21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaआर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो सीएम से मिले, कार्डिनल का 11 अक्तूबर...

आर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो सीएम से मिले, कार्डिनल का 11 अक्तूबर को प्रार्थना सभा के बाद होगा अंतिम संस्कार

रांची : कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार पूरी धर्मविधि से 11 अक्टूबर को पूरी की जाएगी। विशेष प्रार्थना सभा के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का चार अक्टूबर को निधन हो गया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को आर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से हम सभी काफी दुखी हैं। उनके साथ हमारे रिश्ते काफी पुराने रहे हैं। उनका हमेशा ही हम लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। वे हमेशा ही समाज और राज्य के विकास और हित की बात करते थे। उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments