21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीओ सदर ने किया सदर अस्पताल गुमला का...

गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार एसडीओ सदर ने किया सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार एसडीओ सदर राजीव नीरज द्वारा आज सदर अस्पताल, गुमला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा आपातकालीन कक्ष (Emergency) की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
एसडीओ सदर ने ओपीडी, वार्ड, प्रसव कक्ष एवं जांच कक्ष का भ्रमण करते हुए मरीजों एवं परिजनों से सीधा संवाद किया और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोगियों को समय पर इलाज, दवा और समुचित परामर्श सुनिश्चित किया जाए तथा स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन हो।
निरीक्षण के क्रम में दवा वितरण कक्ष, लैब, पंजीयन केंद्र एवं चिकित्सकों की उपस्थिति पंजियों की भी जांच की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं जनहित में सरल, सुलभ एवं पारदर्शी रूप में उपलब्ध हों।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक, स्वास्थ्य प्रबंधक सहित संबंधित चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments