24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 609

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान गुमला द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय गुमला में हुआ , योग दिवस का समापन ।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला की संचालिका राजयोगिनी शांति दीदी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायाम अभ्यास कराए गए। तत्पश्चात ज्ञान के माध्यम से मन को एकाग्रचित करने की विधि बताई गई। कार्यक्रम में संस्थान के सदस्य बीके ममता बहन, बीके शिव भाई, बीके सुचिता बहन, पंकज कुमार, उत्तम कुमार, हॉस्टल वार्डन रोहिणी प्रसाद, ममता कुमारी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक , एवं समस्त छात्राएं सम्मिलित रहे।

मौके पर ब्र कु ममता बहन राजयोग का अभ्यास कराई एवं उससे होने वाले लाभ के विषय में बतायीं। वहीं शिव भाई ने स्वयं एवं समाज के लिए योग विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आज योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि कहा जाता है योग: कर्मसु कौशलम् अर्थात योग से कर्मों में कुशलता आती है और हम आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते हैं। कर्म में कुशलता तब आती है जब हमारे विचारों में श्रेष्ठता होती है। अतः हमें विचार श्रेष्ठ करने के लिए अपने परिवेश के चारों तरफ की अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और बुरी आदतों से बचना चाहिए। आज के समय में हमें मोबाइल के दुरुपयोग से बचकर उसके सही मायने में उपयोग के तरफ बढ़ने चाहिए।

साथ ही साथ हमें अपने मन ,वचन, कर्म से किसी को दुख हो ऐसे बोल नहीं बोलनी चाहिए। अपनी वाणी के प्रयोग में किसी के लिए टोंट कसना, सीमा रहित हंसी मजाक, किसी की बातों को बढ़ा चढ़ा कर वर्णन करना और उसे सभी लोगों के आगे लज्जित करना इन सब बुरी आदतों से बचना चाहिए। तब हम विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त सकते हैं और सर्वे के लिए सुखदाई बन सकते हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ योगाभ्यास

0

योग से मानसिक विकास एवं निरोगी काया की प्राप्ति होती है: डॉ अमित कुमार सिंह

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र के द्वारा युसेट भवन में योगाअभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे शांति मंत्र के साथ हुई । कार्यक्रम के प्रशिक्षक के रूप में योग विभाग के प्राध्यापक अभिषेक कुमार सिंह ने योग से संबंधित विभिन्न मुद्राओं को बताया । अभिषेक कुमार सिंह ने सभी को मंडूकासन, ताड़ासन, योग निद्रा , कपालभाति , अनुलोम विलोम, वृक्षासन आदि योग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि सच्चा और सफल जीवन का सूत्र योग ही है। आज विश्व के प्रत्येक देश योग दिवस को मना रहे है।

योग केंद्र के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा मोहम्मद मोख्तार आलम थे । उन्होंने कहां कि योग जीवन के लिए महत्वपूर्ण है क्योकि स्वस्थ तन मे स्वस्थ मन निवास करता है । विशिष्ट अतिथि के रूप मे विभावि कुलानाशासक सह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि योग का इतिहास बहुत पुराना है। उन्होंने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल मे योग के महत्व के बारे मे चर्चा की और योग के आधुनिक स्वरूप को पतंजलि से जोड़कर बताया।

सीसीडीसी डॉ के के गुप्ता ने भी योग पर अपने विचार रखे । योग विभाग के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा योग करने से मानसिक विकास एवं निरोगी काया को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति यदि 24 घन्टे मे से 45 मिनट योग करे तो जटिल बीमारियो से बचा जा सकता है । हमे स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना पड़ेगा। कार्यक्रम के अन्तिम मे पीजी योग के छात्र रोहित कुमार को बेहतरीन योग प्रदर्शन के लिए विभावि कुलसचिव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह को योग प्रशिक्षण हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में समाज विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक, विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा, वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुशवाहा, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार दुबे , स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव डॉ विनोद रंजन, युसेट के निदेशक डॉ ए के साहा , प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ अमिताभ सामंता एवं काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षककेत्तर तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

NEWS – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

आज जिला स्तरीय 10वां विश्व अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, उपायुक्त सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी भी हुए कार्यक्रम में शामिल

0

आज शुक्रवार को नगर भवन गुमला में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष समिति गुमला के संयुक्त तत्वाधान में जिले में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योग दिवस के अवसर पर आयुष समिति के प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को विभिन्न योग अभ्यास करवाया गया। जिसमें लगभग 10 से अधिक योगाभ्यास शामिल थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक् कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, शाशिंद्र कुमार बड़ाई अपर समाहर्ता सहित जिले के वरीय अधिकारी, कर्मी सहित विद्यार्थी एवं बच्चे भी मौजूद रहें ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि योग अभ्यास से न केवल आप स्वास्थ्य रहेंगे बल्कि इससे जीवन में एक अनुशासन भी बनी रहती है एवं अनुशासन ही पूरे जीवन को एक सफल रूप देने का कार्य करती है। साथ ही इस दौरान उपायुक्त ने राज्य भर में मादक पदार्थों के सेवन ना करने के विरुद्ध 19 से 25 जून तक चलाए जा रहे अभियान के विषय में उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा स्वास्थ्य जीवन के लिए नशीले पदार्थों के सेवन करने से भी बचे एवं स्वयं को एवं अपने संबंधियों को भी नशीले द्रवो का सेवन न करने के प्रति जागरूक करें। स्वास्थ्य समाज के निर्माण हेतु उन्होने सभी से राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग की साधना में प्रति दिन दीए गए केवल 30 मिनट भी हमारे जीवन में एक सकारात्मकता की ऊर्जा उत्पन् कार्यों है। नियमित योगाभ्यास करना हमारे मन और चित में एकाग्रता उत्पन्न करती है, हमारी क्षमता का विकास करती है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मन ही स्वास्थ्य शरीर का गठन करता है, अतः सदैव स्वास्थ्य रहें एवं निरंतर योगाभ्यास करते हुए स्वयं को एवं समाज को स्वास्थ्य बनाएं , योगाभ्यास के पश्चात बच्चियों के द्वारा योग से जुड़े एक बेहतरीन प्रस्तुति की गई इसके उपरांत सभी अतिथियों के बीच औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया, उक्त गुमला जिले में आयोजित जिला स्तरीय 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर गुमला उपायुक्त, गुमला पुलिस कप्तान, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर , एसडीपीओ सदर, जिले के समस्त अधिकारी, कुर्मी सहित, विद्यार्थी एवं बच्चे बच्चियां शामिल हुए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए कई कार्यक्रम में अन्नपूर्णा देवी ने कहा-योग भारतीय दर्शन और हमारे जीवन का अभिन्न अंग

0
 गिरिडीह : विश्व योग दिवस पर जिले भर में योग कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला प्रशासन द्वारा भी दसवें योग दिवस पर सर जेसी बोस मॉडल स्कूल सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी एवं समिति सह सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर भारत माता एवं महर्षि पतंजलि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और हमारी जीवन पद्धति का अभिन्न अंग है। योग कोई व्यायाम या क्रिया मात्र नहीं, वरन हमारी जीवन शैली है जो, तन को स्वस्थ और मान को शांति प्रदान करता है। विश्व गुरु भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और इसके जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही भारत के योग के प्रस्ताव को रखा, जिसे महासभा ने स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की और इसके साथ ही इस वर्ष पूरी दुनिया दसवां योग दिवस मना रही है।

कबीर ज्ञान मंदिर सहित अन्य संस्थानों में योग शिविर का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए स्वस्थ नागरिक ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि आप स्वयं स्वस्थ हैं तो, पूरा समाज स्वस्थ होगा और तब देश विकसित होगा। योग व्यक्ति को अनुशासन से आनंद की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। योग अमूल्य उपहार है जो हमें, हमारे पूर्वजों, ऋषि मुनियों द्वारा सुख-क्षमताओं को जागने के लिए दिया गया है। कहा कि आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ में योग ही व्यक्ति को तमाम दबावों एवं तनाव से बाहर निकाल कर उसको नया जन्म देता है। इधर, सर जेसी बोस मॉडल स्कूल मे आयोजित योग कार्यक्रम में जिले के आला अधिकार-कर्मचारी एवं गण्यमान्य लोग खेलों से जुड़े छात्र-छात्राओं, नेता व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वृद्ध व जवान ने योग किया। करीब करीब सभी स्कूलों के अलावा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, जिला अधिवक्ता संघ भवन श्री कबीर ज्ञान मंदिर सहित अन्य संस्थानों में योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में हुआ केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का अभिनंदन, मंत्री ने कहा-एनडीए में सरकार सौ दिनों के देशव्यापी विकास को लेकर तत्पर 

0
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला संगठन द्वारा गिरिडीह की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद सह भारत सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का गर्मजोशी से स्वागत से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। मौके पर बुके और फूल माला पहनाकर पार्टी की ओर से अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात बुके भी भेंट किया गया। इसके बाद तलवार और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता और खासकर केंद्रीय पार्टी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय पार्टी की ओर से दूसरी बार कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया। क्षेत्र की जनता का अपार विश्वास और समर्थन रहा, जिसके कारण दूसरी बार हम सांसद के तौर पर नव निर्वाचित हो सकी। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत सरकार में जो मंत्री का दायित्व दिया है। वह बखूबी निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगी।

 ‘भारत के चौमुखी विकास के लिए एनडीए सरकार कटिबद्ध है’

उन्होंने एक सौ दिनों के कार्यों को लेकर कहा कि भारत के चौमुखी विकास के लिए एनडीए की सरकार कटिबद्ध है। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर भी हमला किया। कहा कि जिस तरह चुनाव के बाद हिंसा बंगाल का चरित्र बन चुका है, उसी तर्ज पर झारखंड की सरकार भी चल रही है। झारखंड की गठबंधन सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। लूट-चोरी का मामला बढ़ गया है। लगातार अपराधी घटना बढ़ गई है, लेकिन इसे रोकने में सरकार नाकाम है। आनेवाले समय में करारा जवाब राज्य की जनता इस सरकार को देगी। मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, निर्भय शहाबादी, सुरेश साव, दिलीप वर्मा, विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, प्रणव कुमार वर्मा, यदुनंदन पाठक, भागीरथ मंडल, संदीप डांगेच, हरविंदर सिंह बग्गा, सुनील अग्रवाल, जयप्रकाश मंडल, महेंद्र वर्मा, अजय रंजन सिंह, संत कुमार लल्लू, सुनील अग्रवाल, मुकेश जालान,  सुमित सिंह, अनूप सिन्हा, महिला मोर्चा की जिप उपाध्यक्ष मुनिया देवी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी वैश्कियार, पुष्पा सिन्हा, तनूजा सहाय, संगीता कुमारी, मीना गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
राम भक्तों के लिए

11 वर्षीय युवक नाबालिक किशोर 5 दिनों से लापता , खोज बिन करने हेतु परिजनों ने लगाई हैं गुहार।

0

गुमला गुमला जिला अंतर्गत स्थित सदर थाना स्थित बरिसा कुंबाटोली ग्राम निवासी ग्यारह वर्षीय नाबालिग किशोर आसवंत पन्ना , दिनांक 15/6/24/ दिन शनिवार को शाम लगभग 5:30बजे अपने घर से घुमने रोड की ओर निकाला और फिर वह वापस अपने घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने अस्तर से संबंधित रिश्तेदारों और परिजनों के यहां सभी जगहों पर पता किया गया , लेकिन उसका पता नहीं चला, लापता नाबालिग युवक आसवंत पन्ना का कोई जानकारी अबतक नहीं मिला है, आज उसके परिजनों ने गुमला जिला मुख्यालय पहुंचकर संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर और उसकी सकुशल बारामती के लिये लगाई हैं गुहर ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विश्वविद्यालय मे योग दिवस पर योगाअभ्यास कल

0

21 जून को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से विनोबा भावे विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के अन्तर्गत संचालित योग विभाग द्वारा 21 जून को युसेट परिसर मे योग अभ्यास का कार्यक्रम का आयोजन होगा। योग अभ्यास योग विभाग के प्राध्यापक अभिषेक कुमार द्वारा कराया जाएगा। योग दिवस को सफल आयोजन के लिए विभाग मे तैयारी की जा रही है । विनोवा भावे विश्वविद्यालय के योग विभाग के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि कल युसेट परिसर मे योग दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है। कल 6:30 बजे सुबह से कार्यक्रम होगा।

इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य योग दिवस कार्यक्रम के जरिए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। अब पहले से लोग योग पर जायदा से ज्यादा ध्यान दे रहे है । ईस कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मी शामिल होंगे। साथ ही कई विभाग के छात्र भी शामिल होंगे। यह जानकारी योग विभाग के निदेशक डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने दिया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा रुकी व आदर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का वीडिओ ने किया निरीक्षण, और दिए कई दिशा निर्देश

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार गुरुवार को प्रखंड के रुकी व आदर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित कर्मियों और लाभुकों को दिए कई दिशा निर्देश। इसके साथ ही अबुआ आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही ।वहीं जो लाभुक आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है उस लाभुकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि आवास निर्माण शीघ्र कराएं अन्यथा राशि रिकवरी, प्राथमिकी सहित अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही मनरेगा योजना से चल रहे बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही । ताकि उनका नुकसान ना हो सके । मौके पर पंचायत सचिव आशिक अमीर, आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, सहायक अभियंता रंजीत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

0

गुमला  थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर शादी का झांसा देकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बसुआ निवासी राजेश लोहरा पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें कहा गया है कि 16 जून की सुबह 11 बजे पीड़िता घर के बगल स्थित दुकान से कुछ समान खरीदने गई थी. उसी दौरान आरोपी उसका हाथ पकड़ कर खोरा पटराटोली स्थित अपने किराये के मकान में ले गया. जहां उसने शादी का वादा कर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया. इधर घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां आरोपी के किराये के मकान में जाकर अपनी बेटी को घर लाया. इधर आरोपी पीड़िता के घर जाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है. इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है.

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखण्ड में जातीय जनगणना और जनजातीय भाषा एवं साहित्य अकादमी की स्थापना का निर्णय सराहनीय कदम : बंधु तिर्की

0
रांची: पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड में जातीय जनगणना करवाने का सरकार का निर्णय सराहनीय है. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा कार्यान्वित की जानेवाली इस जनगणना से प्राप्त होनेवाले निष्कर्ष के आधार पर सरकार के द्वारा प्रभावी नीति-निर्धारण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी. इससे सामाजिक न्याय एवं अधिकार से वंचित झारखण्ड की जाति विशेष को विशिष्ट सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उसका शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास संभव हो सकेगा. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भेजे गये एक पत्र में इस बहुप्रतीक्षित निर्णय की प्रशंसा करते हुए श्री तिर्की ने कहा कि इसके पश्चात न केवल किसी भी दृष्टि से वंचित एवं उपेक्षित जातियों के लोगों का शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास संभव हो सकेगा, बल्कि हमें झारखण्ड में एक वैसे समाज के निर्माण में सहायता मिलेगी जहां सभी के मध्य परस्पर सामंजस्य हो और सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ें.

23 साल के बाद झारखंड को मिलेगी नयी पहचान

श्री तिर्की ने कहा कि इस निर्णय के साथ ही झारखण्ड में जनजातीय भाषा एवं साहित्य अकादमी की स्थापना का निर्णय भी बहुप्रतीक्षित है और इसका इंतजार अलग प्रदेश के रूप में झारखण्ड की स्थापना के बाद से ही था. लेकिन अफसोस की बात है कि 23 साल के बाद सरकार ने एक वैसे निर्णय को जमीन पर कार्यान्वित करने का फैसला किया है जिससे, न केवल झारखण्ड की भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि झारखण्ड को एक वैसी नवीन पहचान मिलेगी जिसके लिये झारखण्ड का गठन किया गया था. श्री तिर्की ने भरोसा जताया कि आगामी सप्ताहों में सरकार वैसे अनेक निर्णय लेगी जिसकी प्रतीक्षा झारखण्ड को लंबे समय से है और जिसकी जरूरत भी इस प्रदेश को बहुत अधिक है.
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium