22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 489

गुमला: अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई

0
गुमला :- गुमला जिला में अवैध खनन की रोकथाम एवं इसकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्रवाई लगातार जारी है। गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) द्वारा भरनो प्रखंड के करौंदा जोर मौजा में धारित खनन पट्टा क्षेत्रों एवं क्रशर प्लांट क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खनन पट्टाधारियों द्वारा नियमों के अनुपालन, खनन गतिविधियों की वैधता एवं पर्यावरणीय प्रावधानों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने मौके पर मौजूद दस्तावेजों की जांच की और अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी रखी।
यह अभियान जिला प्रशासन की यह प्राथमिकता दर्शाता है कि अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर पूरी सख्ती बरती जाएगी। निरीक्षण कार्य अभी भी जारी है और किसी भी अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएं। आपसी सहयोग से इस दिशा में एक स्वच्छ एवं कानूनसम्मत वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस दौरान मुख्य रूप से अंचल अधिकारी भरनो, जिला खनन पदाधिकारी गुमला सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की बैठक में अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश

0
गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की बैठक हुई. उपायुक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय के महत्व पर बल दिया.
बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़ी सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, जन आरोग्य योजना, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, छात्रावासों का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान, पोषण वाटिका, भारत नेट, कौशल विकास, कृषि तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं सहित राज्य की योजनाओं को उन गांवों में उचित क्रियान्वयन किया जाए.

जनजातीय समाज के उत्थान पर डीसी ने दिया जोर

बैठक के दौरान डीसी ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना तथा सामाजिक-आर्थिक मानकों को ऊपर उठाना है। यह अभियान समुदायों को जनजातीय गांवों के उत्थान के लिए समर्पित सरकारी योजनाओं के बारे में प्रमुख रूप से जानकारी देना शामिल है.

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में मुख्य रूप से निदेशक, डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी प्रबंधक BSNL, जिला परियोजना पदाधिकारी, UID समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

गुमला में नशे और चोरी का खुलासा: स्कूल के सरकारी चावल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0
गुमला – गुमला सदर थाना स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कांटेटोली के एचएम सोहन खड़िया ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपकर दो चोरों के विरूद्ध नामजद केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में उन्होने ढिढ़ौली कांटेटोली निवासी रोहित गोप व चंदन कुमार साहू को आरोपी बनाया है. उन लोगों के पास से ग्रामीणों ने एक लाल रंग का बैग व तीन गुच्छा चाभी व दो पीस चिलम बरामद किया है. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आयी. वहीं दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया.
आवेदन में कहा है कि 13 जनवरी की सुबह 8 बजे स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल का सरकारी चावल की चोरी करते हुए ग्रामीणों ने उन दोनों को पकड़ा. पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि इससे पूर्व भी स्कूल में उन्होने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें 4.50 बोरी दाल, तेल, गिलास, गैस सिलेंडर सहित चूल्हा की चोरी कर चुके है.
उक्त चोरी में मुरकुंडा निवासी जिवितोष चौधरी, सुबो मुंडा, घुंटीटोली निवासी मनीष नायक, तिर्रा निवासी अमान अंसारी, लुंगटू बसिया निवासी शुभम पाठक, ओम पाठक ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरी के चावल, दाल व सिलेंडर को बेचकर वे लोग गांजा व शराब खरीदकर सेवन करते थे. गत 13 जनवरी को वे लोग चोरी करने के उद्देश्य से पहुंचे थे. तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दो नाबालिक के साथ छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0
गुमला – गुमला सदर थाना क्षेत्र की दो नाबालिक युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. घटना 10 जनवरी शाम की है. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने गुमला सदर थाना में लिखित आवेदन सौंपकर केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा है कि मैं अपनी बड़ी दीदी के घर मेहमान गयी थी. जहां से 11 जनवरी की शाम पांच बजे जब अपने घर वापस आयी, तो देखा कि नाबालिक गुमशुम बैठी है और डरी सहमी थी. गुमशुम बैठने के कारण पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया. आसपास के पड़ोसियों द्वारा पूछने पर पता चला कि 10 जनवरी को पौने चार बजे एक बाइक नंबर ओआर 14 एल 4040 से टोटो निवासी एस विश्वकर्मा मेरे घर के बगल में बाइक खड़ा करके घुसा था.
उसने मेरी नाबालिक बच्चियों से पानी की मांग की थी. पानी पीने के बाद उसने बच्ची का नाम पुछा. उसके बाद अपने पॉकेट से इंची टेप निकाल कर मेरी बच्चियों के छाती तक माप लिया. उसके बाद उनलोगों से अश्लील हरकत करने लगा. जिसके बाद एक बच्ची भाग कर पड़ोस की चाची के घर चली गयी. उसके बाद एस विश्वकर्मा बगल की नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. लेकिन बच्ची की तत्परता के कारण वह बच गयी. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों द्वारा गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपकर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर   न्यायालय में  प्रस्तुत करते हुयें गुमला जेल भेज दिया हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नाबालिक लड़की को जूस में नशीली पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण

0

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कर रहा है ब्लैकमेलिंग

गुमला थाना क्षेत्र की एक नाबालिक के साथ काम दिलाने के बहाने रांची बुलाकर नशे की टैबलेट जूस में मिलाकर अश्लील वीडियो व दुष्कर्म का आवेदन पीड़िता ने मंगलवार को गुमला थाना में सौंपा है. घटना वर्ष 2024 की है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उस समय वह वर्ग दसवीं की छात्रा थी. अपनी मां के मोबाइल से वह ऑनलाइन क्लास कर रही थी. इसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया, फोनकर्ता ने अपना नाम बसुवा बसारटोली लोहरदगा निवासी राहुल प्रजापति बताया. उसके बाद मेरे को बहन के संबोधन कर संपर्क में रहा. फिर लगातार बातचीत होने लगी. उसने मुझे रांची में रहकर यू टयूब चैनल में काम दिलाने व दसवीं की पढ़ाई के बाद रांची में 11वीं की पढ़ाई करने की बात कहकर रांची बुलाया. उसके बाद 11वीं की पढ़ाई के लिए रांची इंटर कॉलेज लालपुर में नामांकन कराया.
इस दौरान मै गर्ल्स हॉस्टल कांटाटोली में रहती थी. उसके बाद राहुल प्रजापति एक दिनी हॉस्टल से निकालकर रांची स्थित मुकुंचटोली में किराये के मकान में ले गया. उसने मकान मालिक को झूठ बोलकर हम दोनों पति पत्नी कहकर किराये में मकान लिया. वहां ले जाकर मुझे जूस में नशीली टैबलेट मिलाकर पिलाया. जिसके बाद मै बेहोश हो गयी, तो उसने मेरा अश्लील वीडियो बनाया. उसके बाद मुझे ब्लैक मेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा है. इस निमित पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर जिला बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार अपराधी गिरफ्तार और ₹2.5 लाख की तार बरामद

0

गुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर गुमला पुलिस ने झारखंड अंतर ज़िला बिजली तार चोर गिरोह के चार चोरों को गिरफतार करते हुए , उक्त चोरों की निशानदेही पर रांची के एक कबाड़ी दुकान से दो लाख पचास हजार रुपये का उक्त चोरी किया गया बिजली तार बरामद करते हुयें, बिजली तार चोर गिरोह के उक चार चोरों को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए, गुमला जेल भेज दिया हैं।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया है कि 11 दिसंबर 2024 को भरनो थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों के द्वारा रायकेरा जंगल से बनटोली तक करीब 4.5 किलोमीटर तक KW के विद्युत तार जिसकी अनुमानित मूल्य 2 ,50000 ( दो लाख पचास हजार ) रुपया हैं. को काटकर चोरी कर लिया गया था, इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता गुमला बैकुंठ दास ने इस संबंध में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर भरनो थाना कांड संख्या 65/2024 दिनांक 12/12 /2024, धारा 303 ( 2 ) बी .एन.एस . दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया और उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय के निर्देशानुसार पर मेरे ( अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ) गुमला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया , जिसमें भरनो थाना प्रभारी पुअनि कंचन प्रजापति, पुअनि मंटू चौधरी , पुअनि विजय लकड़ा एवं सशस्त्र बल के जवान सभी भरनो थाना , उक्त छापामारी दल के द्वारा अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी एवं वैज्ञानिक स्रोतों के आधार पर भरनो थाना पहडा़केशा निवासी 50 वर्षीय मुर्शीद बक्स ( पिता – जूला बक्स ) पूछताछ के लिए भरनो थाना लाया गया , जहां पुलिसिया अंदाज में पूछताछ करने पर उसने अपने अपराध स्वीकार करते हुए , इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों में चान्हो थाना के बारे में उसने बताया , साथ ही साथ बेचे गए चोरी के बिजली तार के बारे में बताया और उसके निशान देही पर रांची के एक कबाड़ी दुकान से उक्त चोरी की गयी , बिजली तार बरामद किया गया, साथ ही साथ उक्त बिजली तार चोरी की उक्त घटना में शामिल तीन अन्य लोग , चांहों थाना पता मिलानी निवासी 59 वर्षीय मेराज अंसारी ( पिता – स्व० अजीमुद्दीन अंसारी ) थाना बेड़ों कटहल टोली चचकोपी निवासी 30 वर्षीय तैफुल उर्फ पप्पू ( पिता – शेख शियाक ) और बेड़ों थाना मलिक टोली चचकोपी निवासी 22 वर्षीय तौशिफ ( पिता – जाहिर मलिक ) को विधिवत गिरफ्तारी कर भरनो थाना लाया गया जहां उन्होंने अपने-अपने अपराध स्वीकार करते हुयें, उक्त चोरी कांड के भरनो थाना के अलावे लोहरदगा जिला के भंडारा थाना एवं चाईबासा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित बिजली तारों की चोरी करने की बात बताई , उक्त सभी चोर गिरोह के अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी से झारखंड राज्य अंतर्गत विद्युत तार चोरी के अंतर जिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, और उक्त बिजली तार चोर गिरोह के उक्त सभी चारों अपराधकर्मियों ने गंभीर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वि भा वि लौटने पर कुलपति ने किया विजेता दल का स्वागत

0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव दल मंगलवार को सुबह 7:15 बजे हजारीबाग में विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा। विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचने पर दल का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार, छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष डॉ विकास कुमार तथा कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने किया । इस अवसर पर स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद के सचिव डॉ सुकल्याण मोइत्रा, मानवविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद रंजन तथा अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ उमेंद्र सिंह  मौजूद थे।
विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, सह प्रबंधक डॉ अर्चना रीना धान तथा सहायक प्रशिक्षक सोनू कुमार के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। दल के प्रतिभागी उत्साह से भरे पूरे थे। कुलपति ने सब की कुशलता की जानकारी ली।
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक तथा सभी प्रतिभागियों को तिलकुट खिलाकर स्वागत किया गया। सभी ने कुलपति एवं अन्य अधिकारी तथा शिक्षकों के साथ ढेर सारे तस्वीर भी खिंचवाए। कुलपति ने सबके विश्राम तथा भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली तथा अतिथि भवन का निरीक्षण भी किया।
आज विश्वविद्यालय में अवकाश रहने के कारण बुधवार 15 जनवरी को 11:30 बजे पूर्वाहन पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव मे विजेता दल का भव्य स्वागत विश्वविद्यालय में किया जाएगा। इस अवसर पर दल द्वारा शोभायात्रा की प्रस्तुति की जाएगी। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के केंद्र में अवस्थित विनोदिनी पार्क में किया जाना है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विद्यार्थियों के डेटा को ऑनलाइन करने में विभावि झारखंड में अव्वल

0
विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (National Academic Depository) के तहत विद्यार्थियों के डेटा अपलोड करने में झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर अपने को स्थापित किया है। डिजिटल दुनिया में यह कीर्तिमान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार तथा डिजिटल कोषांग के निदेशक डॉ इंद्रजीत कुमार के प्रयासों से संभव हुआ है।
साथ ही विभावि झारखंड का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिन्होंने 119685 विद्यार्थियों के डेटा को अपलोड कर एक लाख से ऊपर के अंकपत्र और डिग्री नेशनल अकैडमी डिपॉजिटरी में सही-सही अपलोड कर दिया है। दूसरे स्थान पर विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद है जिसने 81158 विद्यार्थियों के डेटा को सही-सही अपलोड किया है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि विद्यार्थियों की हो रही असुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इस दिशा में ठोस पहल किया। प्रथम चरण में वर्ष 2019 और उसके बाद के वर्षों में नामांकन लेने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के डेटा को अपलोड किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से विद्यार्थियों के अंकपत्र तथा उपाधि को शामिल किया गया है। यह विद्यार्थियों के आधार से लिंक किया गया है। अब विद्यार्थी डिजिलॉकर में जाकर भी अपने अंक पत्र और उपाधि डाउनलोड कर सकते हैं। कुलपति ने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल अधिनियम के तहत अब ऐसे डाउनलोड किए हुए अंकपत्र और उपाधि को भी वैध माना जाना है।
यह कार्य नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 को धरातल पर लाने के उद्देश्य से किया गया है। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी का  एकेडमिक बैंक क्रेडिट (ABC) का एक डिजिटल आईडी बनाया गया है। विद्यार्थी अगर किसी अन्य विश्वविद्यालय मे नामांकन लेते हैं तो उनसे संबंधित सारी जानकारी स्वतः उस विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध हो जाएंगे। नौकरी लग जाने पर भी विद्यार्थी के अंकपत्र तथा उपाधि की जांच नियोक्ता इकाई डिजिटल पद्धति से कर सकेगा।
विश्वविद्यालय के इस क्वेश्चन से जुड़े जयप्रकाश ने जानकारी दी है कि अभी 45000 विद्यार्थियों के डेटा अपलोड होने के लिए तैयार है। यह अपलोड हो जाने से कुल संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। पूर्व कंप्यूटर कोषांग के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार, डॉ इंद्रजीत कुमार और इस कार्य में लगे पुरी टीम को बधाई दी है।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

मुदगर क्‍लब के साथ पसीना बहाने के लिये तैयार हो जाइये; भारत के इस नये फिटनेस स्‍टार्टअप ने शार्क टैंक इंडिया 4 के मंच पर मचाई धूम

0
आधुनिक डंबल और जिम मशीनों के दौर में, मुदगरक्‍लब एक प्राचीन भारतीय वर्कआउट उपकरण को फिर से केंद्र में ला रहा है। रोहतक के रहने वाले जोशीले भाईयों अंजीत सुहाग और संजीत सुहाग द्वारा शुरू किया गया यह स्टार्टअप, मुदगर को पुनर्जीवित कर रहा है। यह एक पारंपरिक और बहुआयामी फिटनेस उपकरण है, जो शरीर को कई दिशाओं में गतिशीलता प्रदान करता है। ग्रिप स्ट्रेंथ, जोड़ों के लचीलेपन और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हुए, मुदगर क्‍लब भारत की फिटनेस संस्कृति को नया रूप देने के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी गर्व से अपना रहा है।
मुदगरक्‍लब का पिच शार्क्‍स को इतना पसंद आया कि वे खुद को मुदगर पर हाथ आजमाने से रोक नहीं पाए। तंदुरुस्‍ती के इस प्राचीन साधन की ताकत उन्‍होंने खुद महसूस की। इसे चलाने की तकनीक में निपुण होना महत्‍वपूर्ण है, लेकिन एक शार्क ने यह चुनौती ली और सही तरीके से कर दिखाया। मुदगरक्‍लब ने 10% इक्विटी के बदले 50 लाख रूपये की बड़ी मांग की है। क्‍या शार्क्स मुदगरक्‍लब के मिशन में निवेश करेंगे, जो भारत में फिटनेस के क्षेत्र में एक सांस्कृतिक क्रांति लाने का सपना देख रहा है?
मुदगर को हर घर में देखने का सपना लेकर चल रहे सुहाग बंधुओं का लक्ष्‍य है हर उम्र और पृष्‍ठभूमि के लोगों को तंदुरुस्‍त बनने की ताकत देना। यह तंदुरुस्‍ती सुलभ, मजेदार और भारतीय परंपरा में गहराई से रची-बसी भी होनी चाहिये। उन्‍होंने कहा, ‘’हमारा मानना है कि तंदुरुस्‍ती सभी की पहुँच में और उन्‍हें आनंद देने वाली होनी चाहिये। फिर चाहे लोगों की उम्र, जेंडर या पृष्‍ठभूमि कोई भी हो। हमारा सपना है ग्रामीण तथा शहरी भारत में एक सांस्‍कृतिक क्रांति करना, जहाँ हर घर में एक मुदगर हो और लोग अपनी सेहत तथा तंदुरुस्‍ती बना सकें। शार्क टैंक इंडिया 4 में आने का अनुभव बेहतरीन था। इंडस्‍ट्री के दिग्‍गजों में से कुछ के सामने अपनी सोच रखने से हमारा सफर सही साबित हुआ। शार्क्‍स ने जानकारी बढ़ाने वाले सवालों से हमें चुनौती दी। इससे हमें अपने व्‍यवसाय की रणनीति को बेहतर बनाने में मदद मिली है। हमारा यह विश्‍वास भी बढ़ा है कि मुदगर भारत में फिटनेस का तरीका बदलने की ताकत रखता है।‘’
शार्क टैंक इंडिया के सीजन 4 में उद्योग के प्रमुख लोगों ने शार्क्‍स का एक शानदार पैनल बनाया है। इनमें शामिल हैं पीपुल ग्रुप (Shaadi.com) के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्‍तल, बोट लाइफस्‍टाइल के को-फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्‍ता, एम्‍क्‍योर फार्मास्‍युटिकल्‍स की एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर नमिता थापर, ओयो के फाउंडर और ग्रुप सीईओ रितेश अग्रवाल, लेंसकार्ट के को-फाउंडर और सीईओ पियूष बंसल, शुगर कॉस्‍मेटिक्‍स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह, इनशॉर्ट्स के को-फाउंडर और चेयरमैन अजहर इकबाल, एको के फाउंडर और सीईओ वरुण दुआ, स्‍नैपडील और टाइटन कैपिटल के को-फाउंडर तथा यूनिकॉमर्स के प्रमोटर कुणाल बहल और वीबा/ वीआरबी कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्‍टर विराज बहल।
इस रोमांचक एपिसोड को देखना न भूलें, जहां कोई लगाएगा सटीक शॉट और कोई हो जाएगा क्लीन बोल्ड! देखिये शार्क टैंक इंडिया सीजन 4, सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी लिव पर!”.

Muskan

राम भक्तों के लिए

केशव हाल में याद किए गए स्वामी विवेकानंद

0
विश्व के समक्ष भारत की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने वाले युवा सन्यासी
स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती के अवसर पर 12 जनवरी के शाम स्थानीय केशव हाल में एक समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह का आयोजन जागृति बंगाली महिला संघ, यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी तथा बंगाली एसोसीएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया गया। इसके बाद “भवसागर तारण कारण हे” गीत को श्रीमती डोला गुहा, श्रीमती मधुच्छनदा  मुखर्जी, श्रीमती बोनिता दे, श्रीमती सोमा सेन, श्रीमती सोनाली भट्टाचार्य तथा श्रीमती सुपर्णा सरकार ने संयुक्त रूप से गया। इसके बाद श्रीमती सोमा सेन के द्वारा  एकल गायन  प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद के एक बहुत ही पसंदीदा गीत पर श्रीमती पायल मुखर्जी के नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
विवेकानंद के जीवन तथा दर्शन पर अपना विचार रखते हुए प्रोफेसर सजल मुखर्जी ने बताया कि स्वामी जी ने भय को सबसे बड़ा पाप माना। उन्होंने शिकागो में दिए गए स्वामी जी के ऐतिहासिक संबोधन के पंक्तियां को दोहराया। प्रोफेसर मुखर्जी ने बताया कि किस प्रकार स्वामी जी मे हिंदू धर्म के धर्मनिरपेक्षता के सूत्र अंतर्निहित रहे।
इसके बाद श्रीमती मधुच्छनदा मुखर्जी के एकल गायन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रीमती वर्षा दे ने स्वामी जी के बताए हुए साधना पद्धति को समझाते हुए सबको कुछ समय ध्यान करवाया।
इसके बाद श्रीमती सरिता मोइत्रा तथा सुश्री सूचेतना मोइत्रा की मां-बेटी की जोड़ी ने स्वामी जी के एक अत्यंत लोकप्रिय गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। अंतिम प्रस्तुति के माध्यम से सुश्री शुभोश्री ने एक खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। इस अवसर पर बंगाली समाज के लोग तथा कुछ अतिथिगण अच्छी संख्या में उपस्थित हुए।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium