26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 619

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद नगर निगम हजारीबाग के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल से किया मुलाकात

0

शेख भिखारी मेडिकल काँलेज परिसर में अब किसी भी वाहन पर नही लगेगा पार्किंग शुल्क – प्रदीप प्रसाद

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल से मुलाकात कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर में लगने वाले पार्किंग शुल्क को लेकर ज्ञापन सौंपा।

नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि संबंधित एजेंसी से तत्काल जांच के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर से सभी वाहनों का पार्किंग शुल्क हटा दिया जाएगा।

श्री प्रसाद ने कहां कि निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा कल कार्यालय आकर पार्किग शुल्क के संदर्भ में जानकारी दिया था। जिसें प्रदीप प्रसाद ने तुरंत जनहित को देखते हुवें संज्ञान में लिया व नगर आयुक्त से बात की। उन्होनें पार्किंग शुल्क हटाने का अश्वासन दिया।

मौके पर मनोज श्रीवास्तव, श्री प्रकाश झा, सुरेन्द्र सिहं, राजेश यादव, चंदन सिहं, राजा, भास्कर, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

झारखंड में भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल 12 से 15 जून तक बंद

0

राँची, 11 जून 2024 – झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती गर्मी और तपिश को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षाएं 12 जून 2024 से 15 जून 2024 तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

सरकारी आदेश संख्या-1033 दिनांक 09.06.2024 के तहत पहले सभी स्कूलों को 15 जून तक सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन वर्तमान में भीषण गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब उक्त तिथियों तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका अनुमोदन विभागीय प्रभारी सचिव महोदय द्वारा प्राप्त किया गया है।

ज्ञापन संख्या-2/वि01-03/2024/1053 के अनुसार, इस आदेश की जानकारी विभागीय सचिव के आप्त सचिव, निदेशक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, झारखंड राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, निदेशक झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, निदेशक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, सभी उपायुक्त, सचिव झारखंड अधिविध परिषद्, सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को दी जा चुकी है।

NEWS DESK

राम भक्तों के लिए

शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में लिए जा रहे पार्किंग टैक्स से परेशान प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद से की मुलाकात

0

एंबुलेंस से लिया जा रहा पार्किंग टैक्स दुर्भाग्य पूर्ण , वर्तमान राज्य सरकार सभी जगहों पे पूरी तरह फेल – प्रदीप प्रसाद

जिले के सबसे बड़े अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लिए जा रहे पार्किंग शुल्क से परेशान प्राइवेट एंबुलेंस चालक आज सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के कार्यालय पहुंचे तथा न्याय की गुहार लगाई ।

प्रदीप प्रसाद ने कहां कि एंबुलेंस सेवा जरूरी सेवाओं में आता है तथा एंबुलेंस का सड़क लगने वाला टोल टैक्स भी नहीं लिया जाता है परंतु जिले के सबसे बड़े अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस चालकों से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। जिसका जब वह विरोध करते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है इसे लेकर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने नगर निगम में भी न्याय की गुहार लगाई है परंतु वहां से उन्हें जब न्याय नही मिला तो आज भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के कार्यालय पहुंचे तथा अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर उनसे न्याय की गुहारलगाएं ।

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने उनकी समस्याएं सुने तथा उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है साथ श्री प्रसाद ने कहाँ कि यह बड़ा दुर्भाग्य की बात है कि जो अस्पताल गरीबों के लिए बना है वहां एंबुलेंस चालकों से पार्किंग शुल्क जबरदस्ती लिया जा रहा है इसे लेकर वह नगर निगम आयुक्त से बात करेंगे जिले के डीसी से भी मुलाकात करेंगे अगर फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो, उनकी समस्याओं को लेकर सड़क पर भी अगर आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान जरूर किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार पे भी हमला बोला तथा कहा की सरकार असंवेदन शील हो गई है जनता के लिए क्या करना है क्या नही ये सोचने वाला सरकार मे कोई नही है । पार्किंग शुल्क लिए जाने के कारण प्राइवेट एंबुलेंस भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं जिससे कि वहां मरीज को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर एंबुलेंस संघ के पवन मिश्रा, सुनील पांडे, जितेंद्र साहू, अरविंद कुमार, नीरंजन साव, छोटन साव, सिकेन्द्र प्रजापति, संतोष साव, पिन्टु कुमार, तेज कुमार महतो, रंजीत कुमार, राजेश राम, टिंकु यादव, शंकर सोनी, संजय राणा, लखन साव, बबन पासवान, सोनू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

महिला – पुरुषगुमला सामानता और नशापान के दुष्परिणाम

0

विषय पर ग्रामीण के बीच जागरूकता लाने हेतु नाटक का मंचन का आयोजन किया गया।

गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड के विभिन्न गाँव एवं विद्यालयों में समाज कल्याण विभाग,शिक्षा विभाग एवं सेन्टर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के मार्गदर्शन में महिला पुरुष समानता और नशापान के दुष्परिणाम विषय पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता लाने हेतु नाटक मंचन का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से परिवार एवम समाज में लंबे समय से व्याप्त लैंगिक भेदभाव एवं असमानता को समाप्त करने में पुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे उन्हें निर्वाहन करना है। तभी महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, नौकरी एवम अपना निर्णय लेने का अधिकार मिल पाएगा और व्याप्त असमानता घटेगी।

वही नशापान की लत एक परिवार पर बहुत सारे मुसीबत लेकर लाती है। परिवार का जो लड़का होता है और नशा पान के कारण अपना शिक्षा और जीवन दोनों बर्बाद करता है और नशा के कारण आकस्मिक दुर्घटना का शिकार हो जाता है | मौके पर मोरेंग के मुखिया सुलेखा देवी ने कहा आज हमारे गाँव में सेन्टर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के द्वारा जो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह काफी सराहनीय है | उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम होते रहें तो हमारे समाज में इस दिशा में सकारात्मक बदलाव आयेगा।

मौके पर सेंटर फॉर केटालाइजिंग चेंज के समन्वयक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार, मेरी ग्रेस स्वास्थ्य आरोग्य दूत संदीप कुमार, सुनील सेविका रजनी, रजत देवी सहिया मंजूलता, सुषमा, ललिता देवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे |

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

प्रचंड गर्मी में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा लाखों रुपए की लागत से बिशुनपुर बनाए गए 3 लाख लीटर क्षमता वाले जलमिनर से रुक रुक कर पानी की सप्लाई होने से लगभग 1000 कनेक्शन धारी परेशान है। बता दें कि कभी 6 दिन में एक दिन पानी का सप्लाई दिया जाता है तो कभी 2 दिन में एक दिन जिससे कनेक्शन धारी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान रहते हैं और कुआं एवं नजदीकी चापानल पर निर्भर होने को विवश हो रहे हैं इधर जलमिनर के जिम्मेवार व्यक्तियों द्वारा कभी बिजली नहीं रहने की हवाला दिया जाता है तो कभी कुछ तकनीकी खराबी बताते हैं। बरहाल जो भी हो पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन की इस समस्या से मुंह मोड़े हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन , उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने की आवेदकों से मुलाकात, अधिनस्तों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0

गुमला – साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के आयोजन की अध्यक्षता जिला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो के द्वारा किया गया। साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में दूर दराज से आए आवेदकों ने उप विकास आयुक्त से मुलाकात की एवं अपने समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

घाघरा प्रखंड निवासी लक्ष्मीन देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु उग्रवादी हिंसा से हुई एवं उन्होंने अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की। पालकोट प्रखंड के सोलगा ग्राम निवेसियों ने उनके ग्राम अंतर्गत जलमिनार की मशीन एवं मोटर, वार्ड के पास से उपलब्ध कराने की मांग की उन्होंने कहा कि उनके ग्राम अंतर्गत पिछले एक वर्ष से सोलर मशीन खराब होने के कारण पेयजल की उपलब्धता में ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें गांव से एक किलो मीटर दूर जाकर कुएं के गंदे पानी का सेवन करना पड़ रहा है। गंदे पानी के सेवन करने से ग्राम वासियों को हमेशा कुछ न कुछ बीमारी लगी रहती है। जिसके निदान के लिए ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया।

पालकोट के बघिमा थाना स्थित साकिन मौजा के निवासी अपदेव कुम्हारी ने उनके जमीन का फर्जी पट्टा बनाकर जमीन को ऑनलाइन कराते हुए बिक्री कराने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनके खतियानी जमीन की कभी बिक्री नहीं हुई परंतु फिर भी उनके जमीन को अवैध रूप से ऑनलाइन बेचने की प्रक्रिया की जा रही है जिसके लिए उन्होंने उप विकास आयुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उप विकास आयुक्त ने अपर समाहर्ता से उक्त जमीन की जांच करने हेतु अनुरोध किया।

रायडीह प्रखंड के वासुदेव कोना ( कोठाडीपा) के निवासियों ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए उनके टोले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने हेतु निवेदन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बिजली तार लगाया गया है परंतु उनके टोले में बिजली के कनेक्शन नहीं दिया जाने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए उन्होंने उप विकास आयुक्त से सहयोग की मांग की।

इस प्रकार आज गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से दूर दराज से लगभग 30 से अधिक आवेदक समाहरणालय पहुंचे एवं अपनी अपनी शिकायतों को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा , जिसमें जमीन विवाद के मामले, घरेलू विवाद, सामाजिक बदलाव की मांग , विभिन्न योजनाओं का लाभ इत्यादि से संबंधित कई मुद्दे शामिल रहें , उप विकास आयुक्त ने सभी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों को आवेदन अग्रसारित किया एवं आवेदकों को जल्द ही उनके समस्याओं के निवारण किए जाएंगे के संबंध में आश्वस्त किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

सामूहिक दुष्कर्म के दो अभियुक्तो को 20-20 साल की सजा भुगतनी होगी।

0

गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय गुमला के एडीजे फोर (चार ) संजीव भाटिया की अदालत ने मंगलवार को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी डुमरी थाना स्थित जतराडीपा निवासी मुन्ना साय और कोठीजतरा टोली निवासी महेश कोरवा को , धारा 376 (डी) के तहत 20-20 साल का सजा सुनाया गया है. वहीं उक्त दोनों आरोपी को 20-20 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक-एक साल अतिरिक्त सजा उक्त दोनों अभियुक्तों को भुगतना पड़ सकता है. प्राथमिकी के अनुसार जब उक्त पीड़िता अपने घर में अकेली थी

उस समय उक्त दोनों अभियुक्तों ने उक्त पीड़ित युवती के साथ उनके इच्छा के विरुद्ध बजबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किया था , जिसके बाद उक्त पीड़ित युवती गर्भवती हो गई थी. जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, जिसके विरुद्ध उक्त दोनों अभियुक्तों को 20 – 20 साल का सश्रम करावास की सजा सुनाई गई हैं और उक्त दोनों अभियुक्तों को 20 -20 हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया हैं, और जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर सश्रम करावास की सजा भुगतनी पड़ सकती हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

योग गुरु जी के सानिध्य मे योगाभ्यास।

0

गुमला जिला मुख्यालय स्थित दुंदुरिया ग्राम के डी.ए. भी. पब्लिक स्कूल परिसर मे विद्यालय प्रबंधन द्वारा पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम योग गुरु का परिचय ज्योति सिन्हा के द्वारा कराया गया। तत्पश्चात पवित्र कुमार मोहतीं एवं अन्य शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन व स्वागत किया गया, उक्त समर कैंप मे नवम् कक्षा तक के छात्र – छात्राऐं शामिल हुऐ , योग गुरु ने योग की शुरुआत ध्यान आसन के साथ की एवं विद्यार्थियों को मेडिटेशन के अभ्यास कराते हुए इसे मष्तिक के लिए लाभकारी क्रिया बताया , जिसे प्रति दिन सुबह करने से मेमोरी पॉवर मे बढ़ोतरी के साथ तनाव, मानसिक अशांति, अवसाद, क्रोध, के साथ ही साथ मन की चंचलता को स्थित कर एक नई ऊर्जा प्रदान करती है

पुनः बौधिक ज्ञान की जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि, योग मानव जीवन का अमूल्य धरोहर है , उक्त ऋषि परंपरा को हमे अपने जीवन मे शामिल करना है , हमारे पूर्वजों, ऋषि मुनियों की आयु पहले 400 वर्ष ह़ोती थी , प्रकृति मे पहले भी सूरज, चांद, तारे , पेड – पौधे, वायु, थे और अभी भी हैं ,परन्तु आजके समय मे हमारी आयु सिमटकर मात्र
100 वर्षों से कम हो गई है , कारण है कि, हमने अपने ऋषियों की जीवन शैली को सही तरीके से अपने दिनचर्या मे नहीं शामिल किया , जिसके कारण कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक रोगों से जुझना पड़ रहा है। जैसे बी. पी.,
डायबिटीज, थायराइड, अस्थमा, पाचनतंत्र की समस्या जैसे गंभीर रोग हो रहे हैं। इसका एकमात्र समाधान है।
विधि पूर्वक हर सुबह योग आसन, प्राणायाम को करना है , अभी के समय भाग- दौड़ व आपाधापी का है

इससे हमे बचना है। इस के बीच हमे हर हाल मे समय निकालकर निरोगी होने व आनंदमय जीवन जीने का संकल्प लेना है , आगामी आने वाले 21 जून 2024 दिन – शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार योग करना है , उस दिन पूरी दुनियाँ के 178 देश एक साथ सामूहिक योगाभ्यास कर निरोगी जीवन जीने का शपथ लेंगे

अंत मे सभी सुखी हों, सभी निरोगी रहें, समस्त मानवता को एक परिवार मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम का नारा दिया , व शांति पाठ के साथ पहले दिन के योग का समापन किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

बाराती पिकअप वाहन ने सीधे पुल में मारी जोरदार टक्कर , दो दर्जन लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

0

पिकअप वाहन के छत पर सवार दर्जनों लोग 40 फीट गहरे नदी में गिरे और हुए गंभीर रूप से घायल, कई लोगों की स्थिति गंभीर।

घायलों की संख्या अधिक होने के कारण , गुमला, लोहरदगा, बिशुनपुर और सिसई से 108 एंबुलेंस बुलाया गया।

कई घायलों की स्थिति गंभीर , गुमला सदर अस्पताल और रांची रिम्स के डॉक्टरों की देखरेख में उक्त गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा हैं।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र मे एक अनियंत्रित , तेज रफ्तार , पिकअप वाहन, के चालक ने घाघरा नवडीहा जर्जर पुल के समक्ष डिवाइडर से टक्कराकर सीधे उक्त पुल को टक्कर मार दी, उक्त स्थान पर वर्षों से पुल निर्माण का कार्य भी चल रहा है और उस जगह पर संबंधित पुल निर्माण कंपनी द्वारा किसी प्रकार का कोई सांकेतिक चिन्ह भी नहीं दी गई है फलस्वरूप वाहन चालक उक्त स्थान पर भ्रमित हो जाते है

जिसके कारण उक्त पिंकअप वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उक्त पिकअप वाहन के छत में सवार दर्जनों युवक उक्त पुल के 35 ,40 फीट नीचे नदी में गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल साथ ही साथ उक्त पिंकअप वाहन के अंदर में सवार दर्जनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए , कुल मिलाकर दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और उक्त घटनास्थल पर चारों तरफ सोमवार के सन्ध्या लगभग 6.30 बजे उक्त स्थान पर एकाएक जोर जोर से चीख पुकार की आवाज सुनकर , उक्त क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम घायलों को नदी और बस से निकला गया और उन्हें उक्त गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उठाकर एक स्थान पर किया गया और उक्त घायलों की संख्या अधिक होने के कारण आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल व्यक्तिओं को सर्वप्रथम इलाज के लिये

सदर अस्पताल गुमला पहुंचाने के लिये , गुमला, लोहरदगा , बिशुनपुर और सिसई से 108 एंबुलेंस को उक्त घटनास्थल पर बुलाया गया और ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिये , गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने कुछ अति गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद , बेहतर इलाज के लिये , रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, बताया जाता हैं की उक्त पिकअप वाहन में सवार होकर लगभग दो दर्जन बाराती,घाघरा थाना स्थित केरागानी ग्राम से , लोहरदगा जिला अंतर्गत स्थित कंडरा डीपाटोली ग्राम में बाराती गयें हुए थे

वापसी के क्रम में उक्त पिकअप गाड़ी घाघरा थाना स्थित नवडीहा पुल के समक्ष उक्त पिकअप वाहन अनियंत्रित और तेज रफ्तार के कारण उक्त पिकअप वाहन के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और घाघरा नवडीहा पुल में जोरदार सीधे टक्कर मार दिया , फलस्वरुप उक्त पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उक्त पिकअप वाहन में सवार दो दर्जन बाराती भंभीर रूप से घायल हो गये , जिन्हें इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल और रांची रिम्स रेफर किया गया है , जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा हैं, केरागनी ग्राम निवासी राजकुमार लोहार, नंदू लोहार, चक्रपाल उरांव, कमलेश उरांव , अमर उरांव , चंदू लोहार सहित अन्य अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

जयराम महतो से अवाम की उम्मीद बढ़ी, क्या यह विश्वास में बदलेगा…? झारखंड में नये तरीके की राजनीति करने के वादे-इरादे पर जयराम खरा उतरेंगे…?

0
नारायण विश्वकर्मा 

गिरिडीह : झारखंड की राजनीति मुख्य रूप से आदिवासी-मूलवासी समुदायों के ईर्द-गिर्द ही घूमती रही है. झारखंड गठन के बाद से ही इन्हीं समुदायों ने लोकसभा या विधानसभा में अधिकतर सांसद-विधायक भेजने का काम किया है. झारखंड में इनके बिना सरकार गठन की कल्पना नहीं की जा सकती. लेकिन पहली बार झारखंड के क्षितिज पर एक नये तरीके की राजनीति ने करवट ली है. साल भर के अंदर लोकसभा चुनाव में एक नवोदित राजनीतिक शक्ति के रूप में झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) तेजी से राजनीतिक क्षितिज पर उभरी है. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू और राजद के लिए जेबीकेएसएस विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती पेश कर सकती है. इसका अनुमान सभी मुख्य राजनीतिक दलों को भी है. लोकसभा चुनाव में जेबीकेएसएस के सुप्रीमो जयराम महतो टाइगर ने झारखंड में एकदम नये तरीके की राजनीति करने का दंभ भरा है. जिस तरह के वे बयान देते हैं, अगर वाकई में वह धरातल पर उतरा तो, झारखंड की राजनीतिक दिशा और दशा में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है. झारखंड में लोकसभा चुनाव में मुकाबला, दो ध्रुवों एनडीए-इंडिया गठबंधन के बीच होने के बावजूद सभी सबकी नजर जेबीकेएसएस पर टिकी रही. जिन्होंने इस बार राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए. जेबीकेएसएस को दल के रूप में अभी मान्यता नहीं मिलने की वजह से उनके प्रत्याशी राज्य की 8 लोकसभा सीट पर निर्दलीय के रूप में लड़ाई को त्रिकोणीय बना कर झारखंड से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक धुरंधरों को चकित जरूर किया है.

दिल्ली की गोद में बैठनेवाले नेताओं पर भरोसा नहीं रहा

दरअसल, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को कुड़मी महतो जाति का अगुआ माना जा रहा है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने 2013-14 में झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर लंबा आंदोलन किया और इसे धार देने के लिए बरही से बहरागोड़ा तक मानव श्रृंखला बनाकर लाखों झारखंडियों में भरोसा भी जगाया था. लेकिन पिछले दस सालों में वे कोई करिश्मा नहीं कर सके. वहीं 2005 में विधानसभा चुनाव में उस समय के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने कुर्मी कार्ड के सहारे सत्ता पाने की कोशिश की थी, लेकिन कुड़मी जातियों ने उनपर भरोसा नहीं किया और विधानसभा में खंडित जनादेश मिला. लेकिन जयराम की प्रखर व मुखर राजनीति को देख-समझ कर झारखंडी अवाम की सोच में बदलाव आने के संकेत मिले हैं. जानकार मानते हैं कि दिल्ली की गोद में बैठनेवाले नेताओं से झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता. यहां के क्षेत्रीय छत्रप ही झारखंड में लंबी लकीर खींच सकते हैं. जयराम ने अपनी कार्यशैली से झारखंड के एक बड़े वर्ग का ध्यान अपनी तरफ खींचने में जरूर कामयाब रहे हैं. जिस तरह से राज्य की राजनीति में ओबीसी समुदाय की कुड़मी महतो जाति में जयराम महतो और जेबीकेएसएस की पकड़ बढ़ी है, उससे आनेवाले दिनों में उन महतो नेताओं को परेशानी हो सकती है जो, खुद को महतो समाज का अगुआ समझते हैं. दरअसल, जयराम महतो और उनके साथियों ने जिस तरह से अपना परफॉरमेंस दिया है, उससे राज्य के कई दूसरे दलों के दिग्गजों को विधानसभा चुनाव में पसीने छूट सकते हैं.

जयराम ने युवा वर्ग में नई चेतना का संचार किया 

राजनीतिक फलक पर तेजी से जेबीकेएसएस के युवातुर्क जयराम महतो, देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, संजय मेहता सहित कई युवा नेताओं ने संघर्ष कर युवा वर्ग में नई चेतना का संचार किया है. राज्य में राजनीतिक रूप से बेहद सजग ओबीसी समुदाय कुड़मी महतो के युवाओं के बीच जयराम महतो का काफी क्रेज है. मूल रूप से भोजपुरी-मगही भाषा का विरोध और खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति को लेकर जयराम ने छात्र आंदोलन से अपनी पहचान बना चुके हैं. चंद महीनों में उन्हें मिली लोकप्रियता को लेकर झामुमो और कांग्रेस के नेता राज्य की राजनीति में जयराम महतो की मजबूती में सुदेश महतो की कमजोरी देखते हैं. उनका मानना है कि जयराम के राजनीतिक उत्थान और उसके मजबूत होने से महतो समाज के सबसे बड़े नेता सुदेश महतो का राजनीतिक कद घटेगा और परोक्ष रूप से भाजपा ही कमजोर होगी. वहीं भाजपा-आजसू नेताओं का मानना है कि चंद दिनों के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के बल पर जयराम महतो सुदेश महतो के राजनीतिक कद-काठी की बराबरी नहीं कर सकते. खैर ये तो आनेवाला समय बताएगा, पर लोकसभा में एक नई पार्टी के रूप में उभरी जेबीकेएसएस ने जनमानस में अपनी अमिट छाप जरूर छोड़ दी है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता.

जयराम महतो का युवाओं के बीच गजब का क्रेज है

जेबीकेएसएस ने जिस तरह से गिरिडीह लोस में आजसू से विजयी रहे चन्द्र प्रकाश चौधरी और मथुरा महतो जैसे स्थापित सियासतदानों को परेशान किया है. उसे भुलाना आसान नहीं होगा. चन्द्र प्रकाश चौधरी को 2019  के मुकाबले जीत के अंतर में लगभग एक लाख 65 हजार वोटों की गिरावट आई, जबकि अपने जीवन का पहला संसदीय चुनाव लड़नेवाले जयराम महतो तीसरे स्थान पर रहे. इन्हें 3 लाख 47 हजार 322 वोट प्राप्त हुए। युवा तुर्क जयराम महतो को रनर रहे इंडिया ब्लॉक के संयुक्त प्रत्याशी जेएमएम के कद्दावर नेता टुंडी के विधायक मथुरा महतो से महज 23 हजार वोट कम प्राप्त हुए। गिरिडीह में अगर आमने-सामने की टक्कर होती तो जयराम की जय भी हो सकती थी. जयराम ने सोशल मीडिया में कहा है कि पिछले छह माह से हम घूम-घूम कर बता रहे हैं कि दिल्ली से रांची, धनबाद और गिरिडीह से चुनाव लड़वाने के लिए करोड़ों रुपये के हमें भाजपा से ऑफर मिला था. वैसे जयराम महतो का युवाओं के बीच गजब का क्रेज है. उन्हें टाइगर की उपाधि से नवाजा गया है. सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुए काफी कम समय में सभी वर्गों के दिलों में खुद के लिए भरोसे की विशेष जगह बनाने वाले टाइगर जयराम को अपने पहले चुनाव में अपने राजनीतिक विरोधियों को सकते में ला दिया है.

झारखंड की राजनीति में लंबी लकीर खींचनी है तो, सबको साथ लेकर चलना होगा

वैसे राजनीति में नेताओं के वादों-इरादों पर एतबार कर जनमानस ठगा भी जाता रहा है. जयराम ने जिस तरह से झारखंड झारखंडियों के नाम पर बाहरी-भीतरी का सोसा छोड़ा है. उससे राज्य के एक बड़े तबकों में सकारात्मक संदेश जरूर गया है. वहीं सदियों से बिहार या अन्य प्रदेशों से आकर यहां बसे लोगों लोगों को गोलबंद करने का काम आसान नहीं होगा. अखिल झारखंड के लिए दिल बड़ा करना होगा. जयराम को राजनीति में अगर लंबी लकीर खींचनी है सबको साथ लेकर चलना होगा. उन्हें कोई दूरगामी संदेश देना होगा. ये ठीक है कि झारखंड में खान-खनिजों पर जब वे बाहरियों के कब्जे को लेकर हमला बोलते हैं तो, ये सच्चाई है कि झारखंड के मिनरल्स को बेरहमी से लूटा गया है. लेकिन इसके लिए झारखंड का नेतृत्व वर्ग भी जिम्मेवार हैं. राज्य का दुर्भाग्य है कि यहां कभी भी आदिवासी-मूलवासी का कोई सर्वमान्य नेता नहीं बन सका. विजनरी लीडरशिप के अभाव में झारखंड के सपने धराशायी होते रहे और यहां के जमीनी नेता लूटतंत्र के अंग बने रहे.

क्या जयराम झारखंड के कपाल पर नई इबारत लिखेंगे?

यह सही है कि आज जयराम को सुनने के लिए हजारों के भीड़ एकत्र हो जाती है. इसके कारण ही उन्हें लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त सफलता मिली. चार-पांच माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जेबीकेएसएस लग गई है. उनके कार्यकर्ता बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन से हमलोगों के हौसले बुलंद हैं. झारखंड के शासक वर्ग ने हमें परेशान करने के लिए जेल में डाला. कई तरह की बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश की गई. मुमकिन है कि आनेवाले समय में हमें और भी परेशान किया जाएगा. लेकिन हम सतर्क और सजग हैं. उनके हर जुल्म का जवाब यहां की जनता देगी. बहरहाल, जयराम के ओजस्वी भाषण से लोग आकर्षित हो रहे हैं. वे जो कहते हैं उससे लोगों की उम्मीद बढ़ती है. लेकिन राजनीति में वादे-इरादे की परख तब होती है, जब हाथ में सत्ता की चाबी आ जाती है. वो घड़ी उसके लिए अग्निपरीक्षा की घड़ी होती है. इसपर जो खरा उतरा, उसे अवाम का साथ मिल जाता है. क्या जयराम झारखंड के कपाल पर नई इबारत लिखेंगे? विधानसभा चुनाव में इसका पता चल जाएगा.  

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium