20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 380

जनता की समस्याएं सुनने के लिए लगा दरबार, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0

गुमला, 3 जून 2025 — गुमला समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

इस जन सुनवाई में करीब 40 नागरिकों ने भाग लिया और सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, भूमि विवाद, शिक्षा, रोजगार समेत विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कई समस्याएं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हुई थीं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

जल संकट से लेकर स्वास्थ्य सहायता तक, उठीं कई अहम मांगें

डूमरडीह पंचायत के गमहरिया गांव से आए ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उनके इलाके में जलमीनार लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे पानी की भारी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने जलमीनार की तत्काल मरम्मत की मांग की।

वहीं, सीता मुनि देवी ने अपने मानसिक रूप से बीमार पति को कांके (रांची) इलाज के लिए ले जाने हेतु पुलिस सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान सहायता के अभाव में परेशानी होती है।

खरका पंचायत के डुमरला टोली के निवासियों ने पेयजल संकट को लेकर गांव में चापाकल लगाए जाने की मांग की। इसके अलावा खरका निवासी आशुतोष पासवान ने गंभीर बीमारी योजना के अंतर्गत सहायता मांगी। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सिफारिश की है।

प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी मामलों को गहनता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,

“जन शिकायत निवारण दिवस आम जनता की समस्याएं सुनने और समाधान देने का सशक्त मंच है। जिला प्रशासन प्रत्येक मामले को संवेदनशीलता से लेकर त्वरित निपटारा करेगा।”

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में भीषण अग्निकांड: घर समेत बुजुर्ग की जलकर मौत, नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी

0

गुमला, 3 जून 2025 — गुमला जिला मुख्यालय के घाटो बगीचा क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक भीषण अग्निकांड में एक घर और उसके मालिक सत्यनारायण विश्वकर्मा (उम्र लगभग 60 वर्ष) जलकर राख हो गए। घटना रात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब मकान से अचानक धुएं और लपटें उठती देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर पाइप और बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और गुमला पुलिस गश्ती दल को सूचना दी गई, जिसके बाद टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

नरकंकाल मिलने से इलाके में सन्नाटा, आग लगने का कारण बना रहस्य

घटना स्थल पर मकान के मलबे के बीच सत्यनारायण विश्वकर्मा का जला हुआ नरकंकाल मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शव को फॉरेंसिक जांच के लिए रांची रिम्स भेजे जाने की संभावना है, जिससे आग लगने के कारणों और मौत की स्थिति का स्पष्ट पता चल सके।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का कहना है कि खाना बनाते वक्त आग लगी होगी, तो कुछ शॉर्ट सर्किट को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन कोई पुख्ता जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

एकांत जीवन और समाज से दूरी ने और बढ़ाई रहस्य की परतें

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सत्यनारायण विश्वकर्मा सामाजिक रूप से काफी अलग-थलग रहते थे। न वे पड़ोसियों से बातचीत करते थे, न ही किसी के हाथ का बना खाना खाते थे। यहां तक कि अपने घर के चारों ओर घेराबंदी भी कर रखी थी और परिवार के लोगों से भी दूरी बनाकर रखते थे।

पड़ोसियों का कहना है कि वह अक्सर देर रात अकेले खाना बनाते थे और घर के बाहर भी बहुत कम दिखाई देते थे। ऐसे में आग लगना एक रहस्य बन गया है, जिसकी तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की गहन छानबीन

गुमला सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और पड़ोसियों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि “मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।”

यह घटना न केवल गंभीर लापरवाही या तकनीकी चूक की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि एकांत में जीने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर समाज और प्रशासन को सजग रहने की जरूरत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली

0

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की और ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

डीसी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बहुजन समाजवादी पार्टी, बीजेपी, एनपीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राजद समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

कल्पना सोरेन व डीसी ने की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा: विधायक ने बिजली, चापाकल मरम्मत और जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर

0

गिरिडीह : गांडेय प्रखंड सभागार में विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन एवं जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें विद्युत आपूर्ति, चापाकल मरम्मत, जलापूर्ति योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए चापाकल एक महत्वपूर्ण साधन हैं, और इनकी खराब स्थिति से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी खराब चापाकलों की मरम्मत जल्द से जल्द होनी चाहिए ताकि किसी भी व्यक्ति को पानी की समस्या न हो।

बैठक में पेयजल संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की बात कही गई। साथ ही पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए नए चापाकल निर्माण, सोलर आधारित पानी टंकी निर्माण, नल-जल योजना, जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजना, शौचालय निर्माण सहित अन्य से योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गई.

योजनाओं की वन-टू-वन मॉनिटरिंग का निर्देश

बैठक में कहा गया कि विभाग की सभी योजनाओं की वन-टू-वन मॉनिटरिंग की जा रही है। इस प्रक्रिया से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को जल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सभी परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में गांडेय विधानसभा ने अबुआ आवास योजना तथा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उक्त योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना तथा झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों मिलें, यह सुनिश्चित करें. अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने और समय पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। बैठक के क्रम में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबुआ आवास की प्रगति, लाभुकों के चयन व अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए अबुआ आवास के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

डीसी ने समयबद्ध कार्यान्वयन पर दिया जोर

समीक्षा बैठक में डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना और लोगों को इसका लाभ देना ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि समयबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन हो और ग्रामीणों को इसका शत-प्रतिशत लाभ मिलें।

डीसी ने कहा कि समय-समय पर योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी करें, योजनाओं की प्रगति को लेकर बैठक करें, ताकि योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित हो सकें। यह भी सुनिश्चित करें कि आमजनों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को लेकर कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़ें. डीसी ने बिजली और पानी की समस्याओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

राम भक्तों के लिए

हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि साफ आसमान देखना मुश्किल हो गया है :-डॉ जयदीप सन्याल

0

सन 2020-21 में ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोग मौत के मुँह में समा गए।

हज़ारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के संस्थापक डॉ जयदीप सन्याल ने कहा कि पर्यावरण में वयाप्त प्रदूषण चरम पर है यही वजह है कि सन 2020-21 में ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोग मौत के मुँह में समा गए थे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र छात्राओं को एक पीपल का पेड़ लगाकर उसे बड़ा करने का शपथ लेना चाहिए।एक पीपल का पेड़ चौबीस घंटे ऑक्सीजन देता है तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखता है।पीपल का पेड़ की वजह से काफी मात्रा में हमे ऑक्सीजन प्राप्त होता है। यह कहा जा सकता है कि एक पीपल के पेड़ से दस लोगों को प्राण वायु मिलता है।डॉ जयदीप सन्याल ने कहा कि कोरोना काल मे बड़े बड़े अस्पतालों में एक व्यक्ति को ऑक्सीजन सप्लाई करने के एवज में प्रतिदिन पाँच हज़ार रुपया वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि अगर रुपये देकर ऑक्सीजन खरीदकर लिया जाता तो एक आकड़े के मुताबिक एक व्यक्ति जीवन पर्यंत चौदह करोड़ चालिस लाख रुपया का ऑक्सीजन लेने के लिए मजबूर होता पर प्रकृति मुफ्त में हमे ऑक्सीजन प्रदान करती है उन्होंने कहा कि उसके बदले में मनुष्य प्रकृति को कुछ भी नही देता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पीपल का पेड़ लगाना चाहिए और उसे संरक्षण देना चाहिए।डॉ सन्याल ने कहा कि जन्मदिन,शादी की सालगिरह जैसे अवसर पर इंसान हज़ारो रुपये केक,मिठाई, तरह तरह के पकवान आदि में खर्च करता है उसके बदले में एक पीपल का पेड़ लगाए तो प्रकृति के लिए एक सार्थक कदम होगा।डॉ सन्याल ने कहा कि वायु प्रदूषण का एक हिस्सा होने के बावजूद,धूल को अलग से संबोधित करना जरूरी है, क्योंकि इसके स्रोत और समाधान प्रदूषण के अन्य कारकों से अलग हैं। धूल के मुख्य स्रोतों में निर्माण कार्य, सड़कों पर मिट्टी, और भारी वाहनों की आवाजाही शामिल हैं।विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। भारत में वायु प्रदूषण और धूल की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। दिल्ली, मुंबई, और लखनऊ जैसे शहरों में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि साफ आसमान देखना मुश्किल हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू एच ओ )ने चेतावनी दी है कि भारत के कई शहरी क्षेत्रों में पीएम 2 -5 का स्तर 50 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक है, जबकि सुरक्षित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है।

News Source – Hazaribagh Bureau

राम भक्तों के लिए

Ministry of Sports Grants Illegal Recognition to ineligible India Taekwondo Despite Fraudulent Leadership and Sports Code Violations

0

4th June’25

In a serious breach of national sports governance and due process, on 08.05.2025 the Ministry of Youth Affairs and Sports (MYAS) has illegally granted recognition to India Taekwondo, an organization led by an individual with no legitimate background in the sport, in violation of the National Sports Development Code of India, 2011, Olympic Charter as well as decision of the Hon’ble Justice Mr. L. Nageswara Rao, (Retd.) Judge of Supreme Court which has held India Taekwondo to be ineligible to be recognized by the IOA. The MYAS has informed our Taekwondo Federation of India (TFI) on 15.05.2025 about this illegal recognition. Copies of letters of MYAS are enclosed. The Copies of letters of MYAS and order dated 03.11.2022 by Hon’ble Mr. Justice (Retd.) L. Nageswara Rao are enclosed.

TFI represents the real mass of Taekwondo

Our TFI represents the original TFI working since 1979 under affiliation with IOA and World Taekwondo till the formation of Adhoc Committee for our TFI on 15.07.2019 by the IOA under Mr. Namdev Shirgaonkar as Chairman to register a new society for our TFI, because our TFI had litigation about the claim over the registration certificate of TFI. The copy of letter dated 15.07.2019 of IOA is enclosed herewith.

Namdev Shirgaonkar self declared President of IT debarred by Ethics Commission of IOA

Mr. Namdev Shirgaonkar who is at the helm of India Taekwondo has:

· Never practiced taekwondo for even a single day as per the records of TFI

· Falsely claimed to have trained in taekwondo during university

· Deceived Kukkiwon (the global taekwondo certification body) into issuing a Dan 2 black belt

· Never connected with Taekwondo through any Association from District to National level

· Misled World Taekwondo and the Indian sporting community with fraudulent claims of experience and credentials

Mr. Namdev Shirgaonkar, the then Joint Secretary of IOA representing Modern Pentathelon sport was assigned one duty to register a society and select the State Associations in consultation with State Olympic Association (SOA), but nothing has been complied to hijack our TFI/ sport. Resultantly all the old and real state holder State Associations duly affiliated to respective SOA and State Govt has been left and he created new State Associations.

Presently all the old and real stake holder State Associations duly affiliated to SOA and State Govt. aggrieved with this illegal recognition. In this context the Ethics Commission of IOA passed its decision on dated 08.02.2022 is enclosed herewith. (Please read the decisions Para from 44 to 47).

While the IOA has already clarified through several letters that no Federation for Taekwondo including India Taekwondo is affiliated to IOA.

Registration of IT is in dispute

The registration of India Taekwondo is still pending before the Asstt. Charity Commissioner at Mumbai which is evident from the order 7th April’2025 of Hon’ble High Court of Judicature at Bombay in W.P. No. 9476/2024. Copy of order is enclosed herewith.

Adding to the gravity of the situation, Mr. Namdev Shirgaonkar who was awarded recognition through India Taekwondo has a pending recommendation for suspension from the IOA’s Ethics Committee for serious ethical violations, raising deep concerns about the legitimacy, transparency, and legality of the Ministry’s decision.

Gross Violations of Sports Code’2011

According to the National Sports Code, no National Sports Federation (NSF) can be recognized without submitting:

· Valid constitution aligned with the Sports Code

· Properly and democratically conducted elections duly verified by an independent observer of MYAS and IOA (present office bearers of India Taekwondo are self declared and was selected secretly without informing anyone including its own fake members regarding election)

· Audited financial statements

· Disclosure of office-bearers with tenure limits

India Taekwondo most likely has failed to meet any of these criteria, making the Ministry’s decision not only irregular but legally untenable.

“This is not just a case of administrative negligence—it is a deliberate whitewash that insults the sport, misleads international federations, and damages the trust of thousands of athletes who deserve honest leadership,” said Mr. Kumar, a senior taekwondo official and Practitioner of over 40 years.

According to Paragraph 3.20 of the National Sports Code, recognition can only be granted to a National Sports Federation (NSF) that has demonstrated full compliance with constitutional, financial, and electoral norms. In this case, none of those conditions were reportedly met, and yet recognition was fast-tracked in what appears to be a politically motivated and ethically compromised decision.

Stakeholders are now demanding from MYAS

Immediate withdrawal of recognition granted to India Taekwondo or give a certificate of compliance of Sports Code by the India Taekwondo.
Public release of documents submitted to the Ministry
Enforcement of the IOA Ethics Committee’s recommendations
Restoration of due process and athlete-first governance in Indian sport

This episode highlights a dangerous precedent—wherein individuals flagged for misconduct can secure national legitimacy through non-transparent government decisions, undermining trust in India’s sports institutions and exposing athletes to further mismanagement.

राम भक्तों के लिए

राजस्व संबंधी कार्य के निष्पादन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0

गुमला – गुमला अपर समाहर्ता शशिन्द्र बड़ाइक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन के संबंध में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में गुमला जिला अंतर्गत सभी अंचल के अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित हुए।

उक्त कार्यशाला में सेवा का अधिकार अधिनियम 2011, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र,कार्यालय पंजी एवं अभिलेख संधारण,दाखिल खारिज,भूमि सीमांकन एवं अन्य एजेंडवार राजस्व संबंधी कार्य की परिभाषा उद्देश्य, महत्व एवं कार्य प्रकिया की जानकारी सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मी को दी गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी अंचल कार्यालयों में राजस्व संबंधी कार्यों को सुगमता पूर्वक एवं ससमय निष्पादन किया जाए जिससे आमजनों के राजस्व संबंधी कार्य ससमय हो सके।

इस कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी,गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी,बसिया, अनुमंडल पदाधिकारी,चैनपुर,डी सी एल आर, गुमला,,डी सी एल आर,बसिया, सभी अंचल अधिकारी,गुमला, राजस्व कर्मी,आईटी मैनेजर राजीव रोशन एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अब फांकी मार शिक्षकों और शिक्षिकाओं की अब खैर नहीं,,,,, ?????

0

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शैक्षणिक सुधार मैं किये कई महत्वपूर्ण बदलाव

गुमला – गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित, के द्वारा शैक्षणिक सुधार हेतु कार्ययोजना बनाकर गंभीरतापूर्वक कार्य संबंधी निदेशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।
डीईओ कविता खलखो द्वारा कहा गया है कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुनिश्चितता हेतु नियमित, सुव्यवस्थित एवं योजना-बद्ध शिक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार सहित कक्षा संचालन में शिक्षकों की नियमितता के साथ साथ पाठ्यक्रम की समयबद्ध समाप्ति एवं पुनरावृत्ति के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित करते हुए मूल्यांकन आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ।

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शैक्षणिक उपलब्धियों को लक्षित करते हुए जिला स्तर पर यह निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सभी टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों द्वारा विषयवार एवं शिक्षकवार दैनिक कार्ययोजना तैयार की जाए और उसका नियमित अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

डीईओ द्वारा कहा गया है कि विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक वर्ग उपलब्धता अनुरूप अनिवार्य विषय शिक्षण हेतु कार्यरत प्रत्येक टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षक को उनके विषयों के लिए सप्ताहवार एवं विषयवार शिक्षण योजना बनानी होगी, जिसमें पाठ्यक्रम, अधिगम उद्देश्य, अध्यापन विधियाँ, शिक्षण-सामग्री, मूल्यांकन पद्धति एवं गृहकार्य की जानकारी अंकित हो। सभी शिक्षकों को प्रत्येक दिन अपने विषय की कक्षा लेना अनिवार्य होगा तथा शिक्षण योजना की एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखते हुए दैनिक शिक्षण कार्य का लेखा-जोखा शिक्षक डायरी में संधारित किया जाएगा ।

इसके अतिरिक्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या सीमित होने के कारण सभी टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी विषय विशेषज्ञता के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे । यह सहयोग उन विषयों/कक्षाओं में दिया जाएगा जहाँ पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं या शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए कहा गया है कि सभी प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षकों की कार्ययोजनाओं का प्रारंभिक अनुमोदन किया जाएगा तथा विद्यालय में दैनिक शिक्षण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक सभी शिक्षकों की वर्गवार एवं विषयवार दैनिक कार्य योजना हेतु जवाबदेह होंगे एवं दैनिक रूप से शिक्षकों द्वारा किस वर्ग में विषय में क्या टॉपिक पढ़ाया गया इसका प्रतिवेदन उन्हें रोज भेजेंगे ।

इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट रेल अंतर्गत मासिक टेस्ट का विद्यालय स्तर पर अनिवार्य रूप से आयोजन सुनिश्चित करते हुए छात्रों के प्रदर्शन से संबंधित विवरण ईविद्यावाहिनी में अपडेट किए जाने का निर्देश देते हुए छात्र छात्राओं के प्रदर्शन के अनुसार कमजोर चिन्हित बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण सहायता हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसके साथ ही इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में मार्जिनल छात्रों के कंपार्टमेंटल एग्जाम की व्यवस्था हेतु आवश्यक व्यवस्था संबंधित निर्देश देते हुए सभी मार्जिनल छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह बनाते हुए मार्जिनल छात्रों के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर तत्काल विशेष कक्षाओं के आयोजन संबंधी निर्देश दिए गए हैं ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी नियमित रूप से विद्यालय भ्रमण करते हुए शिक्षण-डायरी, छात्रों की उपलब्धियाँ एवं कक्षा संचालन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं । जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में शिक्षा कर भेंट गतिविधि अंतर्गत शैक्षणिक सुधार हेतु ये कार्य किए जा रहे हैं । उनके द्वारा दिनांक 06 जून को डायट गुमला में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की आवश्यक समीक्षा बैठक आहूत की गई है जिसमें बोर्ड परीक्षा के परिणाम की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए शैक्षणिक सुधार हेतु आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे ।

राम भक्तों के लिए

नाबालिक किशोरी के साथ, उसके इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया हैं

0

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें , आरोप युवक को उठाकर लाया थाना , आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी के साथ उसके इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती बलात्कार की घटना की पुष्टि करते हुयें सोमवार के रात्रि लगभग 8 बजे , घाघरा थाना प्रभारी पुनीत कुमार मिंज ने बताया है की , उक्त प्राथमिकी दर्ज कराते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त आरोपी पवन उरांव को उक्त प्राथमिकी के आधार पर पकड़ कर घाघरा थाना लाकर आवश्यक छानबीन और पूछताछ करते हुए , आगे की कार्रवाई की जा रही हैं, उक्त नाबालिग किशोरी अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना में अपने परिवार के साथ घाघरा थाना में आकर प्राथमिक की दर्ज कराई है , उक्त पीड़ित नाबालिग किशोरी ने अपने लिखित आवेदन में बताया हैं की, दो मई 2025 को अपने प्रखंड के एक गांव में एक शादी समारोह में गईं हुई थी, जहां पवन उरांव नायक एक युवक से मेरी जान-पहचान हो गई, कुछ देर बाद वह मुझे जबरदस्ती उठाकर घाघरा प्रखंड मुख्यालय के एक पुराने और निर्जन स्थान में स्थित एक घर में लेजाकर मेरे इच्छा के विरुद्ध मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और तीन मई 2025 को मुझे गांव के आधे रास्ते में छोड़ते हुए , धमकी दी की , उक्त घटना के संबंध में किसी को बताओगी तो मुझे जान से मार दुंगा, भय से वह किसी को नहीं बताईं परन्तु वह डरते – डरते हुए , अपने परिवार को उक्त घटना के संबंध में पुरी घटना की विस्तृत जानकारी दे दी, और अपने परिवार के सदस्यों के साथ घाघरा थाना में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई हैं ।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जन समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।

जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 40 आवेदक अपनी – अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पानी, भूमि विवाद, सरकारी सहायता, रोजगार, जमीन ऑनलाइन करने के सम्बन्ध में, चिकित्सा सहायता एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त गुमला के समक्ष रखा।

डूमरडीह पंचायत के अंतर्गत गमहरिया गांव में ग्रामीणों ने बताया कि यहां जलमीनार खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने जलमीनार मरम्मती के सम्बन्ध में आवेदन दिया है।

सीता मुनि देवी ने अपने विक्षिप्त पति को कांके, रांची इलाज हेतु ले जाने के लिए पुलिस जवान प्रदान करने का अनुरोध किया है। इनका कहना है इनके पति मानसिक रोगी हैं। इनका इलाज कांके में चल रहा है,लेकिन अकेले उन्हें इलाज के लिए ले जाना संभव नहीं है। खरका पंचायत के डुमरला टोली में ग्रामीणों ने पेयजल हेतु चापानल लगाने की मांग की है।

खरका ग्राम निवासी आशुतोष पासवान ने गंभीर बीमारी योजना अंतर्गत सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। इनकी दोनों किडनी खराब है। डॉक्टरों ने दोनों किडनी प्रत्यारोपण करने की सलाह दी है।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त माध्यम है तथा प्रशासन सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium