19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

गुमला जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

इस दौरान सर्वजन पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक द्वारा बताया गया कि सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभुकों को 9 मई 2025 तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह तक की देय राशि का भुगतान कर दिया गया है।

बैठक में उपायुक्त गुमला ने निर्देशित किया कि समयबद्ध रूप से सभी पात्र लाभुकों को पेंशन राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत योग्य नागरिकों को पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित किया जाए।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत सभी लाभुकों का आधार सीडिंग एवं भौतिक सत्यापन शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अपील की कि जिन लाभुकों का भुगतान शेष है वे अपने आधार सीडिंग प्रक्रिया को पूर्ण कराकर, संबंधित प्रखंड अथवा अंचल कार्यालय से संपर्क करें ताकि समय पर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments