22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 298

गुमला में दिव्यांगों को मिली बड़ी सौगात, 9 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित

0

गुमला। जिले के दिव्यांग नागरिकों के लिए सोमवार का दिन विशेष रहा। गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर समाहरणालय परिसर से 9 दिव्यांग लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

यह पहल उपायुक्त के हाल ही में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के आधार पर की गई। जिला समाज कल्याण विभाग ने इन आवेदनों की जांच के बाद पात्र लाभुकों को ट्राइसाइकिल वितरित की।

लाभुकों से की बातचीत

वितरण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त दीक्षित ने लाभुकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए।

प्रशासन की जिम्मेदारी : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा, “दिव्यांग नागरिक समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आगे भी जरूरतमंदों को समय पर सहायता दी जाए।”

सामाजिक समावेशन की दिशा में कदम

जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह की पहल से दिव्यांगजन न केवल स्वावलंबी बनेंगे बल्कि समाज की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जुड़ पाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में पंचायत स्तर पर शुरू हुआ ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, 9 सितंबर को होगी अगली कार्यशाला

0

गुमला। केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुमला जिले में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत पंचायत स्तर पर ग्राम स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आगामी कार्यशाला 9 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

इससे पहले, अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम 2 सितंबर 2025 तक संपन्न किए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मकसद विकास योजनाओं को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना और आमजन को इसके प्रति जागरूक करना है।

ग्रामीणों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

अभियान के तहत आयोजित कार्यशालाओं में जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इन सत्रों में प्रतिभागियों को न केवल विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं और कर्तव्यों से भी अवगत कराया जा रहा है।

जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर

‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का प्रमुख उद्देश्य पंचायत स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करना है। प्रशासन का मानना है कि इससे योजनाओं के कार्यान्वयन में आम जनता की प्रत्यक्ष भागीदारी बढ़ेगी और विकास कार्य अधिक प्रभावी रूप से पूरे होंगे।

उपायुक्त ने बताई अभियान की अहमियत

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन और उत्तरदायित्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए हम सुनिश्चित करेंगे कि योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर तक पहुँचे।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जेएलकेएम नेता-कार्यकर्ताओं ने खंडोली डैम में जल समाधि के लिए कूदे, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला, चरणबद्ध आंदोलन के जरिए धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा

0

प्रदर्शन कर रहे लोग डैम से बाहर आने से इनकार किया, गहरे पानी में जाकर  जलसमाधि लेने की धमकी देने लगे थे

खंडोली डैम जलाशय की जमीन को भू-माफिया और सुभाष पब्लिक स्कूल प्रबंधन से बचाने की गुहार

गिरिडीह : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को ख़ंडोली डैम बचाओ अभियान के तहत झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता और कार्यकर्ताओं ने खंडोली डैम जलाशय पहुंच कर डैम में छलांग लगाकर जल समाधि लेने का प्रयास किया। लेकिन पहले से अलर्ट बेंगाबाद थाना पुलिस ने सभी को डैम से सुरक्षित बाहर निकाला।

जेएलकेम नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि खंडोली डैम जलाशय की जमीन को भू-माफिया और सुभाष पब्लिक स्कूल प्रबंधन से बचाने के लिए वे चरणबद्ध आंदोलन कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी के तहत सोमवार को जल समाधि कार्यक्रम पहले से तय था। जल समाधि प्रदर्शन के दौरान नागेंद्र चंद्रवंशी, सूरज पंडित और अजय सहित कई नेता और कार्यकर्ता खंडोली डैम में कूदे और डूबने लगे। इसे देखकर पहले से तैयार पुलिस के जवान तत्काल बचाने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया।

हालांकि इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग डैम से बाहर आने से इनकार करने लगे और गहरे पानी में जाकर वे जलसमाधि लेने की धमकी देने लगे। लेकिन काफी देर बाद पुलिस के जवानों ने सभी को पकड़ कर बाहर निकाला।

पत्रकारों से बात करते हुए जेएलकेएम के नेता नागेंद्र चंद्रवंशी और अजय कुमार ने कहा कि शहर के एक बड़े भू-माफिया खंडोली डैम जलाशय की जमीन को लूट कर अब वहां अंडा और मशरूम प्लांट खोलकर पीने के पानी को दूषित कर रहे हैं, जिसे शहर की बड़ी आबादी की प्यास बुझती है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि डैम की सरकारी जमीन को बेंगाबाद के अंचल कार्यालय का भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। जबकि हमारी मांग प्रशासन से सरकारी जमीन की नापी करने की है। नेताओं ने कहा कि गिरिडीह के प्रमुख पर्यटक को भू-माफियाओं से बचाना उनका हक है।  हम अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेंगे ।

डीवीसी के पास जमीन के कागजात नहीं

स्थानीय मुखिया का कहना है कि अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर कई बार अधिकारियों से मिले। लेकिन अधिकारी एक ही बात कहते हैं कि उनके पास जमीन अधिग्रहण के कागजात नहीं हैं। मुखिया कहते हैं कि जमीन का कागज प्रशासन के पास भले नहीं हो, लेकिन हमारे पास प्रमाणित कागजात हैं। हमारे पास खतियान है, हम जमीन की मालगुजारी देते आ रहे जिसकी रसीद है।

डीवीसी के पास जमीन के कागज नहीं है तो जमीन को खाली कर दिया जाए। मुखिया ने कहा कि हमलोग सरकार को मालगुजारी भी दे रहे हैं और सरकार पानी बेच रही है. कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रशासन कागजात सार्वजनिक नहीं करता है तो आंदोलन टू की शुरुत करेगे। नेताद्वय ने शहरवासियों का आह्वावान किया कि भू माफियाओं और पूंजीपतियों से खंडोली डैम की जमीन को लूटने से बचाने की जरूरत है।

राम भक्तों के लिए

गुमला में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, कामडरा और बसिया में कार्यकर्ताओं ने रखी राय

0

गुमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया अब प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुँच चुकी है। इसी क्रम में रविवार को कामडरा प्रखंड के हरिजन भवन और बसिया प्रखंड के वन विश्रामागार में बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठकों में एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद डॉ. रघु शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान और गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चैतू उरांव मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी राय रखी, जिसे डॉ. शर्मा ने नोट किया।

डॉ. शर्मा बोले – कार्यकर्ताओं की सहमति से ही बनेगा अध्यक्ष

डॉ. शर्मा ने कहा, “मैं 40 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा हूँ। पहले नेताओं के कहने पर अध्यक्ष बनाए जाते थे, लेकिन राहुल गांधी ने यह परंपरा बदल दी है। अब वही जिलाध्यक्ष चुना जाएगा, जिसे कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिलेगा।”
उन्होंने बताया कि अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जा रहा है और गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में जाकर कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नया अध्यक्ष एक माह के भीतर चुना जाएगा और चयन पूरी तरह पारदर्शी होगा।

बंधु तिर्की ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदानों से भरा है। “हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिसने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं को खोया। लाखों कार्यकर्ताओं की कुर्बानी से हमें आजादी और संविधान मिला,” उन्होंने कहा।
उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया और अब संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। तिर्की ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गाँव-गाँव जाकर जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें और संविधान की रक्षा की लड़ाई में शामिल हों।

पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य

आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि राहुल गांधी का सपना है कि कांग्रेस पंचायत स्तर पर मजबूत हो। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब राष्ट्रीय नेता सीधे पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। “राजीव गांधी ने पंचायती राज की नींव रखी थी, आज उसी विरासत को कांग्रेस आगे बढ़ा रही है,” उन्होंने जोड़ा।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

बैठकों में सांसद प्रतिनिधि राजनील तिगगा, जिला महासचिव फिरोज आलम, जिला सचिव तरुण गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष रोशन बरवा, सैयद खालिद, आफताब आलम लाडले, इकरामुल हक सहित कई नेता मौजूद रहे।
प्रखंड स्तर से विजय ठाकुर, अजित गुड़िया, अजित केरकेट्टा, यशोदा देवी, विष्णु बड़ाइक, अखिलेश राम, शकील खान, विकास साहू, जसिंता बागे, मरियम बेक, पप्पू होता, अभय चौधरी, जेडी नायक और आरिफ हुसैन देवा साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मां दुधेश्वरी धाम दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

0

गुमला। आगामी शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर गुमला जिला मुख्यालय के सोसो ग्राम स्थित मां दुधेश्वरी धाम परिसर में शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कमिटी को भंग कर नई दुर्गा पूजा समिति का विस्तार किया गया और सर्वसम्मति से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

आगामी 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहे नवरात्र को सफल और भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में पूजा समिति के नए पदाधिकारियों का चयन हुआ।

नए पदाधिकारियों की सूची

समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. राजकुमार सिंह को सौंपी गई, जबकि मृत्युंजय कुमार उपाध्यक्ष और राकेश सिंह सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार साहू की नियुक्ति हुई।
सलाहकार मंडल में मुरली मनोहर प्रसाद, राकेश कुमार वर्मा, ए.के. पंडा और अमन कुमार सिन्हा को शामिल किया गया।
पूजा प्रभारी बने यशराज सिंह और मनीष कच्छप, जबकि पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी रमेश गोप, राज गोप, अमित कुमार सिंह, अभिषेक तांती, अंकित यादव, उत्तम साहू, गौरव कुमार सिंह, बाबी यादव, अमरनाथ प्रधान, लव कुमार, आदित्य कुमार और संतोष नायक को दी गई।
प्रसाद प्रभारी होंगे धरमु गोप।

सहयोगी व संरक्षक

विशेष सहयोगियों में आलोक कुमार साहू, अनिल सिंह, जरकु गोप, पारस गुप्ता, राहुल सिंह, विनय यादव, मधुसूदन यादव, राम इकबाल और श्याम सुंदर का नाम शामिल किया गया।
संरक्षक के रूप में अनिल मिश्रा, चंद्रु गोप, उदय मिश्रा, राकेश गुप्ता, हरिओम साहू, शिबू गोप, ओम प्रकाश गुप्ता और राजकिशोर सिंह चुने गए।

कार्यकारिणी व अन्य पद

कार्यकारिणी सदस्यों में परमेश्वर प्रजापति, मनोज महली, विष्णु गुप्ता, सूरज सिंह, शैलेन्द्र प्रजापति, दयानंद प्रसाद, तिमिर खलखो, उदय महतो, आर्यन रंजन, ओम दास, परमेश्वर कुमार, प्रीतम कुमार, अमन सोनी, कुलदीप गोप, देवकुमार प्रजापति, कृष्णा लोहरा और जय कुमार शामिल हैं।
मूर्ति निर्माण और सजावट की जिम्मेदारी राजकुमार प्रजापति को दी गई है, जबकि आचार्य की भूमिका भोला दास निभाएंगे।

भव्य आयोजन का संकल्प

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि इस बार की दुर्गा पूजा जिले में सबसे भव्य और अनुकरणीय आयोजन होगा। समिति ने आश्वासन दिया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और धार्मिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, कामडरा और बसिया में हुई महत्वपूर्ण बैठकें

0

गुमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत गुमला जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अब प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुँच चुकी है। इसी कड़ी में रविवार को कामडरा प्रखंड के हरिजन भवन और बसिया प्रखंड के वन विश्रामागार में दो अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऑब्जर्वर डॉ. रघु शर्मा ने रखा विचार

बैठकों में एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री व सांसद डॉ. रघु शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष चैतू उरांव विशेष रूप से शामिल हुए।
डॉ. शर्मा ने कहा, “कांग्रेस अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। पहले बड़े नेताओं की पसंद से अध्यक्ष नियुक्त होते थे, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की राय सर्वोपरि है। हर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर सुझाव लिए जाएंगे और उसी आधार पर नया जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि एक महीने के भीतर नया जिलाध्यक्ष तय हो जाएगा और वही व्यक्ति पद पर रहेगा जो धरातल पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करेगा।

बंधु तिर्की का भाजपा-आरएसएस पर हमला

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस के बलिदानी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, “हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिसने इंदिरा गांधी जैसी लौह महिला और राजीव गांधी जैसे दूरदर्शी नेता को खोया। लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान से हमें आजादी और संविधान मिला।”
उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन संगठनों का स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं था। “आज भाजपा संविधान को कमजोर करने की साजिश में लगी है और तिरंगे का भी सम्मान नहीं करती। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस संघर्ष का नेतृत्व कर रहे हैं, अब कार्यकर्ताओं को भी गांव-गांव जाकर लोगों की आवाज उठानी होगी।”

पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प

आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि राहुल गांधी का सपना है कि पंचायत स्तर पर कांग्रेस मजबूत शक्ति बनकर उभरे। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब राष्ट्रीय नेता सीधे पंचायत कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। राजीव गांधी ने पंचायती राज की नींव रखी थी और आज उसी विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है।”

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल

बैठकों में सांसद प्रतिनिधि राजनील तिगगा, जिला महासचिव फिरोज आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष रोशन बरवा, प्रखंड अध्यक्ष अजित केरकेट्टा और विकास साहू, महिला प्रखंड अध्यक्ष यशोदा देवी, युवा प्रखंड अध्यक्ष विष्णु बड़ाइक, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष शकील खान, मुखिया मरियम बेक, युवा नेता पप्पू होता, मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क हादसों पर सख्त हुई डीसी, सीओ को कारण बताओ नोटिस जारी

0

गुमला। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और हादसों पर प्रशासनिक सख्ती शुरू हो गई है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर को बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीओ को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हादसों के आंकड़े चिंताजनक

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 से 31 अगस्त तक गुमला जिले में 123 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 113 लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अक्सर आक्रोशित ग्रामीण मुख्य सड़कों को जाम कर देते हैं, जिससे बाहरी यात्रियों और गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अभियान के बावजूद हादसों में वृद्धि

डीसी प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां के निर्देश पर जिले में जागरूकता कार्यक्रम और वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद दुर्घटनाओं का ग्राफ नीचे आने के बजाय और ऊपर जा रहा है। स्थिति यह है कि अभियान से जुड़े कुछ अधिकारी भी जिम्मेदारी निभाने के बजाय बिना सूचना मुख्यालय छोड़कर चले जाते हैं।

वेतन रोकने का आदेश

नोटिस के साथ ही उपायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीओ का 6 सितंबर का वेतन रोक दिया गया है। डीसी ने पत्र में स्पष्ट किया कि हादसे संवेदनशील मुद्दा हैं और यह मामला कानून-व्यवस्था की गंभीर चुनौती बन चुका है। ऐसे में अधिकारी की अनुपस्थिति स्थिति को और भी जटिल कर देती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कुएं में डूबने से 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

0

गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र स्थित करीडा गांव में शनिवार को पानी भरने गई एक 14 वर्षीय छात्रा संतोषी कुमारी की कुएं में गिरकर मौत हो गई। संतोषी भोला साहू की पुत्री थी और स्थानीय स्कूल की छात्रा थी।

पानी भरते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोषी कुमारी रोज की तरह कुएं पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गई। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

परिजन तुरंत उसे गुमला सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

नल-जल योजना ठप, ग्रामीणों को उठानी पड़ रही परेशानी

मृतका के चाचा नारायण साहू ने बताया कि गांव में हर घर नल-जल योजना के तहत दो जलमीनार बनाए गए थे। इनमें से एक लंबे समय से खराब पड़ा है जबकि दूसरे से मिलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में कुएं से पानी लाना पड़ता है। इसी कारण संतोषी को भी कुएं से पानी भरने जाना पड़ा और यह हादसा हो गया।

पुलिस ने किया पोस्टमॉर्टम

घटना की सूचना पर एसआई विनय कुमार महतो पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव और स्कूल में छाया मातम

संतोषी की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय स्कूल में पढ़ने वाली संतोषी की सहपाठिनी भी सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में गहरी मायूसी छा गई है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में स्वर भारती म्यूज़िक एकेडमी का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

0

पैराडाइज रिसॉर्ट में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बाँधा समा, ’90 के दशक के गीतों पर झूमे श्रोता

हजारीबाग। स्वर भारती म्यूज़िक एकेडमी ने अपना 18वां वार्षिकोत्सव शनिवार को पैराडाइज रिसॉर्ट, हजारीबाग में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाज़ और मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा वातावरण बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

’90 के दशक के गीतों पर रोमांचक प्रस्तुतियाँ

इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम “द 90’s इरा” रखी गई। बच्चों और युवाओं ने 1990 के दशक के सदाबहार गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को पुरानी यादों में लौटा दिया। करीब 100 से अधिक छात्रों ने लता मंगेशकर, आशा भोसले, कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक और जगजीत सिंह जैसे महान गायकों के गीतों से कार्यक्रम को सजीव कर दिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “ये तो सच है भगवान है” गीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई गरिमा

समारोह में पंडित जय प्रकाश सिंह (आचार्य, प्रयाग संगीत समिति, उत्तर प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदवंती कुमारी (उप निर्वाचन पदाधिकारी, चतरा) और महेंद्र कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह) शामिल हुए।
इसके अलावा अंजलि नीरज एवं रूचि नीरज (संस्थापिका, वसुधा कल्याण फाउंडेशन) और डॉ. अल्पना सिंह (सहायक प्राध्यापक, के.बी. महिला महाविद्यालय) ने भी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

निदेशक ने बताया उद्देश्य

एकेडमी के निदेशक प्रतिभानंद सिंह ने कहा,
“इस आयोजन का मकसद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को एक ही मंच पर लाना है। सांस्कृतिक चेतना ही समाज को सही दिशा दिखा सकती है।”

प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

कार्यक्रम में “अलबेला सजन” का सामूहिक गीत, त्रषि की ग़ज़ल “कोई फ़रियाद”, और गणेश वंदना नृत्य ने वातावरण को जीवंत कर दिया।
वाद्य संगीत में सूरज दयाल (ऑक्टोपैड), कुमार प्रिंस (कीबोर्ड), संजय सिंह (हैंड सोनिक), सुभाष सेन (सीनियर गिटार) और अंसू सेन (गिटार) ने अपनी कला से समां बाँधा।

आयोजन के सहयोगी

समारोह का संचालन डॉ. रोज़ी कांत ने किया। कार्यक्रम में ललन कुमार (निदेशक, नृत्य वाटिका), मंजू सिंह, सुनील सोनी, अमित गुप्ता, प्रह्लाद सिंह और जितेंद्र सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में आयुष राज, श्वेता और निधि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समारोह का समापन सभी छात्रों और कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने दर्शकों को अंत तक बाँधे रखा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

सेवा भारती झारखंड का तीन दिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

0

सामाजिक सेवा के विविध आयामों पर चर्चा, गुरू शरण भाई साहब ने दिया मार्गदर्शन

सेवा भारती, झारखंड द्वारा आयोजित सेवा सारथी तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की गहन समझ के साथ रविवार को संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

सामाजिक सेवा की चुनौतियों पर गहन मंथन

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समाजसेवा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। व्याख्यान, समूह चर्चा और व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से सेवाकार्य की चुनौतियों, उनके समाधान और नेतृत्व कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को अनुभवी मार्गदर्शकों एवं स्वयंसेवकों से सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।

गुरू शरण भाई साहब का प्रेरक मार्गदर्शन

सेवा भारती के संस्थापक आदरणीय गुरू शरण भाई साहब ने प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सेवा कार्य को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने पर बल दिया और युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाज परिवर्तन में योगदान देने की प्रेरणा दी।

महिला प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता

इस प्रशिक्षण वर्ग में कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें नागिना जी, रानी शुक्ला जी, उमा पाठक जी, भानु मति जी और बिजूल जी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी ने मिलकर सेवाकार्य की दिशा में सामूहिक सोच और कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।

प्रतिभागियों का अनुभव

एक प्रतिभागी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा –
“यह प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने हमें जमीनी स्तर पर सेवाकार्य की चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान को समझने का अवसर दिया।”

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium