24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 529

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कर्मचारी अक्षय राम का निधन: विश्वविद्यालय परिवार में शोक

0

शनिवार की सुबह हजारीबाग सदर अस्पताल में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कर्मचारी अक्षय राम का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परीक्षा विभाग से जुड़े अक्षय राम ने अपनी निष्ठा और कर्तव्य परायणता से विश्वविद्यालय में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया था।


अक्षय राम के निधन पर विश्वविद्यालय का शोक संदेश

अक्षय राम के निधन की खबर सुनकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील कुमार दुबे और परीक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी तुरंत उनके हुडहुडू स्थित घर पहुंचे।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी:

  • कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार पोद्दार।
  • वित्त परामर्शी श्री सुनील कुमार सिंह।
  • कुलानुशासक प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह।
  • शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता।
  • मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद रंजन।

इन सभी ने दिवंगत अक्षय राम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।


विश्वविद्यालय के प्रति अक्षय राम की सेवा: एक प्रेरणादायक उदाहरण

अक्षय राम विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही परीक्षा विभाग से जुड़े हुए थे।

  • कर्तव्य परायणता: उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा और समर्पण की मिसाल कायम की।
  • महत्वपूर्ण भूमिका: परीक्षा विभाग में उनकी सेवाएं विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहीं।
  • स्मरणीय योगदान: उनके निधन को विश्वविद्यालय ने अपूरणीय क्षति के रूप में वर्णित किया।

कुलानुशासक प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा,

“अक्षय राम का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका समर्पण और निष्ठा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।”


अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अंतिम संस्कार:

  • अक्षय राम का अंतिम संस्कार क्षितिज अस्पताल के समीप श्मशान घाट में किया गया।
  • परिवार और विश्वविद्यालय के कई सदस्य उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

शोक सभा का आयोजन:

  • शनिवार अपराह्न 3:00 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शोक सभा आयोजित की गई।
  • शोक संदेश का पाठ: कुलानुशासक ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप शोक संदेश पढ़ा।
  • दो मिनट का मौन: दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
  • कार्य स्थगित: शोक स्वरूप विश्वविद्यालय के सभी कार्य स्थगित कर दिए गए।

अक्षय राम का परिवार और उनकी यादें

अक्षय राम अपने पीछे अपनी पत्नी और परिवार को छोड़ गए हैं।

  • उनका परिवार इस अपूरणीय क्षति से शोकाकुल है।
  • उनकी यादें उनके सहयोगियों और परिवार के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।

डॉ. केदार सिंह ने कहा:

“अक्षय राम न केवल एक समर्पित कर्मचारी थे, बल्कि वे एक सहृदय व्यक्ति भी थे।”


विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक बड़ी क्षति

अक्षय राम का निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

  • उनकी कार्यशैली और योगदान विश्वविद्यालय में आने वाले पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बनी रहेगी।
  • उनकी निष्ठा और समर्पण को सम्मानित करने के लिए विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अक्षय राम की स्मृति हमेशा अमर रहेगी

अक्षय राम का जीवन और उनके योगदान, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का आदर्श उदाहरण हैं। उनके निधन से पूरे विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण स्तंभ खो दिया है।

क्या आप भी मानते हैं कि इस तरह की समर्पणशीलता को प्रेरणा के रूप में सहेजना चाहिए? अपनी राय साझा करें।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हमारे विधायक विधानसभा के अंदर व बाहर जनता के मुद्दों और जनहित के सरोकार को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे : दीपांकर

0

अडाणी पर अमेरिका में जांच जारी, पर भारत में चुप्पी, शेयर बाजार में गिरावट का प्रभाव छोटे निवेशकों पर 

रांची : भाजपा की नफरत और झूठ की राजनीति तथा झारखंड को “लूटखंड” बनाने की कोशिशों के खिलाफ जनता ने एकजुट होकर करारा जवाब दिया है। जनता ने निर्णायक बहुमत देकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाई है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने महेंद्र सिंह भवन माले का प्रदेश कार्यालय रांची में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.
सरकार में शामिल होने के सवाल पर महासचिव ने कहा कि हम सरकार में शामिल नहीं होंगे। हमारे विधायक विधानसभा के अंदर और बाहर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पिछली बार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई थी, लेकिन इस बार केंद्र सरकार को झारखंड सरकार का सम्मान करना चाहिए। झारखंड को उसका हक और सम्मान मिलना ही चाहिए। इंडिया गठबंधन ने झारखंड के साथ जो वादे किए हैं, हमें उम्मीद है कि वे पूरे किए जाएंगे। कामरेड दीपांकर ने कहा कि लंबे समय बाद हमारी पार्टी ने धनबाद जिले की दो सीटें (सिंदरी और निरसा) जीती हैं।

‘विनोद व राजकुमार की कमी झारखंड को खलेगी’

हालांकि, बगोदर जैसी सीट, जहां 1990 से लगातार जीत होती आई थी (सिर्फ 2014 को छोड़कर), वहां इस बार हार का सामना करना पड़ा। धनवार से भी हमें हार का सामना करना पड़ा है। हमारी पार्टी जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी। विनोद सिंह एवं राजकुमार यादव की कमी झारखंड को खलेगी, लेकिन उनके अनुभवों और पार्टी की सांगठनिक शैली का लाभ आगे भी उठाया जाएगा। हम झारखंड के हक और न्याय के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे.

‘माले-मासस के बीच एकता सफल साबित हुई’

दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि हाल ही में भाकपा (माले) और मासस के बीच एकता हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अब राज्य सम्मेलन की ओर बढ़ रही है। 2025 हमारे लिए महत्वपूर्ण वर्ष होगा, क्योंकि इस साल महेंद्र सिंह और गुरुदास चटर्जी की शहादत के 25 वर्ष, बिरसा मुंडा की जयंती के 150 वर्ष और झारखंड के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। यह वामपंथी आंदोलन के लिए प्रेरणा लेकर संघर्ष तेज करने का समय होगा.
अडाणी पर अमेरिका में जारी जांच का जिक्र करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि जो घोटाला भारत में हुआ, उस पर कार्रवाई अमेरिका में हो रही है। भारत सरकार की उदासीनता का खमियाजा देश की आम जनता को उठाना पड़ रहा है। बिजली की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं और इसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। शेयर बाजार में गिरावट का प्रभाव छोटे निवेशकों पर पड़ता है।

‘देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश जारी’

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस असंवैधानिक और अपराध था। 1991 के पूजा स्थल कानून के अनुसार, किसी भी धार्मिक स्थल की स्थिति में बदलाव नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके, अदालत से सर्वे के आदेश दिए जा रहे हैं। ऐसे मामलों से देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।
हमारी पार्टी न्यायप्रिय नागरिकों से अपील करती है कि वे ऐसी विभाजनकारी कोशिशों का विरोध करें। श्री भट्टाचार्य के साथ माले के राज्य सचिव मनोज भक्त भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

Headline News 30 Nov 2024

0

गुमला जिले के ग्रामों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का उद्देश्य जिले के हर कोने को रोशनी पहुचना और नागरिकों के जीवन में सुधार लाना है।

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में महिला कॉलेज पुग्गू के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक लक्ष्मण उरांव की मौत हो गई

गिरीडीह के निमियाघाट थाने के पूर्व थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह को गृहमंत्री अमित शाह ने निमियाघाट के लिए देश के टॉप तीन थानों में चयनित 2024 राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा

JSSC कर्मी विजय लाल अपहरण कांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 5 आरोपी गिरफ्तारी

लातेहार मे केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी का दौरा, किया सदर अस्पताल का निरिक्षण

रांची में सर्दी ने दी दस्तक, वायलर बीमारी से मरीजों की बढ़ रही संख्या

हजारीबाग जिला पैक्स संघ ने विधायक प्रदीप प्रसाद से किसानों की समस्याओं को लेकर की विशेष मुलाकात

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा की मौत मामले में चंपाई सोरेन ने इलाज मे लापरवाही का लगाया आरोप

रांची के उपायुक्त का पदभार ग्रहण करते हुए मंजूनाथ भयंत्री ने कहा जिला प्रशासन सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेगी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को फिर से मिली फोन पर धमकी मिली , बात दे पहले भी सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी

राम भक्तों के लिए

RSS आदिवासी इलाकों में कमजोर हुआ, बढ़ा ईसाई मिशनरियों का प्रभाव, ध्वस्त हुआ भाजपा का गढ़, अब हार पर हो रही समीक्षा…पार्टी में गहरा मंथन शुरू 

0

रांची से लेकर दिल्ली तक हाहाकार की स्थिति, झारखंड की राजनीति में आया बदलाव, लगातार कमजोर होती भाजपा के लिए आगे की राह भी आसान नहीं

सुनील सिंह
रांचीः लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में भी झारखंड के आदिवासियों ने भाजपा का साथ नहीं दिया. 28 में से केवल एक सीट भाजपा को मिली. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अपनी वजह से जीत सके. ऐसे परिणाम की उम्मीद किसी को नहीं थी. आदिवासियों को अपने साथ जोड़ने की तमाम कोशिशें बेकार हो गई. भाजपा अब हार की समीक्षा कर रही है. पार्टी में गहरा मंथन शुरू हो गया है.
रांची से लेकर दिल्ली तक हाहाकार की स्थिति है. हार के कई कारण सामने आ रहे हैं. प्रमुख कारणों में एक यह भी है कि आदिवासी बहुल इलाकों में ईसाई मिशनरियों का प्रभाव बढ़ा है. संख्या भी काफी बढ़ गई है.
सरना आदिवासी कम हो गए हैं. भाजपा के खिलाफ मिशनरियों के साथ मुस्लिम गठजोड़ ने पार्टी की जड़ें हिला दी हैं. हार का बहुत बड़ा कारण इन दोनों का गठजोड़ है. इस कारण भाजपा की तमाम कोशिशों पर पानी फिर गया है. झारखंड में भाजपा के लिए आगे की राह भी कठिन दिख रही है.
  आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा अगर कमजोर हो रही है तो इसकी जड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों का कमजोर होना एक अहम कारण माना जा रहा है.
इन इलाकों में जहां संघ की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं, वहीं ईसाई मिशनरियों की गतिविधियां बढ़ी हैं. कई संगठन गांव में काम कर रहे हैं और भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव में इसका असर दिखा.

गुमला-लोहरदगा में भी कम हुआ प्रभाव, कभी

थी मजबूत पकड़  

आदिवासी बहुल इलाकों में संघ की ओर से कई संगठन काम कर रहे हैं. इनमें वनवासी कल्याण केंद्र, एकल विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, रात्रिकालीन पाठशाला सहित सेवा प्रकल्प के कई अन्य कार्यक्रम संचालित होते हैं. इन कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य आदिवासियों में जागृति लाकर धर्मांतरण रोकना और उनमें हिंदुत्व की भावना भरना है. साथ ही अपनी परंपरा से जोड़े रखना है. पर पिछले कुछ वर्षों से संघ की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं.
संघ आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है. सभी कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं. कहने को तो सभी चल रहे हैं लेकिन उनकी भूमिका प्रभावी नहीं रह गई है. इसका असर नहीं दिख रहा. संघ से नए लोग नहीं जुड़ रहे हैं. समर्पित होकर काम करनेवालों की कमी हो गई है.
छत्तीसगढ़ से लगे गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी भाजपा बहुत कमजोर हो चुकी है. जबकि इन इलाकों में भाजपा मजबूत थी. गुमला, लोहरदगा, विशनपुर, सिसई की सीट भाजपा हमेशा जीत रही थी. लेकिन अब यहां से भाजपा उखड़ गई. झामुमो का प्रभाव बढ़ गया. इन सीटों पर अब इंडी गठबंधन का कब्जा है.
गुमला के इलाके में कभी वनवासी कल्याण केंद्र सहित अन्य संगठनों का काम बेहतर था. मजबूत पकड़ थी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में होनेवाले कार्यों का प्रभाव भी यहां दिखता था, पर अब सबकुछ खत्म हो चुका है. सारे संगठन हाशिये पर चले गए.

विशुनपुर इलाके में कम हु्आ ‘विकास भारती’ का प्रभाव 

विशुनपुर इलाके में अशोक भगत की संस्था विकास भारती कभी बहुत प्रभावशाली था. यहां तक कि विशुनपुर का टिकट अशोक भगत ही तय करते थे. जिस पर उन्होंने हाथ रख दिया वह विधायक बन गया. लेकिन यह मजबूत किला भी ध्वस्त हो चुका है. यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा व चमरा लिंडा का प्रभाव अधिक है.
चमरा लिंडा विशुनपुर से तीन बार से लगातार चुनाव जीत रहे हैं. इलाके में विकास भारती का प्रभाव लगभग समाप्ति की ओर है. संघ व भाजपा के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है.
संघ की भूमिका भी अब पहले की तरह प्रभावित नहीं रह गई है. हिंदुत्व की विचारधारा को विस्तार तो मिला, लेकिन इस अनुपात में संघ का विस्तार नहीं हो रहा है. नए लोग नहीं जुड़ रहे हैं। शाखाएं भी प्रभावी नहीं रह गयीं।
संघ के कमजोर होने का ही यह परिणाम है कि आदिवासी इलाकों में भाजपा का प्रभाव कम हो गया है. आदिवासियों का झुकाव भाजपा विरोधी दलों की ओर हो गया.
राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में शोक

0

गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में महिला कॉलेज पुग्गू के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक लक्ष्मण उरांव की मौत हो गई। गुरुवार रात करीब 7:30 बजे हुई इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन ने लक्ष्मण की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुमला बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ।


दुर्घटना का विवरण: कैसे हुई घटना?

लक्ष्मण उरांव, जो हिमाचल प्रदेश में एक प्रोजेक्ट कंपनी में कार्यरत था और छुट्टियों में घर आया हुआ था, गुरुवार शाम गुमला बाजार से अपने निजी काम निपटाने के बाद घर लौट रहा था।

  • हादसा स्थल: महिला कॉलेज पुग्गू के समीप।
  • समय: रात 7:30 बजे।
  • वाहन की टक्कर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।


इलाज के दौरान मौत: रांची ले जाने के क्रम में तोड़ा दम

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया।

  • परिजन: तुरंत एंबुलेंस के जरिए उसे रांची ले जा रहे थे।
  • रास्ते में मौत: रांची ले जाने के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया।
  • पोस्टमार्टम: शव को गुमला सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम किया गया और शुक्रवार दोपहर 12 बजे परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के परिजनों का बयान

लक्ष्मण उरांव के परिजनों ने बताया कि:

  • वह हिमाचल प्रदेश में एक प्रोजेक्ट कंपनी में कार्यरत था।
  • छुट्टियों में अपने गांव बरिसा आया हुआ था।
  • हादसे के दिन वह बाजार से लौट रहा था, जब अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस की कार्रवाई और जिम्मेदारियां

गुमला सदर थाना पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की।

  1. शव को कब्जे में लिया:
    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा।
  2. अज्ञात वाहन की तलाश:
    पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
  3. स्थानीय अपील:
    स्थानीय निवासियों और राहगीरों से घटना से संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की गई है।

सड़क सुरक्षा की अनदेखी: बढ़ते हादसों का कारण

गुमला जैसे इलाकों में सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं।

मुख्य कारण:

  • तेज रफ्तार और लापरवाही: अज्ञात वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी।
  • सड़क पर रोशनी की कमी: ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की अनुपस्थिति।
  • वाहन चालकों की लापरवाही: हेलमेट का उपयोग न करना और शराब पीकर वाहन चलाना।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया है।


परिवार और समुदाय पर प्रभाव

लक्ष्मण उरांव के असामयिक निधन से उसके परिवार और पूरे समुदाय में शोक का माहौल है।

  • परिवार का मुख्य सहारा: लक्ष्मण अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां उठाता था।
  • समुदाय का आक्रोश: स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की मांग की है।

क्या हो सकता है समाधान?

इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

प्रशासनिक कदम:

  1. सड़क पर कैमरे और गश्त: अज्ञात वाहन चालकों की पहचान के लिए।
  2. सड़क सुधार: ग्रामीण इलाकों में सड़कों की स्थिति को सुधारना और स्ट्रीट लाइट लगाना।
  3. यातायात जागरूकता: स्थानीय समुदाय को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना।

नागरिकों की जिम्मेदारी:

  1. हेलमेट का नियमित उपयोग।
  2. यातायात नियमों का पालन।
  3. दुर्घटना के समय तुरंत पुलिस को सूचित करना।

सड़क सुरक्षा की आवश्यकता

लक्ष्मण उरांव की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व को रेखांकित करता है। प्रशासन को इस घटना से सबक लेकर गुमला और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

क्या आप मानते हैं कि इस घटना से सड़क सुरक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है? अपनी राय साझा करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे सुदूरवर्ती और PVTG ग्राम

0
गुमला : – गुमला जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए सुदूरवर्ती और विशेष पिछड़ी जनजातीय (PVTG) ग्रामों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में इस पहल का उद्देश्य जिले के हर कोने को रोशनी से आच्छादित करना और नागरिकों के जीवन में सुधार लाना है।

अब तक विभिन्न  PVTG ग्रामों अंतर्गत  700 से अधिक स्थानों में सोलर लाइट का अधिष्ठापन पूरा

कल्याण विभाग द्वारा जिले के विभिन्न PVTG ग्रामों और अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगभग 700 से अधिक स्थानों में  अब तक सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा चुकी हैं। शेष क्षेत्रों में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान योजना के तहत प्रथम चरण में गुमला जिले के 387 ग्रामों में 2015 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन किया जा रहा है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी रोशनी का विस्तार

उपायुक्त के निर्देश पर जिला योजना विभाग के द्वारा भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य चौक-चौराहों सहित लगभग 1200 से अधिक  स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्रवार सोलर स्ट्रीट लाइट  अधिष्ठापन की प्रगति
विशुनपुर: 295 स्थान
घाघरा: 315 स्थान
सिसई: 260 स्थान
भरनो: 235 स्थान
कामडारा: 195 स्थान
बसिया: 150 स्थान
गुमला: 285 स्थान
जन सहभागिता से चयनित हो रहे स्थान
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा  जिले के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए स्थान सुझाने का आग्रह किया था। प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयनित स्थानों पर प्राथमिकता के साथ सोलर लाइट्स लगाई जा रही हैं।
अगले चरण की तैयारी जारी
उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में 3000 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। शेष आवेदनों पर विचार करते हुए अगले चरण में अन्य स्थानों पर अधिष्ठापन कार्य किया जाएगा।
 यह पहल जिले के सुदूर क्षेत्रों को सौर ऊर्जा से रोशन करने और सुरक्षा, शिक्षा तथा सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

Top News 29 Nov 2024

0

 

झारखंड में दिखेगा फेंगल तूफान का असर, तेजी से गिरेगा तापमानमौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर के बाद और तेजी से ठंड बढ़ेगी!

झारखंड में जल्द शुरू होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया, दौड़ के नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव

झारखंड के नए DGP बनाए गए अनुराग गुप्ता साथ ही रांची के नए डीसी बने मंजूनाथ भयंत्री

हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

शपथ समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, कल्पना मुर्मू सोरेन, अरविंद केजरीवाल, पप्पू यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा, आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र

हजारीबाग सादर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय में बिजली समस्याओं को लेकर अधिकारियों से किया वार्ता

JKLM नेता , डुमरी विधायक जयराम महतो निमंत्रण स्वीकार करते हुए अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे । नई सरकार को ढेर सारी शुभकामनाएं।

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने चाहने वालों को संदेश मे कहा उनके बुके नहीं बुक दीजिए, जिससे वो डुमरी में लाइब्रेरी बनाकर वहाँ के छात्रों की मदद करेंगे

खलारी की सुरभि कुमारी ने 69वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में 331वां रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल

चतरा जिले के सुदूरवर्ती कुंदा प्रखंड के मेदवाडीह और नवादा पंचायत के गांवों में मलेरिया से 70 लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से नवादा गांव के एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है

गुमला में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने “सिक्छा कर भेंट” की बैठक मे कई प्रभावी रणनीतियां बनाई गईं, जिनसे शिक्षा के परीक्षा परिणामों में सुधार होगा

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

महिंद्रा ने अपनी नई EV कार-BE 6e लॉन्च किया है. लॉन्च वेरिएंट की कीमत लगभग 19 लाख है

मेकर्स ने बदला चवा का रिलीज डेट. अब नहीं होगी अल्लू अर्जुन के पुष्प 2 और विक्की कौशल के बीच क्लैश

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : तीन टॉप थानों में निमियाघाट थाना देश भर में अव्वल: गृहमंत्री अमित शाह ने राणा जंग बहादुर को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया और उन्हें शाबाशी दी

0
गिरिडीह (कमलनयन) : अधिकतर पुलिस थानों में बदइंतजामी का आलम होता है. साफ-सफाई की तो शायद कल्पना भी नहीं की जाती. इसके लिए थाने बदनाम हैं. सिर्फ थाना प्रभारी का केबिन चकाचक रहता है. इसके लिए शायद ही कोई थाना प्रभारी अपने थाने की व्यवस्था को अव्वल रखने का कभी प्रयास किया हो. पर गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना ने एक नजीर पेश कर गिरिडीह का नाम रोशन किया है. फिलहाल, राणा जंग बहादुर सिंह गिरिडीह के नगर थाना में पोस्टेड हैं

जी हां, यह सही समझ रहे हैं. सभी मानकों में अव्वल देश के तीन टॉप थानों में शामिल झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाने को शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा।
निमियाघाट थाने के पूर्व थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह को गृहमंत्री अमित शाह ने निमियाघाट के लिए देश के टॉप तीन थानों में चयनित 2024 राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा।
गृहमंत्री अमित शाह ने भुवनेश्वर के कन्वेंशन सेंटर लोक सेवा भवन प्रेक्षागृह में आयोजित विशेष समारोह में पूर्व थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह को ट्रॉफी प्रदान की।

गृहमंत्री ने राणा की पीठ थपथपाई

इस दौरान गृह मंत्री के साथ एनएसएस अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। ट्रॉफी प्रदान करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने राणा जंग बहादुर की पीठ थपथपाकर शाबाशी दी।
फिलहाल, राणा जंग बहादुर सिंह गिरिडीह के नगर थाना में पोस्टेड हैं। कुछ दिनों पहले ही राणा जंग बहादुर सिंह को निमियाघाट से नगर थाना भेजा गया था।
बताते चलें कि एक माह पहले ही गृह मंत्रालय ने गिरिडीह के निमियाघाट थाना को देश के टॉप तीन थानों में अवार्ड देने के लिए चयन किया था। गृह मंत्रालय की चयन प्रक्रिया में निमियाघाट थाना पूरे मानकों पर खरा उतरा। इसमें सफाई के साथ थाने के हाजत में रखने के लिए कैदियों की सफाई की खास व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के साथ जनता से बेहतर संबंध बनाए रखना समेत कई बिंदु शामिल थे।

पूूूर्व एसपी दीपक शर्मा ने गृह मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा था 

पूर्व एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर ने निमियाघाट थाना को गृह मंत्रालय के चयन प्रक्रिया के लिए सारे केटेगरी को पूरा किया।
पूर्व एसपी के कार्यकाल में ही निमियाघाट थाना को टॉप तीन थानों के अवार्ड के लिए एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने भेजा था। इसके बाद गृह मंत्रालय से स्वीकृति मिली। एसपी दीपक शर्मा का तबादला गिरिडीह से कर दिया गया। इसके बाद इस संदर्भ में वर्तमान एसपी डॉक्टर विमल कुमार को गृह मंत्रालय और डीजीपी कार्यालय से पत्रचार किया गया।

जानिए क्या है मानक?

दरअसल, थानों में आने वाले आम अवाम के साथ कुशल व्यवहार, शिकायतकर्ता को जरूरी सुविधाएं,थाना परिसर की नियमित उम्दा साफ-सफाई, थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मियों के लिए फिटनेश की विशेष व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए रैप की सुविधा एवं सीसीटीवी तथा फायर सेफ्टी अन्य मानकों को आधार माना जाता है.
राम भक्तों के लिए

हेमंत सोरेन सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय: झारखंड के विकास में नई पहल

0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 28 नवंबर, 2024 को रांची में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। ये निर्णय झारखंड के प्रशासनिक सुधार, सामाजिक कल्याण, आर्थिक वृद्धि और न्यायिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।


प्रमुख निर्णय: झारखंड विधान सभा और शपथ ग्रहण प्रक्रिया

1. प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति

  • प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को झारखंड विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यगण को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया।
  • यह निर्णय विधानसभा संचालन में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

2. षष्ठम झारखंड विधान सभा का पहला सत्र

  • पहला सत्र 9 दिसंबर, 2024 से 12 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
  • इस सत्र में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मंइया सम्मान योजना में वृद्धि: गरीबों के लिए राहत

मुख्यमंत्री ने मंइया सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को ₹2500 प्रति माह का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

  • लाभ:
    • यह निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विशेष रूप से महिलाओं, को सीधा वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा।
    • लाभार्थियों को यह बढ़ी हुई राशि दिसंबर 2024 से प्राप्त होगी।

राजस्व वृद्धि और बकाया वसूली

राज्य की आय बढ़ाने और राजस्व वसूली तेज करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं:

  • बकाया वसूली:
    • केंद्र सरकार और केंद्रीय उपक्रमों पर झारखंड का ₹1,36,000 करोड़ बकाया है।
    • इस राशि की वसूली के लिए विधिक कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया।
  • नए राजस्व स्रोत:
    • खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों में वृद्धि की जाएगी।
    • लंबित न्यायिक मामलों में तेजी लाने के लिए वित्त विभाग में एक विशेष कोषांग का गठन होगा।

नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार

राज्य में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए:

  • JPSC, JSSC और अन्य प्राधिकरणों को 1 जनवरी, 2025 से पहले परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया।
  • पुलिस नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी ताकि यह अधिक प्रभावी और निष्पक्ष हो।

असम के चाय बागानों में झारखंड मूल के जनजातीय समूहों की स्थिति का अध्ययन

असम के चाय बागानों में कार्यरत झारखंड मूल के आदिवासी समूहों की दशा का अध्ययन करने के लिए:

  • सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों की एक टीम को असम भेजने का निर्णय लिया गया।
  • यह टीम जमीनी स्थिति का आकलन कर सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
  • इसका उद्देश्य इन जनजातीय समूहों के लिए भविष्य में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

विकास के लिए अन्य निर्णय

1. आर्थिक सुधारों पर जोर

  • पुराने करों में संशोधन से राज्य की आय में वृद्धि की उम्मीद है।
  • विशेष कोषांग के गठन से वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रह में सुधार होगा।

2. सामाजिक न्याय और कल्याण:

  • मंइया सम्मान योजना का विस्तार राज्य के गरीब और वंचित वर्गों के लिए बड़ी राहत है।

3. रोजगार और शिक्षा:

  • JPSC और JSSC द्वारा शीघ्र परीक्षा कैलेंडर प्रकाशित करना युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करेगा।

राज्य के लिए क्या होगा असर?

1. आर्थिक स्थिरता:

  • राजस्व वसूली और नए स्रोतों की पहचान से राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

2. सामाजिक कल्याण:

  • योजनाओं का विस्तार वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने में मदद करेगा।

3. प्रशासनिक सुधार:

  • पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया और विधान सभा के सत्र से सरकारी कामकाज में सुधार होगा।

4. आदिवासी समूहों का उत्थान:

  • असम के चाय बागानों में आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन उनके लिए एक नई उम्मीद बन सकता है।

निष्कर्ष: झारखंड के विकास की नई राह

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में लिए गए ये निर्णय राज्य के प्रशासन, अर्थव्यवस्था और समाज के हर वर्ग को प्रभावित करेंगे।
इन पहलों से झारखंड एक अधिक संगठित, समृद्ध और समावेशी राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

क्या आप मानते हैं कि ये फैसले झारखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे? अपनी राय साझा करें।

News Desk

राम भक्तों के लिए

विभावि 28वा युवा महोत्सव का आयोजन 18 से 20 दिसंबर को

0

सभी इकाइयां अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें: कुलपति

विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 28वे अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव, झूमर का आयोजन चतरा महाविद्यालय, चतरा की मेजबानी में दिनांक 18 से 20 दिसंबर 2024 को होगा। स्वामी विवेकानंद सभागार के बैठक कक्ष में आयोजित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कला एवं संस्कृति परिषद की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) पवन कुमार पोद्दार ने की।
अपने संबोधन में उन्होंने सभी इकाइयों से आग्रह किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभागियों का चयन करके युवा महोत्सव में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रायोजकों से सहयोग लेने पर भी विचार किया जाए। प्रत्येक प्रतिभागी से अंडरटेकिंग लेने के बाद ही उसे दल में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हर हालत में निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए तथा एआईयू के निर्देशों का अनुपालन किया जाए।
बैठक में सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) मिथिलेश कुमार सिंह ने पिछले एक वर्ष की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सदन ने इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद 2024 में विभावि अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव के आयोजन, पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की प्रतिभागिता को स्वीकृति प्रदान की गई।
यह भी तय हुआ कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को युवा महोत्सव में सहभागिता का अवसर प्रदान करने के लिए 15 से 21 दिसंबर के परीक्षा कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। चतरा महाविद्यालय को निर्देश दिया गया कि शोभायात्रा के समय एक सुसज्जित घोष दल की भी व्यवस्था करेंगे।
युवा महोत्सव के लिए निर्णायक मंडल तथा चयनकर्ता मंडल को अंतिम रूप देने का दायित्व विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायअध्यक्ष के साथ-साथ मेजबान चतरा महाविद्यालय, चतरा के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा तथा स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति समिति की उपाध्यक्ष डॉ जॉनी रुफिना तिर्की को दिया गया।
चयनकर्ता मंडल के सदस्य पूरे तीन दिन तक युवा महोत्सव के दौरान उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्र की विधाओं के प्रतिभागियों की प्रतिभा का परीक्षण करेंगे। युवा महोत्सव एवं अन्य कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए खेल निदेशक के तर्ज पर डॉ जॉनी रुफिना तिर्की को कोऑर्डिनेटर, कला एवं संस्कृति के रूप में मनोनीत करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
पिछले वर्ष के बजट में सात प्रतिशत की वृद्धि कर इस वर्ष के बजट को प्रस्तावित किया गया। सदन से प्राप्त सुझाव के आधार पर 36 लाख रुपए के प्रस्तावित बजट को अनुमोदित कर वित्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव लिया गया। तय हुआ कि निर्णायक मंडल तथा चयनकर्ता मंडल के सदस्यों के यात्रा भत्ता, ठहराव भत्ता के साथ-साथ उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में चयनित विद्यार्थियों को ब्लेजर दिए जाने का प्रावधान बजट में सम्मिलित किया गया। साथ ही  राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देने के  प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले दल के लिए एसी तृतीय श्रेणी मे यात्रा करने की सुविधा को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
डॉ जॉनी रूफीना तिर्की ने बैठक की  कार्यवाही का मदवार संचालन किया। बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार , कुलसचिव, सीसीडीसी एवं अन्य पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्यगण एवं सांस्कृतिक परिषद के आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium