उच्च उपस्थिति के साथ विद्यार्थियों ने दिखाई गंभीर तैयारी
गुमला : – गुमला जिला में आज शनिवार को निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला द्वारा प्रखंड रायडीह अंतर्गत एस.एस. +2 हाई स्कूल, रायडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए संचालित मॉक परीक्षा का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय प्रधान द्वारा जानकारी दी गई कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यालय में नामांकित कुल 2,46 विद्यार्थियों में से 2,45 छात्र-छात्राएं मॉक परीक्षा में उपस्थित पाए गए, जो विद्यार्थियों की गंभीरता एवं विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाता है।
मॉक परीक्षा में कक्षा 10 वीं के 1,07 विद्यार्थी, कक्षा 12 वीं कला संकाय के 1,23, वाणिज्य संकाय के 10 तथा विज्ञान संकाय के 05 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक द्वारा विद्यालय में संचालित विभिन्न प्रयोगशाला कक्षाओं (लैब) का भी अनुश्रवण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्णता एवं विद्यार्थियों के सतत मार्गदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी संतोषजनक पाई गई।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया







