19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला थाना अंतर्गत तेल गांव की 19 वर्षीय सुभद्रा कुमारी तीन दिनों...

गुमला थाना अंतर्गत तेल गांव की 19 वर्षीय सुभद्रा कुमारी तीन दिनों से लापता है

गुमला थाना क्षेत्र के तेलगांव एक युवती सुभद्रा कुमारी उम्र लगभग 19 साल दिनांक 6/4/24/ दिन शनिवार से लापता है।
युवती सुभद्रा कुमारी के माता कलावती देवी ने आज गुमला जिला मुख्यालय स्थित संबंधित पदाधिकारियों के कार्यालय में लिखित आवेदन दे कर अपनी 19 साल की बेटी सुभद्रा कुमारी को खोज बीन कराने का गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार युवती अपने एक सहेली जो गुमला थाना क्षेत्र के बसुआ गांव की है ,वो गुमला में डेरा ले कर रहती थी।

उसी के साथ दो दिन उसके रुम में थी।उसके बाद दिनांक 4/4/24/को सुभद्रा कुमारी अपने घर तेलगांव चली गयी तथा दो दिन घर में रहने के बाद 6/4/24/को दिन में किसी को बिना बताए घर से निकल गई है जो अब तक घर वापस नहीं आई है। जिसे परिवार वाले काफी परेशान हैं। अपने अस्तर से अपने सगी संबधी के घर में भी फोन कर जानकारी लिए। लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल तब संबंधित पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दे कर खोजने में सहयोग करने की गुहार किया है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments