16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 391

नशीली दवाओं, सड़क दुर्घटना एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु चैनपुर में आयोजित हुई प्रधानाध्यापकों की बैठक

0
गुमला :- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में सामाजिक कुरीतियों एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक बुधवार  को चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी की अध्यक्षता में चैनपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी हाई स्कूल एवं प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य युवाओं में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना था।
बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी सरकारी हाई स्कूल एवं + 2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विद्यार्थियों को संवेदनशील विषयों पर जागरूक करने हेतु विद्यालय स्तर पर प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर ने प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय सिर्फ शिक्षा देने का केंद्र नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार भी है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं बाल विवाह विरोधी जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए परामर्श, पोस्टर, नाटक, निबंध प्रतियोगिता जैसे माध्यमों से प्रेरित करने की बात कही गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के PVTG समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए PM JANMAN योजना के तहत गांव गांव तक जा रहा है मोबाइल मेडिकल यूनिट

0
गुमला : – गुमला उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में गुमला जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में छह चलंत मेडिकल यूनिट्स (Mobile Medical Units – MMUs) की तैनाती की गई है, जिनका उद्देश्य दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में निवास करने वाले आदिवासी समुदायों को सुलभ, समर्पित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
गुमला जिले के बिरजिया, असुर, बिरहोर जैसे लगभग 3,475 PVTG परिवारों को यह सेवाएं सीधे उनके घर-द्वार तक पहुँच रही हैं। ये चलंत इकाइयाँ पूरी तरह से सुसज्जित हैं, जिनमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और आयुष्मान मित्र शामिल हैं। ये टीमें प्रतिदिन 2 से 3 गाँवों का दौरा करती हैं और प्रत्येक माह लगभग 30 से 40 गाँवों को सेवाएं प्रदान करती हैं। इकाइयों के माध्यम से किट-आधारित त्वरित परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, मधुमेह व उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड का निर्गमन तथा गंभीर रोगियों को गुमला जिला अस्पताल में रेफर कर समुचित इलाज की सुविधा सुनिश्चित की जाती है।
गुमला के कई दूरवर्ती क्षेत्रों में पूर्व में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर कमी थी। अनेक गांवों में प्राथमिक उपचार की भी सुविधा नहीं थी और मरीजों को इलाज के लिए 10 से 20 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए इन चलंत इकाइयों की शुरुआत की गई, जिससे समुदायों को समय पर उपचार मिल सके और उनके स्वास्थ्य स्तर में सुधार हो।
अब तक 10 हजार से अधिक लोगों ने इन चलंत इकाइयों से लाभ लिया है, जिनमें से 80 प्रतिशत लोगों ने पहली बार अपने ही गाँव में स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे रोगों की पहचान कर सैकड़ों लोगों को दवा और नियमित फॉलोअप की सुविधा दी गई है। मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर भी इन इकाइयों के माध्यम से 500 से अधिक लोगों को परामर्श दिया गया है, जिससे तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं का समाधान संभव हुआ है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित 200 से अधिक लोगों को गुमला जिला अस्पताल रेफर कर सफल इलाज कराया गया है।
इसके अतिरिक्त जागरूकता शिविरों के माध्यम से समुदायों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया है, जिससे अब लगभग 70 प्रतिशत परिवार नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं, जो पूर्व में मात्र 10 प्रतिशत था। PM-JANMAN के माध्यम से PVTG समुदायों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर नगर परिषद गुमला द्वारा आयोजित सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी

0
गुमला : – गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन की दिशा में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में गुमला जिले में व्यापक जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर परिषद, गुमला द्वारा नगर भवन परिसर में एक विशेष सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
उपायुक्त  ने पूर्व में सभी विभागों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में शत-प्रतिशत नागरिकों की सिकल सेल एनीमिया जांच सुनिश्चित करें, ताकि जिले को इस गंभीर बीमारी से मुक्त करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस निर्देश के आलोक में नगर परिषद द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया।
नगर भवन में आयोजित शिविर में लगभग 120 नागरिकों की जांच की गई, जिसमें से 4 नागरिक सस्पेक्टेड पाए गए। इन संदिग्ध मामलों को आगे की चिकित्सा जांच एवं परामर्श हेतु चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शिविर के आयोजन में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी  सरजन मरांडी, सिटी मैनेजर  हेलाल अहमद खान,  रौनक पांडेय,  मुन्‍ना कुमार,  सुजीत राम,  रविंद्र मांझी,  संदीप उरांव तथा सभी सफाईकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इनके समन्वित प्रयासों से शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे सिकल सेल एनीमिया की जांच अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि समय पर निदान एवं उपचार संभव हो सके। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 7.25 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

0

गुमला | सिकल सेल एनीमिया को लेकर गुमला जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, 21 मई 2025 तक कुल 7,24,981 लोगों की जांच की जा चुकी है, जबकि लक्ष्य 8,51,054 व्यक्तियों की जांच का रखा गया है।

इस व्यापक स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत अब तक 410 लोगों में सिकल सेल रोग की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1,754 लोग सिकल सेल ट्रेट यानी वाहक के रूप में चिन्हित किए गए हैं। वहीं, 1,740 मामलों में जांच रिपोर्ट अपुष्ट पाई गई है, जिनकी दोबारा जांच की प्रक्रिया की जा रही है।

नि:शुल्क जांच, जीवनरक्षक कदम

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के उन सभी नागरिकों से अपील की है, जिन्होंने अब तक अपनी सिकल सेल जांच नहीं करवाई है, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इस नि:शुल्क जांच का लाभ जरूर उठाएं। अधिकारियों का कहना है कि यह परीक्षण न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि परिवार और समाज की लंबी अवधि की सेहत के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण है।

सिकल सेल क्या है?

सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं अर्धचंद्राकार (सिकल शेप) बन जाती हैं और शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधित होता है। यह बीमारी समय पर पहचान और देखभाल से नियंत्रित की जा सकती है, इसलिए प्रारंभिक जांच अत्यंत आवश्यक है।

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में निरंतर जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जांच करवा सकें और समय रहते आवश्यक उपचार या परामर्श ले सकें।

गुमला जिला सिकल सेल नियंत्रण की दिशा में एक अहम मुकाम की ओर बढ़ रहा है। इस सामूहिक स्वास्थ्य पहल में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, ताकि रोग की समय पर पहचान और रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला गुमला एवं आकांक्षी प्रखंड डुमरी के विकास कार्यों की उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा की गई गहन समीक्षा

0
गुमला: – गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला गुमला एवं आकांक्षी प्रखंड डुमरी के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं नीति आयोग की आकांक्षी जिला कार्यक्रम से  जुड़े समन्वयक उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य रूप से ADP एवं ABP अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न संकेतकों के आधार पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उपायुक्त ने सभी विभागों से बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
उपायुक्त  ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, जलमीनार, एवं बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधारने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं की दुरुस्त रखी जाए। फाउंडेशन लर्निंग को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाने हेतु सशक्त प्रयास करने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच (ANC1 एवं ANC4) तथा संस्थागत प्रसव को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, टीबी उन्मूलन अभियान, सिकल सेल एनीमिया की शत-प्रतिशत जांच एवं उपचार की व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने की बात कही।
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, केसीसी (KCC) के व्यापक प्रचार-प्रसार, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। सिंचाई की सुविधा, जल स्रोतों की स्थिति तथा सिंचित क्षेत्र के विस्तार पर भी विशेष चर्चा हुई। पशुपालन विभाग को पशुओं के नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पालन-पोषण संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। बागवानी विभाग को स्थानीय परिस्थिति अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल देने को कहा गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बाल विकास, पोषण, आदि योजनाओं को समयबद्ध रूप से लाभार्थियों तक पहुँचाने की बात कही। प्रखंड स्तर पर स्थापित पुस्तकालयों की नियमित संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। पुस्तकों की अद्यतनता एवं विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी MIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उन्होंने पोर्टल पर डाटा की गुणवत्ता में सुधार एवं नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि नीति आयोग को समय पर सटीक सूचना उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में उपायुक्त  ने कहा कि डुमरी प्रखंड को एक आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने की दिशा में सभी विभागों को योजनाबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग को अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए तत्पर रहना होगा।
उन्होंने सभी विभागों को जनता के प्रति उत्तरदायी रहते हुए कार्यों को धरातल पर उतारने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से परियोजना निदेशक ITDA, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, LDM, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी,जिला कृषि पदाधिकारी,  पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

 

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

समर कैंप में दिखी रचनात्मकता की झलक: गुमला व डुमरी में बच्चों ने सीखे जीवन कौशल

0

गुमला | गुमला जिले के डुमरी और गुमला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को आयोजित विशेष समर कैंप ने बच्चों की रचनात्मकता और सहभागिता को नया आयाम दिया। पिरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस आयोजन में शिक्षा विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय का सक्रिय सहयोग देखने को मिला। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर जीवन कौशल, रचनात्मक सोच, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

बाल गीत से लेकर खेलों तक—बच्चों ने सीखी सीखने की कला

डुमरी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित शिविर में पंचायत मुखिया नीलमणि मिंज, पिरामल फाउंडेशन के खेमचंद और शुभम भारती मौजूद रहे। विद्यालय के लगभग 160 छात्रों ने इस कैंप में जोश के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाल गीत और चेतना गीत से हुई, जिसके बाद चित्रांकन प्रतियोगिता और अन्य शैक्षणिक गतिविधियाँ कराई गईं। इन प्रयासों के ज़रिए बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि जगाई गई और उन्हें नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विषयक जागरूकता के तहत फाइलेरिया से बचाव पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया।

असनी में खेलों के माध्यम से मिला आत्मविश्वास

गुमला प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, असनी में हुए कैंप में मुखिया गौरी उरांव, शिक्षकगण और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैलून गेम, म्यूजिकल चेयर, दौड़, शब्द खेल और समूह चर्चा जैसे कार्यक्रमों ने बच्चों में सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास किया। उल्लेखनीय बात यह रही कि मुखिया गौरी उरांव ने खुद भी खेलों में भाग लेकर बच्चों को प्रोत्साहित किया और कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को चॉकलेट वितरित किए।

सामूहिक प्रयास से मिली सफलता

यह समर कैंप पिरामल फाउंडेशन, जिला व प्रखंड शिक्षा विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम था। आयोजन में न सिर्फ शिक्षा के प्रति बच्चों की समझ को गहराया गया, बल्कि उन्हें सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक रूप में प्रस्तुत किया गया।
यह पहल जिले में बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभरी है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश को उपयोगी और प्रेरणादायक बनाने का यह प्रयास न केवल बच्चों में कौशल विकसित करने में सफल रहा, बल्कि सामुदायिक सहभागिता के ज़रिए शिक्षा को और भी सशक्त रूप में प्रस्तुत किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

वज्रपात ने छीना सहारा: गुमला में दंपति की मौत, तीन मासूम हुए अनाथ

0

गुमला | झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत सोंगरा गांव में बुधवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे में वज्रपात की चपेट में आने से एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय हरखमैन झोरा और उनकी पत्नी सुखो झोरा के रूप में हुई है। इस हादसे ने उनके तीन मासूम बच्चों को अनाथ बना दिया है, जिनके भविष्य पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मछली पकड़कर पाल रहे थे परिवार, आकाशीय बिजली ने ली जान

मिली जानकारी के अनुसार, हरखमैन और सुखो झोरा अपने तीन बच्चों के साथ मछली मारकर जीवनयापन कर रहे थे। बुधवार की शाम अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा बन गया।

अनाथ हुए बच्चों के सामने संकटों का पहाड़

दंपति की मौत के बाद उनके तीन मासूम बच्चों के सामने अब पालन-पोषण, शिक्षा और जीवनयापन की गंभीर चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी संवेदना जताते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि “सरकार ही अब इन बच्चों का सहारा है, लेकिन क्या वो ज़िम्मेदारी उठाएगी?”

तीन अन्य घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के समय मौजूद तीन अन्य लोग—महावीर झोरा, बंधन देवी और 12 वर्षीय शिवम् झोरा—भी आंशिक रूप से वज्रपात की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, शव सौंपे परिजनों को

सूचना मिलते ही सिसई थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसा प्राकृतिक आपदा के चलते हुआ और प्रशासन स्तर पर सहायता की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं के खतरों और अनदेखी ज़िंदगियों की दुर्दशा को उजागर कर दिया है। अब पूरा गाँव और खासकर तीन मासूम बच्चों की आंखें शासन-प्रशासन की ओर टिकी हैं, जो उन्हें एक नई दिशा और आश्रय देने की उम्मीद लिए बैठे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मिला ‘शिक्षा का उपहार’, गुमला में समर कैंप और नवाचारों की शुरुआत

0

गुमला | बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी उन्हें सीखने से जोड़े रखने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन ने “गिफ्ट ऑफ एजुकेशन” पहल के तहत व्यापक शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की है। इस पहल में समर कैंप से लेकर होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क जैसे नवाचार शामिल हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित हैं।

गर्मी की छुट्टियों में शिक्षा से जोड़े रखने की अभिनव योजना

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में गुमला के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को अवकाश के दौरान भी सीखने की प्रक्रिया से जोड़े रखने हेतु विषयवार समर हॉलिडे होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क दिए गए हैं। इस पहल में बीआरपी और सीआरपी की मदद से यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय में छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित छोटे प्रश्न और गतिविधियाँ सौंपी जाएँ।

शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे ये गृहकार्य छात्रों के अभिभावकों के व्हाट्सएप समूह में साझा करें और समय-समय पर विद्यार्थियों के उत्तर प्राप्त कर उन्हें जरूरी फीडबैक दें। कुछ विद्यालयों में शिक्षक ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखवाकर अभ्यास करवा रहे हैं, जिससे छात्रों का लेखन अभ्यास भी मजबूत हो रहा है।

समुदाय की भागीदारी से चल रहे रचनात्मक समर कैंप

“शिक्षा कर भेंट” कार्यक्रम के तहत गैर-सरकारी संगठनों जैसे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, पीरामल फाउंडेशन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और सिन्नी टाटा ट्रस्ट के सहयोग से जिले के विभिन्न पंचायतों और गांवों में समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कैंपों में बच्चों को खेल, नाटक, संगीत, कला, कहानी लेखन, हस्तशिल्प और गणितीय खेलों जैसी गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता का अवसर दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, पूर्व सैनिक और शिक्षक भी इन आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिससे सामुदायिक सहभागिता को बल मिल रहा है।

विभिन्न संगठनों की भूमिका

  • अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 22 से 27 मई के बीच आठ प्रखंडों में संकुल स्तर पर दो दिवसीय शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
  • पीरामल फाउंडेशन डुमरी, चैनपुर, जारी और रायडीह प्रखंडों में पंचायत स्तर पर एक दिवसीय समर कैंप स्थानीय मुखिया की भागीदारी से चला रहा है।
  • प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ग्राम स्तर पर एसएमसी द्वारा नामित दो स्वयंसेवकों के माध्यम से शैक्षणिक कैंप संचालित कर रहा है।
  • सिन्नी टाटा ट्रस्ट सिसई, गुमला और बसिया प्रखंडों में पंचायत और ग्राम स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

सीखने को अवकाश तक सीमित न होने देना

गुमला प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चे शिक्षा से जुड़े रहें, उनका अधिगम स्तर न गिरे और रचनात्मक विकास को निरंतर बढ़ावा मिले। यह पहल न केवल बच्चों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, बल्कि समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सहभागिता को भी नया आयाम दे रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, सड़क हादसों में तीन की मौत, कई घायल

0

गुमला | जिले में लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार को हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं ने न सिर्फ तीन जिंदगियां निगल लीं, बल्कि कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। मृतकों के परिजनों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बाइक और बस की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत

चैनपुर अनुमंडल कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार यात्री बस ‘मूनलाइट’ ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लापुंग पाट नवाटोली निवासी 25 वर्षीय अमित असूर और 26 वर्षीय अविनाश असूर परीक्षा देने गुमला जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अविनाश को इलाज के लिए चैनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के अनुसार, दोनों युवक परीक्षा देने जा रहे थे और पहचान उनके एडमिट कार्ड से की गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस और बाइक को जब्त किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

रेखा देवी की स्कूटी दुर्घटना में मौत

एक अन्य हादसे में, भुरकुंडा गांव निवासी 35 वर्षीय रेखा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने देवर के साथ स्कूटी से जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन लाने जा रही थीं, तभी सड़क पर अचानक एक बैल दौड़ गया। इससे स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई और रेखा देवी को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर को मामूली चोटें आईं।

सूचना मिलने पर गुमला सदर थाना की एसआई अम्पा हेंब्रम मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव परिजनों को सौंपा गया।

मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन घायल, एक महिला को मामूली चोट

तीसरी घटना घाघरा थाना क्षेत्र के तिलेसरी गिरी टोली की है, जहां चार युवक-युवतियां एक ही बाइक पर सवार होकर घाघरा जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आकाश, अजय और सविता किंडो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवती को हल्की चोट आई। सभी घायलों को घाघरा उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों की मांग: तेज रफ्तार पर रोक लगे

लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के बाद पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

गुमला में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार गहराती जा रही हैं। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह सख्त कदम उठाकर इस सिलसिले को थामे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

0

डीसी ने जून, जुलाई व अगस्त के खाद्यान्न का उठाव और वितरण समय पर सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया

गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की.

डीसी ने समीक्षा के बाद सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना आदि की कार्य प्रगति को लेकर  सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह जून, जुलाई एवं अगस्त के खाद्यान्न का उठाव और वितरण स-समय सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया.

बगोदर विधायक ने नगर पंचायत बड़की सरैया की योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया

डीसी ने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में हुई बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आनेवाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही।

बैठक में उपस्थित बगोदर विधायक ने भी नगर पंचायत बड़की सरैया में कार्यान्वित एवं संचालित योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया तथा संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये सब योजनाएं आमजनों के लिए है और इसका लाभ भी आमजनों को पहुंचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में ये अधिकारी थे उपस्थित

बैठक में उप नगर आयुक्त, नगर निगम गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium