16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 389

सरकारी योजनाओं की प्रगति पर डुमरी में एसडीओ का निरीक्षण और समीक्षा, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

0

गुमला, 23 मई | सरकारी योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने डुमरी प्रखंड में व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया। यह निरीक्षण गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अबुआ आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा अंतर्गत कूप निर्माण, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, राजस्व समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया।

जमीनी निरीक्षण के बाद गहन समीक्षा बैठक
स्थलीय भ्रमण के उपरांत प्रखंड कार्यालय डुमरी में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति, शेष कार्यों की स्थिति और आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि “योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए।”

प्रमुख बिंदुओं पर एसडीओ की सख़्ती

  • अबुआ आवास योजना: निर्माण कार्य की स्थिति को संतोषजनक बताया गया, वहीं शेष आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
  • आंगनबाड़ी केंद्र: बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता जताई गई। खासतौर पर खिचड़ी में दाल की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी गई।
  • स्वास्थ्य सुविधाएं: ममता वाहन का पंजीकरण, एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता और एंबुलेंस की संख्या में वृद्धि के लिए त्वरित पहल की बात कही गई।
  • जन वितरण प्रणाली: खाद्यान्न के 100% वितरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
  • शिक्षा: विद्यालय भवनों की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए मरम्मत या वैकल्पिक स्थानांतरण का सुझाव दिया गया।
  • पशुपालन: राज्य स्तर से लक्ष्यों की पूर्ति न होने के बावजूद ज़रूरतमंदों को पशुधन मुहैया कराने की पहल पर चर्चा हुई।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे – एसडीओ का स्पष्ट संदेश
एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में न तो देरी हो और न ही गुणवत्ता से समझौता किया जाए। उन्होंने कहा, “सरकारी प्रयासों का वास्तविक लाभ तभी दिखेगा जब वह अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, और इसके लिए ज़मीनी स्तर पर ईमानदारी और पारदर्शिता अनिवार्य है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के विशुनपुर में VDVK SERKA से PVTG परिवार हो रहे हैं आत्मनिर्भर

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल इन समुदायों की आजीविका को स्थायी बनाना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा से जोड़ना भी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री वन धन योजना (PMVDY) के अंतर्गत वर्ष 2019 में विशुनपुर प्रखंड में स्थापित वन धन विकास केंद्र (VDVK) SERKA जिले में एक सफल मॉडल के रूप में सामने आया है।

परियोजना का उद्देश्य

विशुनपुर प्रखंड, जो वन आधारित संसाधनों से समृद्ध है, वहां के PVTG समुदाय जैसे बृजिया ,  हो , असुर, कोरवा और बिरहोर जनजाति समुदाय के लोग लंबे समय से जंगल उत्पादों पर निर्भर हैं, परंतु सीमित बाज़ार , पहुँच और संसाधनों की कमी के कारण उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पाता था कितना मिलना चाहिए था । इन परिस्थितियों को देखते हुए VDVK SERKA की स्थापना की गई। इसे TRIFED के माध्यम से ₹ 15 लाख की सहायता से प्रारंभ किया गया, जिसमें प्रसंस्करण इकाइयों, संग्रहण सुविधाओं, ब्रांडिंग सामग्री और टूल किट की व्यवस्था की गई।

संचालन एवं लाभार्थी

इस केंद्र का संचालन 15 स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा किया जा रहा है, जिनमें कुल 300 सदस्य शामिल हैं। इनका बहुलांश PVTG समुदायों से है और इनमें 70% से अधिक महिलाएं सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

उत्पाद निर्माण एवं मूल्य संवर्धन

VDVK SERKA में वनों से एकत्र महुआ, इमली, करंज , केन्द , चिरौंजी , सखुवा का दातुन – पत्ता , करंज , महुआ,  आदि का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण कर मूल्य संवर्धन (Value Addition) किया जाता है। तैयार किए गए उत्पादों में प्रमुख रूप से महुआ लड्डू, महुआ अचार, इमली का पाउच पैक, करंज तेल आदि शामिल हैं। इन उत्पादों की बिक्री झारखंड राज्य सहकारी वनोपज महासंघ (JHAMCOFED) के माध्यम से की जाती है, जिससे विपणन की समस्या दूर हुई है और सदस्यों को नियमित आय मिल रही है।

प्रशिक्षण एवं संसाधन वितरण

VDVK से जुड़े सभी सदस्यों को 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संग्रहण, स्वच्छ प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने की जानकारी दी गई। प्रत्येक सदस्य को टूल किट (जैसे संग्रहण बैग, प्रसंस्करण उपकरण) भी प्रदान किया गया है।

आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव

इस पहल के माध्यम से प्रत्येक सदस्य औसतन ₹8,000 से ₹12,000 प्रतिमाह की आय अर्जित कर रहा है। यह आमदनी न केवल उनके परिवार के भरण-पोषण में सहायक हो रही है, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बेहतर आवास के लिए भी उपयोग हो रही है।

प्रेरणादायी कहानी – बसंती देवी

इस परियोजना की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि है बसंती देवी की सफलता, जो कोरवा समुदाय से हैं और पहले दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थीं। वर्ष 2019 में VDVK से जुड़ने के बाद उन्होंने महुआ प्रसंस्करण में प्रशिक्षण लिया और अब ₹10,000-₹12,000 प्रतिमाह की नियमित आय प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने अपने गांव की 15 अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर नए SHG बनाने में मदद की है। उनका कहना है, “VDVK SERKA ने मुझे आत्मविश्वास और आमदनी दी। अब मेरा सपना है कि हमारे उत्पाद बड़े बाज़ारों में भी पहुंचें।”

महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि उनके अंदर नेतृत्व क्षमता भी विकसित हुई है। परियोजना की सफलता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में 5 नए SHG गठित किए गए हैं।

बाजार विस्तार एवं स्थायी विकास

VDVK SERKA के उत्पादों की बिक्री अब न केवल गुमला में, बल्कि रांची और अन्य जिलों में भी हो रही है। 30% बिक्री बाहरी बाजारों से हो रही है, जिससे आदिवासी उत्पादों को एक नई पहचान मिल रही है। इसके साथ-साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सतत वन उपयोग एवं जैव विविधता संरक्षण पर भी विशेष बल दिया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

ग्रीष्मावकाश में शिक्षा को रचनात्मकता से जोड़ने की पहल – जिले में समर कैंप का आयोजन जारी

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार “शिक्षा कर भेंट” गतिविधि के अंतर्गत ग्रीष्मावकाश अवधि में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न स्थलों पर निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देना तथा अवकाश काल को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बनाना है।
इसी क्रम में आज झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला की अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एडीपीओ) ज्योति खलखो द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय महुआटोली में आयोजित समर कैंप का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
 खलखो ने बताया कि उपायुक्त गुमला के मार्गदर्शन में जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए नवाचारी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के समन्वय से जिले के सभी बीआरसी एवं सीआरसी केंद्रों पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल, कला, हैंडक्राफ्ट, संगीत आदि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की बहुआयामी प्रतिभा को विकसित किया जा रहा है।
समर कैंप के संचालन में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, पीरामल फाउंडेशन, प्रथम एजुकेशन तथा टाटा सिन्नी की अहम भूमिका है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों में दो दिवसीय गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जबकि पीरामल फाउंडेशन द्वारा पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
शिक्षा कर भेंट के सहायक नोडल पदाधिकारी  दिलदार सिंह ने बताया कि समर कैंप में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इस पहल को सफल बनाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, एडीपीओ ज्योति खलखो, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से सोनालिका एवं आशुतोष, पीरामल फाउंडेशन से प्रमोद जायसवाल, तथा सभी बीआरसी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी – चंद्रशेखर शहदेव, अभिजीत, तपेश्वर साहू, एंजलीना मिंज, पुष्पा लकड़ा, नीरज कुमार, सरफराज आदि सक्रिय रूप से शामिल हैं।
उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि समर कैंप को गुणवत्तापूर्ण, बाल केंद्रित एवं आनंददायक बनाया जाए, ताकि यह बच्चे बेहतर सिख सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बसिया अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कामडारा प्रखंड अंतर्गत सुरहू पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया

0
गुमला :- गुमला जिला स्थित बसिया अनुमंडल पदाधिकारी जयवंती देवगम के द्वारा कामडारा प्रखंड अंतर्गत सुरहू पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जयवंती देवगम ने सबसे पहले सुरहू पंचायत स्थित खास आंगनबाड़ी केंद्र एवं केंदटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की व्यवस्था, शिक्षण गतिविधियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की बारीकी से समीक्षा की।
इसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी ने सुरहू स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपकेंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
मनरेगा योजना के तहत संचालित योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें लाभुक सोमा मुंडा के नाम से निर्मित कूप, तथा लाभुक शांति देवी द्वारा संचालित आम बागवानी योजना एवं उनके नाम से निर्मित कूप शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुकों से सीधे संवाद कर उन्हें प्राप्त हो रहे लाभ की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का कार्य पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए ताकि इसका लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचे।
इस अवसर पर कामडारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में समर कैंप के माध्यम से बच्चों को मिला रचनात्मक सीखने का अवसर, फाइलेरिया उन्मूलन पर भी दी गई जागरूकता

0
गुमला जिला में 23 मई 2025 को जिले के  विभिन्न पंचायतों में आयोजित एक दिवसीय समर कैंपों ने बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक, शैक्षिक और जागरूकता से परिपूर्ण बना दिया। इन शिविरों का आयोजन पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जिसमें ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, जिला एवं प्रखंड प्रशासन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। समर कैंपों का उद्देश्य न केवल बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था, बल्कि उन्हें फाइलेरिया उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर भी संवेदनशील बनाना था।
तेलगांव पंचायत के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, गडसरू में आयोजित कैंप में 47 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल गीतों से हुई, इसके उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता, शैक्षिक खेल और मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ कराई गईं। मुखिया  विनोद उरांव एवं विद्यालय शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को फाइलेरिया रोग की रोकथाम, लक्षण और उपचार के विषय में सरल भाषा में जानकारी दी गई।
सिकोई पंचायत के सरकारी नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय, सिपरिंगा में भी समर कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक ड्राइंग प्रतियोगिता और खेलकूद में भाग लिया। इस अवसर पर भी फाइलेरिया उन्मूलन पर जागरूकता सत्र आयोजित कर बच्चों को स्वच्छता एवं सावधानी के महत्व को बताया गया।
कुरूछतरपूर पंचायत के GUMS केराडीह विद्यालय में मुखिया  चुयां कुजूर, शिक्षकों व पिरामल टीम की उपस्थिति में समर कैंप का आयोजन हुआ। 32 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने सहभागिता की। बच्चों को बाल गीतों व शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ फाइलेरिया से बचाव के उपायों पर भी जानकारी दी गई।
शीलम पंचायत के लोदाम कोठाटोली विद्यालय में 184 बच्चों के बीच समर कैंप का आयोजन हुआ। बाल गीत, चेतना गीत, चित्रकला, संख्या एवं अक्षर ज्ञान जैसी गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों को फाइलेरिया से संबंधित सावधानियों एवं नियमित दवा सेवन की उपयोगिता समझाई गई।
वहीं मझगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मझगांव में भी समर कैंप के दौरान सीआरपी  बीरेंद्र कुजूर की उपस्थिति में फाइलेरिया उन्मूलन पर चर्चा हुई। बच्चों ने ड्राइंग व खेलकूद के माध्यम से सहभागिता निभाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ ग्रहण कीं।
इन सभी समर कैंपों ने बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जहाँ उन्होंने न केवल रचनात्मकता व सहभागिता सीखी, बल्कि फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के प्रति जागरूकता भी हासिल की। इन आयोजनों की सफलता में पिरामल फाउंडेशन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालयों, तथा स्थानीय प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में ट्रैक्टर व कार जलाने की घटना से सनसनी, एसपी ने दिए अपराधियों को शीघ्र गिरफ़्तार करने के निर्देश

0

गुमला, 23 मई | झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर एक ट्रैक्टर और एक्सयूवी कार को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे पहली वारदात बिशुनपुर के बनारी गांव में हुई, जहां एक ट्रैक्टर को निशाना बनाया गया। इसके कुछ ही समय बाद, लापु गांव में लक्ष्मीनारायण साहू के घर के बाहर खड़ी एक्सयूवी कार में आग लगा दी गई। दोनों मामलों में अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है, और गांवों में लोग खौफ के चलते खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।

माओवाद प्रभावित क्षेत्र में फिर उभरा डर का साया
उल्लेखनीय है कि बिशुनपुर क्षेत्र कभी भाकपा माओवादी गतिविधियों का गढ़ माना जाता था। इस तरह की घटनाएं फिर से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना को जन्म दे रही हैं।

पुलिस कप्तान ने दिए सख्त निर्देश, एसटीएफ टीम गठित
घटना की सूचना मिलते ही गुमला के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और बिशुनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर, घटनास्थलों का निरीक्षण करने और जांच तेज करने के आदेश दिए।

एसपी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाए और कानून के हवाले किया जाए। मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ भी की जा रही है।

स्थानीय लोग खौफज़दा, पुलिस की चुनौती बढ़ी
स्थानीय नागरिकों में भय व्याप्त है और वे खुलकर बोलने से बच रहे हैं, जिससे पुलिस के लिए सुराग जुटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पुल से गिरी बाइक, रोहित रॉय की मौके पर दर्दनाक मौत — देर से मिली सूचना बनी अफसोस की वजह

0

गुमला, 23 मई | गुमला जिले के अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड अंतर्गत परसा गांव के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय रोहित रॉय की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक असंतुलित होकर पुल से नीचे गिरने के कारण यह हादसा हुआ।

पटना के बहादुरपुर थाना अंतर्गत कस्तूरबा कॉलोनी निवासी रोहित, वर्तमान में चैनपुर एमएलए रोड पर रहते थे और बुधवार को डुमरी प्रखंड के जरजट्टा गांव में चल रहे अपने कार्य की निगरानी के लिए निकले थे। रास्ते में परसा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

नेटवर्क बाधा बनी दुखद देरी का कारण

रोहित के बड़े भाई ने बताया कि दुर्घटना के समय वह अपने भाई से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण बातचीत नहीं हो सकी। उन्होंने अफसोस जताया कि यदि हादसे की सूचना रात में ही मिल जाती, तो शायद समय पर मदद पहुंचाई जा सकती थी।

गांववालों ने दी पुलिस को सूचना, फिर मचा कोहराम

अगली सुबह पुल के नीचे शव देखे जाने पर आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत अल्बर्ट एक्का जारी थाना को सूचना दी। थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही रोहित के घर में मातम छा गया और परिजन बिलख पड़े।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल का निरीक्षण: आईटीडीए निदेशक रीना हांसदा ने साफ-सफाई से लेकर योजनाओं की पहुँच तक देखी समीक्षा

0

गुमला, 23 मई 2025 | गुमला सदर अस्पताल में सोमव़ार को परियोजना निदेशक (आईटीडीए) रीना हांसदा ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक कर्मचारियों के साथ अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का समग्र निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी पंजी, डिलीवरी रजिस्टर, दवा भंडारण, लेबर रूम तथा तमाम वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रीना हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मातृ वंदना, जननी सुरक्षा योजना और आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित पहुंचाया जाए। उन्होंने खास तौर पर यह भी कहा कि बच्चे के जन्म के समय ही जन्म प्रमाण पत्र जारी होना चाहिए, ताकि आगे की प्रक्रियाएं सुगम हो सकें।

सफाई व्यवस्था पर बोलते हुए रीना हांसदा ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपाय सुझाए और कहा, “एक स्वच्छ वातावरण में ही रोगी जल्द स्वस्थ होते हैं।” साथ ही, उन्होंने समय पर दवा वितरण और परामर्श सुविधाओं के तत्काल उपलब्ध कराने के महत्व पर बल दिया।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जनजातीय समुदाय के लाभुकों की सूची की विशेष समीक्षा करने और यह देखने के निर्देश भी दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित न रहे।

निरीक्षण के अंत में रीना हांसदा ने गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और अन्य मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए अधिकारियों को अनुशासनबद्ध रूप से निगरानी रखने का आग्रह किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

5वीं अनुसूची राज्यों में जनसंख्या को परिसीमन का आधार बनाने पर घटेगी आरक्षित सीटें: शिल्पी नेहा तिर्की

0

 जातिगत जनगणना से देश के आदिवासी समाज पर पड़नेवाले प्रभाव, चुनौती और समाधान विषय पर दिल्ली में कार्यशाला में शामिल हुए राहुल गांधी

रांची : झारखंड में समय के साथ दूसरे प्रदेश से आकर बसनेवालों की आबादी बढ़ी है, वहीं आदिवासी समाज की जनसंख्या या तो घटी है या स्थिर है. ऐसे में अगर पांचवीं अनुसूची राज्यों में जनसंख्या को परिसीमन का आधार बनाया जाएगा, तो आरक्षित सीटों की संख्या में कमी आएगी. ये निर्णय आदिवासी समाज की सुरक्षा और संरक्षण को धूमिल करने वाला होगा. ये बात दिल्ली में देश भर के कांग्रेस प्रवक्ताओं की कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कही है.

कार्यशाला को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विशेष रूप संबोधित किया. देश में जातीय जनगणना का भारत के आदिवासी समाज पर पड़नेवाले प्रभाव, चुनौती और समाधान विषय पर अपनी बात रखते हुए मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस को एक बड़ी भूमिका तय करनी है.

कांग्रेस जातीय जनगणना के तहत सामाजिक न्याय का संदेश और उद्देश्य लेकर आगे बढ़ाना चाहती है, जबकि केंद्र में बैठी बीजेपी और RSS इसे उलझाने में लगी है. आदिम काल से ही आदिवासी समाज में जातीय व्यवस्था का कोई स्थान नहीं है, जबकि बीजेपी इसे जबरन थोपना चाहती है.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनगणना प्रक्रिया में आदिवासी समुदाय को उनकी मूल और एकीकृत पहचान के साथ दर्ज किया जाना चाहिए, ना कि उप-वर्गों में विभाजित कर. देश भर में आदिवासी समाज समानता और एकता की मिसाल है.

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आदिवासी समुदाय न केवल सांस्कृतिक रूप से, बल्कि दिल और आत्मा से भी एक है,  फिर चाहे वो झारखंड हो, मणिपुर हो, ओडिशा हो या छत्तीसगढ़ हो. जब देश के किसी कोने में एक आदिवासी पर हमला होता है, तो वह केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज की पीड़ा बन जाती है. मंत्री ने कहा कि सरना धर्मावलंबियों को अलग से कॉलम उपलब्ध कराया जाए.

राम भक्तों के लिए

एनएसएस की अगुवाई में चला विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान, खुद झाड़ू उठाकर उतरे कुलपति

0

हजारीबाग | विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने कार्यभार संभालने के मात्र चार दिन बाद स्वच्छता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए एक विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। बुधवार, 22 मई की सुबह उन्होंने कलाभवन परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें एनएसएस की यूनिट्स और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज और यूसेट (USET) की एनएसएस इकाइयों के लगभग 125 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कुलपति के आगमन के साथ ही सफाई का कार्य तेज़ी से आरंभ हुआ, जहां उन्होंने स्वयं भवन की सीढ़ियों, विभागीय कक्षों और बंद नालियों की सफाई की निगरानी की, और कई स्थानों पर खुद श्रमदान करते नजर आए।


छात्रों और शिक्षकों में उत्साह का संचार

कुलपति द्वारा स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करते देख एनएसएस के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। कुछ ही समय में यह गतिविधि एक सामूहिक अभियान का रूप ले चुकी थी।
डॉ. रश्मि प्रधान (प्राचार्य, लॉ कॉलेज), डॉ. लक्ष्मी सिंह (प्रोग्राम ऑफिसर, लॉ कॉलेज एनएसएस), और डॉ. खेमलाल महतो (प्रोग्राम ऑफिसर, यूसेट एनएसएस) भी अभियान के दौरान मौजूद रहे और छात्रों का मार्गदर्शन किया।


भवन के कोने-कोने तक पहुंचा अभियान

प्रोफेसर शर्मा ने सफाई के दौरान उपयोग में नहीं लाई जा रही सीढ़ियों पर लगे ताले तुड़वाए, और वहां भी सफाई सुनिश्चित कराई। उन्होंने हिंदी और संस्कृति विभाग के परिसरों, भवन की छत, और पानी की टंकियों तक जाकर निरीक्षण किया और सफाई कराई।

बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी जमा था और बंद नालियों में कचरा अटका हुआ था। कुलपति ने अपने हाथों से नालियों को साफ किया और छात्रों को स्वच्छता के महत्व को लेकर प्रेरित किया।


कर्मियों से भी पूछी सफाई व्यवस्था की स्थिति

सफाई के निर्धारित समय पर जब नियमित सफाईकर्मी पहुंचे, तो कुलपति ने उनसे सीधे सवाल किया — “आपके रहते यहां इतनी गंदगी क्यों है?” उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और उसमें सुधार के निर्देश भी दिए।


“स्वच्छता एक आदत बने” – कुलपति की सीख

अभियान के समापन पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा:

“पहला प्रयास यह होना चाहिए कि हम खुद गंदगी न करें। दूसरा, यदि कोई गंदा कर रहा है, तो हमें उसे टोकना चाहिए। विश्वविद्यालय हम सबका है, इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता की आदत को अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।


प्रो. शर्मा का यह कदम न केवल स्वच्छता की ओर एक ठोस पहल है, बल्कि यह दिखाता है कि नेतृत्व जब खुद उदाहरण प्रस्तुत करता है, तो उसका असर दूरगामी होता है। विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ और अनुशासित बनाए रखने की यह मुहिम, एक सांकेतिक सफाई अभियान से आगे बढ़कर जागरूकता और सहभागिता का प्रतीक बन गई है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium