24.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 531

धूमधाम से मनाया गया ख्रिस्त राजा का पर्व

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय एवं घाघरा प्रखंड में कैथीलिक विश्वासी उर्स लाइन कॉन्वेंट स्कूल गुमला से और आरसी चर्च बिमरला एवं नौडीहा पल्ली से जूलुस निकाला गया जो मुख्य मार्गों में शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से ख्रिस्त राजा का पर्व मनाया गया, उक्त शोभा यात्रा में ईसाई समुदाय के सभी उम्र के लोग शामिल थे। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह कई झांकियां भी प्रस्तुत किया गया।

जिसमें ऐतिहासिक घटनाओं को चित्रित करते हुए दिखलाया गया । शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने ख्रिस्त राजा की जय, यीशु मसीह की जय इत्यादि नारा लगाते हुए विभिन्न पल्ली परिसरों का भ्रमण किया जिसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष , बच्चे बुजुर्ग , युवक युवती शामिल थे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

विधानसभा निर्वाचन 2024: गुमला, सिसई और बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र का मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न, विजेताओं की घोषणा कर दिया गया सर्टिफिकेट!!

0
गुमला : –  सिसई और बिशुनपुर विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज ( चंदाली) में आयोजित मतगणना कार्य आज शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मतगणना में  67 सिसई विधानसभा क्षेत्र में 20 राउंड, 68 गुमला  विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 21 राउंड में गिनती हुई। इनमें पोस्टल बैलट के तहत हुए मतदान की भी मतगणना की गई।
भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों एवं एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट मतगणना एवं 8.30 बजे से ईवीएम मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ, जिसके पश्चात संध्या 6 बजे के करीब मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ।
मतगणना समाप्ति के पश्चात गुमला  विधानसभा क्षेत्र से कुल 84974 वोट प्राप्त कर भूषण तिर्की (झारखंड मुक्ति मोर्चा) विजयी घोषित हुए। इन्होंने 26,301 वोट से अपनी जीत दर्ज की।
वहीं सिसई विधानसभा क्षेत्र से कुल 1,06,058 वोट प्राप्त कर श्री जिग्गा सुसारन होरो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) विजयी घोषित हुए। इन्होंने 38989 वोट से अपनी जीत दर्ज की।
एवं  बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 1,00,336 वोट प्राप्त कर श्री चमरा लिंडा (झारखंड मुक्ति मोर्चा) विजयी घोषित हुए। इन्होंने 32,756 वोट से अपनी जीत दर्ज की।
जीते हुए उम्मीदवारों को गुमला,सिसई एवं बिशुनपुर के आरओ द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरे स्थान पर रहे समीर उरांव (भारतीय जनता पार्टी) ने 67,580 वोट प्राप्त किया, सिसई विधानसभा क्षेत्र से दूसरे स्थान पर रहे अरुण कुमार उरांव (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 67,069 वोट प्राप्त किया तथा गुमला  विधानसभा क्षेत्र से दूसरे स्थान पर रहे सुदर्शन भगत (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 58,673 वोट प्राप्त किया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

झारखंड के विकास में वेदांता के प्रमुख सीएसआर योगदानों को उजागर करते हुए, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने जारी की वित्त वर्ष 2024 की सोशल इम्पैक्ट रिपोर्ट

0
रांची, बोकारो, झारखंड नवंबर, 2024: वेदांता लिमिटेड की सामाजिक पहल शाखा, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ), ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपनी सामाजिक पहलों की घोषणा की है। फाउंडेशन ने 437 करोड़ रुपये का निवेश कर भारत के 1.73 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाया है।
फाउंडेशन की वार्षिक सोशल इम्पैक्ट रिपोर्ट, “नर्चरिंग, ट्रांसफॉर्मिंग, लीडिंग: इंडिया’स ग्रोथ स्टोरी”, में 153 उच्च प्रभावशाली परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है, जो 1,200 से अधिक गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, महिला एवं बाल विकास, कौशल व आजीविका, पशु कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।
इस वर्ष झारखंड में, वेदांता की सहायक कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड, जो बोकारो में स्थित एक एकीकृत स्टील उत्पादक है, ने 1,29,000 ज़िंदगियों को सीधे लाभ पहुंचाकर समुदायों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।
झारखंड अपनी समृद्ध तीरंदाजी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में, वेदांता ईएसएल आर्चरी एकेडमी 50 युवा तीरंदाजों के लिए एक प्रेरणा स्तंभ बनी हुई है। यह एकेडमी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कोचिंग, आधुनिक उपकरण, पौष्टिक भोजन और यूनिफॉर्म प्रदान करती है।
अपनी स्थापना के बाद से ही एकेडमी ने विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं के आयोजन किए हैं, जो न सिर्फ तीरंदाजों की प्रतिभा को सबके सामने लाती है, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धा करने और चैंपियन के रूप में उभरने का अवसर भी प्रदान करती है।
एकेडमी द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट आर्चरी टूर्नामेंट और वेदांता चैलेंज इंटर-एकेडमी टूर्नामेंट में तीन छात्रों को बोकारो जिला तीरंदाजी और ओलंपिक तीरंदाजी संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए मान्यता दी गई है। वहीं, एकेडमी की तीरंदाज आरती कुमारी को नेशनल स्पोर्ट्स डे पर उनके नेशनल्स में तीन स्वर्ण पदकों की शानदार उपलब्धि के लिए ओलंपिक तीरंदाजी संघ द्वारा सम्मानित किया गया।
बोकारो जिले के बुढ़ीबिनोर गांव की रहने वालीं शबनम परवीन की कहानी प्रेरणादायक है। आर्थिक कठिनाइयों और मात्र 12,000 रुपये की पारिवारिक आय की वजह से उन्हें अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़नी पड़ी। पढ़ाई पूरी न होने के कारण उनके रोजगार के अवसर भी सीमित हो गए। इसके बाद शबनम ने वेदांता ईएसएल स्किल स्कूल के सोलर पीवी तकनीशियन कोर्स में दाखिला लिया, जिसके परिणामस्वरुप उनके हालातों में कुछ सुधार हुआ।
इस कोर्स के तहत उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण, भोजन और आवास की उचित सुविधा मिली। कोर्स पूरा करने के बाद, शबनम अपने गांव की पहली लड़की बनीं, जिन्होंने सोलर सेक्टर में नौकरी हासिल की। अब वे आय के रूप में प्रति वर्ष 1.98 लाख रुपये अर्जित कर रही हैं।
शबनम की यह यात्रा यह दर्शाती है कि कौशल विकास और दृढ़ संकल्प के माध्यम से किस प्रकार से जीवन को बदला जा सकता है। उनकी सफलता अन्य युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।
वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड की चेयरपर्सन, प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा, ” वेदांता में, हमारी मूल विचारधारा ‘अर्थ’ (जो मूल्य हम उत्पन्न करते हैं) और ‘धर्म’ (जो मूल्य हम वापस देते हैं) हमें समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को मार्गदर्शन प्रदान करती है। हमारी हर पहल- चाहे वह बच्चों का पोषण और स्वास्थ्य देखभाल हो, कौशल विकास और आजीविका, खेलों का प्रचार, सांस्कृतिक संरक्षण हो या अन्य कोई पहल- ये सभी हमारे समावेशी और सशक्त भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।”
वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड द्वारा झारखंड में संचालित सीएसआर पहलें, कंपनी की परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के लक्ष्यों का एक अभिन्न हिस्सा हैं। नाबार्ड की प्रमुख परियोजना वाडी और ग्रामीण सेवा संग के साथ साझेदारी के माध्यम से, वेदांता ईएसएल ने आदिवासी समुदायों के लिए बागवानी आधारित विकास में योगदान दिया है।
इस पहल के तहत, 8 गांवों के 500 आदिवासी किसानों को लाभ पहुँचा है। इस परियोजना के माध्यम से 450 एकड़ बंजर भूमि को उपजाऊ कृषि भूमि में तब्दील किया गया है, जिससे किसानों की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके साथ ही, 450 किसानों के लिए आय के नए अवसर भी खुले हैं।
युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य के तहत वेदांता ईएसएल स्किल स्कूल, सीड्स के साथ मिलकर सोलर पीवी इंस्टॉलेशन और सिलाई मशीन संचालन में प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस पहल के तहत अब तक 150 से अधिक बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से 80% को प्रमुख अक्षय ऊर्जा कंपनियों में रोजगार मिला है।
शिक्षा के क्षेत्र में, प्रोजेक्ट प्रेरणा को सार्थक सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन के साथ साझेदारी में शुरू किया गया। इस पहल ने 700 से अधिक सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को रेमेडियल कोचिंग और विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लाभान्वित किया है।
अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख महिला एवं बाल परियोजना नंद घर के तहत 14 राज्यों में प्रोजेक्ट के आरंभ से 6,044 आधुनिक और उन्नत आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें झारखंड में वेदांता ईएसएल स्टील द्वारा संचालित 150 केंद्र भी शामिल हैं। ये नंद घर भारत भर में 2,38,161 बच्चों और 1,78,620 महिलाओं को प्रारंभिक बाल शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाएँ और महिलाओं के लिए कौशल विकास जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
इन परियोजनाओं के अलावा, ईएसएल स्टील लिमिटेड के माध्यम से वेदांता समुदायों के जीवन में बेहतर बदलाव ला रहा है। इसके प्रोजेक्ट आरोग्य ने बोकारो के चास और चंदनकियारी ब्लॉक के 27 गांवों के 41,816 निवासियों को नियमित मोबाइल हेल्थ वैन सेवाओं (एमएचवी) के माध्यम से लाभ पहुँचाया। प्रोजेक्ट निर्माण सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव, तालाब की खुदाई और घाट निर्माण आदि जैसे कार्यों के माध्यम से 19,400 जिंदगियों को बेहतर बना रहा है।
वेदांता लिमिटेड खनिज, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में से एक है। यह अपने 19 सब्सिडियरी के माध्यम से भारत के कई राज्यों में कार्यरत है। कंपनी ने 5 वर्षों में अपनी सीएसआर पहलों को और बेहतर करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का संकल्प लिया है, ताकि एक सतत और समावेशी भविष्य का निर्माण किया जा सके।
News – Muskan
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह जिले में 6 में से 3 एनडीए, दो इंडिया और एक जेएलकेएम के खाते में गई सीट: बाबूलाल और कल्पना सोरेन ने लगातार दूसरी बार चखा जीत का स्वाद

0

बाबूलाल और डॉ.मंजू देवी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की, जयराम व मंजू देवी ने पहली बार विधानसभा की चौखट पर देंगे दस्तक 

गिरिडीह (कमलनयन) : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीते 20 नवम्बर को हुए मतदान के बाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। दोपहर बाद आए चुनाव नतीजों के मुताबिक जिले की तीन सीटें क्रमशः धनवार, जमुआ और बगोदर भाजपा के खाते में गई. दो सीटें गिरिडीह-गाण्डेय पर झामुमो ने अपना कब्जा बरकरार रखा. डुमरी सीट पर जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो पहली बार विधानसभा की चौखट पर पहुंचने में कामयाब रहे.

बाबूलाल ने दूसरी बार जीत दर्ज की

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनवार विस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। दिलचस्प बात ये हुई कि इस बार श्री मरांडी के निकटतम प्रतिद्वंंद्वी माले के राजकुुुुमार यादव नहीं बल्कि झामुमो के प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी थे. बाबूलाल को धनवार से 105623 और निजामुद्दीन अंसारी को 70555 जबकि राजकुमार यादव को 31849 मत ही प्राप्त हुए. इस तरह बाबूलाल मरांडी ने 35.068 के भारी अंतर से निजामुद्दीन अंसारी को पराजित किया.

कल्पना की ऊंची उड़ान नहीं रूकी

गाण्डेय विस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्षं नेत्री सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन लगातार दूसरी भाजपा को लगभग 17 हजार वोटों से पराजित किया। विजयी कल्पना मुर्मू सोरेन को 11,8521 और अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की मुनिया देवी को 101501 मत हासिल हुए। कल्पना सोरेन अपनी सीट को लेकर आशान्वित थी. सच कहा जाए तो कल्पना की ऊंची उड़ान कायम रही.

सुदिव्य जीते, पर 2019 से कम वोट मिले

गिरिडीह विस सीट पर भी दूसरी बार झामुमो ने अपना कब्जा बरकरार रखा. विजयी सुदिव्य कुमार को 90896 और भाजपा के निर्भय शाहाबादी को 88901 वोट हासिल हुए। लगभग दो हजार 800 वोटों के अंतर से भाजपा की हार हुई। काउंटिंग के समय कई बार सुदिव्य निर्भय से पीछे चल रहे थे. लेकिन अंतिम राउंड में सुदिव्य ने लीड लिया और अपनी हार में जीत में बदल दिया.

तिकाने संघर्ष में फंसे जयराम की आखिरकार जय हो गई

डुमरी विस सीट पर जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने पहली बार जीत दर्ज करते हुए हेमंत सोरेन सरकार की मंत्री बेबी देवी को 10 हजार 945 मतों के अंतर से पराजित किया। विजयश्री जयराम को 94496 एवं प्रतिद्वन्दी बेबी देवी को 83551 वोट मिले. तिकाने संघर्ष में फंसे जयराम की आखिरकार जय हो गई.

जयराम महतो के लिए डुमरी प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी थी. क्योंकि वे तिकोने संघर्ष में फंसे हुए थे. आजसू की यशोदा देवी तीसरे स्थान पर रही. लेकिन बेबी देवी ने जयराम का कड़ा मुकाबला था. कई लोगों को लग रहा था कि जयराम के लिए डुमरी सीट निकालना मुश्किल होगा, लेकिन अंतत: उनकी जीत हुई. इस जीत से जेएलकेएम की प्रतिष्ठा बच गई.

मंजू देवी ने जमुआ में दिखाया जलवा

जमुआ विस सीट पर भाजपा की डा. मंजू ने तीन बार के विधायक रहे जेएमएम के केदार हाजरा को 32502 वोटों के अंतर से पराजित किया। विजयी डा. मंजू कुमारी को 116820 मत मिले, जबकि पराजित केदार हाजरा 84288 ही वोट हासिल कर सके. केदार हाजरा चुनाव से पूर्व ही भाजपा से टिकट कटने पर झामुमो का दामन थामा था. लेकिन मंजू देवी ने अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज कर भाजपा की झोली सीट डालने में कामयाब रही. जमुआ में मंंजू देवी इस बार अपना जलवा दिखा दिया.

विनोद सिंह की हार से उनके समर्थकों में मायूसी

बगोदर विस सीट पर भाजपा के नागेन्द्र महतो ने एक बार फिर भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह को लगभग 31 हजार 213 मतों के अंतर से पराजित कर चौथी बार विस जाने से रोक दिया। विजयी नगेन्द्र महतो को 109318 एवं प्रतिद्वन्दी  विनोद सिंह को 78105 वोट प्राप्त हुए. विनोद सिंह के बड़े अंतर से हारने पर लोग चकित हैं. लोकसभा चुनाव में कोडरमा से वह चुनाव लड़कर हार गए थे. उन्हें उम्मीद थी उनके विधानसभा क्षेत्र में लोगों का प्यार मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं होने से उनके हजारों समर्थकों घोर निराशा है.

राम भक्तों के लिए

गुमला: भाजपा का विश्वास – “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”

0

गुमला – विधानसभा चुनाव 2024 के मतगणना से पहले गुमला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने होटल विदेश के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने की।

बैठक में मुख्य रूप से बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी समीर उरांव उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देते हुए, आगामी चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त किया गया।

“कमल पर जनता का विश्वास” – भाजपा का दावा

1. गुमला में सत्ता परिवर्तन की लहर
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि गुमला की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। जनता ने कमल के फूल पर विश्वास जताया है और तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है।

2. कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व समर्थन
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को उनके तन-मन-धन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संघर्ष और जनता का समर्थन इस चुनाव में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

मतगणना दिवस की तैयारियां

1. मतगणना अभिकर्ताओं को दिशा-निर्देश
बैठक में मतगणना अभिकर्ताओं को समय पर मतगणना स्थल पर उपस्थित होने और प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया गया।

2. समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था
मतगणना स्थल पर भाजपा संगठन द्वारा एलईडी टीवी की व्यवस्था की गई है, जहां पार्टी समर्थक चुनाव परिणामों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

इस बैठक में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए:

  • प्रदेश मंत्री: मुनेश्वर साहू और भूपन साहू
  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य: अनुपचंद्र अधिकारी
  • पूर्व जिला अध्यक्ष: विजय मिश्रा और सविंदर सिंह
  • महामंत्री: यशवंत सिंह
  • उपाध्यक्ष: सत्यनारायण पटेल
  • अन्य प्रमुख नाम:
    • जगेश्वर सिंह, किरणमाला बाड़ा, सुरेश सिंह
    • दिलीप बड़ाईक, विजय सिंह पिन्टू, विपिन विहारी सिंह
    • प्रदीप प्रसाद, गोपाल निधि, शैल मिश्रा
    • छोटे लाल उरांव भगत, शकुंतला उरांव, हरमीत सिंह

इनके अलावा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

“अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा” – भाजपा का संकल्प

बैठक में भाजपा के नेताओं ने “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” के नारे के साथ अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह नारा सिर्फ चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि गुमला की जनता की भावनाओं का प्रतीक है।
  • इस विश्वास के साथ भाजपा कार्यकर्ता मतगणना के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

गुमला में भाजपा का भविष्य

भाजपा ने दावा किया है कि:

  • गुमला में जनता का समर्थन भाजपा के साथ है।
  • तीनों विधानसभा क्षेत्रों – गुमला, सिसई, और बिशुनपुर में कमल खिलेगा।

भाजपा के नेताओं ने भरोसा जताया कि यह चुनाव गुमला जिले में सत्ता परिवर्तन का संकेत है।

गुमला में भाजपा ने मतगणना से पहले अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठित करते हुए जीत का भरोसा जताया है। “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” का नारा गुमला की जनता में भाजपा के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की तैयारी और संगठन की यह एकजुटता, चुनाव परिणाम में एक बड़ा अंतर ला सकती है। मतगणना के नतीजे यह तय करेंगे कि गुमला में भाजपा की यह आशा और विश्वास कितने सही साबित होते हैं।

क्या यह चुनाव गुमला में राजनीतिक बदलाव का प्रतीक बनेगा?

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना प्रक्रिया का विस्तृत विवरण

0

गुमला – विधानसभा चुनाव 2024 के तहत गुमला जिला प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। यह प्रक्रिया 23 नवंबर 2024 को चंदाली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित की जाएगी।

मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतगणना टेबल, स्ट्रॉन्ग रूम संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मतगणना प्रक्रिया: टेबल और राउंड्स का गठन

1. गुमला विधानसभा क्षेत्र:

  • कुल 18 टेबल बनाए गए हैं।
  • मतगणना 18 राउंड में पूरी होगी।

2. सिसई विधानसभा क्षेत्र:

  • यहां भी 18 टेबल स्थापित किए गए हैं।
  • मतगणना प्रक्रिया 19 राउंड में संपन्न होगी।

3. विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र:

  • मतगणना के लिए 18 टेबल और 20 राउंड तय किए गए हैं।

इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया से चुनाव परिणाम समय पर और पारदर्शी रूप से घोषित किए जा सकेंगे।

स्ट्रॉन्ग रूम संचालन और मतगणना का समय

1. स्ट्रॉन्ग रूम खोलने का समय:

  • ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 7 बजे खोला जाएगा।
  • पोस्टल बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम अनुमंडल कार्यालय, गुमला में सुबह 5:30 बजे खोला जाएगा।

2. मतगणना समय:

  • मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होगी।
  • पहले चरण के परिणाम सुबह 9:30 बजे तक संभावित हैं।

मीडिया के लिए विशेष निर्देश

गुमला प्रशासन ने मतगणना की रिपोर्टिंग के लिए मीडिया कर्मियों के लिए एक विशेष मीडिया केंद्र स्थापित किया है।

  • प्रवेश की अनुमति: केवल मान्य प्राधिकृत पत्रधारी मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश मिलेगा।
  • प्रतिबंधित उपकरण:
    • स्टील कैमरा
    • वीडियोग्राफी कैमरा
    • मोबाइल फोन

इससे मीडिया केंद्र और मतगणना प्रक्रिया में व्यवधान रोकने की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

गुमला प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा और यातायात को प्राथमिकता दी है:

1. सुरक्षा व्यवस्था:

  • मतगणना प्रक्रिया के लिए 750 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
  • सीसीटीवी कैमरों से मतगणना स्थल की निगरानी की जाएगी।

2. यातायात प्रबंधन:

  • पब्लिक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।
  • ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का सहयोगात्मक आह्वान

1. सभी की जिम्मेदारी:
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, अधिकारियों और कर्मियों से शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

2. नियुक्त कर्मी:

  • इस बार 572 मतगणना कर्मियों को नियुक्त किया गया है।
  • कुल 1200 से अधिक अधिकारी और कर्मी मतगणना प्रक्रिया में शामिल होंगे।

गुमला जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना प्रक्रिया के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सुव्यवस्थित टेबल और राउंड्स, सख्त सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।

सभी नागरिकों और कर्मियों से अपील है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में योगदान दें।

क्या आप लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाएंगे?

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विधानसभा चुनाव 2024: गुमला में मतगणना दिवस के लिए तैयारियां पूरी, अधिकारियों को दिया गया विशेष निर्देश

0

गुमला – आगामी 23 नवंबर 2024 को गुमला जिले के चंदाली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसे सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने समाहरणालय स्थित सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया।

इस ज्वाइंट ब्रीफिंग में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को उनके दायित्वों और मतगणना प्रक्रिया से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने इस अंतिम चरण को चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसे सफलतापूर्वक संपन्न करने पर जोर दिया।

मतगणना दिवस की तैयारियां: दिशा-निर्देश और प्रक्रियाएं

1. समयबद्धता और अनुशासन पर जोर

  • मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होगी।
  • वज्रगृह को सुबह 7 बजे खोला जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
  • केवल पेन और पेपर के साथ मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति होगी।

2. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध

  • किसी भी अधिकारी, कर्मी या मीडिया प्रतिनिधि को मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

3. प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था

  • बिना एंट्री पास के किसी भी व्यक्ति का मतगणना स्थल पर प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • बाहर से किसी भी प्रकार का भोजन या अन्य सामग्री अंदर लाने की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

1. पुलिस कर्मियों के लिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

  • सभी पुलिसकर्मी मतगणना दिवस से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट और अपने अधिकारियों के साथ परिचित हो जाएं।
  • वज्रगृह के अंदर किसी भी पुलिस कर्मी का प्रवेश वर्जित रहेगा।

2. हाई अलर्ट पर पुलिस बल

  • पुलिसकर्मी शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए हाई अलर्ट मोड में रहेंगे।
  • किसी भी विवाद की स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

3. सुरक्षा का व्यापक प्रबंधन

  • लोकसभा चुनाव के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की योजना बनाई गई है।

अधिकारियों और कर्मियों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

1. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कार्य के लिए नियमों का पालन करें
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि से बचें।

  • हर समस्या का समाधान: विवाद की स्थिति में अधिकारियों को गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचने और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।
  • शांतिपूर्ण और व्यवस्थित प्रक्रिया बनाए रखने के लिए सभी को सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया गया।

2. सीसीटीवी की निगरानी में काम करें
मतगणना स्थल के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि उनकी हर गतिविधि रिकॉर्ड की जाएगी।

अधिकारियों की उपस्थिति और बैठक के मुख्य बिंदु

बैठक में गुमला जिले के प्रमुख अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:

  • उप विकास आयुक्त गुमला
  • सिसई, गुमला, और बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर (RO)
  • डीएसपी और जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी

सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

शांतिपूर्ण चुनाव का लक्ष्य

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संचालित करना है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि:

  • “चुनाव का यह अंतिम चरण सबसे महत्वपूर्ण है। इससे पहले किए गए सभी कार्य तभी सफल होंगे, जब मतगणना प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के संपन्न हो।”
  • प्रशासन और पुलिस दोनों ही इसे सफल बनाने के लिए समर्पित हैं।

विधानसभा चुनाव 2024 के मतगणना दिवस के लिए गुमला जिला प्रशासन ने एक व्यवस्थित और सख्त योजना तैयार की है। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिससे मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

जिला प्रशासन और पुलिस का यह प्रयास लोकतंत्र की मजबूत नींव को दर्शाता है। सभी अधिकारियों, कर्मियों, और नागरिकों से अपील है कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखें।

क्या हम इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाएंगे?

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विधानसभा चुनाव 2024: मतगणना दिवस के लिए गुमला का विशेष ट्रैफिक प्लान

0

गुमला – विधानसभा चुनाव 2024 के तहत 23 नवंबर को गुमला जिले के चंदाली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान मतगणना स्थल और उसके आसपास यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस योजना का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। यह योजना नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए तैयार की गई है।

मतगणना स्थल पर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था

1. बैरीगेटिंग की व्यवस्था
मतगणना स्थल के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बैरीगेटिंग की जाएगी।

  • चंदाली चौक के पास: वाहनों की अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए बैरीगेट्स लगाए जाएंगे।
  • घाघरा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए: मतगणना स्थल से करीब 100 मीटर पहले, ग्राम आसनी जाने वाले रास्ते के पास बैरीगेटिंग की जाएगी।

2. ड्रॉप गेट का स्थान
वाहनों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर ड्रॉप गेट की व्यवस्था की है:

  • घाघरा की ओर से आने वाले भारी वाहन:
    • टोटो बैंक के पास
    • खटवा नदी पुल के पास
  • गुमला शहरी क्षेत्र से घाघरा की ओर जाने वाले वाहन:
    • DAV स्कूल मोड़ के पास
    • पुग्गू बाईपास के पास: यहां से मतगणना केंद्र की ओर आने वाले वाहनों को रोका जाएगा।
    • सीलम बाईपास रोड के पास: मतगणना स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
    • उर्मी चौक (बाईपास रोड): मतगणना स्थल की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही यहीं नियंत्रित की जाएगी।

सार्वजनिक अपील: नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की उम्मीद

प्रशासन ने सभी नागरिकों और वाहन चालकों से विशेष सहयोग की अपील की है:

  1. अनावश्यक यात्रा से बचें:
    मतगणना स्थल के आसपास यातायात को अनावश्यक रूप से बाधित न करें। यह प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में मदद करेगा।
  2. यातायात नियमों का पालन करें:
    ट्रैफिक पुलिस और लगाए गए साइन बोर्ड्स के निर्देशों का पालन करें।
  3. वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें:
    जिन लोगों को अत्यावश्यक कार्य के लिए यात्रा करनी है, वे प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

प्रशासन की तैयारी: न्यूनतम असुविधा की गारंटी

1. मतगणना स्थल पर सख्त निगरानी
मतगणना केंद्र के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी वाहनों और व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी।

2. ट्रैफिक पुलिस की तैनाती
ट्रैफिक पुलिस की कई टीमों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। इससे यातायात को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिलेगी।

3. नागरिकों के लिए सूचना तंत्र
प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान और प्रतिबंधित मार्गों की जानकारी सार्वजनिक कर दी है ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

विधानसभा चुनाव 2024 के मतगणना दिवस पर गुमला में लागू किया गया यह विशेष ट्रैफिक प्लान नागरिकों की सुरक्षा और मतगणना प्रक्रिया की शांति सुनिश्चित करने के लिए एक आवश्यक कदम है।

सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। आपकी जागरूकता और सहयोग से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में मदद मिलेगी।

क्या आप इन नियमों का पालन करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे?

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना: सख्त सुरक्षा और निषेधाज्ञा लागू

0

गुमला – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, गुमला जिले में विधानसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना 23 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। मतगणना केंद्र पॉलीटेक्निक कॉलेज, चण्डाली में स्थापित किया गया है, जहां चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जिले में 25 नवंबर 2024 तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। मतगणना के दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी राजीव नीरज द्वारा निषेधाज्ञा जारी की गई है, जिसमें गुमला शहरी क्षेत्र और मतगणना केंद्र के आसपास सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मतगणना के लिए लागू दिशा-निर्देश

1. घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री पर प्रतिबंध
मतगणना केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार के घातक हथियार, आग्नेयास्त्र, या विस्फोटक सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। यहां तक कि लाइसेंसधारी व्यक्तियों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा।

  • अपवाद: सरकारी अधिकारी, पुलिस बल, और पारंपरिक तरीके से खुखरी या कृपाण धारण करने वाले सिख और नेपाली नागरिक।

2. फेक न्यूज और भ्रामक जानकारी का प्रसार वर्जित
सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म्स (जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर) पर फेक न्यूज, भ्रामक मैसेज या फोटो प्रसारित करना सख्त मना है। यह निर्देश किसी भी तरह के साम्प्रदायिक तनाव या गलत जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू किया गया है।

3. धार्मिक और जातिगत भावनाओं का सम्मान
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई भी कार्य, बयान या प्रचार ऐसा नहीं होना चाहिए, जो किसी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। इससे सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में मदद मिलेगी।

4. मिथ्या समाचार और चरित्र हनन पर रोक
किसी भी उम्मीदवार के निजी आचरण, चरित्र, या उम्मीदवारी पर मिथ्या समाचार या कथन प्रकाशित करना सख्त मना है। इससे निष्पक्ष और स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

1. प्राथमिक सुरक्षा घेरा

  • मतगणना परिसर के 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
  • सभी व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन प्रवेश स्तर पर ही किया जाएगा।
  • इस घेरे में केवल अधिकृत उम्मीदवार, गणना अभिकर्ता, और चुनाव अधिकारी प्रवेश कर सकेंगे।

2. द्वितीय सुरक्षा घेरा

  • यह घेरा मतगणना केंद्र के गेट पर स्थापित किया जाएगा।
  • सुनिश्चित किया जाएगा कि ज्वलनशील वस्तुएं, माचिस, या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं केंद्र में प्रवेश न करें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल, लैपटॉप, या रिकॉर्डिंग उपकरण) केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित होगा।

3. तृतीय सुरक्षा घेरा

  • यह सुरक्षा स्तर मतगणना हॉल के प्रवेश द्वार पर लागू होगा।
  • सभी व्यक्तियों की तलाशी ली जाएगी।
  • बिना फोटो पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

निषेधाज्ञा का पालन क्यों जरूरी है?

1. शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया
मतगणना के दौरान निषेधाज्ञा लागू करने का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाना है।

2. साम्प्रदायिक तनाव से बचाव
फेक न्यूज और भ्रामक जानकारी के प्रसार पर रोक से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सुनिश्चित किया गया है।

3. सुरक्षा सुनिश्चित करना
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतगणना केंद्र पर कोई अप्रिय घटना न हो।

प्रशासन और पुलिस की भूमिका

गुमला प्रशासन और पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं कि कोई भी व्यक्ति मतगणना प्रक्रिया को बाधित न कर सके। मतगणना केंद्र पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, और सुरक्षा बल हर समय तैनात रहेंगे।

प्रशासन का बयान:
अनुमंडल दंडाधिकारी राजीव नीरज ने कहा, “यह निषेधाज्ञा सभी नागरिकों के हित में लागू की गई है। नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”

गुमला विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था और निषेधाज्ञा लागू की है। इन कदमों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की उम्मीद है।

यह नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे इन नियमों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। शांतिपूर्ण चुनाव न केवल लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करता है, बल्कि समाज में स्थिरता और विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

क्या आप लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए नियमों का पालन करेंगे? यह सवाल हमें खुद से पूछना चाहिए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड में खंडित जनादेश के आसार…इंडिया-एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला, सबसे बड़ा सवाल…कौन होगा कमजोर कड़ी…??

0

जेएमएम का दावा…भाजपा का 11 जिलों में खाता नहीं खुलेगा. जहां कड़ा संघर्ष की बात कही गई है, उनमें 23 में से कांग्रेस की 14 सीटें फंसी हुई हैं. कांग्रेस के प्रदर्शन से झामुमो खेमा असंतुष्ट नजर आया, इसके बावजूद सरकार बनाने का दावा

 नारायण विश्वकर्मा

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर एनडीए के पक्ष में जितने भी एक्जिट पोल जारी किये गए हैं, उसे इंडिया गठबंधन ने खारिज कर दिया है. वैसे भी एक्जिट पोल को लेकर विश्वसनीयता तेजी से घटी है.

लेकिन झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तो अपना ही एक्जिट पोल जारी कर सनसनी फैलाने की कोशिश की है. इसलिए चुनाव परिणाम से पूर्व जेएमएम की ओर से जारी 59 सीटों की सूची की चर्चा अधिक हो रही है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या ने 21 नवंबर को बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है.

हालांकि चुनाव परिणाम से पूर्व राजनीतिक दलों के नेताओं के भी अपने-अपने दावे-प्रतिदावे होते हैं. जिनसे एक्जिट वोट का मिलान नहीं हो पाता है. जेएमएम ने कुछेक में कड़ा संघर्ष बताते हुए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का दावा ठोंक जरूर दिया है.

जेएमएम की ओर से जारी प्रेस रिलीज पर अगर गौर करें तो सरकार बनाने का दावा ठोकते हुए कहा गया है कि भाजपा का 11 जिलों में खाता नहीं खुलेगा. जहां कड़ा संघर्ष की बात कही गई है, उनमें 23 में से कांग्रेस की 14 सीटें फंसी हुई हैं.

जेएमएम की सूची में कांग्रेस कहीं कमजोर कड़ी तो नहीं…!

जेएमएम की इस सूची में कांग्रेस को कमजोर कड़ी माना जा रहा है. यानी चुनाव कैंपनिंग में जेएमएम ने अपना काम बखूबी निभा दिया है. लेकिन कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है.

शायद सुप्रियो कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहे हैं. इस सूची पर कांग्रेस की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आने से इस संदेह को और बल मिल रहा है. दरअसल, झामुमो के लिए यही चिंता का सबब बना हुआ है. कांग्रेसी खेमे में अजीब तरह का सन्नाटा है. कांग्रेसी कुछ भी कहने से बचते दिख रहे हैं.

अधिकतर सीटों पर क्लोज फाइट

दरअसल, 2019 के मुकाबले 2024 के विधानसभा चुनाव में अधिकतर सीटों पर क्लोज फाइट होने से हार-जीत का फासला बहुत कम होने की बात कही जा रही है. चुनाव के बाद इस बार झारखंड में ऐसे हालात बने हैं कि ज्योतिष भी अपनी भविष्यवाणी करने से शायद परहेज करें.

इसके बावजूद झारखंड में तमाम सोशल मीडिया के पत्रकार और विश्लेषक सही आकलन करने में लगे हुए हैं. वैसे किस एजेंसी या कि किस चैनल ने क्या कहा और किस नेताओं के बयान में किसकी सरकार बन रही है. सभी अपने-अपने हिसाब गुणा-भाग करने में मशगूल हैं.

इसपर हम गौर करें तो झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों पर सत्तापक्ष 59 पर तो विपक्ष 50 से अधिक सीटों पर अपनी जीत की दावेदारी कर रहा है. वहीं अधिकतर एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त बतायी जा रही है. कुछेक में इंडिया गठबंधन को दुबारा सत्तासीन होने का संकेत दे रहा है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार से प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने तो झारखंड में भाजपा की सरकार का ऐलान करते हुए कह दिया है कि एनडीए 50 से अधिक सीट ला रहा है।

कांग्रेस को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलनी चाहिए थी…! 

इस संबंध में कुछेक झामुमो कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए इस बार झामुमो को कम से कम 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए था. कांग्रेस को 20 से अधिक सीट नहीं देनी चाहिए थी. बताया गया कि कोल्हान में जगन्नाथपुर सीट पर झामुमो को अपना उम्मीदवार देना चाहिए था.

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकू को पिछली बार कोड़ा दंपती ने अपनी परम्परागत जगन्नाथपुर सीट उन्हें उपहारस्वरूप भेंट की थी. इसलिए वे आराम से चुनाव जीत गए थे. लेकिन इस बार जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का माहौल बदला हुआ है. गीता कोड़ा यहां से भाजपा की प्रत्याशी बनी और वहीं सोना राम सिंकू कांग्रेस से लड़े हैं.

जगन्नाथपुर: झामुमो ने अपना प्रत्याशी नहीं देकर शायद भूल की…!

जानकार बताते हैं कि सोना राम सिंकू के लड़ने से गीता कोड़ा की जीत की राह आसान हो गई. अगर झामुमो यहां अपना प्रत्याशी देता तो परिणाम उनके पक्ष में आ सकता था. 2019 में सोनाराम सिंकू कांग्रेस के उम्मीदवार थे, जबकि मंगल सिंह बोबोंगा जेवीएम के टिकट पर लड़े और 20 हजार से अधिक वोट हासिल किया. इस बार वह निर्दलीय लड़े हैं.

कहा जा रहा है कि झामुमो अगर मंगल सिंह बोबोंगा या फिर जिला परिषद की लक्ष्मी सुरीन के नाम पर विचार करता तो, गीता कोड़ा की परेशानी बढ़ सकती थी. सोना राम सिंकू को मधु कोड़ा का वरदहस्त प्राप्त था. वहां के लोगों का कहना है कि गीता कोड़ा के मुकाबले में आने से वहां के मतदाता गीता कोड़ा को चुनने का मन बना लिया है.

अधिकतर उम्मीदवारों की हार-जीत कम वोटों के अंतर से होना तय

कोल्हान में इस बार भाजपा का प्रदर्शन बेहतर नहीं तो कमतर भी नहीं होगा. वैसे जानकार मानते हैं कि चंपई सोरेन अपने बलबूते बहुत ज्यादा कोल्हाल में इफेक्ट फैक्टर साबित नहीं हो जा रहे हैं. वे अपनी सीट बचा लें यही बहुत होगा. वैसे कोल्हान में गीता कोड़ा और चाईबासा सीट से दीपक बिरुआ को छोड़ बाकी सारे एनडीए या इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की सीट फंसी हुई है. अधिकतर उम्मीदवारों की हार-जीत कम वोटों के अंतर से होना तय है.

बताया गया कि झामुमो के अंदरखाने में इस बात पर जोर दिया गया था कि कांग्रेस को 20 सीट पर रोका जाए. लेकिन ये मुमकिन नहीं हो सका. जानकार मानते हैं कि कांग्रेस को मुश्किल से 8 से 10 सीट पर जीत मिल सकती है. इसके कारण झामुमो बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर नजर आ रहा है.

यह भी कहा जा रहा है कि अगर इंडिया गठबंधन 41 के आंकड़े से दूर होता है तो इसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा जाएगा. पर यही एनडीए के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है. क्योंकि यही फैक्टर एनडीए को सरकार बनाने में मदद भी कर सकता है. अब झारखंड में कमजोर कांग्रेस किसके लिए मजबूत कड़ी बनकर उभर सकती है, यह चुनाव परिणाम के बाद पता चल पाएगा.

क्या वोटरों के पलड़े पर दोनों पक्ष हैं भारी…?

अब महज 20-22 घंटे के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे. सुबह से जो रूझान मिलने लगेंगे, वह दोपहर तक परिणामों में तब्दील होने लगेंगे और शाम होते-होते यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनने की संभावना है.

वैसे एक्जिट पोल और झारखंड के सोशल मीडिया और अखबारों ने किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं दिया और त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जतायी गई है. यानी झारखंड में खंंडित जनादेश के आसार हैंैं.

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में एनडीए सरकार बनाने का हरसंभव प्रयास करेगी. वैसे इंडिया गठबंधन को अगर पूर्ण बहुमत मिल गया तो फिर कोई अड़चन नहीं रह जाएगी, बशर्ते एनडीए की ओर से कोई खेेेला न हो जाए. इसकी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. वैसे, मतदाताओं के पलड़े पर दोनों पक्ष भारी नजर आ रहे हैं.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium