22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 296

Why Nepal is Burning

0

Kathmandu – Nepal, a country known for its serene Himalayas and cultural richness, is now facing a wave of turmoil that has ignited nationwide protests and unrest. From political instability to economic hardships, multiple factors are fueling the crisis, leaving ordinary citizens in despair.

At the heart of the unrest lies political discontent. The people of Nepal have long struggled with weak governance, corruption, and frequent changes in leadership. In just over a decade, the nation has seen multiple governments rise and fall, each failing to deliver stability or long-term development. Citizens feel betrayed by political leaders who make promises during elections but rarely translate them into action.

Adding to the anger is the economic crisis. Inflation has soared, essential commodities have become unaffordable, and job opportunities remain scarce. For many Nepali youth, the only option is to migrate abroad for employment, leaving behind families and communities fractured. Rising prices of fuel and food have especially hit the poor and middle class, sparking demonstrations in major cities.

Another pressing factor is social inequality and marginalization. Ethnic minorities and rural populations feel excluded from decision-making and deprived of basic facilities such as healthcare, education, and infrastructure. Protests from these communities have intensified, demanding fair representation and equal rights.

Environmental concerns have also worsened the situation. Deforestation, pollution, and climate change are impacting agriculture, the backbone of Nepal’s economy. Farmers face declining yields, and with little government support, frustration is boiling over into protests.

The recent crackdown on protesters has further inflamed public sentiment. Blocking of Social Media Platforms , Reports of police using excessive force and arrests of activists have drawn criticism from human rights groups. Instead of calming the situation, these actions have only fueled public anger, pushing more people onto the streets.

Analysts warn that unless the government takes immediate steps to address these grievances, Nepal risks sliding into deeper chaos. Citizens are calling for genuine reforms—transparent governance, economic relief measures, and inclusive policies that address the needs of all communities.

Nepal stands at a crossroads. Its natural beauty and cultural heritage cannot mask the fires of discontent burning across the nation. Only with accountable leadership, social justice, and economic stability can the country hope to restore peace and rebuild the trust of its people.


News Desk

राम भक्तों के लिए

विभावि अर्थशास्त्र विभाग में विदाई समारोह, मिस व मिस्टर फेयरवेल चुने गए

0

हजारीबाग, 10 सितंबर।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। यह आयोजन विभाग के सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें हंसी-खुशी और भावनाओं के साथ विदा हो रहे छात्रों को सम्मानित किया गया।

छात्रों को दिए गए विशेष खिताब

कार्यक्रम में ज्योति कुमारी को मिस फेयरवेल, रंजन कुमार को मिस्टर फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया। वहीं फेस ऑफ द डे के रूप में छात्राओं में आकांक्षा कुमारी और छात्रों में विकास कुमार को चुना गया।

विकसित भारत युवा कनेक्ट अभियान से जुड़ी गतिविधि

विदाई समारोह को और खास बनाने के लिए इसे ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट अभियान’ से भी जोड़ा गया। इस दौरान विदा हो रहे विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही उन्हें भारत को 2047 तक विकसित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने और इस अभियान को झारखंड के कोने-कोने तक पहुँचाने की शपथ भी दिलाई गई।

विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकों की मौजूदगी

इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एम. कैसर, अभियान के नोडल पदाधिकारी व सहायक प्राध्यापक डॉ. उमेंद्र सिंह, सहायक प्राध्यापिका डॉ. इफ्शा खुर्शीद समेत विभाग के शोधार्थी पुष्कर कुमार पुष्प, रेशु कुमार, आरती मेहता, पल्लवी कुमारी और पंकज कुमार उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

शिक्षक दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग में उत्सव, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

0

हजारीबाग, 10 सितंबर।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को विशेष आयोजन कर शिक्षक दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम विभाग के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर गुरु-शिष्य परंपरा को नई ऊँचाई दी।

डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और आदर्श शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करने से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

केक काटकर मनाया गया दिवस

छात्रों के आग्रह पर शिक्षकों ने केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया और आपस में केक खिलाकर शिक्षक-विद्यार्थी संबंध की आत्मीयता को और मजबूत किया।

शिक्षकों और शोधार्थियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मार्गरेट लकड़ा, प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह तथा चतरा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एलविन बाक्सला को विद्यार्थियों ने सम्मान अर्पित किया।
साथ ही विभाग के यूजीसी जेआरएफ और एसआरएफ शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, रवि विश्वकर्मा, कैलाश कुमार यादव, विकास कुमार रवि और प्रतीक कुमार सहित विभागीय सहायक अनजन लकड़ा का भी सम्मान किया गया।

अवकाश के कारण बदली गई तारीख

गौरतलब है कि 5 सितंबर को अवकाश होने की वजह से शिक्षक दिवस का यह आयोजन बुधवार को किया गया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

अंग्रेजी संवाद कौशल पर यूसेट में ओरिएंटेशन, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम से छात्र लाभान्वित

0

हजारीबाग, 10 सितंबर।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के यूसेट केंद्र में बुधवार को अंग्रेजी भाषा और संवाद कौशल पर विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा तैयार किए गए पाठ्यक्रम से परिचित कराना था, ताकि वे वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा में और अधिक सक्षम बन सकें।

प्रशिक्षण और सहयोग

इस कार्यक्रम का आयोजन यूसेट निदेशक डॉ. आशीष कुमार साहा के मार्गदर्शन में और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी श्रीमती अर्चना रीना धान की देखरेख में हुआ। एआई एवं मशीन लर्निंग कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. गीता सिन्हा ने भी आयोजन में सहयोग दिया।

विशेषज्ञों की मौजूदगी

ओरिएंटेशन सत्र में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर प्रसाद छेत्री, कैंब्रिज लर्निंग पार्टनर की संस्थापक निदेशक रिंपी राय और वरिष्ठ अधिकारी अचिंतो घोष ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा की बारीकियों और प्रभावी संवाद की तकनीकों से अवगत कराया।

छात्रों की सहभागिता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीटेक तथा एआई-एमएल कोर्स के छात्र शामिल हुए। विशेषज्ञों ने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप संवाद कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

रोजगार से जुड़ा महत्व

यूसेट प्रबंधन ने बताया कि कई बार छात्रों को अच्छी डिग्री और तकनीकी ज्ञान होने के बावजूद केवल अंग्रेजी संवाद की कमी के कारण बेहतर प्लेसमेंट नहीं मिल पाता। इस समस्या को दूर करने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार विभिन्न स्तरों के पाठ्यक्रम अब यूसेट के छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चैनपुर प्रखंड में योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण, खामियों को दूर करने के निर्देश

0

गुमला, 10 सितंबर।
जिला प्रशासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के तहत अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने मंगलवार को चैनपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था पर नाराज़गी

चैनपुर पंचायत स्थित आयुष्मान मंदिर (आरोग्य केंद्र) के निरीक्षण में अपर समाहर्ता ने पाया कि रजिस्टर और दवा भंडार अद्यतन नहीं थे और कई सामान अव्यवस्थित रखे गए थे। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी हो, दवाइयाँ समय पर वितरित हों और सभी रजिस्टर व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएँ।

विद्यालय में छात्रवृत्ति और शिक्षक की कमी

निरीक्षण के क्रम में राजकीय मध्य बालक विद्यालय चैनपुर में अपर समाहर्ता ने बच्चों से संवाद किया और प्रार्थना सभा में आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी, खासकर सांप काटने और आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय बताने का निर्देश शिक्षकों को दिया। विद्यालय में यह तथ्य सामने आया कि 260 छात्रों में से केवल 40 को ही छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। इस पर प्रभारी कपिल देव राय को शीघ्र सभी पात्र बच्चों का पंजीकरण कराने का आदेश दिया गया।
गणित शिक्षक की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त की अनुमति के बाद यहां शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही 19 ड्रॉप-आउट बच्चों के अभिभावकों को परामर्श देकर बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र में उपकरणों की कमी

दाहुदरगांव पंचायत स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में ऊँचाई-तौल मशीन उपलब्ध नहीं थी। इस पर उन्होंने असंतोष जताते हुए तुरंत मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शैक्षणिक वॉलपेपर अव्यवस्थित पाए जाने पर उन्हें सही तरीके से प्रदर्शित करने या अन्य केंद्रों में स्थानांतरित करने की बात कही।
सेविकाओं को आदेश दिया गया कि संभावित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लाभुकों की सूचना प्रखंड कार्यालय तक पहुँचाएँ, ताकि उन्हें समय पर लाभ मिल सके।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति

पीडीएस दुकान की जाँच में 54 प्राथमिक परिवार, 30 अंत्योदय परिवार और 20 हरे कार्डधारी परिवार सूचीबद्ध मिले। खाद्यान्न सामग्री और भंडार रजिस्टर सही पाए गए। हालांकि जिन कार्डधारकों का ई-केवाईसी लंबित है, उसे एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया गया।
धोती-साड़ी योजना की समीक्षा में पाँच लाभुकों को वस्त्र न मिलने की शिकायत सामने आई। इस पर अपर समाहर्ता ने तुरंत वस्त्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

प्रशासन की प्राथमिकता – पारदर्शिता और समयबद्धता

अपर समाहर्ता बड़ाइक ने कहा, “प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुँचे। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियाँ पाई गई हैं, उन्हें शीघ्र दूर किया जाना चाहिए।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में 92% पीवीटीजी आबादी आधार से जुड़ी, शेष के लिए विशेष शिविर शुरू

0

गुमला, 10 सितंबर।
गुमला जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के नागरिकों को आधार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। अब तक जिले के करीब 92 प्रतिशत PVTG परिवारों के आधार कार्ड बन चुके हैं, जबकि शेष नागरिकों को जोड़ने के लिए प्रशासन ने सितंबर माह में एक और विशेष अभियान की शुरुआत की है।

18 हजार से अधिक पीवीटीजी आबादी

जिले में लगभग 18 हजार PVTG नागरिक निवास करते हैं। इनमें से अब भी करीब 2,204 लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पाया था। जुलाई माह में चलाए गए विशेष ड्राइव के तहत 813 नए आधार कार्ड बनाए गए और 633 पुराने कार्डों में सुधार किया गया। इस तरह एक ही महीने में 1,400 से अधिक लोगों को आधार सुविधा से जोड़ा गया।

शिविरों के जरिए अंतिम चरण की कवायद

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बताया कि शेष 8 प्रतिशत आबादी को आधार से जोड़ने के लिए 10 से 27 सितंबर तक जिले के सभी 160 PVTG पंचायतों और गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि यदि किसी क्षेत्र में केवल एक भी व्यक्ति का आधार कार्ड बनना बाकी है, तो वहां भी शिविर लगाकर कार्य पूर्ण किया जाए।

दस्तावेज़ों की कमी सबसे बड़ी बाधा

प्रशासन के अनुसार, आधार कार्ड न बनने की मुख्य वजह जानकारी का अभाव और आवश्यक दस्तावेज़ों की कमी रही है। इसके समाधान के लिए पहले लोगों के आवासीय प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज़ तैयार कराए जा रहे हैं, ताकि बाद में बिना किसी अड़चन के उनका आधार बन सके।

पहचान पत्र से योजनाओं तक पहुँच

उपायुक्त दीक्षित ने कहा, “आधार केवल पहचान पत्र नहीं है, बल्कि योजनाओं से जुड़ने की कुंजी है। इसके अभाव में PVTG समुदाय के कई परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि गुमला जिले का कोई भी परिवार पीछे न छूटे और सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अंजन धाम के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

0

गुमला।
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में हनुमान जी की जन्मस्थली अंजन धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माता अंजनी और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और परिसर की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अंजन धाम

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि अंजन धाम गुमला का प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “यह प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले तथा धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा दिया जा सके।”

विकास कार्यों पर दिए निर्देश

उपायुक्त दीक्षित ने अंजन धाम परिसर के चतुर्मुखी विकास के लिए कई निर्देश दिए। इनमें

  • मंदिर परिसर में गार्डवाल निर्माण,
  • पुरानी रेलिंग हटाकर नई स्टील रेलिंग लगाने,
  • सीढ़ियों का चौड़ीकरण और सुधार,
  • परिसर की सफाई और सौंदर्यीकरण,
  • गेस्ट हाउस की मरम्मती व आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता,
  • श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद कार्यपालक अभियंता, जिला पर्यटन विशेषज्ञ, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला: नदी किनारे मिला नगर परिषद कर्मी का शव, हत्या की आशंका में जांच तेज

0

गुमला।
गुमला जिले के मरदा नदी किनारे सोमवार को नगर परिषद में कार्यरत एक सफाई कर्मी का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। मृतक की पहचान अनिल केरकेट्टा (53 वर्ष), निवासी खडियापाड़ा के रूप में हुई है। शव नग्न अवस्था में मिलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

बहन ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की बहन संगीता केरकेट्टा ने बताया कि उनका भाई रविवार को अमेराडीह बाजार में मुर्गा लड़ाई देखने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब परिवारजन नदी किनारे पहुंचे तो वहां भीड़ लगी हुई थी और शव पड़ा मिला।
संगीता ने आरोप लगाया कि “अनिल अक्सर मुर्गा लड़ाई में पैसे जीतता था। संभव है कि लूटपाट के दौरान उसकी हत्या कर दी गई हो। शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था और उसके कपड़े भी घटनास्थल से गायब थे।”

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी ने कहा, “पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। यदि हत्या की पुष्टि होती है, तो अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हत्या है, तो अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जाना चाहिए ताकि क्षेत्र में भय का वातावरण समाप्त हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में करंट प्रवाहित तार से भैंस और ग्रामीण की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

0

गुमला, 9 सितंबर।
गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत लावागाई गांव स्थित नेशनल हाईवे-23 पर बने टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली के सपोर्टिंग तार में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होने से पहले एक भैंस और फिर एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही ऐतवा उरांव की भैंस करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर शनिचरवा उरांव वहां पहुंचा। लेकिन जैसे ही वह तार के नजदीक आया, वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने संभाला मामला

घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा

भैंस मालिक ऐतवा उरांव ने कहा कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही से उसकी भैंस की मौत हुई है। उसने विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार घट रही हैं।

विभाग की भूमिका पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की देखरेख में खामियां होने के कारण खुले में तार लटकते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजन और ग्रामीण विभागीय कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

झारखंड में अक्टूबर से घर-घर शिशु पंजी सर्वे, सभी विद्यालयों को दी गई जिम्मेदारी

0

रांची, 9 सितंबर 2025।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने आगामी शिशु पंजी सर्वे (Child Register Survey) को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक, संस्कृत विद्यालय और मदरसा के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अक्टूबर से घर-घर जाकर सर्वे करना होगा। इस सर्वे का उद्देश्य 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की वास्तविक संख्या, विद्यालयों में नामांकन की स्थिति, ड्रॉपआउट बच्चों और अब तक नामांकित न हुए बच्चों का आंकड़ा जुटाना है।

हैबिटेशन मैपिंग से तय होगी जिम्मेदारी

सर्वे शुरू होने से पहले हैबिटेशन मैपिंग (Habitation Mapping) की जाएगी। इसमें प्रत्येक गाँव और टोला को किसी न किसी विद्यालय से टैग किया जाएगा, ताकि संबंधित शिक्षक वहां जाकर सर्वे कर सकें। इस कार्य की निगरानी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO), बीपीओ और विद्यालय निरीक्षक करेंगे। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी घर सर्वे से छूटे नहीं और न ही किसी विद्यालय द्वारा ओवरलैपिंग की जाए।

सर्वे में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय या पदाधिकारी द्वारा सर्वे में लापरवाही पाई जाती है तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। घर-घर सर्वे की जिम्मेदारी टोला-टैग किए गए शिक्षकों की होगी, जबकि अंतिम संकलन कार्य सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा ही किया जाएगा।

गैर सरकारी विद्यालयों को भी जोड़ा गया

शिक्षा परिषद ने बताया कि सर्वे कार्य में गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, अल्पसंख्यक स्कूलों, संस्कृत विद्यालयों और मदरसा शिक्षकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। संबंधित प्रखंड अधिकारी इन विद्यालयों को नजदीकी सरकारी विद्यालय से टैग करेंगे। इसके बाद सरकारी विद्यालय के शिक्षक सर्वे के लिए घरों की संख्या आवंटित करेंगे।

प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण

शिशु पंजी सर्वे को लेकर 12 सितंबर 2025 को राज्यस्तरीय वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सभी BEEO, BPO, ब्लॉक MIS, डेटा एंट्री ऑपरेटर, BRP, CRP, आउट ऑफ स्कूल प्रभारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व शिक्षा परियोजना निदेशक करेंगे।

क्या है हैबिटेशन मैपिंग?

हैबिटेशन मैपिंग के तहत हर गाँव और टोला को किसी निकटवर्ती विद्यालय से टैग किया जाता है। इसका उद्देश्य यह तय करना है कि कौन सा विद्यालय किस क्षेत्र के बच्चों का सर्वे करेगा। इसी आधार पर आगे चलकर बच्चों का नामांकन, ड्रॉपआउट की पहचान और शिशु पंजी अद्यतन किया जाता है।

NEWS DESK

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium