19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक हुआ दुर्घटनाग्रस्त , बाइक सवार...

कुत्ता को बचाने के क्रम में बाइक हुआ दुर्घटनाग्रस्त , बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मनु महतो 23 के रूप में हुई है। वह जशपुर जिला के जोरा तराई गांव का निवासी बताया जा रहा है, बताया जाता है कि वह अपने रिश्तेदारों के घर डोबडोबी केराडीह गांव में मेहमानी आये हुए था,और वह अपने दोस्त मनु महतो के साथ सीलम बाजार गया था और बाजार से वापसी के दौरान क्रम में सीलम पुल के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर दौड़ गया, जिसे बचाने के दौरान उक्त बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उक्त बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया फलस्वरूप उक्त युवक के सिर में गंभीर चोट आ गयी, बाद में घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उक्त घायल युवक का इलाज चल रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments