24.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 533

JMM ने बाबूलाल पर मतदान के दौरान अपनी तस्वीर खिंचवाकर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया, चुनाव आयोग से की गई शिकायत, कार्रवाई की मांग

0

गिरिडीह : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में बुधवार को वोटिंग के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। झामुमो ने बुधवार को गिरिडीह के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को इससे जुड़ी दो तस्वीरें भेजीं हैं। इसकी प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

बाबूलाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

सोशल मीडिया का हवाला देते हुए कहा गया कि 28-धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को  मतदान के समय अन्दर में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है. भाजपा प्रत्याशी ने मतदान के दौरान अपनी तस्वीर खिंचवाकर सार्वजनिक की है. यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। एक मतदाता के तौर पर यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन है. झामुमो प्रवक्ता ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

राम भक्तों के लिए

खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, गुमला रेफर: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की खामियां उजागर

0

गुमला – चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम नावाटोली गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। 48 वर्षीय तरूण कांति तिर्की, जो फ्रांसिस तिर्की की पत्नी हैं, खाना बनाने के दौरान आग से बुरी तरह झुलस गईं। घटना सुबह लगभग 5 बजे की है, जब वह चूल्हा जला रही थीं।

अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। परिवार के सदस्य उस समय सो रहे थे, जिससे आग बुझाने में देर हो गई। कांति तिर्की की चीख-पुकार सुनकर घरवाले जागे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

घटना का विवरण और उपचार में देरी

1. आग लगने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलसी
चूल्हे की आग ने कांति तिर्की के कपड़ों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 70-80% तक जल चुकी थीं।

2. प्राथमिक उपचार में देरी
घटना के बाद, परिजनों ने सबसे पहले घरेलू उपचार किया। इसके बाद उन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर मानते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

3. एंबुलेंस और परिवहन की समस्या
घायल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके चलते परिजनों को स्थानीय ऑटो और गाड़ी ढूंढने में समय लग गया, जिससे उपचार में और देरी हो गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियां

1. एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं की कमी
ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर एंबुलेंस की उपलब्धता अभी भी एक बड़ी समस्या है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं कितनी अप्रभावी हैं।

2. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सीमित क्षमता
चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल प्राथमिक उपचार उपलब्ध है। गंभीर मामलों में मरीजों को गुमला जैसे बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जो अक्सर समय पर संभव नहीं हो पाता।

3. परिवहन व्यवस्था की कमी
ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सीमित सुविधाओं के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होती है। इस घटना में भी, परिवहन की अनुपलब्धता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

विशेषज्ञों की राय और आवश्यक कदम

1. प्राथमिक उपचार और प्रशिक्षण की आवश्यकता
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण समुदायों में प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग देना बेहद जरूरी है। यह ऐसे मामलों में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

2. आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना
सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अधिक संसाधन देने की आवश्यकता है। इससे आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर मदद मिल सकेगी।

3. जागरूकता अभियान चलाना
ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक उपचार पर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। यह घटनाओं की रोकथाम और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।

स्थानीय प्रशासन और सरकार की भूमिका

इस घटना ने न केवल परिवार के दर्द को उजागर किया, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को भी सामने रखा। स्थानीय प्रशासन को एंबुलेंस सेवाओं की समयबद्धता सुनिश्चित करनी चाहिए और अस्पतालों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए।

तरूण कांति तिर्की की यह घटना न केवल एक दुखद हादसा है, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई को उजागर करती है। यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं से सीख लेकर प्रशासन आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करे।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन, समय पर एंबुलेंस सेवाएं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है। सरकार, समाज, और स्थानीय प्रशासन को मिलकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

News – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया,छह स्कूली बच्चे व तीन युवक व एक वृद्ध महिला काटा

0
गुमला :– गुमला जिला अंतर्गत स्थित डुमरी प्रखंड में एक  लावारिस पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया , लोग घंटों तक दहशत में दिखे। डुमरी थाना क्षेत्र के टांगरडीह से सीएचसी डुमरी के बीच में सोमवार को एक लावारिस पागल कुत्ते के हमले से छह स्कूली बच्चे व तीन युवक व एक वृद्ध महिला घायल हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूली बच्चे स्कूल से छुटटी होने के बाद सभी बच्चियां अपने घर जा रही थीं।
इसी क्रम में रविंद्र नगर के पास एक पागल कुत्ता एकाएक झाड़ी से अचानक निकल कर आया और उक्त बच्चियों के ऊपर हमला कर दिया. जिसमें अनुष्का बाड़ा (8), सानवी बखला (5), चेतना उरांव (8), मुस्कान तिर्की (8), अनन्या कुजूर (6), घायल कर दिया. वहीं दीपक उरांव (31) जो टांगरडीह गेहूं लेने गया हुआ था. उसको भी उछल के छाती में काट जिया. जबकि स्कूल से घर जा रहे अंजोर टोप्पो (15) को कमर व बायां हाथ के उंगली में कुत्ता ने काटा है।
उसी समय अस्पताल के सामने मंदीप भगत (23) के होंठ में उछल के काट लिया जो सड़क के किनारे खड़ा था. इसके अलावा शांति उरांव (62), आरती कुमारी (14) भी कुत्ते के हमले में घायल हो गये। पागल कुत्ता किसका था. पता नहीं चला।सभी लोगों को जख्मी कर भाग गया।सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ अलबेल केरकेट्टा की देख रेख में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद सभी लोगों को छुटी दे दी गयी।

News – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विधानसभा आम चुनाव 2024: मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

0
गुमला – गुमला जिला तीनों विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतगणना कार्य को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण आज, दिनांक 19 नवंबर 2024 से प्रारंभ कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय, गुमला में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम निम्नानुसार संचालित होगा:
1. 19 नवंबर 2024:
   – समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक
   – प्रतिभागी: ETPBS Counting Staff एवं PB Counting Staff (Micro Observer सहित)
   – प्रशिक्षक: RO/ARO/Counting Trainer
2. 20 नवंबर 2024:
   – प्रातः सत्र (10:00 बजे से 2:00 बजे तक): RO Table Counting Staff
   – अपराह्न सत्र (2:00 बजे से): EVM Counting Supervisor/Counting Assistant/Micro Observer
3. 21 नवंबर 2024:
   – समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक
   – प्रतिभागी: Resealing Staff
संबंधित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को समय पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है।
News – गणपत लाल चौरसिया 
राम भक्तों के लिए

सुप्रियो का आरोप…साइलेंट पीरियड्स में भी भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही है…पर चुनाव आयोग खामोश है

0

 रांची : भाजपा साइलेंट पीरियड्स में भी भ्रम पैदा करने का काम कर रही है। बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइलेंट पीरियड्स के दौरान भी कई वीडियो चल रहे हैँ। सही मायने में ये पोस्ट भी आचार सहिता का उल्लंधन हैँ।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को प्रेस वार्ता ये आरोप लगाया. जेमएम नेता ने कहा कि इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है और एक शिकायती पत्र लिखा गया है. इन शिकायतों को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। कई शिकायतें अब तक दर्ज करायी जा चुकी हैं।

सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल से प्रचार करने का भाजपा पर आरोप

सुप्रियो ने कहा कि भाजपा नेता सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल से प्रचार कर रहे हैं, जो साइलेंट पीरियड्स की अवहेलना है। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा है कि IT एक्ट के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया जाना चाहिए।

जेएमएम नेता ने सवाल किया कि क्या मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट सिर्फ हमारे लिए है। आदिवासी अस्मिता को लेकर गाली दी जा रही है, लेकिन चुनाव आयोग खामोश है। ऐसा लग रहा है कि बीजेपी झारखंड में बंगाल की तर्ज़ पर काम कर रही है। उनका आरोप है कि चंदनक्यारी में भाजपा के प्रत्याशी अपने क़ाफ़िले के साथ मारपीट करते हैं।

भाजपा की कारस्तानियों को लोग बखूबी समझ चुके हैं

उन्होेंने कहा बीजेपी झारखंड में बंगाल की तर्ज चुनाव में हिंसा कराने की कोशिश करना चाहती है। दुमका में भी विवाद हुआ। इसकी शिकायत पुलिस में की गयी। पुलिस आय़ी थी लेकिन कुछ लोग तबतक वहां से भाग गये। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा की कारस्तानियों को लोग बखूबी समझ चुके हैं. इसका नुुुुुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा.

राम भक्तों के लिए

के रवि कुमार ने कहा-आचार संहिता मामले में 90 पर कार्रवाई हुई, 200 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हुई

0

रांची : निर्वाचन सदन के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कहा कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आचार संहिता उल्लंघन के जितने भी मामले आते हैं, उनपर तत्परता से मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. अभी तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 90 केस दर्ज कर कार्रवाई की गयी है.

उन्होंने पत्रकार वार्ता में आये सवालों का जवाब देते हुए पत्रकारों से भी अपील की कि उनके सामने भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले आते हैं, तो वे निर्वाचन आयोग के साथ उसे साक्ष्य समेत साझा करें, निर्वाचन आयोग नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 200 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है.

38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर होगा मतदान

श्री कुमार ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर होगा. इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा. उन्होंने कहा कि मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं.

उन्होंने सभी मतदाता सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर उत्सव वाले माहौल में मतदान करने की अपील की. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है. वहीं महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है. 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे. जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी.

राम भक्तों के लिए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया, पोलिंग पार्टी को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए रवाना भी किया

0

गिरिडीह : विधानसभा निर्वाचन के तहत बनाए गए सभी 04 डिस्पैच सेंटर 28 धनवार (कृषि फार्म हाउस, पचंबा), 29 बगोदर (विवाह भवन, झंडा मैदान), 30 जमुआ और 31 गांडेय विधानसभा के लिए गिरिडीह कॉलेज तथा 32 गिरिडीह और 33 डुमरी विधानसभा के लिए महेशलुंडी डिस्पैच सेंटर का मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी को अपने कर्तव्य पथ की ओर रवाना किया। उन्होंने सभी डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मतदानकर्मियों को मतदान दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुभकामनाएं दी

डीसी ने सभी को जिम्मेवारी सौंपने के बाद चुनाव कार्यों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। सभी को अपने दायित्वों का निष्पादन स-समय सुनिश्चित करना है। साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदानकर्मियों को मतदान दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुभकामनाएं दी।

राम भक्तों के लिए

Breaking News 19 Nov 2024

0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रांची पहुंचे , एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विरोधियों पर तीखा हमला किया।

भाजपा की रेणुका मुर्मू ने JMM जॉइन किया, जामा में लुईस मरांडी के लिए कर रही हैं प्रचार

मथुरा के विश्व प्रसिद्ध वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

आरा में हथियार के साथ जन्मदिन मनाने की योजना बना रहे दो नाबालिक समेत पांच गिरफ्तार, एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा: वे बांटने-काटने में जुटे हैं,हमें जोड़ना आता है

गिरिडीह में भाजपा प्रत्याशी निर्भय के समर्थन में हुआ रोड शो, नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया

अमेरिका में पकड़ाया अनमोल बिश्नोई, सलमान के घर फायरिंग और सिद्दीकी मर्डर केस से जुड़ा है तार

झारखंड के निलंबित इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

झारखंड के दूसरे चरण में 38 सीटों पर 528 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1.23 करोड़ मतदाता

लातेहार मे हाइवा में आग लगाने वाले गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

राम भक्तों के लिए

19 कोडरमा विधानसभा चुनाव 2024: निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशियों के साथ बैठक में दिए अहम दिशा-निर्देश

0

कोडरमा – आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत 23 नवंबर को आयोजित होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य प्रत्याशियों को मतगणना प्रक्रिया, नियमों, और दिशा-निर्देशों की जानकारी देना था। उपस्थित प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता और मतगणना से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु

1. मतगणना प्रक्रिया की जानकारी
निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को मतगणना स्थल और समय के बारे में जानकारी दी।

  • स्थान: कोडरमा पोलिटेक्निक कॉलेज।
  • वज्रगृह का समय: मतगणना शुरू होने और समाप्त होने का स्पष्ट विवरण दिया गया।
  • पोस्टल बैलेट वज्रगृह: इसके संचालन और स्थान के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

2. मतगणना अभिकर्ता की प्रतिनियुक्ति
निर्वाची पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि वे अपने मतगणना अभिकर्ताओं की सूची समय पर प्रस्तुत करें। यह सूची प्रत्याशी स्वयं या उनके निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है।

3. आदर्श आचार संहिता (MCC) का पालन
बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि आदर्श आचार संहिता वर्तमान में लागू है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।

सूचना एवं शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोडरमा में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी और शिकायतों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष और 1950 हेल्पलाइन सक्रिय हैं।

  • महत्वपूर्ण समय सीमा: मतगणना दिवस से 72 घंटे पूर्व किसी भी जानकारी के लिए इन केंद्रों का उपयोग किया जा सकता है।
  • शिकायतों और सुझावों को समय पर निपटाने के लिए यह केंद्र 24×7 कार्यरत हैं।

बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिभागी

इस महत्वपूर्ण बैठक में 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशी और उनके अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित थे। निर्वाची पदाधिकारी रिया सिंह ने उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की पहल

1. नियमों की स्पष्टता
निर्वाची पदाधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी से यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्याशी मतगणना प्रक्रिया के सभी पहलुओं को समझें। इससे अनावश्यक भ्रम और विवादों को टाला जा सकेगा।

2. समन्वय और सहयोग पर जोर
प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने का आग्रह किया गया।

3. निष्पक्ष चुनाव की गारंटी
निर्वाची पदाधिकारी ने जोर देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष का उपयोग करने की सलाह दी गई।

19 कोडरमा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आयोजित यह बैठक मतगणना प्रक्रिया और नियमों की स्पष्टता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल थी। निर्वाची पदाधिकारी रिया सिंह की अध्यक्षता में प्रत्याशियों को समयबद्ध और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों का सहयोग और प्रशासन की प्रतिबद्धता इस चुनाव को सफल और निष्पक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह बैठक एक सकारात्मक संकेत है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शिता और सुचारू संचालन के साथ अंजाम दिया जाएगा।

News – Praveen Kumar

राम भक्तों के लिए

रामगोविंद ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा ग्रीन हर्टफुलनेस रन का किया गया आयोजन

0
कोडरमा: रामगोविंद ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा ग्रीन हर्टफुलनेस रन का आयोजन किया गया जिसमें बी.टेक. व डिप्लोमा के छात्र-छात्राएँ व शिक्षक, स्टॉफ समेत लगभग 150 प्रतिभागी सम्मिलित हुए । यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत आयोजित हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को फिट रहने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
रन की शुरुआत आर.आई.टी.के निर्देशक डॉ. विशाल कुमार ‌द्वारा हरी झण्डी दिखाकर की गई। रन में प्रथम स्थान अध्धीर यादव, डिप्लोमा फर्स्ट ईयर, द्वितीय स्थान रविन्द्र कुमार, डिप्लोमा फर्स्ट ईयर व तृतीय स्थान सुजीत कुमार यादव, बी.टेक. फर्स्ट ईयर रहे। छात्राओं में प्रथम स्थान अंशु कुमारी, डिप्लोमा  फर्स्ट ईयर, द्वितीय राखी कुमारी, डिप्लोमा फर्स्ट ईयर, व तृतीय स्थान पर सावित्री कुमारी डिप्लोमा फर्स्ट ईयर रहीं।
ग्रीन हटेफुक्नेस रन के तहत प्रतिभागी सुभाष चौक, झुमरी तिलैया से महाराणा प्रताप चौक झुमरी तिलैया तक दौडे। मौके पर प्रो. पुरुषोतम कुमार, प्रो. शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रो. शिशिर कुमार झा, प्रो० सुधीर कुमार, प्रो. नीरज कुमार सिन्हा, प्रो. सितेश आनन्द, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. नेहा लकड़ा, प्रो. शहबाज अंसारी, प्रो-दिनकर कुमार, प्रो. रजनी रमण, प्रो. अशोक कुमार, प्रो० सुमित सरकार, प्रो. डॉ. सत्येन्द्र कुमार, प्रो. संतोष कुमार, प्रो० अनुलय कुमार अनु, रवि कुमार सिंह, विक्रम कुमार, संतन कुमार, राकेश पाण्डेय, सौरभ कुमार समेत छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। ग्रीन हटेफुलनेस रन के आयोजन में मुख्य रिसर्च सलाहकार यह निदेशक डॉ० विशाल कुमार का अतुलनीय योगदान रहा।
News – Praveen Kumar
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium