर्घटना में दो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, पांच घायलों की स्थिति गंभीर, रांची रिम्स रेफर

0

गुमलाः खूटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पोकला बाजार टांड के समक्ष बोलेरो गाडी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में हुई जोरदार टक्कर दो लोग घटनास्थल पर ही कोई दर्दनाक मौत, जिसमें खूंटी जिला अंतर्गत स्थित मुरहू थाना क्षेत्र के हासा ग्राम के शिवदत मांझी, और सहगंज ग्राम निवासी अनुज नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत और पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं , जिन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया हैं , बताया जाता है कि सिमडेगा जिला अंतर्गत स्थित रामरेखा धाम में स्नान ध्यान कर और मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूर्णिमा मेला से लौटते वक्त रास्ते में हुई, यह गंभीर हादसा, बताया जाता है कि बोलेरो चालक की नींद पूरी नहीं होने के कारण और एकाएक झपकी आने से. उक्त सडक घटना घटी, घायलों की हालत गंभीर , उक्त सडक दुर्घटना में घायल लोगों में रेवा ग्राम निवासी प्रभाष कुमार, तथा जामुआदाग ग्राम निवासी अमित महतो और चंदू राम हैं, जबकि सुनील कुमार, और रंजीत महतो मुरहू के बांदे ग्राम निवासी हैं , सभी घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें प्रभाष कुमार की हालत चींताजनक बताई जा रही है,सडक दुर्घटना की सूचना मिलते हैं कामडारा थाना प्रभारी शशि प्रकाश अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया, और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम में भेजवाया गया, बताया जाता है कि खूंटी और सिमडेगा मुख्य सडक पर पोकला बाजार टांड के समक्ष देर रात्रि में बोलेरो चालक की नींद पूरा नहीं होने और एकाएक आंख झपकने के कारण बोलेरो नंबरJHOI GC 5443 और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक नंबर JHOI AO 8223 के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की उक्त सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और पांच लोग गंभीर रूप से घायल होगये जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कामडारा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, उक्त सड़क दुर्घटना में बोलेरो की परखच्चे उड़ गए, कामडारा पुलिस द्वारा मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व गुमला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में एक सप्ताह तक भक्ति और उल्लास से गूंजा जिला मुख्यालय
गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुमला शहर में पूरे सप्ताह भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। पांच दिनों तक प्रभातफेरी और नगर कीर्तन से शहर “वाहे गुरु” के जयकारों से गूंजता रहा। गुरू पर्व के अवसर पर आज जशपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुमला में विशेष पाठ, शब्द-कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गुरुद्वारे में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ढोलक की थाप पर भक्ति-भाव से शब्द-कीर्तन गाते नजर आए। संगत ने गुरु-वाणी का श्रवण किया और लंगर में गुरु प्रसाद ग्रहण किया।आज गुरुद्वारे में आयोजित सामूहिक गुरु के लंगर में सभी जाति और धर्म के लोगों ने एक साथ एक पंक्ति में बैठकर लंगर ग्रहण किया तथा समानता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार, पांच दिनों तक प्रभात फेरियाँ शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गईं। इसके बाद जशपुर रोड गुरुद्वारा से पालकोट रोड गुरुद्वारा तक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सजाई गई पालकी साहिब के साथ कीर्तन जत्थे और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन आज पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
गुरुद्वारे में बताया गया की सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी (अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों और ऊँच-नीच की भावना का विरोध करते हुए समानता, सेवा, सत्य और प्रेम का संदेश दिया। उनके उपदेश “नाम जपना, कीर्तन करना और वंड छकना” आज भी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।दिलदार सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि ईश्वर एक है और वह सभी में विद्यमान है। मेहनत, ईमानदारी और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची पूजा है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, मानवता और शांति का मार्ग दिखाते हैं।आज पूरे दिन गुरु वाणी, सेवा और समानता की भावना से ओत-प्रोत माहौल रहा, जिससे गुमला शहर में श्रद्धा, शांति और भक्ति का अनोखा संगम दिखाई दिया।

गुरु नानक देव जी : मानवता के मार्गदर्शक

संत-महात्मा समाज को सत्य, प्रेम और करुणा का मार्ग दिखाने ईश्वर के दूत बनकर आते हैं। ऐसे ही दिव्य पुरुष थे श्री गुरु नानक देव जी, जिन्होंने अपने उपदेशों से मानवता को नई दिशा दी। उन्होंने कहा — “हुकमे अंदर सबको, बाहर हुकम न कोय”, अर्थात सृष्टि ईश्वर की आज्ञा से चलती है और जो इसे समझ लेता है, उसका अहंकार मिट जाता है।

गुरु नानक देव जी ने कर्म, सत्य और दया को जीवन का आधार माना — “सच बरत संतोख तीरथ गिआन धियान स्नान”। उन्होंने जाति, धर्म और भेदभाव का विरोध करते हुए मानव समानता का संदेश दिया — “सा जात सा पात है, जेहे करम कमाए।” उनके साथी एक हिंदू (भाई बाला) और एक मुस्लिम (भाई मरदाना) थे — जो उनके सार्वभौमिक दृष्टिकोण का प्रतीक हैं।

नारी सम्मान पर उन्होंने कहा — “सो क्यों मंदा आखीऐ जित जमें राजान”। वहीं अन्याय के विरोध में वे निडर स्वर बने — “पाप दी जज लै क़ाबुलों आया, जोरी मंगै दान।”

मानवता, समानता और सत्य के इस युगनायक गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर कोटिशः नमन।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला मुख्यालय गुमला एनसीसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ संपन्न

0

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में एनसीसी दिवस – अपनी 77 वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है, एनसीसी कैडेट्स पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया गया कि,आपने अक्सर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को खाकी वर्दी में देखा होगा, जो एनसीसी यानी नेशनल कैडेट कोर का हिस्सा होते हैं. एनसीसी दिवस हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है और विश्व का यह सबसे बड़ा स्वैच्छिक संगठन अपनी स्थापना के 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस अवसर पर 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला की ट्रूप संख्या 18 डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के कैडेट्स ने पोस्टर और ग्रीटिंग कार्ड्स के माध्यम से एनसीसी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की.प्रधानाचार्य डॉ. रामाकांत साहू ने कैडेट्स की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स की रचनात्मकता और देशभक्ति को प्रदर्शित करना था.उन्होंने इस तरह की गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया, जो कैडेट्स की रचनात्मकता, टीम वर्क और संचार कौशल को विकसित करने में मदद करती हैं. सहायक एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने गतिविधि के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जिसमें टीम वर्क को प्रोत्साहित करना, कैडेट्स को एनसीसी और उसके मूल्यों के बारे में अपने विचार और भावनाएं व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना और कैडेट्स के बीच देशभक्ति पैदा करना शामिल था.

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

रहेकुबाटोली में चावर चंडी पूजा का हुआ भव्य शुभारंभ

0

मेला व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे ग्रामीण, पूजा स्थल पर उमडी भीड़

गुमला ः गुमला जिला अन्तर्गत बिशुनपुर प्रखंड के रहेकुबाटोली में परंपरागत चावर चंडी पूजा का शुभारंभ बुधवार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख चन्दन कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो, मुखिया सुशील मुंडा, जतन साहू एवं अजित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मां चंडी की पूजा-अर्चना की और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मेला और रंगारंग कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

शाम के समय आयोजित मेला व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नागपुरी गीत, लोकनृत्य, झूमर और आधुनिक प्रस्तुति पर लोग देर रात तक झूमते नजर आए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक नृत्यों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मेले में खाने-पीने के स्टॉल, झूले, खिलौनों की दुकानें और स्थानीय उत्पादों की बिक्री ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

समिति ने दिया सहयोगियों को धन्यवाद

पूरे कार्यक्रम का संचालन चावर चंडी पूजा समिति राहे कुबाटोली के नेतृत्व में किया गया।
समिति के पदाधिकारी —
अध्यक्ष : रविंद्र उरांव
सचिव : मनोज साहू
उपाध्यक्ष : दामोदर साहू
उप सचिव : प्रदीप साहू
कोषाध्यक्ष : बृजेश साहू
ने बताया कि यह पूजा गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जो हर साल सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।
समिति ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, कलाकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

03 गुड़िया ब्राउन शुगर, 30 ग्राम, अनुमानित मूल्य साठ हजार, एक इको मारुति कर के साथ तीन नशीले पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0

गुमला पुलिस को मिली एक और सफलता

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित पुसो थाना प्रभारी ने बताया की 03 नवंबर 2025 को संध्या 06.30 बजे पुलिस अधीक्षक ( गुमला जिला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय को एक गुप्त सूचना मिली की गढ़वा के तरफ से तीन लडके एक इको मारुति नंबर JHOl EY 4718 में सवार होकर प्रतिबंध नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर पुसो थाना की ओर जा रहें हैं, उनके द्वारा प्राप्त आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों युवकों को समय पर गिरफ्तार कर लिया गया, उक्त गुप्त सूचना और वरीय पदाधिकारी निर्देशानुसार एक छापामारी कल का गठन किया गया जिसमें पुअनि सोनल आशीष कुजूर,सअनि राखो हरि महतो, सअनि अभय कुमार, हवलदार जुनल तेरेस मिंज, आरक्षी अनुप टोप्पो, आरक्षी अरविंद भगत, और चालक सुमन कुजूर, और पुसो थाना गेट के समक्ष बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग शुरू किया गया, इसी क्रम में उक्त गुप्त सूचना का सत्यापन उस समय हो गया जब उक्त वाहन चेकिंग के दौरान इको मारुति कार नम्बर JHOI EY 4718 को पकडा गया और उसमें सवार तीनों युवकों से पूछताछ के क्रम में उन्होंने क्रमशः अपने अपने नाम पता बताया, बसिया थाना स्थित कुम्हारी ग्राम निवासी 24 वर्षीय अभिषेक लकड़ा, पिता सिल्वेस्टर लकड़ा, बसिया थाना स्थित रामजडी ग्राम निवासी 27 वर्षीय अजय कंसारी, पिता मनु कंसारी, तथा उसी क्षेत्र का 36 वर्षीय रंजीत कंसारी, पिता बलराम कंसारी,उक्त सभी तीनों युवकों की तलाशी के क्रम में 03 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन 30 ग्राम जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹60,000 ( साठ हजार रूपये ) और इको मारुति कर नंबर JH0I EY 4718 बाद में उन्होंने विधिवत गिरफ्तार पुसो थाना लाया गया और आवश्यक पूछताछ के बाद पुसो थाना काण्ड संख्या – 28/ 2025 दिनांक चार नवंबर 2025 – 17( a ) 21( b) 22 ( b ) 29 NDP’S
एक्ट दर्ज करते हुए, उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया हैं l

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

रागा प्रोफेशनल ने ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया 2025’ के ग्रैंड फिनाले में किया देश के तीन टॉप स्किनकेयर एक्सपर्ट्स को सम्मानित

0
  • रागा प्रोफेशनल का ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया’ एक ऐसा मंच है जो देशभर के स्किनकेयर प्रोफेशनल्स को पहचान और प्रोत्साहन देता है।
    पटना , नवंबर 2025: प्रतिभा, कौशल और एम्पावरमेंट का जश्न मनाते हुए, देश के प्रमुख प्रोफेशनल स्किनकेयर ब्रांड्स में से एक, रागा प्रोफेशनल (कैविनकेयर समूह से संबंधित), ने अपनी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया 2025’ के ग्रैंड फिनाले में टॉप तीन विजेताओं की घोषणा की। यह प्रतियोगिता प्रोफेशनल स्किनकेयर उद्योग को ऊंचाई देने, प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान और करियर विकास के बेहतरीन अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। ग्रैंड फिनाले का आयोजन जेडब्ल्यू मैरियट, सहार, मुंबई में हुआ। इस अवसर पर सुश्री मोनिका बहल, सीईओ, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, और श्री समीर श्रीवास्तव, सीईओ, लुक्स सैलून, विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में सुश्री रूश सिंधू (मिस इंटरनेशनल) – द फेस ऑफ़ रागा प्रोफेशनल, श्री अश्रित पटनायक, बिज़नेस हेड, रागा प्रोफेशनल और सुश्री सरीना आचार्य, एजुकेशन हेड, रागा प्रोफेशनल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस समारोह को और प्रेरणादायी बना दिया।
    देशभर से आईं 1000 प्रविष्टियों से भी अधिक में से चुने गए 12 शानदार फाइनलिस्ट्स ने इस फिनाले में अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसने भारत के स्किनकेयर उद्योग के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई। गांधीनगर, भोपाल, सूरत, लखनऊ, दिल्ली, पटना, कोलकाता, भुवनेश्वर, बेंगलुरु और बेरहामपुर जैसे शहरों से आए इन प्रतिभागियों ने अपनी डेडिकेशन, क्रिएटिविटी और तकनीकी एफिशिएंसी से सबका दिल जीता। महीनों की मेहनत—वेबिनार्स, थ्योरी राउंड्स, ज़ोनल और रीजनल प्रतियोगिताओं के बाद—इन 12 फाइनलिस्ट्स ने इस सम्मानजनक खिताब के लिए मुकाबला किया। यह शाम नवाचार और उत्कृष्टता को समर्पित थी।
    इस अवसर पर श्री अश्रित पटनायक, बिज़नेस हेड, रागा प्रोफेशनल ने कहा: “द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया के माध्यम से हमारा उद्देश्य हमेशा से ऐसा आंदोलन शुरू करना रहा है जो भारत के ब्यूटी प्रोफेशनल्स की मेहनत और कला का सच्चा उत्सव मनाए। इस उद्योग में हर यात्रा जिज्ञासा और सीख से शुरू होती है, समर्पण और कौशल के साथ आगे बढ़ती है, और फिर मास्टरी व एम्पावरमेंट में बदल जाती है। आज जब हम इतने प्रतिभाशाली प्रोफेशनल्स को अपना हुनर दिखाते देखते हैं, तो हमें उनके अंदर की असीम संभावनाओं का एहसास होता है। हम उनकी उपलब्धियों को पहचानकर और उन्हें मंच देकर अगली पीढ़ी को प्रेरित करना चाहते हैं ताकि वे अपने कौशल पर गर्व करें, सीमाओं को तोड़ें और ब्यूटी इंडस्ट्री को ऊंचाइयों पर ले जाएं। यह आयोजन मेहनत का सम्मान, विकास को बढ़ावा और एक्सीलेंस का उत्सव है।”
    इस मौके पर सुश्री सरीना आचार्य, एजुकेशन हेड, रागा प्रोफेशनल ने कहा: “ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में शिक्षा ही एक्सीलेंस की नींव है। हर प्रोफेशनल की यात्रा सीख से शुरू होती है, कौशल और निरंतर प्रयास से आगे बढ़ती है और अंत में उस योग्यता तक पहुँचती है जो पूरे ब्यूटी इंडस्ट्री को ऊँचाइयों तक ले जाती है। रागा प्रोफेशनल में, हम सुनिश्चित करते हैं कि हर प्रतिभा को सही विशेषज्ञता और ज्ञान मिले। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम न सिर्फ अचीवमेंट्स का जश्न मनाते हैं, बल्कि दूसरों को भी इनोवेशन और उच्च मानक स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।”
    ज्यूरी सदस्य – सुश्री नेहा जोशी, सुश्री अर्पिता दास, सुश्री हर्षदा ताक्के और श्रीमती लीना खंडेकर – को प्रोफेशनल ब्यूटी एजुकेशन में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले, 12 फाइनलिस्ट्स ने अपने कौशल को लाइव प्रदर्शन के माध्यम से ज्यूरी के सामने पेश किया, जहाँ उन्होंने तकनीकी सटीकता, रचनात्मक कला और स्किनकेयर साइंस की गहरी समझ का प्रदर्शन किया। समारोह का समापन एक शानदार शाम के साथ हुआ, जिसमें लाइव बैंड परफॉर्मेंस और विजेताओं की घोषणा शामिल थी।
    ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया 2025’ के विजेता हैं:
    ● विजेता: अंजलि मिश्रा (एडी’एस मेकओवर सैलून एंड एकेडमी, भोपाल, पश्चिम क्षेत्र) को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, ₹3,00,000 नकद, ₹1,00,000 मूल्य के रागा प्रोफेशनल प्रोडक्ट्स, और थाईलैंड यात्रा के साथ ब्यूटी कोर्स प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
    ● प्रथम रनर-अप: शिवम सिंह (ग्रूम्ड बाय शिवम, पटना, पूर्व क्षेत्र) को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, ₹1,00,000 नकद, ₹50,000 मूल्य के रागा प्रोफेशनल प्रोडक्ट्स, और थाईलैंड यात्रा के साथ ब्यूटी कोर्स प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
    ● द्वितीय रनर-अप: निशा पटेल (ईडन द सैलून, गांधीनगर, पश्चिम क्षेत्र) को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, ₹50,000 नकद, ₹50,000 मूल्य के रागा प्रोफेशनल प्रोडक्ट्स, और थाईलैंड यात्रा के साथ ब्यूटी कोर्स प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
    ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया 2025’ का यह ग्रैंड फिनाले रागा प्रोफेशनल की उस कमिटमेंट को दोहराता है जिसके तहत ब्रांड देशभर के सैलून प्रोफेशनल्स को पहचान और प्रोत्साहन प्रदान करता है, और ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करता है। यह आयोजन उन सच्चे परिवर्तनकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए समर्पित था – जो हर आत्मविश्वासी चेहरे के पीछे हैं – भारत के प्रोफेशनल ब्यूटी एक्सपर्ट्स।
    रागा प्रोफेशनल लंबे समय से शिक्षा और प्रोफेशनल सम्मान पर ध्यान केंद्रित करता आया है। प्रो एज एकेडमी जैसी पहलों के ज़रिए इस ब्रांड ने हज़ारों सैलून प्रोफेशनल्स को नई स्किल्स सिखाकर और इंडस्ट्री के लिए तैयार करके सशक्त बनाया है। इसी आधार पर, द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया एक ऐसा मज़बूत प्लेटफ़ॉर्म बन गया है जो स्किन थेरेपिस्ट्स की प्रोफेशनल विशेषज्ञता, पहचान और सम्मान को बढ़ावा देता है। यह सिर्फ़ प्रोडक्ट मार्केटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्यूटी कम्युनिटी के लिए स्थायी मूल्य बनाने की दिशा में काम करता है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium