19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान के तहत आज भी निरीक्षण, बच्चों की...

आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान के तहत आज भी निरीक्षण, बच्चों की हाइजीन पर विशेष जोर

गुमला : ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान के तहत आज भी निरीक्षण एवं निगरानी की गई।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) आरती कुमारी, एलएस एवं सीडीपीओ द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों की स्वच्छता, रसोई व्यवस्था एवं केंद्रों के समग्र वातावरण का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई सुनिश्चित की गई तथा अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
उपायुक्त द्वारा अभियान की सतत मॉनिटरिंग वीडियो कॉल के माध्यम से की जा रही है, ताकि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित हो सके। यह अभियान आगामी दिनों तक निरंतर जारी रहेगा।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments