16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
Home Blog Page 573

मानवीय कर्तव्य निभाते हुए एंबुलेंस चालक ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत डुमरी गांव के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में पड़े देख चैनपुर के एंबुलेंस चालक ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। एंबुलेंस चालक ने तत्परता दिखाते हुए युवक को अपने वाहन में लादकर गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, और उसकी हालत को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा युवक की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।

News – गनपत लाल चौरसिया
राम भक्तों के लिए

अनियंत्रित बोलेरो की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर, रिम्स रांची रेफर

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत अंबेराडीह स्थित एफ.सी.आई. गोदाम के समीप बुधवार संध्या को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने सड़क पार कर रहे भागलपुर, बिहार निवासी मजदूर इंदर कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों द्वारा तत्काल पालकोट थाना पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन बोलेरो गाड़ी को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क के दूसरी ओर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। युवक के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा शव

0

गुमला – गुमला सदर थाना क्षेत्र के असनी तेतर टोली गांव स्थित बीरी टंगरा, पंडरू पखना में एक बरगद के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, एस.आई. अमर शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा।

शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा जाएगा। पहचान होने पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यदि पहचान नहीं हो पाती है, तो शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला: सर्पदंश से महिला की मौत, अंधविश्वास और चिकित्सा सुविधाओं की कमी बना कारण

0

गुमला – गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों, ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक अंधविश्वास, देहाती जड़ी-बूटियों से इलाज, दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क की कमी और शिक्षा का अभाव, इन घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहे हैं। इस साल अब तक सर्पदंश से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ताजा मामला गुमला जिला अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के गड़गड़ लोंडरा गांव का है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता रेशमा कुमारी की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, रेशमा एक सप्ताह पहले अपने ससुराल, सुगहकाटें डाडगांव (रायडीह थाना) से मायके गड़गड़ लोंडरा आई थीं। मंगलवार की रात जब वह जमीन पर सो रही थीं, सुबह लगभग 5 बजे एक जहरीले करैत सांप ने उनके गर्दन पर काट लिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना ने फिर से अंधविश्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को उजागर किया है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

स्वास्थ्य के संरक्षक हैं सफाई कर्मी: डॉ. अमित सिन्हा

0

हजारीबाग – रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अमित सिन्हा ने हजारीबाग नगर निगम पहुंचकर सफाई कर्मी दीदियों से रक्षासूत्र बंधवाया और उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। इस भावुक क्षण में सफाई कर्मियों ने कहा कि उनके जीवन में यह पहली बार हुआ है कि कोई नेता राखी बंधवाने उनके पास आया हो। डॉ. सिन्हा ने सभी सफाई कर्मियों को अपनी बहन मानते हुए वचन दिया कि वे उनके मान-सम्मान और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने सफाई कर्मियों को समाज के अनमोल रत्न बताते हुए कहा कि ये दीदियां अपने कठिन परिश्रम से हमारे वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखती हैं, वे असली स्वास्थ्य संरक्षक हैं। सफाई कर्मियों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सिन्हा ने सभी सफाई कर्मियों के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता प्रकट किया, और वादा किया कि वे हर वर्ष सबसे पहले इन्हीं दीदियों से रक्षासूत्र बंधवाएंगे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

पागल कुत्ते के काटने और समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन न मिलने से छात्रा को हाइड्रोफोबिया, रांची रिम्स रेफर

0

गुमला – गुमला जिला के बिशुनपुर-गुरदारी थाना क्षेत्र के चापाटोली गांव में 12 वर्षीय छात्रा चांदनी असुर पागल कुत्ते के काटने के बाद हाइड्रोफोबिया से पीड़ित हो गई है। लगभग एक माह पूर्व चांदनी को एक पागल कुत्ते ने घर में घुसकर दोनों हाथों पर काट लिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अशिक्षा और अंधविश्वास के चलते उसके परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बजाय उसे गांव के भगत से झाड़-फूंक करवाई और देसी जड़ी-बूटी का सेवन कराया।

स्थिति गंभीर होने पर एक सप्ताह बाद परिजन उसे बिशुनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। संक्रमण के कारण छात्रा के मस्तिष्क में बुखार चढ़ गया, जिसके बाद उसे गुमला सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर सही इलाज न मिलने के कारण उसे हाइड्रोफोबिया हो गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त अशिक्षा और अंधविश्वास की समस्या को उजागर किया है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी आधुनिक चिकित्सा के बजाय झाड़-फूंक और देसी उपचार पर भरोसा करते हैं, जिससे कई बार जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सरकार की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

इस घटना से चांदनी की जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जारी है, जबकि परिवार के साथ पूरा गांव चिंता में है। प्रशासन और संबंधित विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

0

बरकट्ठा: सिमारिया जंगल के पास मंगलवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब गैड़ा-पिपचो मार्ग पर एक तेज गति से आ रही क्रेटा (जेएच02बीक्यू-4774) ने उनकी बाइक (जेएच10बीजी-8146) को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक चालक, ग्राम पिपचो जयनगर निवासी 55 वर्षीय कन्हाई राणा, पिता लालो राणा, की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी, 51 वर्षीय सोमा देवी, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सोमा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया।

कन्हाई राणा और उनकी पत्नी बरकट्ठा की ओर से आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही क्रेटा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

न्यूज़ – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

अपनी ही चाची को हसुआ से दिनदहाड़े निर्ममता पूर्वक उक्त हत्याकांड को अंजाम देने वाले भतीजे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

0

गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय के , ए. डी .जे. वन ( प्रथम ) प्रेम शंकर की अदालत ने गुमला सदर थाना निवासी मनियां देवी ( पति- बन्धन उरांव ) के अपने भतीजे ने अपनी ही चाची के हत्यारे , रंथु उरांव को एडीजे प्रेम शंकर की अदालत ने न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों , गवाहों के व्यानों और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के दलीलें सुनने के बाद उक्त हत्यारे रंथु उरांव को दोषी करार देते हुए धारा भादवि 302/34 के अंतर्गत आजीवन कारावास और दस हजार रूपया जुर्माना की सजा सुनाई हैं, साथ ही साथ उक्त जुर्माना की राशि नहीं देने पर , 6 (छह) माह की अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा अभियुक्त रंथु उरांव को भुगतना होगा ।

ज्ञातव्य हैं की मृतिका मनियां देवी के पति बन्धन उरांव ने उक्त हत्या से संबंधित प्राथमिकी गुमला सदर थाना में दर्ज कराते हुए बताया था , की हम दोनों पति-पत्नी अपने नये घर का साफ-सफाई कर रहे थे इसी क्रम में दिन के लगभग 12.50 बजे मेरी पत्नी अपने पुराने घर से गैस सिलेंडर लाने जा रही थी इसी क्रम में भूमि विवाद को लेकर और रास्ते में घात लगाकर बैठे भतीजे रंथु उरांव ने दवली ( हसुआ ) से गर्दन रेतकर दिनदहाड़े हत्या कर फरार हो गया हैं, इसी प्राथमिकी के आधार पर आज उक्त हत्यारे भतीजे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

युवा आक्रोश रैली के पूर्व युवा मोर्चा का मशाल जुलूस कार्यक्रम

0

गुमला – आगामी 23 अगस्त को भाजयुमो प्रदेश मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास घेराव कार्यक्रम के पूर्व युवा मोर्चा गुमला जिला द्वारा शहर के मुख्य मार्ग में विशाल मशाल जुलूस निकालकर भ्रष्ट्र राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ एकजुट होने के लिए जनता से समर्थन मांगा।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुराना नगर पालिका परिसर में एकत्रित होकर हाथों में मशाल-तख्ती लेकर शहर के मुख्य मार्ग में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की वंदे मातरम- भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद का उदघोष किया।
टावर चौक गुमला में मशालजुलूस सभा में तब्दील हो गया।

मशाल जुलूस की अगुवाई कर रहे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने कहा लूट और झूठ की बुनियाद पर बनी ठगबंधन की इस सरकार ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है, 5 लाख सरकारी नौकरी का वादा करने वाली हेमंत सरकार ने 5 साल में 5000 भी नौकरी नहीं दे पाई।
हर महीने बेरोजगारी भत्ता 5000 से लेकर 7000 रु.देने का वादा किया था लेकिन झूठ बोलने वाली सरकार ने भत्ता के नाम से राज्य की युवाओं को फूटी कौड़ी नहीं दिया।

अपने घर की तिजोरी भरने के लिय पेपर लीक करवा कर लाखों युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया। लाठियां के मार से राज्य के युवा दर्द से अभी तक कराह रहे हैं। राज्य के युवाओं ने ठान लिया है,इस निक्कमी सरकार को बदलना है।

जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू ने कहा गुमला जिला से हजारो भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित होकर आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे। युवाओं-आम जन का आक्रोश ही झारखंड से झामुमो और कांग्रेस के अत्याचार-तुस्टीकरण से मुक्ति दिलाएगा।जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा के राज्य में ही सुशासन आ सकता है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू,पूर्व विधायक कमलेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव,जिला उपाध्यक्ष सयुंक्ता देवी,राधेश्याम कुशवाहा, हरिशंकर त्रिपाठी,निर्मल गोयल, विनोद कुमार ,पूर्व जिला अध्यक्ष सविंद्र सिंह, अनूप चंद अधिकारी, सत्यनारायण पटेल,जिला महामंत्री यशवंत सिंह, राम अवतार भगत, भोला चौधरी,खुशमन नायक, शकुंतला उरांव,गौरी किंडो,बबलू वर्मा, शिवदयाल गोप,दामोदर कसेरा,सावित्री मेहता, दीप्ति कश्यप, सोनमणि उरांव, गुड्डी नंदा, छोटेलाल भगत, अरविंद मिश्रा,अनीता देवी,रामेश्वरी उरांव,पायल तिवारी,नीलम गुप्ता ललित गुप्ता,शम्भू नायक, विकास सिंह,किशोर मिश्रा,अनुप कुमार,उज्जवल मिश्रा,अविनाश कुमार,कौशलेंद्र जमुआर, हिमांशु केशरी,शंभू सिंह राजेश सिंह, राजकुमार राम, दिनेश चौधरी ,संतोष सिंह ,संजय साहू,बसंत उरांव,श्याम गुप्ता,हरिहर कुमार,सनोज वर्मा,सरयू प्रसाद,दीपांकर साहु,अनिकेत कुमार,अमन आनंद, हरमीत सिंह, संजीव कुमार, अजीत कुमार, संजय वर्मा,अशोक साहू,सुषमा गुप्ता, रेखा सिन्हा, सूर्या कुमार, सुमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनमोल लाल, मनीष श्रवण,हरिहर कुमार, सुरेंद्र नारायण,सुमित कुमार,अजय उरांव,कुणाल गुप्ता,गणेश उरांव,पुष्पा देवी,बसंती देवी,रमेश राम,रीता देवी,गोपाल सिंह,व अन्य ढेर सारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सिकछा कर भेंट गतिविधि

0

गुमला – गुमला जिले के 26 चयनित विद्यालयों के 483 बच्चों को स्क्रेच कोडिंग सिखाने के उद्देश्य से सिकछा कर भेंट‌ गतिविधि अंतर्गत आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, गुमला में जिले के चयनित आईसीटी इंस्ट्रक्टर के लिए रिफेशर प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रशिक्षण हेतु विषेश रूप से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुमका से विषेश प्रशिक्षक के रूप में कौशल किशोर पाण्डेय उपस्थित है। जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला एवं कौशल किशोर पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिक्षक द्वारा स्क्रेच कोडिंग से बच्चों की क्रिएटिविटी में विकास होने की जानकारी देते हुए सभी से अनुरोध किया गया कि प्रशिक्षण में बेहतर तरीके से सहभागी होते हुए स्क्रेच कोडिंग से संबंधित बताई जा रही चीजों को ग्रहण करें ताकि अपने विद्यालय के आई0सी0टी0 लैब में बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दे सके।

सहायक नोडल पदाधिकारी दिलदार सिंह द्वारा सभी को जानकारी देते हुए बताया गया की आज के आधुनिक समय में कम्प्यूटर की दुनिया में भविष्य बनाने हेतु कोडिंग सीखना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस प्रशिक्षण के पश्चात् सभी चयनित आई0 सी0 टी0 इंस्ट्रक्टर अपने विद्यालयों के चयनित बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे, जिसके लिए जिला स्तर से आई0 सी0 टी0 प्रभारी रामचंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है। विद्यालयों में प्रशिक्षण के उपरान्त उत्कृष्ट बच्चों का चयन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कौशल किशोर पाण्डेय द्वारा रोचकपूर्ण तरीके से शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में साउण्ड एवं विडियो इफेक्ट के साथ कहानी तथा विडियो गेम्स बनाने में बच्चों को मदद् मिलेगी तथा वह अपने कल्पनाशीलता के अनुरूप प्रोग्रामिंग के लिए सक्षम होंगे। उनके द्वारा कहा गया कि किसी भी प्रशिक्षण को आरंभ करने के पहले प्रतिभागियों से सम्बंद्ध बनाना महत्वपूर्ण है।

अतः सभी लोग अपने चयनित बच्चों के साथ अंतरव्यक्तिक संबंध स्थापित कर रोचक तरीके से बच्चों को सिखाए ताकि वो बेहतर प्रदर्शन कर सके।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium