19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आम्रपाली आम को बाज़ार में विक्रय...

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आम्रपाली आम को बाज़ार में विक्रय के लिए किया लॉन्च

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित आज सप्ताहिक बाजार शनिवार के दिन चंदाली स्थित जिला समाहरणालय में जिले की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने गुमला की विशेष पहचान आम्रपाली आम को आम नागरिकों के बीच विक्रय हेतु लॉन्च किया।

आम्रपाली आम गुमला के स्थानीय बाज़ार सहित जिला समाहरणालय स्थित गुमला हाट में भी विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा ।

आम्रपाली आम गुमला के सुदूर क्षेत्रों के आम बागानों में उत्पादित और महिला समूहों के सदस्यों के द्वारा सीधे हांथों से सावधानी पूर्वक चुन कर और पैक कर पलाश ब्रांड के तहत जे. एस. एल. पी. एस. संपोषित बसिया पालकोट फारमर प्रोडयुसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से बाजार में प्रस्तुत किया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments