19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 690

खलारी में झील होटल के समीप ट्रैक्टर व टर्बो की आपस में टक्कर

0

खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के झील होटल के समीप ट्रैक्टर व टर्बो की आपस में टक्कर हो गयी। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11 बजे एक ट्रैक्टर व टर्बो के आपस में टक्कर के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सड़क पर लगे जाम को हटाया तथा घटना की जानकारी ली। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन सड़क के दोनों ओर भारी वाहन लगे रहने से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क के दोनों किनारे भारी वाहनों को नहीं लगने का गुहार लगाया है। इस दुर्घाटना में किसी के हताहत होने की सुचना नही है।

 

राम भक्तों के लिए

सावित्री देवी पंचतत्व में हुई विलीन

0

बड़े पुत्र संजय यादव ने दी मुख्यागिनी –

हज़ारीबाग रविवार पूर्व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष सह सूर्य षष्टी छठ पूजा फल वितरण समिति के सचिव एवं भाजपा के युवा नेता सुधीर यादव पिक्कू की माँ सावित्री देवी का बड़ा बाजार मल्लाह टोली स्थित आवाश से शव यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए खिरगांव मुक्ति धाम पहुँचा।शव यात्रा में शहर व आस पास के लोगों सहित विभिन्न समुदाय,वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।हर लोगों के जुबान पर एक ही बात थी की सावित्री देवी धार्मिक सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया करती थी। तथा गरीब गुरबों के दुःख के समय खड़ा रहा करती थी।मृदभाषी होने के नाते हर वर्ग समुदाय जाती विरादरी में सम्मान की दृष्टि से देखी जाती थी।मुहल्ले,परिवार एवं समाज में काफी लोकप्रिय थी।यही वजह है कि इनके शव यात्रा में सैकड़ो लोगों की आँखे नम थी।स्व०चमरू गोप की 67 वर्षिय पत्नी सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी।शनिवार को दोपहर में अपने आवास में अंतिम सांस ली।स्व०सावित्री देवी अपने पीछे तीन बेटे संजय यादव, सतीश यादव,सुधीर यादव पिक्कू व दो बेटियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गोलोक चली गई।खिरगांव स्थित मुक्ति धाम में बड़े पुत्र संजय यादव ने मुखाग्नि दी।वही सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता,नेता,विभिन्न समुदाय वर्ग के लोग,शुभचिंतक, परिजन,मित्र, दिवगंत सावित्री देवी की अंत्येष्टि में शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा हरिजन बस्ती तथा विभिन्न इलाकों में किया गया कंबल का वितरण।

0

100 से भी अधिक कंबल का किया गया वितरण।

हजारीबाग यूथ विंग सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग – शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पिछले दो वर्षों से निरंतर सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी के नियमित जिले में प्रचंड ठंड को देखते हुए पहली पाली में 500 कंबल का वितरण किया गया था वहीं दूसरी पाली के लिए 500 कंबल मंगाया गया है, इसी क्रम में कदमा स्थित हरिजन बस्ती तथा जिले के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। करीब 100 से भी अधिक लोगों को कंबल दिया गया। कंबल वितरण की सेवा फरवरी माह तक निरंतर रूप से चलता रहेगा इस बीच शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध जनों को कंबल प्राप्त होने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली उन्होंने उपस्थित सभी पाधिकारियों एवं सदस्यों को अपना आशीष आशीर्वाद प्रदान किया।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग सदैव जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है। साथ ही कहा की लोगो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उनके चेहरे पर खुशी देखकर काफी प्रसन्नता होती है, शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

मौके पर :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, जय प्रकाश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,विकाश तिवारी, डॉक्टर वी वेंकटेश एवं प्रिंस कसेरा सहित कई लोग मौजूद।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

लक्ष्मी देवी जायसवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातर दूसरी बार एंजल्स हाई स्कूल टीम ने जीता

0

लक्ष्मी देवी जायसवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 का फाइनल रविवार को वेल्स क्रिकेट मैदान में हुआ। फाइनल मैच एंजल्स हाई स्कूल हज़ारीबाग और एलेक्स पब्लिक स्कूल बरही के बीच खेला गया। जिसमें एलेक्स पब्लिक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 10 विकेट पर कुल 93 रन बनाए। इसके जवाब में एंजल्स हाई स्कूल की टीम ने 32.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए और 4 विकेट से जीतकर विजेता का खिताब एंजेल्स हाई स्कूल टीम ने अपने नाम कर लिया। एंजल्स हाई स्कूल की टीम ने लगातार दूसरी बार यह ख़िताब जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है।

एलेक्स के तरफ से नीतीश कुमार ने 20 रन बनाए और एंजल्स के दानिश और यथार्थ ने 4- 4 विकेट लिए। एंजल्स के अविरल राज ने 32 रन और दानिश ने 21 रन बनाए। एलेक्स के शिव यादव ने 2 विकेट लिए। फाइनल मैन के ऑफ द मैच एंजल्स के यथार्थ बने। फाइनल मैच में अंपायर मनोहर सिंह और रंजीत कुमार ने अहम भूमिका निभाया।

हजारीबाग के प्रतिष्ठित जायसवाल परिवार की ओर से एचडीसीए के सहयोग से पीछले 17 वर्षों से हजारीबाग में उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान बरस टूर्नामेंट में जिले भर के कुल 15 इंटर स्कूल क्रिकेट टीम ने भाग लिया था।

मौके पर एचडीसीए के विकास चौधरी, आशीष दा, बंटी तिवारी रितेश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए और विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग सदर विधायक की अनूठी पहल, 14 दिसंबर को 25 जोड़े का कराएंगे सामूहिक विवाह

0

दूल्हा को रोज़गार से जोड़ने हेतु टोटो करेंगे भेंट, सभी जोड़ो को गृहस्थी का सामान सहित देंगे कई उपहार

सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर, नव दंपतियों को आशीर्वाद देने जुटेंगे कई गणमान्य लोग

पहली बार हो रही है ऐसी शुरूआत, कोशिश होगा निरंतरता बनी रहें – मनीष जायसवाल
—–
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल बतौर जनप्रतिनिधि हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं। कोरोना काल के विपरीत परिस्थितियों में उनके द्वारा किया गया सेवा कार्य जनता हमेशा याद रखेगी। हजारीबाग के सर्वांगीण विकास के साथ जनसुविधा और जनजरूरतों के लिए सदैव सड़क से लेकर सदन तक मुखर रहने वाले हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल जनता के जरूर को लेकर हमेशा संवेदनशील रहते हैं और जनता के बेहतरी के लिए लीक से हटकर कुछ बेहतर करने का हमेशा प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार के द्वारा एक अनूठी और प्रेरक पहल की शुरुआत की जा रही है। जिसके तहत जरूरतमंदों के सामाजिक स्थिति में सुधार करने और कन्या विवाह के बोझ को कम करने के उद्देश्य से उन्होंने समाज के 25 जोड़े का सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया है। अपने संकल्प के अनुरूप 25 जोड़े के सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी भी जोर- शोर से शुरु कर दी गई। पिछले दिनों विधायक मनीष जायसवाल ने सुबह के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर उन्हें इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया ।

विधायक मनीष जायसवाल द्वारा यह आयोजन आगामी 14 दिसंबर 2024 को डीपीएस स्कूल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में ही विधायक मनीष जायसवाल और उनकी टीम के द्वारा समाज के 25 जरूरतमंद जोड़ों का चयन किया गया है। सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही है। टेंट, पंडाल और मंडप बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। विधायक मनीष जायसवाल द्वारा इस समारोह के माध्यम से सभी 25 जोड़ों के परिणय सूत्र में बंधने और उसके उपरांत विदाई के साथ ही बेरोजगार दूल्हा को रोजगार से जोड़ने हेतु टोटो भेंट करने या जो पूर्व से रोज़गार से जुड़े होंगे उन्हें बाइक या फिर दुल्हन के नाम से एफडी भेंट करने के साथ सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान सहित कई उपहार भी देने की योजना है ।

आयोजन को लेकर विधायक मनीष जायसवाल बताते हैं कि पहली बार हमारे द्वारा इस प्रकार की सामूहिक विवाह की शुरुआत की जा रही है हमारा कोशिश होगा कि यह निरंतरता बनी रहे। उन्होंने बताया की इस समारोह में हजारीबाग और हजारीबाग के आसपास के जिले के कुल 25 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे और दूल्हा- दुल्हन के शादी से लेकर बारातियों की खातिरदारी और नवदंपत्तियों को कई उपहार देने का संपूर्ण प्रयास हमारा है और इसकी तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है। इस आयोजन का एकमात्र उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और बेटियों के हाथ पीले करने के साथ ही कई बेरोजगार युवकों को रोज़गार से जोड़कर मदद पहुंचाना है ।

उल्लेखनीय है की सामूहिक विवाह समारोह को लेकर इवेंट से लेकर केटरर तक खास ध्यान रखा जा रहा है। विधायक मनीष जायसवाल द्वारा जोड़ों को टीवी, फ्रिज, अलमारी, कम्बल, दो अटैची ट्रॉली, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, बाल्टी सेट, वर्तन सेट, वर्तन स्टैंड, सब्जी स्टैंड, 5 पीस साड़ी और 5 पीस सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट, श्रृंगार बॉक्स, 10 पीस शर्ट और पैंट, 2 चादर, कैसरोल, टोटो या बाइक या एफडी भेंट करने की योजना है और इसकी उपलब्धता भी कर ली गई है। इधर इस सामूहिक विवाह की चर्चा सरेआम हो रही है और लोग विधायक मनीष जायसवाल के इस नेक सोच और उदारता की खूब प्रशंसा कर रहें हैं। इस सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपत्तियों को उनके सफल और सुखमय जीवन का आशीर्वाद देने हेतु कई गणमान्य लोगों के जुटने की भी प्रबल संभावना है ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

सांसद संजय सेठ ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए किया शिलान्यास

0

खलारी तथा मैकलुस्कीगंज में सांसद संजय सेठ ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। राय रेलवे अंडर पास तथा मैकलुस्कीगंज ओवरब्रिज निर्माण के लिए  रांची सांसद संजय सेठ ने रविवार को शिलान्यास किया।इसके अलावा सांसद तथा विधायक ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद संजय सेठ तथा विधायक समरीलाल सहित अन्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर तथा शिलापट हटाकर आरओबी निर्माण के लिए शिलान्यास किया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि राय तथा मैकलुस्कीगंज क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि अब उन्हें रेलवे क्रॉसिंग पर घण्टो इंतजार नही करना पड़ेगा। काफी वर्षों से कार्यकर्ता एवं ग्रामीणो द्वारा रेलवे ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। राय में 5 करोड़ रुपये से अंडर पास तथा 32 करोड़ रुपए राशि से मैकलुस्कीगंज  में ओवरब्रिज निर्माण कार्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। इस मौके पर एडीआरएम धनबाद अमित कुमार, हंसराज मीणा सीनियर डिईएन, लातेहार एडीएएन सुनील संगीत्रा, एसीएम धनबाद वीके गौंड, जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी,सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, प्रीतम साहू,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा,महामंत्री अनिल कुमार गंझू, लपरा मुखिया पुतुल देवी,मायापुर मुखिया पुष्पा ख़लखो,शेखर बोस,भरत रजक,अरविंद सिंह,विकास दुबे,आनंद सिंह,जितेंद्र पाण्डेय, शशि प्रसाद साहू,टोरी कार्यालय यातयात निरीक्षक आशुतोष कुमार, खलारी यातायत निरीक्षक उमेश कुमार,संजय कुमार,रामसूरत यादव, दिनेश गुप्ता, अभिषेक चौहान,रामधारी गंझू, शशि उरांव, रविंद्र मुंडा, जितेंद्र भारतीय, कुलदीप साहू,विकाश शाह,प्रदीप ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

असंतुलित होकर ट्रक पलटा, ट्रक खलासी की हुई मौत

0

खलारी थाना क्षेत्र के बलथरवा के समीप रविवार को असंतुलित होकर एक ट्रक ट्रक संख्या जेएच01एवी/0819 अपराह्न करीब 3ः30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक का खलासी अजय भगत की मौत हो गई। मृतक अजय भगत खलारी के चदरा धौडा़ का रहने वाला था। ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा खलारी पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद खलारी पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक से दबे ट्रक के खलासी के शव को निकाला। उसके बाद मृतक के शव को डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहीं जानकारी अनुसार उक्त ट्रक बनारस से पशु आहार लेकर खूंटी जा रहा था। वहीं आराम करने के लिए ड्राइवर व खलासी ट्रक को लेकर खलारी आ रहे थे। आने के क्रम में बलथरवा के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

राम भक्तों के लिए

शाल्या परवीन ने जरूरतमंदों को बीच बांटा कंबल

0

खलारी पूर्वी  की जिप सदस्य शाल्या परवीन ने अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्रों में लगातार जरूरतमंदों के बीच बढ़ते ठंड को देखते कंबल का वितरण कर रही है। रविवार को भी भूतनगर, बरटोला, खूटीटोला, सुभाष नगर, मानकीबस्ती, होयरबस्ती, राय, चूरी, बमने, अम्बा टोंगरी, सामू टोंगरी, पीयर  टाड़, मोहन नगर, टिकेतरी, मनातू आदि गांवों में जाकर 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण की। शाल्या परवीन ने बताई की अभी तक उनके द्वारा दो हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है, बताई की आगे भी ठंढ को देखते हुए क्षेत्र के लोगों को कंबल दिया जाएगा। इस दौरान जिप सदस्य मौके पर मौजूद लोगों के जनसमस्या से भी अवगत हुई और उसके समाधान करने की बात कही। इस मौके पर सुनिल सिंह, इंटेस मद्रासी, मनोज महतो, चन्दन महतो, धर्मेंद्र चौहान, राकेश चौहान, विकास लोहरा, पंचू उरांव आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

मानव अधिकार एवं पुलिसिया कार्रवाई के मध्य उत्पन्न द्वंध को पाटने की आवश्यकता है.. डीआईजी संजय रंजन सिंह

0

आज विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मानव अधिकार पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक सह डीआईजी, श्री संजय रंजन सिंह ने मानव अधिकार पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।

उन्होंने कहा कि मानव अधिकार में उल्लंघन तथा दुरुपयोग के मध्य एक प्रकार का द्वंध है। अपराधी अपने मानव अधिकार का दुरुपयोग करते हैं। वही जब पुलिस के द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई की जाती है तो उल्लंघन के मामले उठाए जाते हैं। इस द्वंध को समझने की एवं पाटने की आवश्यकता है। उन्होंने मानव अधिकार एवं पुलिस के बीच के रिश्तों पर विस्तार से चर्चा की।

विशिष्ट वक्ता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ मोख्तार आलम ने बताया कि अब मानव अधिकार को वैधानिक शक्ति प्राप्त हो गई है। किसी भी प्रकार के उल्लंघन या दुरुपयोग को दंडनीय अपराध माना गया है। लोगों में इस विषय पर जागरूकता की कमी मानव अधिकार की सबसे बड़ी चुनौती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रमोद कुमार ने मानव अधिकार के विकास में भारत की वसुधैव कुटुंबकम की प्राचीन परंपरा के योगदान को बताया। भारत के संविधान निर्माण के काल में संविधान सभा में मानव अधिकार के बिंदुओं पर हुए विमर्श पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि जब हम मानवीय कर्तव्यों का पालन करेंगे तभी मानव अधिकार को प्रभावी रूप से स्थापित करना संभव होगा।

विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने मानव अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व डॉ बालेश्वर प्रसाद सिंह ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए व्याख्यान के विषय का प्रवेश किया। कार्यक्रम का संचालन विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मार्केट लकड़ा ने किया।

विभाग के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट कर आभार व्यक्त किया गया। डीआईजी संजय रंजन सिंह ने झारखंड पुलिस अकादमी के भ्रमण के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में समाज विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र देवघरिया, विभागीय शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में तृतीय व प्रथम समसत्र के विद्यार्थी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

चूरी पूर्वी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

0

खलारी।  खलारी प्रखंड के चूरी पूर्वी पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग के अध्यक्षता में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड प्रभारी प्रदीप भोक्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। झारखंड सरकार का फैसला है कि जरूरतमंद लोगों के कार्यों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया जाए। इसी उद्देश्य से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को चला रही है। शिविर के दौरान कुल 1387 आवेदनों में से 933 आवेदनों का निष्पादन किया गया । साथ ही सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया। वहीं उनके बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान अंचल अधिकारी  शिशुपाल आर्य, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता मुखिया सेवा उरांव, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, पंचायत सचिव राजेंद्र नायक, प्रखंड समन्वयक असित कुमार, प्रखंड स्तरीय कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium