16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 560

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26-27 सितंबर को गुमला पहुंचेगी, जिले में भव्य स्वागत की तैयारी

0

परिवर्तन रथ यात्रा को सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न

गुमला – खनिज संपदा से भरपूर झारखंड को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने, राज्य में व्याप्त घुसपैठ, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को समाप्त करने और तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त सरकार को सत्ता से बेदखल करने के उद्देश्य से भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा शहीद सिदो-कान्हू की धरती भोगनाडीह से प्रारंभ हुई और गुमला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (रायडीह, गुमला, सिसई, और घाघरा) में 26-27 सितंबर को पहुंचेगी। इन स्थानों पर यात्रा के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

परिवर्तन यात्रा में गोरखपुर लोकसभा के सांसद और सिने स्टार रवि किशन, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का भव्य स्वागत सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की तैयारियों का आकलन किया गया और स्वागत की योजना बनाई गई।

स्वागत की तैयारियों के लिए कमिटी गठित

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, और नगर ग्रामीण मंडलों को यात्रा के दौरान अतिथियों के स्वागत, शहीदों के स्मारकों पर माल्यार्पण, और रोड शो की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए भाजपा के जिला संगठन द्वारा एक कमिटी का गठन किया गया है।

बैठक में जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह, अनूप चंद्र अधिकारी, महामंत्री यशवंत सिंह, रामअवतार भगत, सत्यनारायण पटेल, दामोदर कसेरा, सुजीत नंदा, शिवदयाल गोप, कृष्ण मिश्रा, अरविंद मिश्रा, संदीप प्रसाद, बबलू वर्मा, हरमीत सिंह, अशोक साहू, संतोष सिंह, गुड्डी नंदा, उज्जवल मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, ललिता गुप्ता, खुशमंन नायक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

परिवर्तन रथ यात्रा का पूरे जिले में भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया, जिसमें जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिले में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में (JSSC) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा संचालित हो रही है

0

गुमला : – गुमला जिला में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए एवं आज आयोजित परीक्षा में कुल 2898 परीक्षार्थी शामिल हुए।जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली.

उपायुक्त ने डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, एस.एस.+2 बालिका उच्च विद्यालय, एस.एस.+2 उच्च विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को परीक्षा के दौरान संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित व अनुपस्थिति बच्चों की जानकारी के अलावा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों आदि का जायजा लिया.

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा तीन पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बताते चले कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया है, परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन एवं अन्य गैजेट लेकर जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। उपायुक्त ने स्वयं भी परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के समय अपने मोबाइल फोन को बाहर रख कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में (JSSC) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का हुआ समापन

0

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गुमला की संयुक्त अध्यक्षता में परीक्षा से संबंधित प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन

गुमला :- गुमला दिनांक 21 एवं 22 सितंबर को जिले में (JSSC) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रथम दिवस में जिले में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का सफलता पूर्वक तरीके से समापन हुआ।

आज जिले में आयोजित JGGLCCE-2023 की परीक्षा को लेकर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं जिला पुलिस अधीक्षक गुमला द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए परीक्षा के सफलता पूर्वक समापन से संबंधित जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने बताया कि गुमला जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए एवं आज आयोजित परीक्षा में कुल 5820 परीक्षार्थियों में से पहले एवं दूसरे पाली में कुल 2898 परीक्षार्थी एवं तीसरे पाली में 2888 परीक्षार्थी शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि जिले में सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी कड़ी नजर रखी गई थी तथा जिले में आज पूर्वाह्न 8 बजे से 1:30 बजे तक इंटरनेट की सुविधा को भी बाधित रखा गया था। उपायुक्त ने कहा कि आयोग द्वारा झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए आयोजित इस परीक्षा को अत्यंत ही गंभीरता से ली गई है, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना एवं लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उपायुक्त ने कहा कि आज पूरे दिन उनके एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है, पूरे दिन प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों ने भी अपने अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया एवं परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर पूरी सतर्कता बरती गई है। परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्ति केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवान परीक्षा संपन्न कराने तक परीक्षा केंद्र में तैनात रहें।

उपायुक्त ने बताया कि कल परीक्षा के आखरी दिन भी इसी प्रकार की व्यवस्था रहेगी, सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएगा। कल 22 सितंबर को जिले में आयोजित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 5820 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एवं पूर्वाह्न 8 बजे से लेकर अपराह्न 1:30 बजे तक जिले में इंटरनेट की सुविधा बाधित रखी जाएगी।

उपायुक्त ने मौके पर रविवार को आयोजित होने वाले परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, एवं जिले के मीडिया बंधु सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

Jharkhand Goes Offline: Fun and Productive Ways to Stay Entertained Without the Internet

0

How to Stay Entertained Without the Internet During Shutdowns

In Jharkhand, due to the JSSC CGL exam, internet services have been temporarily suspended across the state. This situation has caused inconvenience for many people, as most of us rely heavily on the internet in our daily lives. The thought of spending a day without access to the internet may make some feel uneasy, but the truth is that we can still stay entertained without it. Here are a few simple ways to keep yourself engaged and entertained during internet shutdowns:

1. Read Books

Books are a fantastic source of knowledge and entertainment. Pick up a novel, magazine, or newspaper, and let yourself be transported to a different world. It’s a great way to pass the time while improving your knowledge and imagination.

2. Play Board Games or Cards

Board games like chess, carrom, or ludo can be fun to play with family and friends. Cards games like rummy or solitaire can also keep you entertained for hours. These games not only provide fun but also help improve your thinking and strategy skills.

3. Pursue a Hobby

Whether it’s painting, knitting, or gardening, hobbies are an excellent way to pass the time. They help develop new skills and give you a sense of accomplishment. Without the internet, you have a chance to focus on activities you might have ignored for a while.

4. Go Outdoors

Spending time outdoors is refreshing. Take a walk in the park, go cycling, or play outdoor sports. Fresh air and physical activity can boost your mood and keep you energetic throughout the day.

5. Write Letters or Journals

Take a break from texting and emailing. Writing a letter to a friend or keeping a journal of your thoughts can be a great way to express yourself. It’s a calm and peaceful activity that helps clear your mind.

6. Listen to Music or Radio

While the internet may be down, you can still listen to music or the radio if you have downloaded songs or own CDs. Radios are a great way to stay updated with news, music, and entertainment.

7. Cook a New Recipe

Why not use this time to get creative in the kitchen? Try cooking a new recipe or baking something. Cooking can be a fun and rewarding way to spend time, and you get to enjoy a delicious meal at the end.

8. Do Some Housework

Cleaning and organizing your home is not only productive but also surprisingly relaxing. Decluttering your space can bring peace of mind and give you a sense of achievement once you see the results.

9. Meditate or Practice Yoga

Meditation and yoga are excellent for calming your mind and improving your physical health. Without the distractions of the internet, this is a perfect opportunity to focus on your well-being.

10. Have Meaningful Conversations

Spend quality time with family and friends. Engage in meaningful conversations, share stories, and enjoy each other’s company. It’s a chance to strengthen your bonds without the interference of digital devices.

In conclusion, while internet shutdowns may seem challenging at first, there are plenty of activities to keep you entertained and engaged. Instead of worrying, use this time to explore new interests and connect with yourself and the people around you. After all, life is much more than the digital world!

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

JSSC CGL Exam Conducted Amid Police Raids, ₹94 Lakh Seized from Hotel in Medininagar

0

Medininagar, September 21, 2024 — The Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) Combined Graduate Level (CGL) examination is being held today and tomorrow, but the events leading up to the exam have raised significant concerns. Late Friday night, police conducted a series of raids in various locations, and one particular raid at a hotel in Medininagar resulted in the discovery of ₹94 lakh in cash.

According to authorities, the police raid was carried out at the Taj Hotel in Medininagar, Palamu district. During the operation, officers seized ₹94 lakh in cash, which was found in six separate bundles. The breakdown of the amount revealed that four bundles contained ₹14.5 lakh each, while another held ₹17.5 lakh. The bundles were hidden in different bags.

Following the seizure, two individuals were taken into police custody for questioning. The suspects were identified as Satan Yadav from Aurangabad, Bihar, and Nitish Kumar from Patna. Both individuals are currently being interrogated by law enforcement at the City Police Station.

Initial reports suggest that the large sum of money was intended for delivery to an undisclosed recipient in Medininagar. During questioning, the accused revealed that the cash was handed over to them by a gold merchant in Varanasi. They were instructed to deliver the money to someone in Medininagar, who would contact them by phone. The suspects were told that an individual would arrive after the phone call to collect the money.

Palamu Superintendent of Police (SP) Anurag Tiwari confirmed the development, stating that a thorough investigation is underway. “We are investigating the case from all angles, and appropriate legal action will be taken soon,” SP Tiwari said.

Authorities are now probing the connection between the seized cash and any potential malpractices related to the JSSC CGL examination. The presence of such a significant amount of unaccounted money during the exam period has raised suspicions of foul play, and the police are looking into whether the funds were meant to influence the examination process.

This incident has sparked widespread attention, with concerns growing over the integrity of the ongoing examination. The police are expected to make further arrests as the investigation progresses.

As the JSSC CGL examination continues, authorities are tightening security to ensure a fair and smooth process. More details are likely to emerge as the probe deepens.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव संपन्न

0

पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति के तत्वावधान मे तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया।

तीन दिवसीय पूजा कि अध्यक्षता निरंजन कु. शर्मा जी ने किया।
पहला दिन 17.09.2024 को भगवान पंचमुखी श्री विश्वकर्मा जी का पुजा किया गया।
पूजा पण्डाल का उद्घाटन फिता काट व दीपप्रज्वलीत कर पूर्व उप महापौर श्री संजीव विजयवर्गीय जी ने किये एवं पूर्व
पार्षद अनिल कुमार गुप्ता (कसेरा), संरक्षक अशोक विश्वकर्मा, Ex.आर्मी विरेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत विश्वकर्मा उपस्थित थे। विश्वकर्मा पूजा के रात्रि में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी पंडाल में उपस्थित होकर सभी को शुभकामनाएं दिए और भगवान विश्वकर्मा से राज्य को खुशहाल बनाने की प्रार्थना की।
दुसरा दिन 18.09.2024 को महाआरती किया गया एंव रात्रि मे महाभोग का प्रसाद वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि झारखंड गौ रक्षा आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री राजीव प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विशिष्ट अतिथि दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शाह पूजा समिति के संरक्षक डा दिलीप कुमार सोनी थे साथ में झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, महावीर मंडल रांची के मंत्री दीपक ओझा , झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य नीरज प्रजापति भी उपस्थित थे।
17.09.2024 के
मुख्य अतिथि संजीव विजयवर्गीय जी ने भगवान श्री विश्वकर्माजी के द्वारा पूरे ब्रह्मांड में किये गये कार्य का उल्लेख किए।
18.09.2024 को महाआरती के मुख्यातिथि श्री राजीव प्रसाद जी ने पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर के सुंदरी करण के लिए सहयोग की बात कही उन्होंने झारखंड के पंचमुखी भगवान विश्वकर्मा पूजा की तारीफ किए।
डा दिलीप कुमार सोनी जी ने विश्वकर्मा योजना कि लाभ के लिए समाज को जागरूक होने की बात कही। एवं तारीफ किये और उन्होंने इसका लाभ विश्वकर्मा वंशज को लेने के लिये आगे आने का आव्हान किए।
अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा जी ने कार्यक्रम को सफल करने मे सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों को शुभकामनाएं दिये।
तीसरा दिन 19.09.2024 को संध्या मे विषर्जन शोभायात्रा चुना भठ्ठा भवानी चौक होते हुये। मधुकम तलाब मे किया गया। विषर्जन शोभायात्रा मे काफी संख्या मे युवा,पुरूष महिलाएं एंव बच्चे शामिल थे।महिलाएं का नेतृत्व समाज सेवी श्रीमती कविता शर्मा जी कर रही थी।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया। पंचमुखी विश्वकर्मा पूजा समिति के द्वारा बहुत जल्द ही भव्य विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण किया जाएगा जिसमें पंचमुख स्वरूप में भगवान विश्वकर्मा बिराजेेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे
अध्यक्ष
निरंजन कुमार शर्मा
कार्यकारीअध्यक्ष विक्रांत विश्वकर्मा, शशिकांत कुमार
उपाध्यक्ष मनोज कु. शर्मा व अवधेश कुमार
महासचिव राकेश कुमार शर्मा
सचिव आकाश विश्वकर्मा
सह सचिव उदय कुमार
संगठन सचिव जगदेव विश्वकर्मा ,
उमेश शर्मा
कोषाध्यक्ष अजय कु. सिन्हा
सह कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा कार्यकारिणी विनोद शर्मा,कृष्णा शर्मा, अनिल प्रजापति,राजेश विश्वकर्मा,रामाशंकर शर्मा,उपेंद्र विश्वकर्मा, प्रकाश सोनी,विजय प्रजापति रंजीत शर्मा विधानंद विधार्थी, रमेश शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा जगमोहन शर्मा एंव सुखदेव नगर थाना,और मुहल्ले के सैकड़ों लोगों का योगदान रहा।

राम भक्तों के लिए

Jharkhand Jobs – Campaign Manager

0

We at IVC Strategy & Consulting are seeking highly motivated and dynamic individuals who can play a crucial role in election campaigns. They have to drive political strategies on the ground and execute campaigns involving large-scale outreach.

As a Campaign Manager, your responsibility will be to coordinate with internal stakeholders from across teams and external stakeholders including party leaders, cadre, volunteers and the general public at large.

Responsibilities:
1. To detect the political pulse of different demographic, geographic and legislative entities through a series of rigorous primary or secondary research initiatives
2. To liaise with political stakeholders including party leadership to provide support, execute central campaigns and develop networks on the ground
3. To Plan, conceptualize, strategize and execute high-impact end-to-end on-ground campaigns; Draft detailed work plans to handhold implementation in coordination with internal and external stakeholders
4. To Co-ordinate with various internal teams including digital media, data analytics, media, research and operations to achieve campaign aims

Qualifications:
1. Bachelors / Master or equivalent degree from reputed college/institutes
2. 1-2 years of work experience
3. Those who can work in a fast-paced and dynamic environment
4. Excellent verbal and written communications skills
5. Proficiency in the use of MS Office tools for the creation of presentations, plans and monitoring reports
6. Hands on experience with social media tools and platforms

Location:  Jharkhand

Open Positions: 10

Language Proficiency:
Hindi and English

Remuneration:
3 LPA to 4 LPA (Local Commute will be provided)

If you are interested or know anyone who would be a good fit for the role, please fill out the form (https://lnkd.in/gywtMmrU). You can always reach out to us directly for any queries.

राम भक्तों के लिए

Jharkhand Jobs – CITI STYLE IS HIRING!

0

AVAILABLE POSITIONS:

– Warehouse Manager
– Merchandisers
– Store Managers
– Assistant Store Manager

LOCATION:

– West Bengal
– Jharkhand

IF YOU’RE THE RIGHT FIT, APPLY NOW!

Email your resume to: recruitment@citistyle.in

Disclaimer: I am not a recruiter, sharing job details to assist jobseekers & Happy to help. I will not demand any money from any job seekers.

Join anyone WhatsApp group for more job updates

1. https://lnkd.in/dJUaewP9
2. https://lnkd.in/gvt93fDV

Regards
Radhakrishna sahoo

राम भक्तों के लिए

Bihar Jobs :- Area Sales Manager – Vikrant Chemico

0

Company – Vikrant Chemico Industries Ltd, Kanpur
Designation- Area Sales Manager
HQ – Patna (Most Prefered, Other Locationz will also consider)
Territory- Bihar
Experience – At least 5 Years Hardcore FMCG Sales Experience as a Sr SO or ASM.(Only from FMCG Industry)
Salary – Rs 5 – 8 LPA + Incentive

Preferred Categories- Spices, Tea, Detergent, Agarbati, and Home Hygiene.

mil ur cv at career1@vikrantgroup.com

राम भक्तों के लिए

अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोड्डा के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

0

गोड्डा: गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट के आसपास के सरकारी स्कूलों में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में 12 स्कूलों के लगभग 800 छात्रों और 40 शिक्षकों, जिसमें मोतिया, डुमरिया, बक्सरा, पटवा, कौड़ी बहियार, गुम्मा आदि स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत स्कूल से गांव के चौराहे तक निकाली गई एक रैली के साथ हुआ। इस रैली के माध्यम से छात्रों ने समुदाय के लोगों में हिंदी दिवस के बारे में जागरूकता फैलाई। स्कूलों में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि 1949 में इसी दिन हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

बच्चों ने हिंदी में कविता पाठ किया

स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में कई गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्रों और शिक्षकों ने कवितापाठ किया। बच्चों ने हिंदी कविताएं और कहानियां भी लिखीं तथा पेंटिग भी बनायी। इसके अलावा, छात्रों ने हिंदी शब्दावली खोजने और उसका उपयोग करने के लिए एक इंटरैक्टिव गतिविधि में भाग लिया। उन्होंने कहानियां पढ़ीं और अपने विचार साझा किए। अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों व शिक्षकों ने इन कार्यक्रमों का मार्गदर्शन किया। अदानी फाउंडेशन की ओर से नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करने के लिए कौड़ीबहियार, करनू और बनियाडीह नवोदय कोचिंग सेंटरों पर बच्चों को पुस्तक सेट भी वितरित किया गया। हिंदी भाषा के प्रति छात्रों में रुचि जगाने और उन्हें राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक बनाने के इस कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों व स्कूल के शिक्षकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा।
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium