26.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 347

आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों को जलाकर कर मार डालने की घटना की जांच करने बंधु तिर्की के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कांग्रेस की टीम पूर्णिया रवाना

0

रांची: बिहार के पूर्णिया जिले में आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों को जलाकर कर मार डालने की जघन्य घटना की जांच करने के लिए झारखंड से कांग्रेस की टीम मंगलवार को रवाना हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन कर पूर्णिया घटना की रिपोर्ट देने को कहा है.

कांग्रेस की टीम घटना प्रभावित गांव का दौरा करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी. कांग्रेस की जांच टीम में प्रदेश महामंत्री अमूल्य नीरज खलखो, जोसाईं मार्डी, सोमनाथ मुंडा और राज उरांव शामिल हैं. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि पूर्णिया में रोंगटे खड़े कर देनेवाली घटना से पूरा देश स्तब्ध है. डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास का वीभत्स चेहरा समाज के सामने आया है. देश में लगातार आदिवासी परिवार और समाज को ही षडयंत्र का शिकार बनाया जा रहा है.

श्री तिर्की ने कहा कि हैरान करनेवाली बात ये है NDA के नेता इस नृशंस हत्या पर बेशर्मी से चुप्पी साधे हुए हैं. जदयू और बीजेपी गठबंधन वाली सरकार के नेताओं के पास आदिवासियों की मौत पर संवेदना के दो शब्द तक नहीं है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की जांच टीम पूर्णिया में घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर गहना से पड़ताल करेगी. घटना के पीछे के मूल कारण और षडयंत्र की गहनता से पड़ताल कर कांग्रेस नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपा जाएगी.

राम भक्तों के लिए

सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना की उपेक्षा से झारखंड को प्रतिदिन करोड़ों का नुकसान: अजय राय

0

श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री से की त्वरित हस्तक्षेप की मांग, भारी वर्षा के चलते जल से लबालब होने के बावजूद निष्क्रिय पड़ी परियोजना से प्रतिदिन राज्य को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के एकमात्र चालू जल विद्युत परियोजना, सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना की उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री हेमंत सोरेन से इस मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेने की अपील की है।

एक पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह परियोजना भारी वर्षा के चलते जल से लबालब होने के बावजूद निष्क्रिय पड़ी है, जिसके चलते प्रतिदिन राज्य को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

श्री राय ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड (JUUNL) के अधीन कार्यरत है और इसकी स्थापित उत्पादन क्षमता 130 मेगावाट है। इसके बावजूद, जब राज्य को सस्ती, स्वच्छ और हरित ऊर्जा की सबसे अधिक आवश्यकता है, यह संयंत्र ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि भ्रष्टाचार और लालफीताशाही की पोल भी खोलती है।

 

श्रमिक संघ के अनुसार, सिकिदिरी परियोजना में प्रति यूनिट बिजली उत्पादन की लागत ₹1 से भी कम आती है, जबकि राज्य इस समय बाहरी स्रोतों से ₹5 से ₹7 प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने को मजबूर है।

वर्ष 2018 में संयंत्र जब आंशिक रूप से चालू हुआ था, तब उत्पादन लागत ₹0.87 प्रति यूनिट आई थी। ऐसे में संयंत्र को निष्क्रिय रखना राज्यहित के विपरीत और वित्तीय दृष्टिकोण से आत्मघाती कदम है।

परियोजना की निष्क्रियता के लिए तीन प्रमुख कारण

अध्यक्ष अजय राय ने परियोजना की निष्क्रियता के लिए तीन प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि आवश्यक उपकरणों की खरीद, मरम्मत और रखरखाव कार्यों में घोर अनियमितता पाई जा रही है। अधिकारियों पर कमीशन आधारित निर्णय लेने के गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा छोटी-छोटी फाइलें महीनों तक लंबित रहती हैं, जिससे परियोजना पुनर्जीवन के प्रयास पूरी तरह से ठप हो जाते हैं। कोई स्पष्ट जवाबदेही तय नहीं है।

उन्होंने बताया कि जहां एक ओर बरसाती जल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, वहीं इसका सही उपयोग न कर सस्ती और हरित ऊर्जा उत्पादन के अवसर को गंवाया जा रहा है। उन्होंने सिकिदिरी परियोजना के मामले में उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच करवा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

राम भक्तों के लिए

“हजारीबाग में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का ऑपरेशन क्लीन: नकली फार्मेसी पर चला बुलडोजर”

0
हजारीबाग : हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले चार महीनों से हजारीबाग में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिना लाइसेंस और बिना फार्मासिस्ट चल रहे दवाखानों पर कार्रवाई कर, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकना है।
ट्रस्ट के सतत प्रयासों के फलस्वरूप ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का द्वारा अब तक 30 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। ये दुकानें बिना मान्यता प्राप्त फार्मासिस्ट के गैरकानूनी ढंग से दवाओं की बिक्री कर रही थीं।
इस अभियान से हजारीबाग में अवैध दवा कारोबार पर नकेल कसने में सफलता मिली है। नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री पर रोक लगने से युवाओं में इसके दुरुपयोग की संभावना घटेगी और आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नया विश्वास मिलेगा।
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने यह स्पष्ट किया है कि वह आगे भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ऐसे अवैध मेडिकल कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा। ट्रस्ट का लक्ष्य है कि हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए और हर नागरिक को सुरक्षित और प्रमाणिक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
ट्रस्ट की यह पहल न सिर्फ एक जागरूकता अभियान है, बल्कि एक सशक्त सामाजिक हस्तक्षेप है जो स्वास्थ्य क्षेत्र को साफ-सुथरा और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

शोध पद्धति पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से विभावि में प्रारंभ, देशभर के विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

0

हजारीबाग, 8 जुलाई 2025 — विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार से हो रहा है। इस शैक्षणिक आयोजन में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शोध के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यशाला का उद्घाटन सीवी रमन भवन स्थित आर्यभट्ट सभागार में प्रातः 11:30 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. चन्द्र भूषण शर्मा द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में वे शोध कार्यों की वैज्ञानिक पद्धति, उसकी आवश्यकता और वर्तमान शैक्षणिक परिवेश में उसकी प्रासंगिकता पर विचार प्रस्तुत करेंगे।

प्रमुख वक्ताओं की होगी सहभागिता

कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय विश्वविद्यालय, दक्षिण बिहार (गया) के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र कुमार तथा बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. इंतेखाबुर रहमान शामिल होंगे। दोनों विद्वान प्रतिभागियों को शोध के सिद्धांत, डिजाइन व विश्लेषण की बारीकियों से अवगत कराएंगे।

SPSS व पायलट स्टडी पर होंगी तकनीकी चर्चाएं

पहले दिन के द्वितीय सत्र में डॉ. इंतेखाबुर रहमान द्वारा SPSS सॉफ्टवेयर की सहायता से डेटा विश्लेषण के तकनीकी पक्षों पर व्याख्यान दिया जाएगा। वहीं अंतिम सत्र में विज्ञान संकाय के डीन डॉ. एच.एन. सिन्हा “पायलट स्टडी” की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जिससे प्रतिभागियों को शोध की पूर्व तैयारी की महत्ता समझ में आएगी।

राज्यभर से 70 शोधार्थी होंगे शामिल

इस कार्यशाला में विभावि के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य के अलग-अलग महाविद्यालयों से आए कुल 70 शोधार्थी पंजीकृत हुए हैं। कार्यशाला प्रतिदिन चार सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सिद्धांतात्मक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक पक्षों पर भी बल दिया जाएगा।

कार्यशाला का आयोजन झारखंड उच्च शिक्षा निदेशालय, रांची के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नव शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध की दिशा में तैयार करना और उन्हें आधुनिक शोध तकनीकों से परिचित कराना है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

कवाई में 3200 मेगावाट थर्मल प्लांट विस्तार पर जनसुनवाई सम्पन्न, ग्रामीणों ने रखी सकारात्मक भागीदारी

0

कवाई (अटरू), 7 जुलाई 2025 — बारां जिले के अटरू तहसील स्थित ग्राम कवाई में प्रस्तावित 3200 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के विस्तार को लेकर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यह सुनवाई पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रक्रिया के तहत भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना (14 सितंबर, 2006) एवं उसके बाद के संशोधनों के अंतर्गत की गई।

जनसुनवाई का आयोजन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, झालावाड़ के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया, जिसमें अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित 1320 मेगावाट (2×660) संचालित संयंत्र के चरण-दो विस्तार के रूप में 3200 मेगावाट (4×800) की क्षमता वृद्धि पर विचार-विमर्श हुआ।

ग्रामीणों ने रखे सुझाव, जताई परियोजना में रुचि

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड मजिस्ट्रेट अटरू ओमप्रकाश चंदेलिया ने की, जिन्हें जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा अधिकृत किया गया था। इस दौरान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग यादव, अदाणी पावर के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन रिपोर्ट के विभिन्न बिंदुओं पर सवाल उठाए और पर्यावरण, रोजगार, जल, वायु गुणवत्ता व स्थानीय विकास से जुड़े सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने कंपनी से शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में और अधिक प्रयास की अपेक्षा जताई।

CSR पहलों की सराहना

अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा अब तक जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन को लेकर किए गए प्रयासों की ग्रामीणों ने प्रशंसा की। ‘हरित पर्यावरण कार्यक्रम’ के अंतर्गत 15 सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे 4500 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। नवोदय कोचिंग क्लासेस, जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं और 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी शामिल हैं।

महिला सशक्तिकरण और आजीविका

अमापुर गांव में महिला संचालित डेयरी परियोजना ने 500 से अधिक महिलाओं को आजीविका से जोड़ा है। यहां दूध संग्रह केंद्रों की स्थापना से ग्रामीणों को स्थायी आमदनी का जरिया मिला है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

Muskan

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

0

गुमला — जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार सभी विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई।

विकास कार्यों में समन्वय और समयबद्धता पर जोर

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों की योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रखंड और पंचायत स्तर पर नियमित समीक्षात्मक बैठकें आयोजित करने पर विशेष बल दिया।


स्वास्थ्य विभाग:

  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश
  • बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था शीघ्र कराने के आदेश
  • निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्रों की गहन समीक्षा; भूमि प्रतिवेदन दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश

समाज कल्याण विभाग:

  • 82 निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के शीघ्र निर्माण और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर जोर
  • सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दरी, पोषाहार और विवरण दीवारों पर अंकित करने के निर्देश
  • रोरेंग पंचायत में नए आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति हेतु आदेश

कल्याण विभाग:

  • कृष्णा छात्रावास में भवन मरम्मत व पेयजल-विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
  • NPCI मैपिंग से वंचित बच्चों के लिए नए बैंक खाते खोलने का आदेश

जल जीवन मिशन:

  • हर घर जल पहुंचाने के लक्ष्य की समीक्षा
  • खराब जलमीनारों की मरम्मत और रायडीह के रिरई टोली की समस्या समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

खाद्य आपूर्ति विभाग:

  • पलायन कर रहे परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश
  • गोडाम निर्माण हेतु भूमि चिह्नित करने के आदेश (गुमला, रायडीह, बसिया)
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी और गोदामों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य

पशुपालन विभाग:

  • पशुधन विकास और गव्य योजना की प्रगति साझा
  • बकरी वितरण कार्यक्रम प्रखंड कार्यालयों में आयोजित करने के निर्देश

राजस्व व आपदा प्रबंधन:

  • बारिश से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश
  • आपदा पूर्व जागरूकता अभियान चलाने पर बल

शिक्षा विभाग:

  • भवन निर्माण में भूमि विवाद की स्थिति में अंचल और प्रखंड स्तर पर समन्वय बनाकर समाधान
  • जन शिकायत निवारण दिवस के तहत समयबद्ध शिकायत निस्तारण और गूगल शीट पर अद्यतन रिपोर्टिंग के निर्देश

अबुआ आवास योजना:

  • 2023-24 के तहत स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश
  • लंबित आवेदनों की जांच व स्वीकृति में तेजी
  • चेकर वेरिफिकेशन समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश

प्रधानमंत्री जनमन और पीएम किसान योजनाएं:

  • सभी लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
  • पीएम किसान आवेदनों का शीघ्र निस्तारण और प्रतिदिन रिपोर्टिंग का आदेश

मनरेगा:

  • लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने की हिदायत

पुस्तकालय प्रबंधन:

  • प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय संचालन समितियों की नियमित बैठक का निर्देश
  • छात्रों को पुस्तकालय में पढ़ाई हेतु प्रेरित करने पर बल
  • पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों के मरम्मत कार्य 15वें वित्त आयोग की निधि से करने के सुझाव

बैठक के समापन पर उप विकास आयुक्त ने कहा, “योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। समन्वय, निगरानी और निरंतर समीक्षा ही समावेशी विकास की नींव है।”

बैठक में अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, चैनपुर एसडीओ, बसिया डीसीएलआर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला-घाघरा रोड पर मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त  एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 जुलाई 2025 को गुमला-घाघरा मुख्य पथ स्थित दुनदुरिया ग्राम क्षेत्र में मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग अभियान एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी  राकेश कुमार गोप एवं मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की द्वारा किया गया। सड़क सुरक्षा टीम के सहयोग से कुल 40 मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी काउंसलिंग के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन के वैध कागजात रखने की अनिवार्यता, गति सीमा एवं ट्रैफिक सिग्नल के पालन जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया गया। चालकों को बताया गया कि कैसे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य यात्रियों के जीवन की रक्षा की जा सकती है।
वाहन चेकिंग अभियान शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक चलाया गया, जिसमें कागजातों की अनुपलब्धता एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹78,000 की दंड राशि वसूल की गई।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांशी, एवं डीटीओ कार्यालय के प्रिंस कुमार भी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन द्वारा ऐसे अभियान समय-समय पर आयोजित कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति सजगता सुनिश्चित की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में 8 जुलाई से प्रारंभ होगी प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता

0
गुमला :- दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर आयोजित सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का शुभारंभ कल दिनांक 08 जुलाई 2025 को संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय, जुबली स्टेडियम, गुमला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रमंडल अंतर्गत रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा एवं गुमला जिले की विजेता टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग हेतु अंडर 15 एवं अंडर 17, तथा बालिका वर्ग हेतु अंडर 17 के मैच आयोजित होंगे। सभी मुकाबले लीग आधारित होंगे, जिससे प्रतियोगिता में निष्पक्षता एवं खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।
बालिका वर्ग के मैच संत पैट्रिक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे, वहीं बालक वर्ग के मैच संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय, जुबली स्टेडियम एवं हॉस्टल मैदान में खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

🔹 08 एवं 09 जुलाई को लीग मुकाबले
🔹 10 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबले
🔹 11 जुलाई को तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह का आयोजन जुबली स्टेडियम में किया जाएगा।
गुमला जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे खिलाड़ी निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बसिया में बीज व उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को दिए गए सख्त निर्देश

0

गुमला 2025 — किसानों को उचित दर पर बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर बसिया अनुमंडल प्रशासन ने सोमवार को कोनबीर गांव स्थित पाण्डेय बीज भण्डार एवं मेसर्स कृषि केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर एसडीओ बसिया जयवंती देवगम, एसडीपीओ बसिया और थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में की गई।

निरीक्षण में सामने आईं अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों प्रतिष्ठानों ने बीज की अद्यतन दर सूची और स्टॉक रजिस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया था, जबकि यह कृषि आपूर्ति की बिक्री में अनिवार्य प्रावधान है। केवल पाण्डेय बीज भण्डार में उर्वरक की दर सूची प्रदर्शित थी।

पूछताछ में दुकानदारों ने स्वीकार किया कि वे बीज और उर्वरक कंपनी द्वारा बताए गए मौखिक मूल्य पर बेचते हैं, और अक्सर पैकेट पर अंकित मूल्य से कम दर पर बिक्री करते हैं।

प्रशासन ने दिए निर्देश और चेतावनी

निरीक्षण दल ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बीज व उर्वरकों की बिक्री करें और दर सूची व स्टॉक रजिस्टर स्पष्ट रूप से दुकान में प्रदर्शित करें। साथ ही, किसानों से मुनाफाखोरी न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

एसडीओ जयवंती देवगम ने स्पष्ट किया कि कालाबाज़ारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली जैसे कार्यों में लिप्त पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के हित में निगरानी जारी रहेगी

जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की निगरानी नियमित रूप से की जाती रहेगी, ताकि किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री पारदर्शिता और उचित मूल्य पर मिल सके।

यह कार्रवाई न सिर्फ किसानों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक कदम है, बल्कि उन व्यापारियों के लिए चेतावनी भी है जो नियमों की अनदेखी कर मनमानी करते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया विनोद जाजोदिया हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

गुमला 2025 — व्यापारी विनोद जाजोदिया (अग्रवाल) की निर्मम हत्या के 24 घंटे के भीतर गुमला पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जामां ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए त्वरित कार्रवाई की और मामले की परतें खोल दीं।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

गुमला जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी हरीश बिन जामां ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या की पृष्ठभूमि पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार हुए तीन आरोपी

हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान लोयोला नगर, सिसई रोड निवासी अंचल ब्यूम तिर्की के रूप में हुई है। उसके दो सहयोगी डुमरटोली, गुमला के जुलिमन मिंज और समीर टोप्पो को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। तीनों को गहन पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।

जब्ती में मोबाइल और बाइक

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, एक बाइक और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे मामले से जुड़े और भी कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

पुलिस कप्तान ने कही बड़ी बात

एसपी हरीश बिन जामां ने कहा, “यह मामला हमारे लिए एक चुनौती था। हमने दिन-रात काम कर पूरे मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर यह संदेश दिया गया है कि गुमला में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium