22.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 496

मोटरसाईकिल ड्राइवरों को यातायात नियमों के प्रति जागरुकता आभियान चलाया गया

0
गुमला – गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुमला जिला में सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन तथा थानों के द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल  वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने 45-50 मोटरसाइकिल ड्राइवरों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया , इस दोरान आये लोगो को यातायात नियमो एवं  वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी एवं यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है।
इसके साथ हिट एंड रन एवम गुड समरितन के बारे मे बतलाया गया , इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी छात्र एवम छात्राओ को बांटा गया.
Good Samaritan के बारे में अवगत कराया गया जैसे  मोटरवाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से गोल्डन Hour अस्पताल पहुचाने में वाले नेक व्यक्ति (Good Samaritan) को प्रोत्साहित करने हेतु 2,000/-(दो हजार) रूपये मात्र नगद के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू  है , इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाने के साथ ही साथ किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की हैं ,उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके और लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके एवम इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तर पूर्वक बतलाया गया किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000(दो लाख ) एवम गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांशी शामिल थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

पालकोट (बीआरसी) ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता आभियान चलाया गया

0
गुमला – गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुमला जिला में सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन तथा पालकोट (बीआरसी) ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में  यातायात नियमों के प्रति जागरुकता आभियान चलाया गया
इस दोरान आये लोगो को यातायात नियमो एवं  वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है।
इसके साथ हिट एंड रन एवम गुड समरितन के बारे मे बतलाया गया इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी छात्र एवम छात्राओ को बांटा गया
Good Samaritan के बारे में अवगत कराया गया जैसे  मोटरवाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से गोल्डन Hour अस्पताल पहुचाने में वाले नेक व्यक्ति (Good Samaritan) को प्रोत्साहित करने हेतु 2,000/-(दो हजार) रूपये मात्र नगद के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू  है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ताकि किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके।
साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके और लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके एवम इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तर पूर्वक बतलाया गया किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00,000(दो लाख) एवम गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांशी शामिल थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

दिशा बैठक: सांसद मनीष जायसवाल ने जनहित के गंभीर मुद्दों पर दिखाई मुखरता, कई विभागों में सुधार की मांग

0
जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा), हजारीबाग जिले की बैठक केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी जी की अध्यक्षता में हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों की उपस्थिति में हजारीबाग समाहरणालय सभागार में मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए और हजारीबाग जिलांतर्गत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कई ज्वलंत व गंभीर मुद्दों को उन्होंने जनहित में पुरजोर तरीके से उठाया। जिसमें ये प्रमुख मुद्दे हैं:-
बिल्डिंग डिपार्मेंट: बिल्डिंग डिपार्टमेंट में टेंडर एक या दो चिन्हित लोगों को ही टेंडर मैनेज कर दिया जाता है। यहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पहले ही तय कर लेते हैं कि काम किसे देना है। बिल्डिंग डिपार्मेंट बिल्डिंग भी अच्छा नहीं बन पा रही है, टेंडर मैनेजमेंट का भी गलत परंपरा है। इसके सुधार हेतु एक विशेष कमेटी बननी चाहिए, जांच होनी चाहिए, पारदर्शिता के साथ काम होनी चाहिए।
आचार संहिता में भी इस डिपार्टमेंट से हुई है टेंडर। जिला से जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक काम शुरू न करें। केंद्रीय मंत्री ने डीसी के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाने का निर्देश दिया और कहा कि अनुपालन पहले होनी चाहिए तब काम होनी चाहिए, मामले की जांच की जाए।
पेयजल स्वच्छता और एनएचआई: पेयजलापूर्ति योजना के लिए जहां तक पाइप डाल गया है वहां तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जहां ढलाई नहीं हुआ है वंहा ढलाई करना सुनिश्चित कीजिए। लक्ष्मी सिनेमा से बाहर और चतरा बस स्टैंड की स्थिति खराब है। रेलवे ओवरब्रिज के पास व्याप्त समस्या भी ठीक करवाइए। पेयजल में आ रहे समस्या का सॉल्यूशन निकालिए। एननएच और पेयजल स्वच्छता विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य की गति को आगे बढाइये।
नल जल योजना का लाभ सभी को देना है। यह प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। कितना प्रतिशत पानी और कितना प्रतिशत पाइप पहुंचा है इसकी रिपोर्ट की मांग की। जिला स्तर पर इसकी अद्यतन जांच कराना चाहिए। कितना प्रतिशत यह योजना कामयाब है और कितना नहीं इसका प्रखंड वार डाटा की मांग की ।
खाद्य आपूर्ति विभाग: पैक्स की स्थिति की जानकारी ली।
कृषि विभाग: पीएम किसान योजना के तीनों योजनाओं ए, बी और सी को धरातल पर उतारने का प्रयास होनी चाहिए।
बिजली विभाग: बिजली की स्थिति में सुधार करने और सब स्टेशन में कार्यरत ठेकेदार- मजदूर की वेतन  की सुधि लेने की बात कही।
शिक्षा विभाग: बड़कागांव के हेंदेगिर पुलिस कैंप को स्कूल भवन के समीप तत्काल हटाने और बड़कागांव के चेपकला के मध्य विद्यालय को शिफ्ट करने की बात कही।
नगर निगम: झीलों की सफाई के लिए मंगवाई गई करोड़ों की मशीन की स्थिति की जानकारी ली और मशीन में आ रही समस्या को दूर करने की बात कही।
बादम से चरही तक जोराकाठ सड़क की चौड़ाई पहले से भी कम बनाने पर नाराजगी जाहिर की। बनासो में बन रहे सड़क को सितंबर माह तक पूर्ण करने और फॉरेस्ट क्लीयरेंस करा लेने से संबंधित दिशा निर्देश दिए। बड़कागांव बाईपास रोड निर्माण  से संबंधित अद्यतन स्तिथि की जानकारी ली।
जनहित में सांसद मनीष जायसवाल द्वारा दिशा की बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दे पर समिति अध्यक्ष और सचिव के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया और संबंधित विभागों से वार्ता कर जल्द ही समाधान निकालने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया ।
मौके पर विशेषरूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

अभाविप झारखण्ड का 25 वां रजत जयंती प्रांत अधिवेशन धनबाद में संपन्न।

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखण्ड का 25 वां रजत जयंती प्रांतीय अधिवेशन धनबाद के गोविंदपुर के•के पालीटेक्निक महाविद्यालय में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 3 जनवरी को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जी ने किया। तीन दिवसीय अधिवेशन में अलग-अलग भाषण सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम, खुला अधिवेशन एवं शोभायात्रा हुए। रजत जयंती अधिवेशन में झारखण्ड के अलग अलग जिलों से 1500 छात्र – छात्रा शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन में 3 प्रस्ताव पास हुए 1.विश्वविद्यालयों में कुलपति सहित अन्य प्रशासनिक पदों पर शीघ्र हो नियुक्ति प्रस्ताव क्रमांक :- 02 चुनावी वादों के अनुरूप 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी जल्द उपलब्ध कराए सरकार।

राज्य की राष्ट्र विरोधी ताकतों पर नियंत्रण हेतु हो ठोस पहल। अंतिम दिन 2025 2026 के लिए अभाविप झारखण्ड प्रदेश इकाई का घोषणा किया गया जिसमें हजारीबाग जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो• मनोज कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूद्र राज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साक्षी सिन्हा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु सिंह को बनाया गया। इस प्रांतीय अधिवेशन में हजारीबाग जिला से 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, जिला संयोजक बाबूलाल मेहता, नगर मंत्री यशवंत कुमार, सह मंत्री मनीष कुमार सह मंत्री शाश्वत सिन्हा, सह मंत्री साहिल सिंह एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

डुमरी: चोरों ने ससारखो पंचायत के पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

0

डुमरी, झारखंड: सोमवार देर रात डुमरी प्रखंड के ससारखो पंचायत के नारंगी गांव में पांच घरों में चोरी की बड़ी घटना हुई। चोरों ने बिजली की आपूर्ति बाधित कर घरों के ताले तोड़े और लाखों रुपये के गहने, नकदी व सामान लेकर फरार हो गए।

चोरी कैसे और कब हुई

घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। चोरों ने पहले 11,000 वोल्ट बिजली के तार को रसी फेंककर काट दिया, जिससे इलाके में अंधेरा छा गया। इसके बाद चोरों ने गांव में प्रवेश किया और मोहन मंडल, मेघलाल मंडल, बासुदेव मंडल, सुंदर मंडल और बद्री ठाकुर के घरों को निशाना बनाया।

ताले तोड़े और कीमती सामान ले गए

चोरों ने घरों के मुख्य ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घटना में चावल, बर्तन और घरेलू सामान के साथ-साथ बक्से के ताले तोड़कर गहने और नकदी भी चोरी कर ली गई। ग्रामीणों के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये में है।

ग्रामीणों में भय और आक्रोश

घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी के तरीके और अन्य सबूतों के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

ग्रामीणों की अपील

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त लगाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

News – Naresh Sharma

राम भक्तों के लिए

गुमला: सखुआ लकड़ी तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, एक लाख की चिरान बरामद

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पालकोट प्रखंड के सुदूर पंचायत बिलिंगबिरा के केरा टोली गोईनधारा गांव के जंगल में अवैध रूप से सखुआ लकडी़ तस्करी करने वाले दो लोगो को वन विभाग के अधिकारी गिरफ्तार कर जेल भेज दिये. जिसमें केरा टोली गोईन धारा गांव के बिष्णु किसान व उसी गांव के दिलू खडि़या को वन विभाग के अधिकारी के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस संर्दभ में वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि केरा टोली गांव के गोईनधारा गांव के जंगल में दोनो अभियुक्तों के द्वारा अवैध रूप से सखुआ लकडी़ काटकर बेचने के फिराक में थे.तभी गुप्त सुचना मिलने पर हम पालकोट वन विभाग के कर्मचारी के साथ 151 चिरावन का पटरा जिसका बाजार में कीमत एक लाख रुपये का है. उनके घर व जंगल से गिरफ्तार करते हुए दोनो अभियुक्तों जेल भेज दिया गया और लकडी़ को वन विभाग पालकोट में रख लिया गया है।

अभियान में वन पाल कृष्णा महतो, वनरक्षी संदीप कुमार, गोकूल कुमार महतो, तुर्जन मुंडा, किष्टो कर्मकार, लौया खडि़या, तारक ठाकुर, रिझू साहू, अमृत केरकेट्टा, राधेश्याम साहू, गंदूर प्रसाद सिंह, जगमोहन महतो, मनोज लोहरा, संजय खाखा, लक्ष्मण साहू, जय प्रकाश मुंडा, ललीत तिर्की, सुभाष उरांव, प्रभात कुमार प्रजापति, दीपक सिंह, अमित लोहरा आदि वन विभाग के लोग शामिल हैं.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर देशभक्ति और बलिदान को किया स्मरण, सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में आयोजित कार्यक्रम

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखण्ड के सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में सोमवार को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई.
कार्यक्रम की शुरूआत एचएम देवेंद्र वर्मा व योग प्रचारक घनश्याम आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व गुरु गोविंद सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान एचएम देवेंद्र वर्मा ने छात्र छात्राओं को गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन और समस्त परिवार का बलिदान दे दिया.गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही खालसा वाणी, ‘वाहे गुरु की खालसा, वाहेगुरु की फतेह’ का नारा दिया था.उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की,खालसा पंथ की स्थापना के पीछे इनका उद्देश्य धर्म की रक्षा करना और मुगलों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाना था.उनका ‘चिड़िया नाल मैं बाज लड़ावां, ता गोविंग सिंह नाम कहावा’ वाक्य आज भी कई संदेश देता है.सिखों की पहचान के लिए उन्होंने पंच ककार यानी केस,कंघी,कृपाण,कच्छा और कड़ा धारण करने के लिए कहा था.जिसे सीख समाज के लोग आज भी धारण करते हैं. वे सिखों के अंतिम गुरु हुए.उनके बाद सिख समुदाय ने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु बना लिया.
घनश्याम आर्या ने कहा धर्म व देश की रक्षा के लिए अपना सर्वत्र बलिदान देने वाले सीखो के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन कर प्रत्येक भारतवासी आज गौरव महसुस कर रहा है,उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है.
शिक्षिका ममता कुमारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा गुरु गोविंद का मंत्र है- सवा लाख से एक लड़ाऊं। तब मैं गुरु गोविंद कहाऊं.
इस अवसर पर आचार्यो को साइंस ओलंपियाड फेडरेशन द्वारा प्रदत्त डायरी उपहार स्वरूप दिया गया. मंच संचालन कक्षा दशम की बहन स्वाति रानी ने किया. कार्यक्रम में आचार्य कमल सिंह, कौशल्या रानी, ममता कुमारी, सरिता मुखर्जी, नाथू भगत जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर प्रेरणा और देशभक्ति का संदेश, भरनो विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो प्रखण्ड के सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो के विवेकानंद सभागार में सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय एवं अभिभावक सीके शर्मा द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्कूल के भैया बहनों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सच्चे देशभक्त बनने की अपील की गई।मौके पर अभिभावक सीके शर्मा द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के जीवन की प्रेरणादायी बातों को ग्रहण कर भैया बहनो को राष्ट्रभक्त हित में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर देश सेवा की बात कही गई।इस दौरान विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा गीत और संभाषण भी प्रस्तुत किया गया।बहन प्रगति के द्वारा मंच संचालन किया गया।धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।मौके पर शिक्षक मुकेश शाही,संयुक्ता देवी,पूनम सारंगी,लिविंग केरकेट्टा,सिद्धेश्वर साहू,संतोष तिवारी सहित विद्यालय के भैया बहनें मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

0
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर : थाना क्षेत्र के घाघरा जुड़वानी निवासी स्वर्गीय तिवारी बृजिया की पुत्री लीलामणि बृजिया 16 वर्षीय ने अपने घर में ही रविवार को साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर मृतका के भाई फुले ब्रिजया ने बताया कि पिछले 1 सालों से मेरी बहन गांव के ही संजय बृजिया के साथ वह रह रही थी परंतु संजय बृजिया के द्वारा उसे मारपीट किया जाता  था दिनांक 2 जनवरी को भी संजय ने मेरी बहन के साथ मारपीट किया था तो मेरी बहन मेरे घर आ गई थी। रविवार को मैं और मेरी बहन और मेरी पत्नी बनालत बाजार जा रहे थे तभी संजय पहुंचा और डंटे से मेरी बहन को मरने लगा मेरे द्वारा बीच बचाव का प्रयास किया गया तो मुझे भी मरने लगा इसके बाद जबरन मेरी बहन को घर ले गया मैं 5:30 बजे जब बाजार से  घर लौटा तो पता चला कि मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना मैं 112 नंबर में कॉल कर दिया। घटना की सूचना पर बिशुनपुर पुलिस सोमवार सुबह गांव पहुंचकर शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर गुमला भेज दिया । इधर
मृतका के भाई फुले ब्रिजया ने बिशुनपुर थाना पहुंचकर संजय बृजिया पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व पर शबद कीर्तन एवं लंगर का हुआ आयोजन

0
गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित पालकोट रोड गुमला में अवस्थित गुरुद्वारे में सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठ की समाप्ति हुई , तथा सुखमनी साहिब के पाठ सहित वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरुजी दी फतेह और वाहो-वाहो गुरु गोविंद सिंह…आपै गुरु चेला तथा सवा लाख से एक लड़ाऊ ता मैं गुरु गोविंद सिंह नाम कहाऊं की वाणियों के साथ शबद कीर्तन में सुरमयी प्रस्तुतियां हुई।  गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर ऐसे ही श्रद्धामयी नजारे दिनभर नजर आए। इस मौके पर मुख्य दीवान के आयोजन के साथ ही सहज पाठ के भोग, गुरु इतिहास पर व्याख्यान और महिला सत्संगियों की ओर से शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान सभी के भले की अरदास के उपरांत गुरुद्वारा के बाहर सभी जाति धर्म के लोगों के लिए सामूहिक रूप से गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया। प्रकाशपर्व के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन गुमला के नवयुवकों द्वारा गुरुजी के आदर्श, सिद्धांतों और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पण करने की भावना को याद करते हुए , उन्हें आत्मसात कर देश और समाज की रक्षा और विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया ।
आज पूरे भारतवर्ष सहित विश्व में संबंधित सिख समुदाय के लोगों द्वारा आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जा रही है । गुरु गोबिंद सिंह जयंती सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह को समर्पित है. यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान और समर्पण की याद दिलाता है।
सिख धर्म के दसवें गुरु  श्री गुरुगोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर प्रकाशोत्सव के रूप में गुरुपर्व इस वर्ष  6 जनवरी, को मनाई जा रही है । गुमला की सिख श्रद्धालुओं के द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रम  में गुरुद्वारा के सेवक सचिव सरदार रंजीत सिंह, कमलेश कौर, रविंद्र कौर, जशवंत कौर सहित गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन गुमला के अध्यक्ष जसबीर सिंह तथा गगनदीप सिंह , सहित सरदार गुरविंदर सिंह , सरदार मनोहर सिंह , सरदार दिलदार सिंह, प्रीतपाल सिंह, प्रीतम सिंह, रौनक सिंह, गुरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, गुरमीत सिंह , छोटू सिंह , काले सिंह राजिन्द कौर , इंदु कौर , कवलजीत कौर,  कमलजीत कौर ,सहित समस्त श्रद्धालु उपस्थित  थे ।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium