19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 535

गुमला उपायुक्त का नागफेनी अस्पताल निरीक्षण: सुधार और दिशा-निर्देश

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने हाल ही में नागफेनी स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता को परखना और उसमें सुधार लाने हेतु आवश्यक निर्देश देना था।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन और अन्य संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए। यह कदम जिले के नागरिकों को समय पर और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अस्पताल की वर्तमान स्थिति और निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश

1. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर जोर
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अस्पताल की सभी बुनियादी सुविधाओं, जैसे आपातकालीन सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, और स्वच्छता, का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि ये सुविधाएं हर समय दुरुस्त रहें ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए। इसमें एम्बुलेंस सेवाओं को सक्रिय करना और आधुनिक उपकरणों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराना शामिल है।

2. स्वच्छता और दवाओं की उपलब्धता पर सख्ती
निरीक्षण में स्वच्छता और दवाओं की पर्याप्तता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता की कमी और दवाओं की अनुपलब्धता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को समय-समय पर निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

3. स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रवैया
उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि मरीजों को सर्वोत्तम इलाज और सेवाएं मुहैया कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

भविष्य की योजनाएं और प्राथमिकताएं

1. स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार
गुमला जिला प्रशासन की योजना स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक और साधनों से लैस करने की है। इससे स्थानीय नागरिकों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

2. सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि हर जरूरतमंद मरीज को इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

3. कर्मचारियों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन
निरीक्षण में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता और समर्पण का भी आकलन किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन तत्परता से करें।

जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता

गुमला उपायुक्त का यह निरीक्षण स्पष्ट करता है कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस पहल का उद्देश्य केवल अस्पताल की स्थिति को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विकास करना है।

गुमला जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का यह कदम सराहनीय है। इस निरीक्षण से न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता भी स्पष्ट होती है।

जिला प्रशासन की यह पहल निश्चित रूप से जिले में चिकित्सा सेवाओं को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। अब देखना यह है कि दिए गए निर्देशों का पालन कितनी तत्परता से किया जाता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
एडिटेड – संजना कुमारी 

राम भक्तों के लिए

कांग्रेस कभी किसी योजना को लेकर कोर्ट में केस नहीं किया…भला बताइये…! इसको रोकने के लिए भाजपा कोर्ट पहुंच गई, पर वहां मुंह की खानी पड़ी…!

0

रांची : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने मोदी जी भाषण को स्लोगन करार दिया. कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे। तो किसको काटना है और किसको बांटना है। कोई बोलता है एक है तो सेफ है। पोलराइज करने के लिए अपने जो बात बोली है, यह लोग समझ रहे हैं। पीएम को बोलना चाहिए कि यहां जीएसटी का कितना पैसा झारखंड को दिया। 1 लाख 36 हजार करोड़ कब देंगे?

‘झारखंड में दोबारा बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार…!’ 

श्री खड़गे प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सीएलपी लीडर रामेश्वर उरांव, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ प्रेसवार्ता में कहा कि अब तक मैंने बहुत से विधानसभा क्षेत्रों में घुमा। हम यह मान रहे हैं कि महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में जीत इंडिया की होगी. मुझे लग रहा है कि जो 43 सीट पर चुनाव हुुए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि दोबारा इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

‘भाजपा महिला और गरीब विरोधी है’

उन्होंने महिलाओं अधिक वोट करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। इसमें मंईयां सम्मान योजना की बड़ी भूमिका है। उसके प्रति महिलाओं में उत्साह दिखा। दिसंबर से महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि भला बताइये इसको रोकने के लिए भाजपा कोर्ट पहुंच गई, वहां मुंह की खानी पड़ी। कहा कि बहुत जगह अपनी योजना लागू की गई है, लेकिन हमने कभी कोर्ट में केस नहीं किया। ये महिला और गरीबों के विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी कई जगह योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं। यह लोगों को बताना चाहते है कि नई योजना को हमने लागू किया। ये देखने के बाद लग रहा है कि पीएम छोटे से राज्य के चुनाव में इतना आश्वासन देते घूम रहे है। इससे लगता है कि वे पंचायत चुनाव में भी इस तरह से घूमेंगे।

‘कांग्रेस ने बगैर चुनावी घोषणा के फूड सिक्योरिटी एक्ट लायी’

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आकाश में चील उड़ता है तो बोलते हैं भैंस उड़ी। यह लोग यही आश्वासन दे रहे हैं। दो करोड़ रोजगार, किसानों के लिए क्या कहा, नोटबंदी के बारे में क्या कहा, यह सारी चीजें लोगों के पास है। लोगों को पता है कि इन्होंने एक भी पूरा नहीं किया।

मोदी जी ने बड़ी दिलेरी से कहा कि अगर वादा पूरा नहीं किया तो मुझे बीच सड़क पर सूली पर चढ़ा देना। कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कर्जमाफी काफी सोच-समझ कर किया था। बिना चुनावी घोषणा के कांग्रेस ने फूड सिक्योरिटी एक्ट लाया.

जवाहरलाल नेहरु ने कभी भी झूठी घोषणा नहीं की। इन्होंने बूलेट ट्रेन के लिए ऐसा बोला कि इसके आने से देश का भला होगा। इन्होंने अहमदाबाद से 3 करोड़ में बूलेट ट्रेन लाने की बात की थी। यह लोग ऐसे वादे करते हैं जो, पूरे नहीं हो सकते।

‘अपनी कुर्सी बचाने के लिए खूब झूठ बोला जाता है’

उन्होंने कहा कि पहले ये बताएं कि 11 साल पीएम और 13 साल सीएम ने क्या किया? 24 साल का अनुभव इन्हें है लेकिन गुजरात की गरीबी नहीं मिटा सके। यह गांधी परिवार पर आरोप लगाते हैं, तो क्या हमारे पीएम है। ये लोग 25 साल से राजकुमार की तरह बैठे हैं, लेकिन गरीबों के लिए नहीं सोचा। जो आदमी जनता से जुड़ा और जनता के बीच जा के सबसे मिल रहा है, उनके लिए ऐसी बात करते है। यह लोग सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं और कांग्रेस के बारे में झूठ बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां 1 लाख 75 हजार किसानों का लोन माफ हुआ है। हर महीने लोगों को पेंशन के लिए राशि दी जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय इस सरकार ने लिए है। ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने का प्रण लिया। दलित के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण। यह संकल्प विधानसभा से पारित कर राज्यपाल को भेजा गया। लेकिन जब हमारे हेमंत सोरेन इसके बारे में पूछते हैं तो, भी इस पर कार्यवाही नहीं होती।

राम भक्तों के लिए

शिवराज चौहान ने सवालिया लहजे में पूछा-आखिर ये घुसपैठिए क्या कांग्रेस-जेएमएम के जमाई लगते हैं? कल्पना बताएं यहां कितनी बेटियों की हत्याएं हुईं?

0
गिरिडीह: झारखंड भाजपा विस के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी-आजसू गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग चुनावी सभाओं में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद को निशाने पर लिया।
श्री चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, असुरक्षा और घुसपैठ का अड्डा बना दिया है। झारखंड की जनता ने इस चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की विदाई सुनिश्चित कर दी है।
इसी क्रम में गाण्डेय विस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी की जीत के लिए लोगों से समर्थन मांगा. जमुआ के कोवाड में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस कह रही है कि हम विदेशी घुसपैठियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। उन्होंने सवाल के लहजे में कहा आखिर ये घुसपैठिए क्या कांग्रेस-जेएमएम के जमाई लगते हैं?

‘दुनिया की कोई ताकत धारा 370 को लागू नहीं कर सकती’

 केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम वाले कह रहे हैं कि कश्मीर में धारा 370 वापस लाएंगे। हम कहते हैं दुनिया की कोई ताकत कश्मीर में धारा 370 को लागू नहीं कर सकती है. जेएमएम-कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्री ने  कहा कि इन्होंने झारखंड को लूटकर बर्बाद कर दिया है. नेता, मंत्रियों के घरों से 350 करोड़ रूपए निकल रहे हैं। ये पैसा हेमंत सोरेन के खानदान का नहीं है, झारखंड की जनता की खून-पसीने की कमाई का पैसा है.
हेमंत सोरेन को टारगेट करते कहा कि 4 साल 10 महीने मंईयां सम्मान याद नहीं आया और चुनाव आते ही 1-1 हजार रुपए बहनों के खाते में डालकर उनको अपमानित कर रहे हैं।
झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, हर दिन हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं घट रही हैं. कल्पना सोरेन (विधायक, गांडेय) जवाब दें कि, यहां कितनी बेटियों की हत्या हुई है. शिवराज ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, हमें बंटना नहीं है, जुड़ना है, जुड़े रहेंगे तो जीतेंगे. कांग्रेस- जेएमएम देश को जातियों में बांटकर तोड़ना चाहते हैं।
राम भक्तों के लिए

अमित शाह ने धनवार में कहा-झारखंड धाम का 285 करोड से होगा चौमुखी विकास…आखिरकार निर्दलीय निरंजन राय की घर वापसी हो गई

0
गिरिडीह (कमलनयन) : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक सह गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में देश राष्ट्रीय स्तर पर निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन झारखंड में सतारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखड के विकास को राष्ट्रीय फलक पर शामिल करने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार बदलने जरूरत है।
श्री शाह शनिवार को धनवार विस प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। गृहमंत्री ने कहा कि पिछली बार उन्होंने जनसभा में झारखंड धाम के विकास की चर्चा की थी। इस बार उन्हें खुशी है कि पीएम मोदी ने महादेव के इस पवित्र झारखंड धाम के विकास के लिए 285 करोड़ स्वीकृत किया, जिससे शिव के इस अनूठे धाम का चौमुखी विकास होगा।

निरंजन राय के यूटर्न से बाबूलाल को राहत मिली

इधर, धनवार चुनाव में निर्दलीय कूद पड़े निरंजन राय के यूटर्न लेने से बाबूलाल मरांडी खेमे ने राहत की सांस ली है. झारखंड की हॉट सीटों में एक धनवार विस सीट पर भाजपा की जीत में संशय का माहौल बनाने वाले निर्दलीय निरंजन राय को भाजपा ने आखिरकार अपना बना ही लिया। धनवार में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के समर्थन का एलान किया। उन्हें पार्टी का पट्टा देकर सम्मानित किया।

निरंजन राय ने कहा-भाजपा के थे और आगे भी रहेंगे

इस दौरान श्री राय ने कहा कि वे भाजपा के थे और आगे भी रहेंगे। मौके पर असम के सीएम हिमंता विश्व सरमा, केन्द्रीय मंत्री झारखंड भाजपा विस चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद-कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे।
दरअसल, इससे पहले सियासी समर के बीच शनिवार को असम के सीएम झारखंड भाजपा विस के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विश्व सरमा और गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे निर्दलीय निरंजन राय के घर पपीलो पहुंचे. बातचीत की एवं राज्यहित में भाजपा के प्रदेश प्रमुख धनवार में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को समर्थन देने का अनुरोध किया।

असम के सीएम ने मुख्य भूमिका निभाई

लगभग एक घंटे की बातचीत के बाद वे मान गये। जाते-जाते असम के सीएम ने कहा कि वे भाजपा के थे, भाजपा के हैं। बाद में भाजपा के दोनों नेता अपने साथ श्री राय चौपर में बैठाकर ले गये।
गौरतलब है कि धनवार विधानसभा सीट ऐसी सीट है, जिस पर सबकी निगाहें हैं। चूंकि इस सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उम्मीदवार हैं, इसलिए यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी है। लेकिन बाबूलाल के करीबी माने जानेवाले निरंजन राय ने इस सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल करके भाजपा की परेशानी बढ़ गई थी।

निरंजन की भूमिहार जाति में अच्छी पकड़ मानी जाती है 

बताया जाता है कि निरंजन राय न सिर्फ संवेदक है, बल्कि इलाके के समाजसेवी भी हैं और इसलिए क्षेत्र में उनकी पकड़ अच्छी है. भूमिहार जाति से आनेवाले निरंजन की लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी कि उनकी उम्मीदवारी से भाजपा को सीधा नुकसान होगा. पहले भी गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे उन्हें मनाने पहुंचे थे, वे नहीं माने, लेकिन भाजपा ने राय को मनाने की कोशिश जारी रखी। फलतः भाजपा ने श्री राय को अपना बना ही लिया. इसके साथ ही धनवार सीट पर भाजपा की चिंता कम हो गई.
राम भक्तों के लिए

लोकतंत्र बचाओ अभियान के सदस्यों ने दुमका में कहा-दूसरे चरण में भी संथालपरगना में नहीं चलेगा भाजपा का नफरती एजेंडा

0

पहले चरण के चुनाव में नफ़रत और विभाजन की राजनीति मुंह के बल गिरी, अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए रघुवर दास ने राज्य की ऊर्जा नीति को बदला था

दुमका : राज्य के पहले चरण में 43 सीटों पर हुए मतदान से यह साफ़ है कि लोगों ने नफ़रत और विभाजन की राजनीति के नाम पर नहीं, बल्कि जनमुद्दों पर वोट दिया है. लोकतंत्र बचाओ अभियान (अबुआ झारखंड, अबुआ राज), जो राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जन अधिकारों पर संगठित कर रहा है, के सदस्यों ने अपने अनुभवों और राज्य के प्रमुख चुनावी मुद्दों पर शनिवार को दुमका के जोहार में आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी बातें रखीं.

पहले चरण में भाजपा का धार्मिक धुर्वीकरण फेल हो गया

अभियान के सदस्यों ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सांप्रदायिक और विभाजनकारी अभियान सबके सामने है. भाजपा आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों पर नहीं, बल्कि विभाजन और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रही है. वे बस धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए घुसपैठिये-घुसपैठिये रटे जा रहे हैं. आदिवासी-मूलवासियों के मूल सवालों जैसे CNT-SPT कानून, सरना कोड, खतियान आधारित स्थानीय नीति, जल, जंगल, जमीन के अधिकार और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चुप्पी साधे हुए हैं. पहले चरण में आदिवासी-मूलवासियों ने जल, जंगल, ज़मीन, अस्तित्व, मंईयां सम्मान योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि लोन माफ़ी और बिजली बिल के मुद्दे पर वोट दिया है.

बांग्लादेशी घुसपैठिए का सांप्रदायिक एजेंडा खोखलापन साबित हुआ

संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठी के सांप्रदायिक एजेंडा का खोखलापन भी लगातार उजागर हो रहा है. एक तरफ भाजपा के नेता अपने चुनावी भाषणों में बांग्लादेशी घुसपैठिये के अलावा और कुछ बोल नहीं रहे हैं. वहीं मोदी सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में जवाब दिया है कि गायबथान समेत अन्य भूमि मुद्दों में बांग्लादेशी घुसपैठिये का कोई जुड़ाव नहीं मिला है. वे सारे स्थानीय विवाद थे. चुनाव आयोग द्वारा बनी टीम (जिसमें भाजपा के सदस्य भी थे) ने जांच में कुछ नहीं पाया था. संसद में मोदी सरकार बोलती है कि उनके पास बांग्लादेशी घुसपैठिये का कोई आंकड़ा नहीं है. लोकतंत्र बचाओ अभियान के ज़मीनी तथ्यान्वेषण ने पाया कि  प्रचारित घुसपैठ का क्षेत्र में कोई प्रमाण नहीं है. भाजपा द्वारा  दिए जा रहे आंकड़े भी सच्चाई से परे हैं.

संथालपरगना को अंधेरे में रखकर बांग्लादेश को मिल रही बिजली

भाजपा देश के मुसलमानों को बांग्लादेशी घुसपैठिये बोलकर आदिवासियों, हिन्दुओं एवं मुसलमानों के बीच सामाजिक व धार्मिक दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है. हास्यास्पद यह तो है कि एक ओर भाजपा बांग्लादेशी राग अलाप रही है.
दूसरी ओर मोदी व रघुवर दास सरकार ने अडानी पावरप्लांट परियोजना के लिए आदिवासी-मूलवासियों की ज़मीन का जबरन अधिग्रहण किया था. झारखंड को घाटे में रखकर अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य की ऊर्जा नीति को बदला था और संथालपरगना को अंधेरे में रखकर बांग्लादेश को बिजली भेजी.

भाजपा के घोषणा पत्र में सरना कोड का ज़िक्र नहीं

अभियान की बैठक में कहा गया कि झारखंड जल, जंगल, जमीन और अस्तित्व के संघर्ष से निकला राज्य है. जहां झामुमो ने अपने घोषणा पत्र में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने और लैंड बैंक रद्द करने का वादा किया है, वहीं भाजपा के पक्ष में खामोशी छाई हुई है. भाजपा की आदिवासी-विरोधी राजनीति इससे भी उजागर होती है कि उनके घोषणा पत्र में सरना कोड का भी ज़िक्र नहीं है. जहां एक ओर झामुमो व INDIA गठबंधन सरना कोड लागू करने की बात कर रहा है, वहीं भाजपा के राज्य अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सरना-सनातन एक की बात कर रहे हैं.
आदिवासियों को सरना-ईसाई में बांटने का भाजपा और आरएसएस का सांप्रदायिक खेल उजागर हो चुका है. यह सार्वजानिक जानकारी है कि केंद्र सरकार ने खतियान आधारित स्थानीयता नीति और सरना कोड को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने के राज्य के प्रस्ताव को रोककर रखा है. इसी प्रकार पिछड़ों के आरक्षण को 27 प्रतिशत करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को भी रोक कर रखा है.

शिकायत के बावजूद चुनाव आयोग की चुप्पी से लोगों में आक्रोश

सदस्यों ने कहा कि लोगों के ज़मीनी मुद्दों पर बात न करके प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा समेत सभी भाजपा नेता केवल नफरती और सांप्रदायिक भाषण दे रहे हैं. भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने तो झारखंड को तोड़कर संथालपरगना को अलग करने की बात तक कर दी है. भाजपा की सोशल मीडिया के खेल पर हाल में जारी शोध रिपोर्ट ने तो इनके नफरती एजेंडा का फिर से पोल खोल दिया है.
भाजपा सोशल मीडिया पर करोड़ों खर्च करके विभिन्न शैडो अकाउंट के माध्यम से झूठ व साम्प्रदायिकता फैला रही है. और आदिवासी मुख्यमंत्री को जानवर, मच्छर, हैवान आदि के रूप में चित्रित कर रही है, दिखा रही है. शिकायत के बावजूद चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी है.

आदिवासी-मूलवासी अपने मुद्दों के आधार पर ही निर्णय लेंगे

सदस्यों ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ अभियान को पूरा विश्वास है कि पहले चरण की तरह इस चरण में भी राज्य के आदिवासी-मूलवासी अपने मुद्दों के आधार पर ही निर्णय लेंगे. नफ़रत और साम्प्रदायिकता की साज़िश को नकार देंगे. प्रेस वार्ता को अम्बिका यादव, एमेलिया हंसदा, एलिना होरो, मीना मुर्मू, रिया तुलिका, पिंगुआ व सिराज दत्ता ने अपने विचार रखे.
राम भक्तों के लिए

सरला-बिरला और उषा मार्टिन में छापेमारी से बौखलाई भाजपा, प्रतुल शाहदेव ने कहा-हेमंत सरकार की शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज्य स्थापित करने की कोशिश

0

रांची : सरला बिरला स्कूल में शुक्रवार की सुबह से हुई छापामारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में आतंक का राज्य स्थापित करने की कोशिश है। हेमंत सरकार को तब मुंह की खानी पड़ी, जब सरला बिरला स्कूल और विश्वविद्यालय से चुनाव से संबंधित ना नकद बरामद हुआ ना कोई दस्तावेज।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रतुल ने राज्य सरकार पर राज्य के प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थाओं को टारगेट करने का आरोप लगाया।

‘राज्य सरकार के इशारे पर छापेमारी अति निंदनीय’

प्रतुल ने राज्य पुलिस द्वारा इन संस्थाओं को टारगेट करने पर कहा कि सब दिख रहा है कि राज्य सरकार शिक्षण व्यवस्था को पंगु बनाना चाहती है। जिस तरीके से प्रतिष्ठित सरला बिरला स्कूल और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में राज्य पुलिस ने सरकार के इशारे पर छापेमारी की यह अति निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि सरला बिरला समूह 1913 से ही राज्य में अपनी सेवा दे रहा है। यहां 12000 बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलती है। इस तरह हिमाद्री ग्रुप के द्वारा संचालित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में भी हजारों बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा मिलती है।

‘बगैर कोई सर्च वारंट के छापामारी हुई’

प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय में छापेमारी के दौरान सभी सीमाएं पार कर दी। सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई। कोई सर्च वारंट नहीं दिखाया गया। चुनाव आयोग से प्राप्त कोई निर्देश की कॉपी नहीं दिखाई गई।

रेड करने गए अधिकारियों ने कहा कि यह छापेमारी रांची के एसएसपी के मौखिक आदेश पर हो रही है। राज्य सरकार और राज्य पुलिस ने उस समय प्रदेश को शर्मसार किया, जब वह बिना नामजद वारंट के विश्वविद्यालय के महानिदेशक और प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. गोपाल पाठक के आवास में घुस गए। गोपाल पाठक के आवास में भी स्टाफ के साथ बदसलूकी की गई।

रांची पुलिस को पैसे मिलने की सूचना पर छापेमारी की गई

बता दें कि पैसे रखे जाने की सूचना पर रांची पुलिस की टीम सरला बिरला स्कूल समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. अभी कुछ दिन पहले ही रांची के नामकुम स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल और वाईवीएन यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी की गई थी. जहां भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था.

अब एक बार फिर से पैसे मिलने की सूचना पर आज छापेमारी की गई है. पुलिस जिन जगहों पर रेड किया है उसमें सरला बिरला स्कूल, उषा मार्टिन, अनगड़ा रिसोर्ट और एक भाजपा नेता के ठिकाने शामिल हैं. छापामारी के दौरान क्या बरामदगी हुई है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

राम भक्तों के लिए

हिमंता-चौहान पर जमकर बरसे सुप्रियो, कहा-पिछले पांच साल तक भाजपाइयों की जुबान पर ‘घुसपैठ’ शब्द तक नहीं था…अब तो इस मुद्दे को अवाम ने भी नकार दिया है 

0

सुप्रियो के सवाल…अपने राज्यों के आदिवासी हित को ठुकरा कर झारखंड में उनके हितैषी बनने का स्वांग क्यों? क्या हमारे लोग हेलीकॉप्टर में बम लेकर घूम रहे हैं?आचार संहिता की धज्जियां उडाई जा रही हैं और चुनाव आयोग खामोश क्यों है?

देवघर : बीजेपी ने आज से पहले 2014 से 2024 तक घुसपैठ शब्द का नाम नहीं लिया था। अब चुनाव के ठीक पहले ये लोग कथित घुसपैठ को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी के एक सांसद ने संसद के अंदर इस सवाल को उठाया और कह दिया कि बिहार, बंगाल और संथाल को काटकर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाये। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को देवघर में प्रेस वार्ता कर भाजपाइयों पर जमकर बरसे.

‘असम में उपेक्षित आदिवासी समुदाय की नहीं, झारखंड के आदिवासियों की चिंता में लगे हैं’ 

सुप्रियो ने झारखंड में असम के सीएम हिमंता विस्व सरमा के आदिवासी के हितैषी बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डेढ़ साल पहले जो आग उन्होंने मिजोरम में लगाई थी, आज तक आदिवासी वहां उस आग में झोंके जा रहे हैं। इनके राज्य असम में आदिवासी युवतियों को नंगा कर सड़क पर घुमाया गया और यहां आकर ये आदिवासी हित की बात कर रहे हैं।

इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री बगैर नाम लिए कहा कि कहा कि एक और बीजेपी के पूर्व सीएम हैं, उनके राज में आदिवासी पर पेशाब कराया गया। और यहां ये आदिवासी सम्मान की बात कर रहे हैं।

‘कोर्ट ने भाजपा की साजिश को भी नाकाम कर दिया’

मंईयां सम्मान योजना पर हाईकोर्ट के रोक लगाने पर कहा सुप्रियो ने कहा कि हद तो तब पार हो गयी जब मंईयां सम्मान योजना को लेकर ये लोग हाईकोर्ट चले गये। कहा कि कोर्ट ने भाजपा की इस साजिश को भी नाकाम कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि ये ईमानदार प्रयास है। हम कहते हैं कि हम 2500 देंगे दिसंबर से, तो इन्होंने इस पर भी आपत्ति की। जब महिलाओं के खाते मे आपातकालीन सेवा की तरह चौथी किस्त आ गयी तब भी इनको दिक्कत हो गयी।

हमने कहा कि दिसंबर में भी महिलाओं के खाते में 2500 जायेंगे और ये लोग कह रहे हैं कि 2100 देंगे। लेकिन जनता के सामने भाजपाई एक्सपोज हो गए हैं. ऐसा कभी नहीं हुआ होगा कि किसी कल्याणकारी योजना पर ब्रेक लगाने के लिए कोई पार्टी कोर्ट की शरण ले.

‘झारखंड में अशुभ लोग मंडरा रहे हैं’

उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही अहम है। आज बिरसा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा भी है। लेकिन इस शुभ दिन में झारखंड में कुछ अशुभ लोग भी मंडरा रहे हैं। कहा कि आज भी समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। उनको बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले फेज में 43 सीटों पर जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। इस बात का अनुमान इनको भी हो गया है। लेकिन ये लोग फिर भी माहौल को प्रदूषित कर रहे हैं।

‘उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां और चुनाव आयोग खामोश है’

कहा कि एक साजिश के तहत राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया। कहा कि लगातार ये हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिये। ये साधारण बात नहीं है। कहा कि पीएम का विमान खराब हो जाये औऱ इस कारण सभी उड़ान रोक दी जाये, इसकी जांच होनी चाहिये। सुप्रियो ने कहा, हमारे लोग क्या हेलीकॉप्टर में बम लेकर घूम रहे हैं। कहा आचार संहिता और भाषण देने का जो नियम है, उसकी धज्जियां उडाई जा रही हैं और चुनाव आयोग खामोश है।

राम भक्तों के लिए

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश द्वारा मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

0

इंदौर, 15 नवंबर: अपना दल (एस) के मध्य प्रदेश इकाई द्वारा राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम के नेतृत्व में इंदौर कार्यालय में आदिवासी नायक धरती आभा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता के लिए उनके साहस व संघर्ष और आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ली गई।

इस दौरान कार्यवाहक प्रदेश महासचिव रोहित चंदेल, अल्पसंख्यक सचिव इक़बाल पटेल, महिला मंच से मुस्कान सिंह, सुरभि पाटीदार, और निधि सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतुल मलिकराम ने कहा, “बिरसा मुंडा ने अपनी जान की परवाह किए बिना न केवल देश की स्वतंत्रता के लिए साहस का परिचय दिया बल्कि आदिवासी समाज के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और समृद्धि लाने का हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे।”

पार्टी के मध्य प्रदेश इकाई ने बिरसा मुंडा की विचारधारा और उनके संघर्ष को युवाओं और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का भी प्रण लिया, ताकि उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जा सके। बता दें कि पार्टी मध्य प्रदेश में भी विस्तार के क्रम में है, और उत्तर प्रदेश की भांति मध्य प्रदेश में भी तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने की दिशा में कार्य कर रही है।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड में शुरू हुआ जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा

0

15 नवंबर 2024 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा की शुरुआत की। यह आयोजन न केवल भगवान बिरसा मुंडा की विरासत का सम्मान है, बल्कि उनकी शिक्षाओं और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास भी है।

इस पखवाड़े का आयोजन 26 नवंबर 2024 तक किया जाएगा, जिसमें राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। राज्य शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत इन आयोजनों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

भगवान बिरसा मुंडा: आदिवासी समाज के प्रेरणा स्रोत

भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें “धरती आबा” के नाम से जाना जाता है, आदिवासी समाज के सच्चे नायक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा थे। उनका जीवन प्रेरणा, संघर्ष और सामाजिक सुधार का प्रतीक है।

उनके प्रमुख योगदान:

  • ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह: बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के हक और उनकी संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन चलाया।
  • सामाजिक सुधारक: उन्होंने आदिवासी समाज में कुरीतियों और अंधविश्वासों को दूर करने का प्रयास किया।
  • जल-जंगल-ज़मीन की लड़ाई: बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को उनकी पारंपरिक संपत्तियों के अधिकार के प्रति जागरूक किया।

उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में प्रासंगिक हैं, और यह पखवाड़ा उन्हें याद करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक अवसर है।

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा: मुख्य उद्देश्य और कार्यक्रम

राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि इस पखवाड़े के दौरान स्कूलों में बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान से परिचित कराया जाए।

पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम:

  1. भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
    • स्कूलों में बच्चों के बीच एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
    • यह प्रतियोगिता उनके जीवन और आदर्शों पर केंद्रित होगी।
  2. लघु फिल्म का प्रदर्शन:
    • माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि के रूप में एक लघु फिल्म बच्चों को दिखाई जाएगी।
    • यह फिल्म उनके जीवन के संघर्ष और आदिवासी समाज पर उनके प्रभाव को दर्शाएगी।
  3. प्रेरणादायक कार्यक्रम और चर्चाएं:
    • स्कूली बच्चों को बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित कहानी सुनाई जाएगी।
    • उनकी शिक्षाओं को बच्चों के दैनिक जीवन में लागू करने पर चर्चा होगी।

कार्यक्रमों की निगरानी:

पखवाड़े की सुचारू रूप से निगरानी के लिए जिलास्तर पर एडीपीओ को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार की पहल: जनजातीय गौरव वर्ष

इस वर्ष भारत सरकार ने 15 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक जनजातीय गौरव वर्ष मनाने की घोषणा की है। यह वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की शिक्षाओं और उनके योगदान को राष्ट्रव्यापी स्तर पर उजागर करने का एक प्रयास है।

जनजातीय गौरव वर्ष का महत्व:

  • भगवान बिरसा मुंडा के जीवन को श्रद्धांजलि।
  • आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मान।
  • आदिवासी समाज की समस्याओं को समझने और उन्हें सुलझाने के प्रयास।

झारखंड के स्कूली बच्चों के लिए विशेष अवसर

झारखंड के स्कूलों में इस पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रम बच्चों को न केवल भगवान बिरसा मुंडा की शिक्षाओं से रूबरू कराएंगे, बल्कि उन्हें अपने समाज और देश के प्रति जागरूक भी बनाएंगे।

शिक्षा के साथ प्रेरणा का संगम:

  • भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श बच्चों को संघर्ष, सच्चाई, और समानता के महत्व को समझने में मदद करेंगे।
  • बच्चों को अपने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने और उन्हें संरक्षित करने की प्रेरणा मिलेगी।

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का संदेश

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा की विरासत का उत्सव है। यह पखवाड़ा झारखंड के लोगों के लिए गर्व का अवसर है, जहां वे अपने इतिहास और संस्कृति को आत्मसात कर सकते हैं।

भगवान बिरसा मुंडा ने सिखाया कि समानता, न्याय और सच्चाई के लिए संघर्ष करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। आइए, हम उनके आदर्शों को अपनाएं और अपनी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करें।

News Desk

राम भक्तों के लिए

जनजातीय गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर एबीवीपी का आयोजन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुमला में झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही, संगोष्ठी के माध्यम से बिरसा मुंडा के जीवन और उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों और स्थानीय कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनकी शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला। यह आयोजन न केवल भगवान बिरसा मुंडा की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास था, बल्कि वर्तमान पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का भी एक प्रयास था।

भगवान बिरसा मुंडा: एक क्रांतिकारी जननायक

भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है, झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने उन्नीसवीं सदी के अंत में आदिवासी समाज को संगठित कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

उनके प्रमुख योगदान:

  1. ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष: बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश प्रशासन के अत्याचारों का डटकर विरोध किया।
  2. धार्मिक और सामाजिक सुधार: उन्होंने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए काम किया।
  3. जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा: बिरसा ने आदिवासियों को उनके पारंपरिक संसाधनों के अधिकार के लिए संघर्ष करना सिखाया।

उनकी शिक्षाओं ने न केवल आदिवासी समाज को संगठित किया, बल्कि एक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन की नींव भी रखी।

एबीवीपी के कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

गुमला के बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में एबीवीपी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांतीय और स्थानीय स्तर के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रतिमा पर माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। सभी उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

संगोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम में संगोष्ठी के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनकी विरासत पर चर्चा की गई।

  • प्रादेशिक विश्वविद्यालय संयोजक कुणाल शर्मा ने बिरसा मुंडा को उन्नीसवीं सदी का समाज सुधारक और स्वामी विवेकानंद जैसा व्यक्तित्व बताया।
  • विभाग संयोजक सुमंत कुमार साहू ने बिरसा मुंडा की क्रांतिकारी सोच और उनकी सामाजिक चेतना पर प्रकाश डाला।

छात्रों और युवाओं की भागीदारी

कार्यक्रम में स्थानीय कॉलेज इकाई के पदाधिकारियों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

  • कॉलेज इकाई अध्यक्ष ज्योतिष कुमार राम और मंत्री खुश बहाल महतो ने बिरसा मुंडा के आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
  • एनएसएस प्रमुख सोनाली केशरी और एनसीसी प्रमुख सरोजनाग ने युवाओं को उनके विचारों पर चलने और समाज सुधार में योगदान देने का आह्वान किया।

छात्रों का उत्साह

इस आयोजन में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और चर्चाओं के माध्यम से बिरसा मुंडा की जयंती को खास बनाया।

जनजातीय गौरव दिवस का महत्व

जनजातीय गौरव दिवस न केवल एक स्मरणोत्सव है, बल्कि यह आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और संघर्ष को सम्मान देने का एक प्रयास है।

भविष्य के लिए प्रेरणा

भगवान बिरसा मुंडा ने यह सिखाया कि संघर्ष और संगठन के माध्यम से किसी भी अन्याय का मुकाबला किया जा सकता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में प्रासंगिक हैं।

झारखंड स्थापना दिवस के साथ सामंजस्य

झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस को एक साथ मनाना राज्य के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। यह राज्य के गौरवशाली इतिहास और उसके भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बिरसा मुंडा के आदर्शों का अनुसरण करें

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है। उनके आदर्श न केवल आदिवासी समाज, बल्कि हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह आयोजन उनके विचारों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए, हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
एडिटेड – संजना कुमारी 
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium