22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 302

गुमला में उर्वरक केंद्रों पर औचक जांच: एमआरपी उल्लंघन व कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

0

गुमला।
किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिलेभर के उर्वरक केंद्रों पर औचक निरीक्षण कराया। यह कार्रवाई उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर गठित विशेष टीमों ने की। निरीक्षण की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी गई है, जिसकी स्वयं उपायुक्त द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है।

निरीक्षण कैसे और किसने किया

  • अनुमंडल स्तर पर टीमों की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे हैं; इनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अंचल अधिकारी शामिल हैं।
  • प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने स्टोर/दुकानों का निरीक्षण किया और प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेजा।

किन बिंदुओं की जांच हुई

टीमों ने दुकानों में

  • उर्वरकों की उपलब्धता और भंडारण,
  • एमआरपी के अनुरूप बिक्री दर,
  • विक्रय पंजी व अभिलेखों की स्थिति,
  • किसानों को रसीद/बिल देने की व्यवस्था
    जैसे बिंदुओं की गहन पड़ताल की। भंडारण नियमों और डिस्प्ले से जुड़ी मूलभूत अनुपालना भी परखी गई।

“किसानों के हितों से समझौता नहीं” — उपायुक्त

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्पष्ट किया कि मनमानी दर, भंडारण में अनियमितता या किसानों से ठगी जैसे मामलों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। उनके निर्देशानुसार उल्लंघन पाए जाने पर निम्न प्रावधान लागू किए जाएंगे—

  • बीज नियंत्रण आदेश, 1983
  • उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985/1986 (प्रासंगिक धाराएँ)
  • आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955

उपायुक्त के शब्दों में, “किसान हित सर्वोच्च है; उर्वरक वितरण में किसी भी स्तर की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सतत निगरानी और अगला कदम

जिला प्रशासन ने कहा कि औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे, ताकि बुवाई/खरीफ–रबी मौसम में किसानों को समय पर और तय दाम पर उर्वरक मिलते रहें। जिन प्रतिष्ठानों में कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई और लाइसेंस संबंधी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

संदेश किसानों के लिए: रसीद अवश्य लें, एमआरपी का मिलान करें और किसी भी अनियमितता की सूचना नजदीकी प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी को दें। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1,600 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0

गुमला। गुमला पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के पंसो गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 1,600 किलोग्राम गांजा बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां को 30 अगस्त की दोपहर गुप्त सूचना मिली कि अरुण बैठा, निवासी पंसो गांव, अपने घर में गांजा की अवैध खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामार टीम गठित की गई।

दल में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक उदेश्वर पाल, सहायक अवर निरीक्षक नौशाद पवरिया और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


छापेमारी में मिली सफलता

पुलिस टीम जैसे ही अरुण बैठा के घर पहुंची, वहां मौजूद एक युवक मोटरसाइकिल (संख्या JH08C-5925) छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली।
जांच के दौरान निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों के नीचे से नीले और बैंगनी रंग का एक बैग बरामद हुआ, जिसमें से 1.6 क्विंटल गांजा निकला।

घर में मौजूद अनुज बैठा से पूछताछ में पता चला कि गांजा कारोबार में अरुण बैठा (54 वर्ष) और उसका बेटा रूपेश बैठा (19 वर्ष) भी शामिल हैं।


मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया और इस संबंध में गुमला थाना कांड संख्या 274/25 एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)B/29 के तहत मामला दर्ज किया गया।
अगले ही दिन, 31 अगस्त को मुख्य आरोपी अरुण बैठा उर्फ चाई को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद गुमला जेल भेज दिया।


पुलिस का बयान

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता में बताया,
“गुमला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गांजा कारोबार न सिर्फ समाज को खोखला करता है, बल्कि युवाओं को अपराध की ओर भी धकेलता है। हम इस तरह के अपराधों पर पूरी सख्ती से नकेल कसेंगे।”


बरामदगी

  • गांजा – 1,600 किलोग्राम
  • मोटरसाइकिल संख्या – JH08C-5925

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में बड़ा हादसा : डीजल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीणों में लूट की होड़, पुलिस ने किया खदेड़ा

0

गुमला। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत दतली डेम के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। डीजल से लदा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और डीजल लूटने की कोशिश करने लगे।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घायल टैंकर चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इसके बाद डीजल लूटने पहुंचे लोगों को खदेड़कर भगाया गया और हालात को काबू में किया गया।


टैंकर पुलिस कब्जे में

पुलिस ने पलटे हुए टैंकर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन से ईंधन लूटने की कोशिश करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि जानलेवा खतरा भी साबित हो सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1,600 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

0

गुमला। गुमला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1,600 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मुख्य आरोपी अरुण बैठा उर्फ चाई (54 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


गुप्त सूचना पर बनी छापामारी टीम

गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां को सूचना मिली थी कि गुमला थाना क्षेत्र के पंसो गांव में अवैध गांजा कारोबार चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक उदेश्वर पाल, सहायक अवर निरीक्षक नौशाद पवरिया और सशस्त्र बल शामिल थे।


छापेमारी में गांजा बरामद

पुलिस दल जब पंसो गांव पहुंचा तो एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल (संख्या JH08C-5925) छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने अरुण बैठा के अधनिर्मित घर की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान सीढ़ी के नीचे छिपाए गए नीले और बैंगनी रंग के बैग से 1,600 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी के बेटे अनुज बैठा ने खुलासा किया कि गांजे की खरीद-बिक्री का काम अरुण बैठा और उसका बेटा रूपेश बैठा (19 वर्ष) मिलकर करते थे।


कांड दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर गुमला थाना कांड संख्या-274/25 (धारा 20 (B)(II) B/29 NDPS एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया।
अगले दिन यानी 31 अगस्त को पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण बैठा उर्फ चाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे गुमला जेल भेज दिया गया।


बरामदगी

  • गांजा – 1,600 किलोग्राम
  • मोटरसाइकिल – JH08C-5925

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोकारो मिनी मैराथन में सरबानी वेलफेयर फाउंडेशन बना जर्सी स्पॉन्सर, 2000 धावकों ने लिया हिस्सा

0

बोकारो, अगस्त 2025।
स्वास्थ्य, एकता और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित बोकारो मिनी मैराथन इस वर्ष और भी खास रही। सरबानी वेलफेयर फाउंडेशन ने इस आयोजन में आधिकारिक जर्सी स्पॉन्सर बनकर 2,000 धावकों को नि:शुल्क जर्सी उपलब्ध कराई।


सामुदायिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन

मिनी मैराथन का आयोजन अंजेला आर्चेरी सेंटर द्वारा पूर्व फुटबॉल कप्तान अजय सिंह के सहयोग से किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 2000 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस मौके पर वितरित की गई जर्सियों पर आस्क फाइनेंशियल हब, सरबानी वेलफेयर फाउंडेशन और आस्की एंटरटेनमेंट के लोगो अंकित थे, जो स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक प्रगति के साझा संदेश का प्रतीक बने।


खेल के माध्यम से एकता और स्वास्थ्य का संदेश

मैराथन ने न सिर्फ फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा दिया, बल्कि बोकारोवासियों में सामुदायिक एकजुटता और सकारात्मक सोच की भावना भी जागृत की।
आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह पहल युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासित जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देती है।


डॉ. अरनब बोस का बयान

इस अवसर पर सरबानी वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अरनब बोस ने कहा,
“खेल समाज को जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का सशक्त माध्यम है। बोकारो मिनी मैराथन का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। इस आयोजन के जरिए हम युवाओं और समुदाय को सेहत, अनुशासन और सकारात्मक बदलाव की ओर प्रेरित करना चाहते हैं। भविष्य में भी फाउंडेशन ऐसी पहलों को निरंतर समर्थन देगा।”


फाउंडेशन का संकल्प

सरबानी वेलफेयर फाउंडेशन ने इस पहल के जरिए अपने मिशन को दोहराया—युवाओं को सशक्त बनाना, सामाजिक विकास को गति देना और एक स्वस्थ तथा जुड़ा हुआ समाज बनाना।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

भारत की घेराबंदी के मिशन पर चीन, उनके डीएनए में दोस्ती है ही नहीं,50 फ़ीसदी टैरिफ के पीछे चायनीज़ कूटनीति

0
नारायण विश्वकर्मा
कोई माने या ना माने, पर यह सच है कि चीन के डीएनए में दोस्ती है ही नहीं. उससे दोस्ती की उम्मीद करना यानी देश को धोखा देना है। पहलगाम घटना के बाद चीन-पाक का रुख देश-विदेश के सामने है. भारतीय सीमा पर चीनी घुुसपैठ रोकने में पूरी तरह से विफल मोदी सरकार की विदेश नीति नाकाम साबित हुई है. कहा जाता है कि इसके लिए अक्षम विदेश मंत्री अपनी जिम्मेवारी निभाने में कई बार चूक कर चुके हैं. 

दरअसल, चीन ने पिछले 11-12 साल से भारत की घेरेबंदी करने के मिशन पर काम कर रहा है। उसने पिछले कुछ साल में भारत के लगभग सारे पड़ोसियों को भारत के खिलाफ कर दिया है। अब उसकी लिखी पटकथा पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काम कर रहे हैं। 

भारत पर जो अतिरिक्त 50 फ़ीसदी टैरिफ लगाया गया है, उसके पीछे चायनीज़ कूटनीति काम कर रही है। सोचिए, रूस चीन से भारत से भी ज़्यादा क्रूड ऑइल ले रहा है। इतना ही नहीं वह अमेरिकी मर्जी के खिलाफ ईरान से भी गैस ले रहा है और दूसरे व्यापार कर रहा है, लेकिन ट्रंप के निशाने पर केवल भारत ही है। यह स्क्रिप्ट चीन की ओर से लिखी गई है।

पाक-चीन-अमेरिका की तिकड़ी में उलझ सकता है भारत

व्यापारिक आंकड़ों पर नज़र डालें तो स्पष्ट है कि चीन को भारत के साथ व्यापार में अधिक लाभ हुआ है। भारत की ओर निर्यात वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी रही, जबकि आयात में तेज़ी से वृद्धि हुई, जिसके कारण भारत को भारी व्यापार घाटा झेलना पड़ा। इस दौरान चीन ने निर्यात बढ़ाया और इस व्यापारिक असंतुलन का फायदा उठाया। अब भारत को पाकिस्तान-चीन-अमेरिका की तिकड़ी को दुश्मन मानकर आगे बढ़ना है। अब तो चीन ने रूस के साथ भी बढ़िया तालमेल बैठा लिया है।

मास्को और बीजिंग एक-दूसरे के इतने क़रीब आ गए हैं कि भविष्य में अगर भारत का चीन के साथ क्लैश हुआ तो रूस खुलकर भारत के साथ बिल्कुल भी खड़ा नहीं होगा। यह स्थिति भारत के लिए भयावह है। मोदी सरकार की गलत नीतियों, जो अमेरिका की ओर झुक गई थीं, के चलते भारत ने सुरक्षा परिषद में अपना स्थायी दोस्त खो दिया है।

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा-वैज्ञानिक सोच और सृजन क्षमता को विकसित करना विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य

0

 

प्रदर्शनी में देवघर के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया, अपने मॉडल्स को स्वयं तैयार किया

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा सोमवार को रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर विद्यालय के साईंस एग्जीविशन (विज्ञान प्रदर्शनी) में शामिल हुए।

प्रदर्शनी में देवघर के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य एवं तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया।

छात्रों ने अपने मॉडल्स को स्वयं तैयार किया और उनके कार्य-प्रणाली को समझाने के लिए प्रस्तुति भी प्रदान की गई.

डीसी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की

साइंस एग्जीबिशन के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह की गतिविधियां छात्रों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं।”

उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता, और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देती है, जिससे वे अमूर्त विचारों को मूर्त रूप से समझ पाते हैं और सीखे गए ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करते हैं।

यह प्रदर्शनी संचार, टीम वर्क और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने का एक मंच प्रदान करती है, साथ ही समुदाय के बीच विज्ञान के प्रति रुचि और अन्वेषण की संस्कृति को बढ़ावा देती है।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यालय के छात्रों प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में गूंजे ठहाके, लाफिंग क्लब कार्यक्रम ने बांधा समां

0

हजारीबाग, 31 अगस्त।
शनिवार की शाम हजारीबाग शहर हंसी-खुशी के रंग में डूब गया, जब मटवारी स्थित पेपर एंड सॉल्ट रेस्टोरेंट में लाफिंग क्लब का शानदार आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चले इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बेहतरीन कॉमेडी प्रस्तुतियों और संगीत का भरपूर आनंद लिया।


कॉमेडी कलाकारों ने लगाए ठहाकों की बरसात

कार्यक्रम की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडी से हुई, जहां माणिक चक्रवर्ती, मनोज पांडेय, दीपक झा, आकाश, शशिकांत और गुलशन ने मंच संभालते ही दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
उनकी चुटीली शैली और मजेदार किस्सों ने पूरे सभागार में ठहाकों की गूंज भर दी। दर्शकों ने लगातार तालियों और हंसी के बीच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


सम्मान समारोह और सराहना

कॉमेडी सत्र के बाद आयोजित सम्मान समारोह में विशेष अतिथि माणिक चक्रवर्ती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, “हजारीबाग में इस तरह का शानदार कॉमेडी शो आयोजित होना गर्व की बात है। यह शहर भी अब बड़े शहरों की तरह सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है।”

अन्य कलाकारों—मनोज पांडेय, दीपक झा, आकाश, शशिकांत और गुलशन—को भी सम्मानित किया गया।
आयोजक अभिषेक नंदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हजारीबाग में मनोरंजन और सांस्कृतिक आयोजनों को नई दिशा देना है।


खाने-पीने और संगीत ने बढ़ाया उत्साह

पेपर एंड सॉल्ट रेस्टोरेंट की ओर से उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन और पेय की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम का समापन डीजे विनि विशाल शॉ के ईडीएम म्यूजिक बीट्स पर हुआ, जहां कलाकार और दर्शक दोनों ही थिरकते नजर आए।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

“हरित विद्यालय, हरित गुमला” अभियान में गुमला जिला अव्वल, अब तक 1.15 लाख पौधारोपण पूरे

0

गुमला, 31 अगस्त।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में गुमला जिला पूरे राज्य में अग्रणी बनकर उभरा है। इको क्लब के माध्यम से प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की सहभागिता से जिले में अब तक 1,15,000 से अधिक पौधारोपण किए जा चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।


जिला प्रशासन और विद्यार्थियों की संयुक्त पहल

अभियान के तहत विद्यालयों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और बच्चों के घरों में पौधे लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, केवल एक ही दिन में 12,459 पौधों का रोपण कर गुमला ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अभियान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से डिजिटल प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह और बढ़ा है।


“हरित विद्यालय, हरित गुमला” मुहिम का असर

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन और वन प्रमंडल, गुमला की संयुक्त पहल से सभी स्कूलों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अब तक जहां 1.20 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था, वहीं 1.15 लाख से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।

उपायुक्त दीक्षित ने कहा, “यह उपलब्धि गुमला के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उनकी पर्यावरण जागरूकता का परिणाम है। हमें इसे और मजबूत करना होगा ताकि हरित गुमला की परिकल्पना साकार हो सके।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान में गुमला के स्कूली बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील

0

गुमला, 31 अगस्त।
पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुमला जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” कार्यक्रम को गति दी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्कूली विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है।


कैसे मिलेगा प्रमाणपत्र

भारत सरकार की ओर से इस पहल में भाग लेने वाले बच्चों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी मां, महिला अभिभावक या परिवार की अन्य वरिष्ठ महिला सदस्य के साथ पौधारोपण करते हुए फोटो अपलोड करना होगा।

फोटो अपलोड करते समय बच्चों को अपना विवरण और संबंधित स्कूल का UDISE कोड (DISE Code) दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे प्रमाणपत्र सीधे उनके विद्यालय के नाम से जनरेट होगा और उस उपलब्धि का श्रेय स्कूल को भी मिलेगा।


किसे मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को मिलेगा। बच्चे पौधारोपण कर प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे विद्यालय स्तर पर भी उपलब्धि के रूप में दर्ज किया जाएगा।


कैसे करें पंजीकरण

अभियान से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों या अभिभावकों को नीचे दिए गए लिंक पर जाकर सरल फॉर्म भरना होगा:

🔗 https://ecoclubs.education.gov.in/

फॉर्म में बच्चे का विवरण, विद्यालय का डायस कोड और पौधारोपण का फोटो अपलोड करना आवश्यक है।


जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे इस लिंक को अधिक से अधिक विद्यार्थियों और परिवारों तक साझा करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस हरित पहल से जुड़ सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium